Breaking News

  • खनन माफिया पर बड़ा प्रहार : फतेहपुर में पोकलेन और JCB समेत 9 वाहन इंपाउंड, FIR दर्ज
  • हरिपुर में मनाई श्री चंद्रधर गुलेरी की जयंती, विभिन्न प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन
  • जवाहर नवोदय विद्यालय डूंगरी में छठी कक्षा में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 31 जुलाई तक
  • मोहाली-कुराली हाईवे पर भीषण हादसा : ऊना के प्रसिद्ध व्यवसायी के बेटा-बहू और वरिष्ठ वकील की गई जान
  • मंडी ITI में क्लब महिंद्रा और महिंद्रा एंटरप्राइज के सहयोग से होगी कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव
  • मनाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई : पंजाब के चार तस्करों से 26 ग्राम से अधिक हेरोइन और नकदी बरामद
  • कांगड़ा : चैतड़ू में चिट्टे के साथ पकड़े गए तीन बाइक सवार युवक
  • मंडी में लगेगा रोजगार शिविर, हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में 100 पदों पर होगी भर्ती
  • नूरपुर : इनर व्हील क्लब ने डॉक्टर्स डे पर चिकित्सकों का किया सम्मान
  • बड़ी खबर : 2 दिन में ई-केवाईसी नहीं करवाई तो बंद हो सकती है सहारा पेंशन

मंडी : करालड़ी में देव पशाकोट का भव्य मंदिर तैयार, विराजेंगे तीन देव

ewn24news choice of himachal 10 Feb,2023 10:01 pm

    80 लाख रुपए की लागत से हुआ निर्माण

    जोगिंदरनगर। मंडी जिला के जोगिंदरनगर उपमंडल के उरला पंचायत के करालड़ी गांव में देव पशाकोट के भव्य मंदिर का निर्माण भक्तों ने कर दिया है। इस मंदिर का निर्माण प्रदेश से ही नहीं बल्कि विदेशों से भी लोगों ने अपनी धनराशि व योगदान कर इस भव्य मंदिर का निर्माण करवाया है। इस मंदिर के निर्माण कार्य में 80 लाख रुपये की लागत से किया गया है। मंदिर में लगी देवदार की लकड़ी पर काष्ठ कला का अद्भुत नमूना देखने को मिलता है।
    हिमाचल में आज और कल मौसम रहेगा खराब, बारिश-बर्फबारी के आसार

    इस मंदिर में शुक्रवार को चौहारघाटी की तीन देव शक्तियां एक साथ उपस्थित रहेंगी। बड़ा देव हुरंग नारायण, देव पशाकोट और सूत्रधारी ब्रह्मा यहां पर एक साथ लोगों को अपने दर्शन देंगे। तीनों देवताओं के रथ एक साथ नवनिर्मित मंदिर में विराजेंगे। देव हुरंग नारायण, देव पशाकोट का रथ महाशिवरात्रि उत्सव में शिरकत करने के लिए जल्द ही पधर क्षेत्र के गांवों से होते हुए देवलुओं के साथ पैदल कूच करेंगे।

    सराज क्षेत्र से आए कारीगरों ने देवदार की लकड़ी पर काष्ठ कला का अद्भुत नमूना पेश किया है। रात दिन व कड़ाके की सर्दी में कार्य कर सबको अपनी कला से हैरान कर दिया है। मंदिर निर्माण के लिए लगभग आठ महीने से ज्यादा का समय लगा है। मंदिर निर्माण में उरला देव कमेटी के सदस्यों और उरला पंचायत के लोगों ने बढ़-चढ़कर अपना सहयोग दिया है।
    एसपी कांगड़ा ने समझाया साइबर ठगी से बचने का तरीका, सेफ रहना है तो पढ़ें खबर 

    किंवदंतियों के अनुसार करालड़ी गांव देव पशाकोट की तपस्या स्थली है। इस स्थान को पशाकोट की पादुका स्थली के नाम से भी जाना जाता है। देव हुरंग नारायण भगवान विष्णु के अवतार हैं। वहीं देव पशाकोट को भगवान शिव का गद्दी रूप माना जाता है। हस्तपुर चौहारघाटी में दोनों देवताओं को राजा और पहाड़ी वजीर के नाम से जाना जाता है।


    ">आज की ता
">जा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather