Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR National News Kangra State News

कांगड़ा : शहीद अरविंद की पार्थिव देह नहीं पहुंच पाई घर, राह देख रहे मां-बाप

मौसम की खराबी के चलते सड़क मार्ग से लाई जा रही

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के विकास खंड सुलह के तहत ग्राम पंचायत मरहूं के गांव चटियाला के शहीद अरविंद कुमार (32) के घर पर इस समय मातम पसरा हुआ है। मां-बाप और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। रिश्तेदार और गांव के लोग उन्हे ढांढस बंधाने पहुंच रहे हैं।

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में शहीद अरविंद कुमार का पार्थिव शरीर शनिवार सुबह मौसम की खराबी के चलते उधमपुर से एयरलिफ्ट नहीं हो पाया। ऐसे में अब उनका पार्थिव शरीर उधमपुर से सड़क मार्ग से उनके गृह जिला लाया जा रहा है जो शाम तक पालमपुर के होलटा स्थित आर्मी कैंप पहुंचने की संभावना है।

राजौरी में शहीद हिमाचल के दो जांबाजों सहित पांच जवानों को सेना का सैल्यूट

अरविंद के भाई भूपेंद्र कुमार ने बताया कि शहीद अरविंद अभी दो महीने पहले ही छुट्टी काट कर ड्यूटी पर लौटे थे। भाई ने बताया कि उन्हें सेना की ओर से शुक्रवार को फोन आया कि उनके भाई को गोली लगी है और वह घायल हैं। जब वह घर पर आए तो दोबारा फोन आया कि अरविंद आतंकी मुठभेड़ में शहीद हो गए हैं। अरविंद की पूरी रेजिमेंट को कुपवाड़ा से पुंछ बुलाया गया था।

मरहूं निवासी शहीद अरविंद कुमार के पिता का नाम उज्जवल सिंह, माता का नाम निर्मला देवी और पत्नी का नाम बिंदू देवी है। शहीद अरविंद कुमार सेना में 2012 में भर्ती हुए थे। उनकी शादी को पांच वर्ष हो गए हैं। उनकी दो बेटियां हैं जिनकी आयु 4 और 2 वर्ष है। उनका एक बड़ा भाई और एक बहन है।

Breaking: हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड ने गणित की किताब में की Correction

उनकी शादी सुलह के साथ लगते गांव पनतेहड़ में लगभग पांच साल पहले हुई थी। शहीद अरविंद की दो बेटियां हैं। इनमें शानमिता चार और छोटी बेटी शानविका दो साल की है। अरविंद 2012 में भारतीय सेना की नवमीं पैरा स्पेशल फोर्स में भर्ती हुए थे। वह नायक के पद पर थे। उनके पिता उज्ज्वल सिंह लोक निर्माण विभाग से सेवानिवृत्त हुए हैं और अरविंद का बड़ा भाई मजदूरी करता है।

हिमाचल मौसम अपडेट: कल के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी-पढ़ें खबर

शहीद अरविंद कुमार की छोटी बेटी को कुछ समय से नाक में कुछ समस्या थी। इसका दिल्ली के एक निजी अस्पताल से उपचार शुरू करवाया था। बीते दो माह पहले जब वह छुट्टी आए थे तो अरविंद को चिकित्सकों ने ऑपरेशन की सलाह दी थी।

अरविंद छोटी बेटी के नाक का ऑपरेशन करवाना चाहते थे। वह परिवार वालों से यह कह कर गए थे कि अगली छुट्टी में अपनी बेटी के नाक का ऑपरेशन करवाएंगे जिसके बाद वह पूरी तरह ठीक हो जाएगी। अरविंद को क्या पता था कि उनका ये वादा अधूरा रह जाएगा।

बिलासपुर बस स्टैंड के बाहर भिड़े HRTC और निजी बस के कंडक्टर

धर्मशाला-रोहड़ू रूट पर दौड़ रही HRTC की नई बस, जानें टाइम व किराया

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra Sirmaur State News

राजौरी में शहीद हिमाचल के दो जांबाजों सहित पांच जवानों को सेना का सैल्यूट

सभी रैंक के अधिकारियों ने दी श्रद्धांजलि

जम्मू। राजौरी जम्मू-कश्मीर के कंडी इलाके में शुक्रवार को आतंकवादियों से हुई मुठभेड़ में शहीद बहादुर पांच जवानों को सेना ने जम्मू में श्रद्धांजलि दी। इसके लिए पवित्र पुष्पांजलि समारोह आयोजित किया गया। सेना के लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी और सभी रैंक के अधिकारियों ने हवलदार नीलम सिंह, नायक अरविंद कुमार, लांस नायक एनके रावत, प्रमोद नेगी और एस छेत्री के बलिदान को सैल्यूट किया। इसके बाद शहीदों की पार्थिव देह उनके पैतृक गांवों के लिए रवाना कीं।

लॉरेट शिक्षण संस्थान कथोग खेलों में भी अव्वल, सिरमौर में जमाई धाक

बता दें कि जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिला के कंडी इलाके में आतंकवादियों से हुई मुठभेड़ में सेना के पांच जवान शहीद हो गए हैं। शहीद जवानों में हिमाचल के दो जवान शामिल हैं। मुठभेड़ में हिमाचल के सिरमौर जिला शिलाई के जवान 25 वर्षीय प्रमोद नेगी और कांगड़ा जिला के सुलह के मारुंह इलाके के अरविंद कुमार शहीद हुए हैं। शहीदों की पार्थिव देह आज पैतृक गांव पहुंचेगी।

Breaking : जम्मू-कश्मीर के राजौरी में आतंकी मुठभेड़, हिमाचल के जवान सहित 5 शहीद

 

कांगड़ा जिला के तहसील धीरा के गांव सूरी, डाकघर मरहूं निवासी शहीद अरविंद कुमार (32) के पिता का नाम उज्जवल सिंह माता का नाम निर्मला देवी और पत्नी का नाम बिंदु देवी है। शहीद अरविंद कुमार सेना में 2012 में भर्ती हुए थे। उनकी शादी को पांच वर्ष हो गए हैं। उनकी दो बेटियां हैं जिनकी आयु 4 और 2 वर्ष है। उनका एक बड़ा भाई और एक बहन है।

कांगड़ा : सिक्योरिटी सुपरवाइजर और गार्ड के 150 पदों पर भर्ती, 18000 तक सैलरी

 

अरविंद की शहादत की खबर से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। अरविंद कुमार भारतीय सेना की 9 पैरा रेजीमेंट में तैनात थे और कुपवाड़ा में अपनी सेवाएं दे रहे थे। अरविंद कुमार अभी 2 महीने पहले ही छुट्टी काट कर वापस ड्यूटी पर गए थे।

सिरमौर जिला शिलाई निवासी प्रमोद नेगी 2017 में “9 पेरा रेजीमेंट” में भर्ती हुए थे और पिछले दो साल से भारत की सुरक्षा करने वाली स्पेशल फोर्स (SF) में सेवाएं दे रहे थे। स्पेशल फोर्स में प्रमोद नेगी “रेड कैप” से भी सम्मानित किए गए थे। प्रमोद नेगी की अभी शादी नहीं हुई थी। उनके घर में माता-पिता और छोटा भाई है।

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जम्मू-कश्मीर के राजौरी क्षेत्र में आतंकवादियों के विरुद्ध अभियान के दौरान भारतीय सेना के नायक अरविंद कुमार तथा पैराट्रूपर प्रमोद नेगी की शहादत पर शोक व्यक्त किया है। अरविंद कुमार जिला कांगड़ा के मारुंह गांव और प्रमोद नेगी जिला सिरमौर के शिलाई के निवासी थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इन वीर जवानों द्वारा मातृभूमि की रक्षा के लिए दिए गए सर्वोच्च बलिदान को सदैव याद रखा जाएगा। उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा शोक संतप्त परिवारों की हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति से उभरने के लिए शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

CTU ने चंडीगढ़ से चंबा के लिए शुरू किया नया रूट, ये टाइमिंग और किराया

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

 

Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra Sirmaur State News

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में हिमाचल का एक और जवान शहीद, कांगड़ा जिला का निवासी

कल घर पहुंचेगी शहीद जवानों की पार्थिव देह

कांगड़ा। जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिला के कंडी इलाके में आज (शुक्रवार) आतंकवादियों से हुई मुठभेड़ में हिमाचल प्रदेश के दो जवान शहीद हो गए हैं। बलिदान हुए सेना के पांच जवानों में सिरमौर जिला और कांगड़ा जिला के दो जवान शामिल हैं।

कांगड़ा : सिक्योरिटी सुपरवाइजर और गार्ड के 150 पदों पर भर्ती, 18000 तक सैलरी

मुठभेड़ में सिरमौर जिला शिलाई के जवान 25 वर्षीय प्रमोद नेगी शहीद हुए हैं वहीं कांगड़ा जिला के सुलह के मारुंह इलाके के अरविंद कुमार शहीद हुए हैं। शहीद अरविंद कुमार और  प्रमोद नेगी की पार्थिव देह कल (शनिवार को) उनके पैतृक गांव वापस लाया जाएगा। जहां पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अरविंद कुमार और  प्रमोद नेगी के बलिदान पर दु:ख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने राजौरी में आतंकवादियों से मुठभेड़ में बलिदान हुए सेना के सभी जवानों के बलिदान पर दुख प्रकट करते हुए कहा कि देश उनके सर्वोच्च बलिदान को हमेशा याद रखेगा।

Breaking : जम्मू-कश्मीर के राजौरी में आतंकी मुठभेड़, हिमाचल के जवान सहित 5 शहीद

कांगड़ा जिला के तहसील धीरा के गांव सूरी, डाकघर मरहूं निवासी शहीद अरविंद कुमार (32 वर्ष) के पिता का नाम उज्जवल सिंह माता का नाम निर्मला देवी और पत्नी का नाम बिंदु देवी है। शहीद अरविंद कुमार सेना में 2012 में भर्ती हुए थे। उनकी शादी को पांच वर्ष हो गए हैं। उनकी दो बेटियां हैं जिनकी आयु 4 और 2 वर्ष है। उनका एक बड़ा भाई और एक बहन है।

अरविंद की शहादत की खबर से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। अरविंद कुमार भारतीय सेना की 9 पैरा रैजीमैंट में तैनात थे और कुपवाड़ा मे अपनी सेवाएं दे रहे थे। अरविंद कुमार अभी 2 महीने पहले ही छुट्टी काट कर वापस ड्यूटी पर गए थे।

CTU ने चंडीगढ़ से चंबा के लिए शुरू किया नया रूट, ये टाइमिंग और किराया

सिरमौर जिला शिलाई निवासी प्रमोद नेगी 2017 में “9 पेरा रेजीमेंट” में भर्ती हुए थे और पिछले दो साल से भारत की सुरक्षा करने वाली स्पेशल फोर्स (SF) में सेवाएं दे रहे थे। स्पेशल फोर्स में प्रमोद नेगी “रेड कैप” से भी सम्मानित किए गए थे।

प्रमोद नेगी जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में एक सर्च ऑपरेशन टीम का हिस्सा थे। प्रमोद नेगी की अभी शादी नहीं हुई थी। उनके घर में माता-पिता और छोटा भाई है।

Video Story : शाबाश हिमाचल की बेटियों, उपलब्धि पर लख-लख बधाई

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई थी जिसमें एक अधिकारी सहित 4 जवान घायल हो गए थे। घायल जवानों को कमांड अस्पताल उधमपुर ले जाया गया। राजौरी जिले के बनयारी पर्वतीय क्षेत्र के डोक में गोलीबारी हुई।

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) जम्मू जोन, मुकेश सिंह ने पुष्टि की थी कि कांडी वन क्षेत्र में मुठभेड़ चल रही है। राजौरी जिले के कंडी टोले के केसरी इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई है।

धर्मशाला-रोहड़ू रूट पर दौड़ रही HRTC की नई बस, जानें टाइम व किराया
भारत के इन पांच जवानों ने दी शहादत

1. लांस नायक रुचिन सिंह रावत पुत्र राजेंद्र सिंह, ग्राम- कुनीगढ़, तहसील गैरसैंण, उत्तराखंड
2. पैराट्रूपर सिद्धांत क्षेत्री पुत्र खड़क बहादुर, थाना पुलबाजार, जिला- दार्जिलिंग (पश्चिम बंगाल)
3. नायक अरविंद कुमार पुत्र उज्जवल सिंह, ग्राम- सूरी (चटियाला), थाना – मरहून, तहसील – पालमपुर, जिला- कांगड़ा (हिमाचल प्रदेश)
4. हवलदार नीलम सिंह पुत्र गुरदेव सिंह, ग्राम- दलपत, थाना- जौरियां, अखनूर जिला -जम्मू (जम्मू और कश्मीर)
5. पैराट्रूपर प्रमोद नेगी पुत्र देविंदर सिंह नेगी, ग्राम – शिलाई, जिला -सिरमौर (हिमाचल प्रदेश)

हिमाचल में पुरानी पेंशन को लेकर SOP जारी, पढ़ें

कांगड़ा: पंचायत प्रधान ने दफ्तर में घुसकर SDO पर तानी 32 बोर की रिवॉल्वर 

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest National News Sirmaur State News

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में आतंकी मुठभेड़, हिमाचल के दो जवानों सहित 5 शहीद

राजौरी। जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिला के कंडी इलाके में आतंकियों के साथ हुई मुठभेड़ में सेना के 5 जवान शहीद हो गए हैं वहीं, एक घायल जवान की हालत गंभीर बनी हुई है। पांच जवानों में हिमाचल प्रदेश के दो जवान भी शहीद हो गए हैं। बलिदान हुए सेना के पांच जवानों में सिरमौर जिला और कांगड़ा जिला के दो जवान शामिल हैं।

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में हिमाचल का एक और जवान शहीद, कांगड़ा जिला का निवासी

मुठभेड़ में सिरमौर जिला शिलाई के जवान 25 वर्षीय प्रमोद नेगी शहीद हुए हैं वहीं कांगड़ा जिला के सुलह के मारुंह इलाके के अरविंद कुमार शहीद हुए हैं। शहीद अरविंद कुमार और  प्रमोद नेगी की पार्थिव देह कल (शनिवार को) उनके पैतृक गांव वापस लाया जाएगा। जहां पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

कांगड़ा जिला के तहसील धीरा के गांव सूरी, डाकघर मरहूं निवासी शहीद अरविंद कुमार (32 वर्ष) के पिता का नाम उज्जवल सिंह माता का नाम निर्मला देवी और पत्नी का नाम बिंदु देवी है। शहीद अरविंद कुमार सेना में 2012 में भर्ती हुए थे। उनकी शादी को पांच वर्ष हो गए हैं। उनकी दो बेटियां हैं जिनकी आयु 4 और 2 वर्ष है। उनका एक बड़ा भाई और एक बहन है।

कांगड़ा : सिक्योरिटी सुपरवाइजर और गार्ड के 150 पदों पर भर्ती, 18000 तक सैलरी

अरविंद की शहादत की खबर से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। अरविंद कुमार भारतीय सेना की 9 पैरा रैजीमैंट में तैनात थे और कुपवाड़ा मे अपनी सेवाएं दे रहे थे। अरविंद कुमार अभी 2 महीने पहले ही छुट्टी काट कर वापस ड्यूटी पर गए थे।

वहीं, सिरमौर जिला शिलाई निवासी प्रमोद नेगी 2017 में “9 पेरा रेजीमेंट” में भर्ती हुए थे और पिछले दो साल से भारत की सुरक्षा करने वाली स्पेशल फोर्स (SF) में सेवाएं दे रहे थे। स्पेशल फोर्स में प्रमोद नेगी “रेड कैप” से भी सम्मानित किए गए थे।

प्रमोद नेगी जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में एक सर्च ऑपरेशन टीम का हिस्सा थे। प्रमोद नेगी की अभी शादी नहीं हुई थी। उनके घर में माता-पिता और छोटा भाई है।

CTU ने चंडीगढ़ से चंबा के लिए शुरू किया नया रूट, ये टाइमिंग और किराया
भारत के इन पांच जवानों ने दी शहादत

1. लांस नायक रुचिन सिंह रावत पुत्र राजेंद्र सिंह, ग्राम- कुनीगढ़, तहसील गैरसैंण, उत्तराखंड
2. पैराट्रूपर सिद्धांत क्षेत्री पुत्र खड़क बहादुर, थाना पुलबाजार, जिला- दार्जिलिंग (पश्चिम बंगाल)
3. नायक अरविंद कुमार पुत्र उज्जवल सिंह, ग्राम- सूरी (चटियाला), थाना – मरहून, तहसील – पालमपुर, जिला- कांगड़ा (हिमाचल प्रदेश)
4. हवलदार नीलम सिंह पुत्र गुरदेव सिंह, ग्राम- दलपत, थाना- जौरियां, अखनूर जिला -जम्मू (जम्मू और कश्मीर)
5. पैराट्रूपर प्रमोद नेगी पुत्र देविंदर सिंह नेगी, ग्राम – शिलाई, जिला -सिरमौर (हिमाचल प्रदेश)

Video Story : शाबाश हिमाचल की बेटियों, उपलब्धि पर लख-लख बधाई

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई थी जिसमें एक अधिकारी सहित 4 जवान घायल हो गए थे। घायल जवानों को कमांड अस्पताल उधमपुर ले जाया गया। राजौरी जिले के बनयारी पर्वतीय क्षेत्र के डोक में गोलीबारी हुई।

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) जम्मू जोन, मुकेश सिंह ने पुष्टि की थी कि कांडी वन क्षेत्र में मुठभेड़ चल रही है। राजौरी जिले के कंडी टोले के केसरी इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई है।

धर्मशाला-रोहड़ू रूट पर दौड़ रही HRTC की नई बस, जानें टाइम व किराया

हिमाचल में पुरानी पेंशन को लेकर SOP जारी, पढ़ें

कांगड़ा: पंचायत प्रधान ने दफ्तर में घुसकर SDO पर तानी 32 बोर की रिवॉल्वर 

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Mandi State News

असम में मंडी के जवान संदीप कुमार को नम आंखों से अंतिम विदाई

पैतृक गांव में पूरे सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

 

मंडी। असम में शहीद हुए हिमाचल के मंडी जिला के जवान संदीप कुमार का आज पूरे सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। सैकड़ों लोगों ने नम आंखों से शहीद को अंतिम विदाई दी। शहीद के छोटे भाई संजय कुमार ने मुखाग्नि दी।  जैसे की जवान की  तिरंगे में लिपटी देह घर पहुंची तो मां हीरा देवी और पत्नी नेहा  रो रो कर बुरा हाल था। पत्नी नेहा रोते रोते बेसुध भी हो गई।  मां और पत्नी ने कुछ दूरी तक शहीद की अर्थी को कंधा भी दिया। पिता हीरा लाल भी सदमे में हैं। जवान का डेढ़ साल का बेटा है।

Breaking: हिमाचल में थम सकते हैं HRTC रात्रि बसों के पहिए, यह है वजह

बता दें कि मंडी जिला के सरधवार गांव निवासी संदीप कुमार (30) 621 ईएमई बटालियन में तैनात थे। असम की दरांग फील्ड फायरिंग रेंज में हुए एक धमाके में शहीद हो गया है। संदीप कुमार सोमवार दोपहर दो बजे के करीब अपनी ड्यूटी पर तैनात थे कि अचानक एक धमाके में वह बुरी तरह से जख्मी हो गए। उन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया। पर संदीप कुमार की जान नहीं बच सकी।  जवान संदीप कुमार पिछले महीने छुट्टी काटकर ड्यूटी पर गया था। असम में तमाम औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शहीद जवान की पार्थिव देह को हवाई मार्ग द्वारा चंडीगढ़ और वहां से सड़क मार्ग के माध्यम से पैतृक घर लाया गया। इसके बाद राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

ऊना बस हादसा अपडेट: एक की मौत, कांगड़ा के तीन यात्रियों सहित 6 घायल-एक गंभीर

 

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि असम में शहीद हुए मंडी जिला के सरधवार गांव निवासी संदीप कुमार की शहादत से अत्यंत दु:ख हुआ। राष्ट्र उनकी कर्तव्यपरायणता के लिए हमेशा ऋणी रहेगा और राष्ट्र के लिए उनके सर्वोच्च बलिदान के लिए आभारी रहेगा। इस भारी दुख की घड़ी में मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और उनके परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें