Breaking News

  • मुंबई के जुहू में अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर अंधाधुंध फायरिंग : बाल-बाल बचे, ड्राइवर व एक व्यक्ति घायल
  • HPPWD शिमला में ड्राइवर के पदों पर भर्ती : जानें योग्यता, चयन प्रक्रिया और आवेदन की पूरी जानकारी
  • चंबा में हादसा : शल्यूंड नाले के पास गहरी खाई में गिरी कार, टिकरू स्कूल की अध्यापिका की गई जान
  • सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के भरे जा रहे पद : 24 अक्तूबर को इंटरव्यू-पहुंचें बड़सर
  • भरवाईं चौक पर हादसा : ट्रैफिक जाम खुलवा रहे SI राजेश कुमार की दो बसों के बीच फंसने से गई जान
  • आईटीआई धर्मशाला में 21 अक्तूबर को कैंपस इंटरव्यू, ट्रेनिंग में मिलेगी फ्री रहने की सुविधा
  • कांगड़ा : चिट्टे के साथ पकड़ा 19 साल का युवक, दरगेला का रहने वाला
  • शिमला में तड़के हिली धरती, महसूस किए गए भूकंप के झटके, तीव्रता 4.1 दर्ज
  • कुल्लू दशहरा 2026 : यातायात रूट बदला, नो-पार्किंग और नई पार्किंग लिस्ट जारी-देखें ट्रैफिक गाइडलाइन
  • कांगड़ा के विकास को पंख : धर्मशाला में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस इंडोर आइस स्केटिंग रिंक और सीवरेज संयंत्र की सौगात

ऊना बस हादसा अपडेट: एक की मौत, कांगड़ा के तीन यात्रियों सहित 6 घायल-एक गंभीर

ewn24news choice of himachal 03 May,2023 4:04 pm

    गंभीर घायल को पीजीआई किया रेफर

     

    ऊना। हिमाचल के ऊना जिला में अंब के पास बड़ूही में हरियाणा रोडवेज की बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे घर की दीवार से जा टकराई। हादसे में एक की मौत हुई है और 6 लोग घायल हैं। घायलों में एक गंभीर जख्मी है। घायल को पीजीआई रेफर किया गया है। हादसे में तीन कांगड़ा निवासी घायल हुए हैं।
    धर्मशाला: थार में ले जा रहे थे शराब, पुलिस ने दबोचा-6 पेटी बरामद

    हादसे में बस कंडक्टर विरेंद्र पुत्र सुखराम निवासी महेंद्रगढ़ हरियाणा की मौत हुई है। संगीता चौहान(33) पत्नी चंदन चौहान निवासी वार्ड नंबर तीन पपरोला कांगड़ा गंभीर रूप से घायल हैं। इन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। उनके पति चंदन चौहान पुत्र जीवन दास (35) और बेटी सानिया चौहान(डेढ़ साल) भी घायल हुए हैं।

    इसके अलावा रेखा देवी(38) पत्नी तिलक राज निवासी बड़ूही सब तहसील जोल ऊना, नितिन पुत्र तिलक राज निवासी बड़ूही सब तहसील जोल ऊना और भूपिंद्र सिंह (45) पुत्र सतविंद्र निवासी तहसील बेरी हरियाणा भी घायल हुए हैं। पांच घायलों को ऊना अस्पताल भर्ती करवाया है।
    जसूर-जवाली रोड पर सफर कर रहे हैं तो हो जाएं सावधान, पड़े न महंगा

    बताया जा रहा है कि ओवर स्पीड में अनियंत्रित होकर बस पहले सफेदे के पेड़ से टकराई फिर सड़क किनारे बने टीन के शेड और ईंट के ढेर को टक्कर मारते पास ही घर की दीवार से जा टकराई। घर में तीन प्रवासी लोग रहते हैं। बस में 15 से 20 यात्री सवार बताए जा रहे हैं।
    सूचना मिलने पर पुलिस थाना बंगाणा के तहत पड़ती पुलिस चौकी जोल की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।




    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather