Categories
Top News Himachal Latest State News

चंडीगढ़ में पंजाब से सीएम मान से मिले मुख्यमंत्री सुक्खू, शानन परियोजना पर चर्चा

श्री आनंदपुर साहिब और माता नैना देवी के मध्य रोप-वे पर भी मंथन

चंडीगढ़। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज चंडीगढ़ में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ विभिन्न द्विपक्षीय मामलों पर सारगर्भित चर्चा की। बैठक के उपरांत पंजाब के मुख्यमंत्री के साथ संयुक्त पत्रकार वार्ता में हुए ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल और पंजाब के मध्य सदैव मधुर संबंध रहे हैं और इन दोनों ही राज्यों की साझा सांस्कृतिक विरासत है।

JEE Main 2023: फर्जी सूचनाओं को लेकर NTA का अलर्ट-बहकावे में न आएं

मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल में जलविद्युत परियोजनाओं पर वाटर सेस सहित भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) और शानन जलविद्युत परियोजना तथा पर्यटन की विभिन्न परियोजनाओं पर विचार-विमर्श किया गया। ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि जल उपकर के विषय में आज की बैठक में पुनः कुछ भ्रांतियों का निवारण किया गया। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश द्वारा लगाया जाने वाला जल उपकर, जल पर नहीं अपितु प्रदेश में कार्यरत जलविद्युत परियोजनाओं पर लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस जल उपकर से पंजाब तथा हरियाणा को कोई नुकसान नहीं होगा।

पैन कार्ड को Aadhaar Card से लिंक करवाने की डेट बढ़ी-जानिए नई तिथि

मुख्यमंत्री ने कहा कि जल उपकर सहित विभिन्न जलविद्युत परियोजनाओं के विषय में समुचित विचार-विमर्श के लिए हिमाचल प्रदेश के मुख्य सचिव तथा ऊर्जा सचिव एवं पंजाब के समकक्ष अधिकारियों की एक समिति गठित की जाएगी। यह समिति विभिन्न विषयों पर बातचीत कर मामलों को समयबद्ध निपटाएगी। समिति भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड की परियोजनाओं पर भी चर्चा करेगी।

 

ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि बैठक में शानन परियोजना के संबंध में भी विस्तृत चर्चा की गई। 110 मेगावाट की शानन परियोजना कि 99 वर्ष की लीज वर्ष 2024 में समाप्त हो रही है। बैठक में इस परियोजना के भविष्य के कार्यान्वयन के संबंध में विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। मुख्यमंत्री ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ श्री आनंदपुर साहिब और माता नैना देवी के मध्य रोप-वे के संबंध में भी विस्तृत चर्चा की।

 

ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पंजाब के मुख्यमंत्री को हिमाचल आने का न्योता दिया, जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार कर लिया। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि बैठक में जल उपकर एवं विभिन्न जल परियोजनाओं सहित हिमाचल प्रदेश में धार्मिक पर्यटन के विषय पर विस्तृत बातचीत हुई। उन्होंने कहा कि हिमाचल एवं पंजाब भविष्य में धार्मिक पर्यटन की विभिन्न साझा परियोजनाओं पर एक साथ कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि जल उपकर के विषय में हिमाचल के मुख्यमंत्री ने उन्हें विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर पंजाब के मुख्यमंत्री की पत्नी डॉक्टर गुरप्रीत कौर, भोरंज के विधायक सुरेश कुमार, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार नरेश चौहान, मुख्यमंत्री के सूचना प्रौद्योगिकी सलाहकार गोकुल बुटेल, मुख्यमंत्री के प्रधान निजी सचिव विवेक भाटिया तथा पंजाब सरकार के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Top News National News State News

पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अमृतपाल गिरफ्तार-इंटरनेट सेवाएं बंद

नकोदर के पास से 6 साथियों सहित धरा

जालंधर। पंजाब पुलिस ने खालिस्तानी समर्थक पर बड़ी कार्रवाई की है। पंजाब पुलिस ने वारिस पंजाब दे के मुखिया अमृतपाल और उसके 6 साथियों को हिरासत में लिया है। उन्हें जालंधर के नकोदर के पास मैहतपुर थाने के तहत से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने हथियार और दो गाड़ियां बरामद की हैं। वहीं, पंजाब में रविवार रात 12 बजे तक इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी हैं। बता दें कि खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल की तलाश पुलिस काफी समय से कर रही थी। जगह जगह दबिश दी जा रही थी। अमृतपाल सिंह के खिलाफ 3 मामले दर्ज हैं। इसमें से 2 हेट स्पीच के संबंधित हैं।

हिमाचल पुलिस के DIG विमुक्त रंजन SPG में देंगे सेवाएं, हुई नियुक्ति

पंजाब सरकार की तरफ से आए बयान के अनुसार सार्वजनिक सुरक्षा के हित में पंजाब के क्षेत्रीय अधिकार क्षेत्र में सभी मोबाइल इंटरनेट सेवाएं, सभी एसएमएस (SMS) सेवाएं (बैंकिंग और मोबाइल रिचार्ज को छोड़कर) और वॉयस कॉल को छोड़कर मोबाइल नेटवर्क पर प्रदान की जाने वाली सभी डोंगल सेवाएं 18 मार्च (12घंटे) से 19 मार्च (12 घंटे) तक निलंबित रहेंगी।

बता दें कि अमृतपाल की लोकेशन का पता चलते ही पुलिस एक्शन मोड में आ गई। पुलिस की 50 से ज्यादा गाड़ियां अमृतपाल और उसके साथियों का पीछा कर रही थीं। कुछ दिन पहले ही खुफिया एजेंसियों के हवाले से खबर आई थी कि एंटी नेशनल एलीमेंट अमृतपाल पर हमले की योजना बना रहे हैं और अमृतपाल पर हमला करके कानून व्यवस्था बिगाड़ने की साजिश कर रहे हैं।
खालिस्तानी ताकतों को एकजुट करने वाला अमृतपाल सिंह (30) पंजाब में ‘वारिस पंजाब दे’ संगठन संचालित करता है। ये संगठन एक्टर-एक्टिविस्ट दीप सिद्धू ने बनाया था। 15 फरवरी 2022 को दीप सिद्धू की सड़क हादसे में मौत हो गई थी, जिसके बाद इस संगठन की कमान कुछ महीने पहले ही दुबई से लौटे अमृतपाल सिंह ने संभाली और उसे प्रमुख बनाया गया।
पिछले महीने ही अमृतपाल और उसके साथियों ने पंजाब के अजनाला में हथियारों से लैस होकर थाने पर हमला कर दिया था। अपहरण और दंगों के आरोपियों में से एक तूफान की रिहाई को लेकर पुलिस स्टेशन पर यह धावा बोला था। इस हमले में छह पुलिसकर्मी घायल हो गए थे।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Crime Kangra State News

इंदौरा में मिले महिला के शव की पहचान, हुई थी हत्या-पंजाब के 3 धरे

25 फरवरी को मिली थी डेड बॉडी

ऋषि महाजन/इंदौरा। हिमाचल के कांगड़ा जिला के पुलिस स्टेशन इंदौरा के तहत मृत मिली महिला की पहचान हो गई है। महिला की पहचान सुनीता (43) पत्नी संजीव कुमार निवासी चटक कोलियां नरोट जयमल सिंह तहसील और जिला पठानकोट के रूप में हुई है।

नादौन : बाइक और बस में टक्कर, भाई की गई जान-बहन गंभीर

महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में बलजीत सिंह (40) पुत्र रछपाल सिंह निवासी चटक कोलियां नरोट जयमल सिंह पठानकोट, बलजीत सिंह का छोटा भाई सुरजीत सिंह, अमनदीप उर्फ पवन (34) पुत्र बलकार सिंह निवासी मोंगा सोही पखरपुरा अमृतसर शामिल हैं।

हमीरपुर जिला की राष्ट्रीय स्तर पर एक और बड़ी उपलब्धि, जानिए

बता दें कि पुलिस स्टेशन इंदौरा के तहत 25 फरवरी 2023 को फलाई गांव में एक महिला का शव मिला था। शव मिलने की सूचना के बाद इंदौरा थाना से पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लिया। शव बुरी तरह क्षत विक्षत था। पहचान नहीं हो पा रही थी।

शव का पोस्टमार्टम नूरपुर अस्पताल में करवाया गया। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। गहनता से जांच के बाद महिला की पहचान भी कर ली और आरोपी भी धर दबोचे।

हिमाचल में मौसम ने बदली करवट, कितने दिन रहेगा खराब- जानिए

चंबा : रिकॉर्ड समय में बना चौली वैली ब्रिज, 2.50 करोड़ रुपये हुए हैं खर्च

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Education Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

सुक्खू बोले-युवाओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के माध्यम से आधुनिक शिक्षा देगी सरकार

सीएम ने हिमाचल स्टूडेंट्स यूनियन के वार्षिक कार्यक्रम  में की शिरकत

शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रविवार को पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ में हिमाचल स्टूडेंट्स यूनियन द्वारा आयोजित वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘हिमाचल एक झलक’ में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने युवाओं का आह्वान किया कि हिमाचल की समृद्ध संस्कृति को देश-विदेश तक पहुंचाने के लिए वे प्रदेश के युवा दूत के रूप में कार्य करें, ताकि विश्व हिमाचल की विशिष्टता को आत्मसात कर सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार तकनीकी शिक्षा प्राप्त कर रहे युवाओं को इस सत्र से ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के माध्यम से आधुनिक प्रौद्योगिकी आधारित शिक्षा प्रदान करेगी। इससे हमारे युवा तकनीकी रूप से सशक्त होकर वैश्विक स्तर पर बेहतर रोजगार प्राप्त कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हिमाचल जैसे दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों वाले राज्य में ग्रामीण स्तर पर बच्चों को बेहतर शिक्षा प्रदान करने के लिए सभी विधानसभा क्षेत्रों में चरणबद्ध आधार पर राजीव गांधी डे बोर्डिंग विद्यालय आरंभ करेगी।

RKMV मारपीट मामला : ABVP कार्यकर्ताओं ने डीसी ऑफिस के बाहर किया प्रदर्शन

मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल की मनभावन संस्कृति, सरल रहन-सहन, सुंदर पहनावा और पौष्टिक आहार देश-विदेश के पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। युवाओं को न केवल इस विशेषता को जीवंत रखना होगा अपितु लोगों को इससे रू-ब-रू भी करवाना होगा। उन्होंने कहा कि संस्कृति और लोकाचार का प्रसार पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देकर प्रदेश की आर्थिकी को मजबूत करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि अपनी संस्कृति से जुड़कर ही सुरक्षित समाज का निर्माण किया जा सकता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार सत्ता को जनहित के लिए व्यवस्था परिवर्तन का साधन मानकर कार्य कर रही है। अभी तक के अपने कार्यकाल में प्रदेश सरकार ने समाज के विभिन्न वर्गों को राहत पहुंचाने का किया कार्य किया है। उन्होंने कहा कि सरकार मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना शुरू कर बेसहारा एवं अनाथ बच्चों की शिक्षा एवं अन्य आवश्यकताओं को पूरा करने की दिशा में सफलता के साथ आगे बढ़ रही है।

सुधीर बोले- कांगड़ा हवाई अड्डे का विस्तारीकरण महत्वपूर्ण, रोजगार के मिलेंगे अवसर

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार भावी पीढ़ियों को एक समृद्ध और सुरक्षित हिमाचल प्रदान करना चाहती है। इस उद्देश्य की प्राप्ति के लिए प्रदेश में हरित ऊर्जा को बढ़ावा दिया जा रहा है और वर्ष 2025 तक हिमाचल देश का प्रथम हरित ऊर्जा राज्य बनेगा। उन्होंने कहा कि अगले तीन वर्षों में प्रदेश में पूर्ण रूप से इलेक्ट्रिक बसों का संचालन आरंभ कर दिया जाएगा।
ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि युवा देश का भविष्य है और उनकी असीमित व सकारात्मक ऊर्जा ही देश और प्रदेश की असली ताकत है। जागरूक युवा ही सशक्त समाज का निर्माण कर सकते हैं। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि ज्ञान के माध्यम से सदैव जागरूक और नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रहें।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर अपने छात्र और राजनीतिक जीवन की स्मृतियां सभी से साझा की। उन्होंने छात्रों का आह्वान किया कि जीवन में एक लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ें और लक्ष्य प्राप्ति के उपरांत समाज की भलाई में अपना योगदान दें। उन्होंने हिमाचल स्टूडेंट यूनियन के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले छात्रों को तीन लाख रुपये प्रदान करने की घोषणा की। उन्होंने हिमाचल स्टूडेंट्स यूनियन की पत्रिका का विमोचन भी किया।

लोकसभा सचिवालय में निकली भर्ती, भरे जाएंगे 13 पद-जल्द करें आवेदन

इससे पूर्व हिमाचल स्टूडेंट यूनियन के अध्यक्ष सुनील ठाकुर ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और यूनियन की गतिविधियों से उन्हें अवगत करवाया।

इस अवसर पर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, मुख्य संसदीय सचिव राम कुमार चौधरी, हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय से सेवानिवृत्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति धर्म चंद चौधरी, कसौली विधानसभा क्षेत्र के विधायक विनोद सुल्तानपुरी, सुंदरनगर के पूर्व विधायक सोहन लाल ठाकुर, हिमाचल कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष अनुराग शर्मा, हिमाचल कांग्रेस के अन्य पदाधिकारी, हिमाचल स्टूडेंट्स यूनियन के पदाधिकारी, अन्य गणमान्य व्यक्ति और बड़ी संख्या में छात्र कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra State News

सजा काट चुका है जसूर में पकड़ा एक नशा तस्कर, दूसरा था वांछित

पठानकोट में 2016 से 2020 तक जेल में था बंद

ऋषि महाजन ,नूरपुर। हिमाचल के जिला कांगड़ा के पुलिस जिला नूरपुर को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस जिला नूरपुर की टीम ने ड्रग गैंग का पर्दाफाश किया है। नूरपुर जिला पुलिस ने नारकोटिक्स की टीम की मदद को नशे के दो मुख्य सप्लायर को पकड़ा है। ये आरोपी भदरोया और छन्नी क्षेत्र में नशा तस्करों को बाहरी राज्यों से नशा लाकर उपलब्ध करवाते थे।

मामले में रोहित कुमार उर्फ कुग्गी (24) पुत्र बुआ दास निवासी गांव पिंड खताब बटाला शहर तहसील बटाला जिला गुरदासपुर पंजाब हाल निवासी गांव भदरोया तहसील इंदौरा जिला कांगड़ा और  विशाल कुमार उर्फ शालू (28) पुत्र लखविंदर कुमार निवासी हाउस नंबर 38/1 गांव भदरोया डमटाल कांगड़ा को दबोचा गया है।

बजट 2023-24 : एकलव्य स्कूलों में 38,800 शिक्षकों व कर्मियों की होगी भर्ती

रोहित कुमार उर्फ कुग्गी के खिलाफ पंजाब में भी नशा तस्करी के मामले दर्ज हैं। पुलिस थाना डमटाल में दो मामले दर्ज हैं, इन मामलों में आरोपी वांछित था। विशाल कुमार उर्फ शालू 2016 से 2020 तक पठानकोट में नशा तस्करी के दोष में जेल में बंद था।  2020 में सजा काटने के बाद जेल से रिहा होकर नशे का कारोबार कर रहा था। आरोपियों को पकड़े जाने से हिमाचल में नशे का कारोबार करने वालों पर भी शिकंजा कसा जाएगा।

बता दें कि पुलिस जिला नूरपुर ने 31 जनवरी यानी मंगलवार को जसूर में दोनों को दबोचा है। नशा तस्कर युवकों के पीछे काफी दिन से पड़ी थी। नशा तस्कर युवक पंजाब नंबर की लग्जरी कार में सवार थे। दोनों तस्कर अमृतसर से हेरोइन (चिट्टा) लेकर हिमाचल के रैहन में आए थे। नारकोटिक्स की टीम अमृतसर से इनके पीछे लगी हुई थी।

बजट 2023-24 : कारोबार में पहचान पत्र के तौर पर PAN मान्य, बनेंगे 50 नए एयरपोर्ट

जसूर में जैसे ही यह पठानकोट की ओर जाने के लिए सर्विस लेन में घुसे तो जसूर यातायात पुलिस, नूरपुर पुलिस, नारकोटिक्स की टीम ने इन्हें धर दबोचा।फिल्मी स्टाइल में नशा तस्करों की कार आगे-आगे और नारकोटिक्स की टीम की गाड़ी पीछे-पीछे भाग रही थी। टीम ने जसूर बाजार में यातायात पुलिस से संपर्क कर कोई गाड़ी सड़क की बीच लगाकर रास्ता रोकने के लिए कहा। एक एसयूवी कार को जसूर बाजार में सर्विस लेन सड़क के बीच लगा दिया।

फोरलेन का काम चले होने के कारण जसूर में एक तरफ से ही वाहनों की आवाजाही हो रही है। ऐसे में नशा तस्करों से पास भागने के लिए कोई और जगह नहीं बची। भाग रहे नशा तस्कर जैसे जसूर बाजार में पहुंचे तो सड़क बीच खड़ी की एसयूवी को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।

इसी बीच पुलिस और नारकोटिक्स की टीम ने युवकों को धर दबोचा। युवकों के पास से 13 लाख 20 हजार 330, 100 नशे की गोलियां और 1 किलो 100 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Categories
Top News KHAS KHABAR

हिमाचल में भारत जोड़ो, पंजाब में कांग्रेस छोड़ो-मनप्रीत बादल का इस्तीफा

वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी को भेजा पत्र

चंडीगढ़। एक तरफ जहां पंजाब से होते हुए राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा हिमाचल में प्रवेश की है तो वहीं पंजाब में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस नेता और पूर्व वित्तमंत्री मनप्रीत बादल ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा राहुल गांधी को भेजा है।  मनप्रीत बादल भाजपा में शामिल हो गए हैं। उन्होंने पीयूष गोयल की उपस्थिति में भाजपा कार्यालय में भाजपा का दामन थामा।

राहुल गांधी बोले- लोगों का स्नेह खींच लाया हिमाचल-बदला यात्रा का रूट

बता दें कि राहुल की पदयात्रा 10 जनवरी को पंजाब पहुंची थी और 11 जनवरी सुबह 7 बजे से पंजाब में शुरू हो गई थी। पंजाब में भारत जोड़ो यात्रा लगातार 17 जनवरी तक चली। आज राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पंजाब से हिमाचल में प्रवेश की है। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा के हिमाचल प्रदेश के इंदौरा विधानसभा क्षेत्र के मानसर में प्रवेश की।

इंदौरा में राहुल भाई जिंदाबाद, हिमाचल पहुंची भारत जोड़ो यात्रा-ये रहेगा रूट

 

यहां पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह, कैबिनेट के सदस्यों और कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने भव्य स्वागत किया। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री, राजीव शुक्ला और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने राहुल गांधी को हिमाचल की टोपी और शॉल से सम्मानित किया।

शिमला में सड़क हादसा, सिरमौर निवासी की गई जान- दो घायल

 

हिमाचल के सीमावर्ती गांव घटोटा में हिमाचल प्रदेश आगमन पर राहुल गांधी की उपस्थिति में पंजाब कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष राजा वारिंग ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह को तिरंगा सौंपा। भारत जोड़ो यात्रा कांगड़ा जिला के इंदौरा क्षेत्र के मानसर टॉल प्लाजा से मलोट गांव तक लगभग 24 किलोमीटर पैदल यात्रा तय कर 19 जनवरी, 2023 को जम्मू-कश्मीर में प्रवेश करेगी। हजारों लोगों एवं समर्थकों ने राहुल गांधी का प्रदेश में पहुंचने पर स्वागत किया और यात्रा में पूरे उत्साह एवं जोश से भाग लिया।

इंदौरा में राहुल भाई जिंदाबाद, हिमाचल पहुंची भारत जोड़ो यात्रा-ये रहेगा रूट 

 

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Crime Una State News

पंजाब में HRTC चालक पर तेज धारदार हथियार से हमला, यूनियन भड़की

मान सरकार को एक हफ्ते का दिया अल्टीमेटम

शिमला। पंजाब के नंगल क्षेत्र में एचआरटीसी (HRTC) चालक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। चालक पर तेज धारदार हथियार से हमला किया गया। चालक पर हमले की घटना से एचआरटीसी चालक यूनियन भड़क गई है।

यूनियन ने मांग की है कि पंजाब पुलिस मामले में एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई करें, नहीं तो पंजाब में एचआरटीसी के रूटों पर पहिए रोक दिए जाएंगे। यूनियन ने पंजाब सरकार को एक हफ्ते का अल्टीमेटम दिया है।

Breaking: हिमाचल लोक सेवा आयोग ने इन पदों पर निकाली भर्ती

HRTC चालक यूनियन के अध्यक्ष मान सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि जोगिंदर नगर डिपो की बस देहरादून से आ रही थी। सोमवार देर रात्रि करीब 12 बजे चालक पर नंगल में तेज धारदार हथियार से हमला किया गया।

ऊना के संतोषगढ़ के पास टिप्पर चालक बस ड्राइवर पर हमला कर वहां से फरार हो गया। इस घटना के बाद एचआरटीसी परिचालक और चालक सड़क पर बैठ गए और सड़क पर जाम लगा दिया। इसके बाद पंजाब पुलिस मौके पर पहुंची।

एग्जिट पोल से खुश हो ले भाजपा, 8 दिसंबर को बनेगी कांग्रेस की सरकार

HRTC चालक यूनियन के अध्यक्ष मान सिंह ने कहा कि इतनी बड़ी घटना होने के बाद भी अभी पंजाब पुलिस द्वारा FIR दर्ज नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी इस प्रकार की मारपीट की घटनाएं हो चुकी हैं। चालक यूनियन मांग करती है कि जल्द से इस मामले में पंजाब पुलिस मामला दर्ज कर कार्रवाई करे। अन्यथा HRTC चालक पंजाब में सेवाएं नहीं देंगे।

उन्होंने कहा कि यूनियन पंजाब सरकार को एक सप्ताह का अल्टीमेटम देती है। प्रबंधन के समक्ष भी यह मामला उठाया गया है। वहीं, मान सिंह ने कहा कि आने वाले दो दिन के बाद जो भी सरकार सत्ता में आएगी यूनियन उसका पूरा समर्थन करेगी। सरकार के समक्ष कर्मचारियों के मुद्दे उठाए जाएंगे।

हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग ने इन 4 पोस्ट का रिजल्ट भी निकाला

बिलासपुर : गोविंद सागर झील में डूबा युवक, नहाने उतरा था-फिसला पैर

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  
Categories
Top News Himachal Latest Crime Chamba State News

चंबा में कार सवार पंजाब निवासी दो युवकों से चिट्टा बरामद

मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
चंबा। हिमाचल पुलिस की नशे के कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। चंबा जिला में पंजाब निवासी दो युवकों से चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।
हेरोइन और कैप्सूल के साथ पकड़े कांगड़ा के चार लोग दोषी करार- कैद 
बता दें कि चंबा पुलिस के विशेष अन्वेषण दल ने तुन्नूहट्टी के पास डगोह में नाकाबंदी की थी। आज सुबह करीब 5 बजकर 50 मिनट पर एक वरना कार पठानकोट से चंबा की तरफ आई। विशेष अन्वेषण दल ने कार को जांच के लिए रोका। तलाशी लेने पर टीम को कार से 29.06 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।
टीम  ने कार में सवार गौरीकवाल (30) पुत्र सुरजीत सिंह गोन परागपुर तहसील पट्टी जिला तरनतारण पंजाब और हरपाल सिंह (23) पुत्र पूर्ण सिंह गांव चुसलेवर जिला तरनतारण पंजाब को गिरफ्तार कर लिया। मामला पुलिस थाना चुवाड़ी में दर्ज किया गया है।