Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल के तीन निर्दलीय विधायकों ने दिया इस्तीफा, विधानसभा सचिव को सौंपा

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर भी थे साथ

शिमला। हिमाचल के 3 निर्दलीय विधायकों ने विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। तीनों विधायक आज इस्तीफा देने हिमाचल विधानसभा पहुंचे। उन्होंने हिमाचल विधानसभा सचिव को इस्तीफा सौंपा।

इसमें हिमाचल के जिला कांगड़ा के देहरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक होशियार सिंह, नालागढ़ के विधायक केएल ठाकुर, हमीरपुर के विधायक आशीष शर्मा शामिल हैं। पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और अन्य भाजपा नेता उनके साथ थे। भाजपा नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर आज प्रेसवार्ता में बड़ा ऐलान कर सकते हैं।

मंडी : पंजाब से पनीर लेकर आई जीप खाई में गिरी, तीन लोगों की गई जान

 

बता दें कि होशियार सिंह देहरा विधानसभा क्षेत्र से लगातार दूसरी बार जीते हैं। साथ ही हमीरपुर से आशीष शर्मा पहली बार जीत कर विधानसभा पहुंचे थे। केएल ठाकुर इस बार नालागढ़ से आजाद जीत कर आए थे। अब तीनों नेता भाजपा का दामन थामेंगे।

बागी पूर्व विधायक इंद्रदत्त लखनपाल को शिमला नगर निगम का नोटिस

 

ऐसे में अब हिमाचल में 6 नहीं बल्कि 9 सीटों पर विधानसभा चुनाव संभव है। कांग्रेस के 6 बागी नेताओं के विधानसभा क्षेत्र में पहले ही उपचुनाव का शेड्यूल जारी है। चुनाव लोकसभा चुनाव के साथ अंतिम चरण में होंगे।

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल गिरफ्तार, SC पहुंची AAP, रात को सुनवाई की गुहार

 

अब तीनों निर्दलीय विधायकों के इस्तीफा देने के बाद तीन और सीटें खाली हो गई हैं। अब धर्मशाला, सुजानपुर, बड़सर, हमीरपुर, लाहौल स्पीति, गगरेट, कुटलैहड़, नालागढ़ और देहरा में उपचुनाव संभव हैं।

 

कांगड़ा : जसूर भाजपा कार्यालय में तोड़फोड़, मौके पर धरा युवक

हिमाचल मौसम अपडेट : दो दिन बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना, येलो अलर्ट जारी

अग्निवीर भर्ती : नहीं किया आवेदन तो जल्द करें, हो सकती है दिक्कत

 

प्रतिभा सिंह की बड़ी बात, मंडी में कांग्रेस की हालत नहीं ठीक- इसलिए नाम लिया वापस

लोकसभा चुनाव : कांगड़ा जिला में रैलियों और जनसभा के लिए ग्राउंड चिह्नित

हिमाचल में अब तक लोकसभा का सफर, एक चुनाव में थी 6 सीटें- डिटेल में जानें 

 

 

फॉर्म पर पूर्व पीएम इंदिरा गांधी और सीएम सुक्खू के फोटो पर जताई आपत्ति

लोकसभा चुनाव : कांगड़ा में धारा-144, लाठी लेकर चलने पर भी होगी मनाही

 

 

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn24
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra State News

हाशिए पर चल रही देहरा कांग्रेस को झटका, ब्लॉक अध्यक्ष हरिओम शर्मा ने दिया इस्तीफा

शारीरिक अस्वस्थ होने का बताया कारण

देहरा। कांगड़ा जिला के ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष देहरा हरिओम शर्मा ने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह को त्यागपत्र भेजा है।

उन्होंने त्यागपत्र में लिखा है कि कुछ समय से वह शारीरिक अस्वस्थ होने के कारण इस सम्मानजनक एवं जिम्मेदारियों से भरपूर पद पर कार्य करने में असमर्थता का अनुभव कर रहे हैं। इसलिए ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पद से तत्काल प्रभाव से उनका त्याग पत्र स्वीकार करने की कृपा करें।

सुक्खू सरकार पर बरसे जयराम, कौल सिंह और विक्रमादित्य को भी लिया आड़े हाथ 

 

बता दें कि हरिपुर तहसील के गांव भटोली फकारियां निवासी हरिओम शर्मा लंबे समय से इस पद का दायित्व संभाल रहे थे। 2022 विधानसभा चुनाव में देहरा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस की टिकट के प्रबल दावेदार थे।

इसके लिए उन्होंने चुनाव से काफी पहले से ही जमीनी स्तर पर कार्य शुरू कर दिया था। पर विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने हरिओम शर्मा को टिकट न देकर बाहरी व्यक्ति को टिकट दे दिया।

विक्रमादित्य सिंह बोले – हिमाचल पर्यटन के लिए सुरक्षित, निश्चिंत होकर आएं सैलानी

 

कांग्रेस की टिकट पर डॉ राजेश शर्मा चुनाव लड़े। पर उन्हें आजाद प्रत्याशी से हार का मुंह देखना पड़ा। हरिओम शर्मा को कांग्रेस टिकट न देने से उनके समर्थक खासे नाराज थे।

कहीं न कहीं इस बात का खामियाजा भी कांग्रेस को विधानसभा चुनाव में भुगतना पड़ा है। वहीं, देहरा विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस लंबे समय से हाशिए पर है। अब देखना यह होगा कि नया ब्लॉक अध्यक्ष किसे बनाया जाता है।

 

चंबा : रावी नदी में गिरा बोलेरो कैंपर, चालक का मिला शव, एक व्यक्ति लापता 

 

 

कांगड़ा : बनखंडी में जल्द शुरू होगा चिड़ियाघर का कार्य, CZA से मिली मंजूरी

 

 

भटियात के पूर्व विधायक बिक्रम सिंह जरयाल ने पीएम मोदी और गडकरी का जताया आभार

 

हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड ने EMRSST-2023 किया स्थगित-यह रहा कारण 

 

 

हिमाचल : 8 HAS अधिकारियों का तबादला व तैनाती, किसको कहां भेजा पढ़ें

 

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
Top News KHAS KHABAR

हिमाचल में भारत जोड़ो, पंजाब में कांग्रेस छोड़ो-मनप्रीत बादल का इस्तीफा

वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी को भेजा पत्र

चंडीगढ़। एक तरफ जहां पंजाब से होते हुए राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा हिमाचल में प्रवेश की है तो वहीं पंजाब में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस नेता और पूर्व वित्तमंत्री मनप्रीत बादल ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा राहुल गांधी को भेजा है।  मनप्रीत बादल भाजपा में शामिल हो गए हैं। उन्होंने पीयूष गोयल की उपस्थिति में भाजपा कार्यालय में भाजपा का दामन थामा।

राहुल गांधी बोले- लोगों का स्नेह खींच लाया हिमाचल-बदला यात्रा का रूट

बता दें कि राहुल की पदयात्रा 10 जनवरी को पंजाब पहुंची थी और 11 जनवरी सुबह 7 बजे से पंजाब में शुरू हो गई थी। पंजाब में भारत जोड़ो यात्रा लगातार 17 जनवरी तक चली। आज राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पंजाब से हिमाचल में प्रवेश की है। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा के हिमाचल प्रदेश के इंदौरा विधानसभा क्षेत्र के मानसर में प्रवेश की।

इंदौरा में राहुल भाई जिंदाबाद, हिमाचल पहुंची भारत जोड़ो यात्रा-ये रहेगा रूट

 

यहां पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह, कैबिनेट के सदस्यों और कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने भव्य स्वागत किया। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री, राजीव शुक्ला और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने राहुल गांधी को हिमाचल की टोपी और शॉल से सम्मानित किया।

शिमला में सड़क हादसा, सिरमौर निवासी की गई जान- दो घायल

 

हिमाचल के सीमावर्ती गांव घटोटा में हिमाचल प्रदेश आगमन पर राहुल गांधी की उपस्थिति में पंजाब कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष राजा वारिंग ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह को तिरंगा सौंपा। भारत जोड़ो यात्रा कांगड़ा जिला के इंदौरा क्षेत्र के मानसर टॉल प्लाजा से मलोट गांव तक लगभग 24 किलोमीटर पैदल यात्रा तय कर 19 जनवरी, 2023 को जम्मू-कश्मीर में प्रवेश करेगी। हजारों लोगों एवं समर्थकों ने राहुल गांधी का प्रदेश में पहुंचने पर स्वागत किया और यात्रा में पूरे उत्साह एवं जोश से भाग लिया।

इंदौरा में राहुल भाई जिंदाबाद, हिमाचल पहुंची भारत जोड़ो यात्रा-ये रहेगा रूट 

 

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें