Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra State News

कांगड़ा: देहरा को छोड़ बाकी सभी 14 उपमंडलों में लोहड़ी पर होगी छुट्टी

कांगड़ा जिला में 2023 के स्थानीय अवकाश घोषित

धर्मशाला। डीसी कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने हिमाचल प्रदेश सामान्य प्रशासन विभाग के दिशा-निर्देशों के अंतर्गत आदेश जारी करते हुए कांगड़ा जि़ले के विभिन्न उपमंडलों में कैलेंडर वर्ष 2023 के लिए 2 स्थानीय अवकाश की घोषणा की है।

कांगड़ा जिला की 28 ग्राम पंचायत के प्रधानों को कारण बताओ नोटिस जारी

जारी आदेश के अनुसार लोहड़ी पर्व पर 13 जनवरी को देहरा उपमंडल छोड़ कर जिले के अन्य सभी 14 उपमंडलों में स्थानीय अवकाश रहेगा। वहीं, उपमंडल देहरा में लोहड़ी की बजाय महावीर जयंती के अवसर पर 4 अप्रैल को स्थानीय अवकाश रहेगा।

हिमाचल: PWD के सर्कल, डिवीजन और सब डिवीजन भी डि नोटिफाई

 

इसके अलावा जिला मुख्यालय व उपमंडल स्तर पर धर्मशाला, कांगड़ा, नूरपुर, देहरा, ज्वाली, ज्वालामुखी, फतेहपुर, शाहपुर और नगरोटा बगवां में 13 नवंबर को गोवर्धन पूजा के दिन स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है।
वहीं, उपमंडल बैजनाथ, पालमपुर, जयसिंहपुर और धीरा में 19 सितंबर को गणेश चतुर्थी पर स्थानीय अवकाश रहेगा। उन्होंने बताया कि उपमंडल इंदौरा में 14 नवंबर को भैया दूज का स्थानीय अवकाश दिया गया है।

हिमाचल में सरकारी कर्मचारियों को पहली को ही मिलेगा वेतन-पढ़ें खबर

 

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

 

 

Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra State News

देहरा: होशियार सिंह और भाजपा के कम हुए वोट-कांग्रेस की अच्छी वापसी

6.36 फीसदी घटा आजाद प्रत्याशी को वोट बैंक

देहरा। हिमाचल विधानसभा चुनाव में कांगड़ा जिला के देहरा विधानसभा क्षेत्र में होशियार सिंह ने दूसरी बार आजाद प्रत्याशी के तौर पर जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. राजेश शर्मा को 3877 मतों से हराया। भाजपा प्रत्याशी रमेश धवाला तीसरे नंबर पर रहे। होशियार सिंह को 22 हजार 99 मत मिले। कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. राजेश शर्मा ने 19120 मत प्राप्त किए। भाजपा प्रत्याशी रमेश धवाला को 16,730 मत ही मिल पाए हैं।

कांग्रेस की जीत और मुख्यमंत्री पद को लेकर क्या बोले मुकेश अग्निहोत्री-जानिए 

वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव से तुलना करें तो इस बार आजाद प्रत्याशी होशियार सिंह के 6.36 फीसदी वोट कम हुए हैं। वहीं, कांग्रेस ने अच्छी वापसी देहरा में की है। कांग्रेस का वोट बैंक 2017 की तुलना में 2022 में 16.38 फीसदी बढ़ा है। जोकि आने वाले समय में कांग्रेस के लिए अच्छी खबर है। दूसरी तरफ भाजपा के लिए चिंतन का वक्त है। इस बार भाजपा के 9.54 फीसदी वोट कम हुए हैं।

हिमाचल विस चुनाव : इन सीटों पर करीबी रहा मुकाबला-सराज में बड़ी जीत

वर्ष 2017 की बात करें तो आजाद प्रत्याशी होशियार सिंह ने भाजपा के रविंद्र सिंह रवि को 3914 मतों से हराया था। होशियार सिंह को 24206 और रविंद्र रवि को 20292 मत मिले थे। कांग्रेस प्रत्याशी विप्लव ठाकुर जमानत तक नहीं बचा पाई थीं। विप्लव ठाकुर को 8289 मिले थे।

हिमाचल विस चुनाव: कहां से कौन जीता, किसको कितनी सीटें-कितना रहा मार्जन-जानें

हिमाचल विधानसभा चुनाव 2022 में होशियार सिंह को पड़े कुल मतों के 37.96 फीसदी मत मिले हैं। कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. राजेश शर्मा को 31.56 और भाजपा प्रत्याशी रमेश चंद ध्वाला को 27.62 फीसदी मत मिले हैं। 2017 में होशियार सिंह को कुल पड़े मतों के 44.32, भाजपा को 37.16 और कांग्रेस को 15.18 फीसदी मत मिले थे।

 

अगर कम वोट बैंक की बात करें तो 2022 के चुनाव में होशियार सिंह के खिलाफ हवा तो थी पर कांग्रेस और भाजपा को बाहरी प्रत्याशी देना महंगा पड़ गया। काफी हद तक धरतीपुत्र का नारा काम कर गया है। लोगों ने बाहरी को वोट देने के बजाए स्थानीय को वोट देना ठीक समझा। दूसरी तरफ होशियार सिंह का भाजपा की तरफ रुख होने का फायदा भी उन्हें मिला है। भाजपा का कुछ फीसदी वोट भी टूट कर आजाद प्रत्याशी की तरफ गया है। कांग्रेस का कुछ वोट बैंक वापस तो आया है पर बाहरी प्रत्याशी के चलते पूरा नहीं आ सका। 2017 में होशियार सिंह कांग्रेस के वोट बैंक से जीते थे। अगर इस बार भाजपा अपना वोट बैंक बचा पाती तो परिणाम शायद कुछ और होते।

भोरंज में पोस्टल बैलेट मतों ने बिगाड़ा भाजपा का खेल-कांग्रेस जीती

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  
Categories
Top News Himachal Latest Kangra State News

देहरा CU में बलिदानी पंकज बडियाल की स्मृति में रक्तदान शिविर

कार्यक्रम में छात्रों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया

धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के सप्त सिंधु परिसर II, देहरा में रेड रिबन क्‍लब, राष्ट्रीय सेवा योजना और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) द्वारा उन्नत भारत अभियान के तहत अंगीकृत गांव के बलिदानी पंकज बडियाल की स्मृति में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया । इसमें बलिदानी पंकज बडियाल की माता सत्‍या देवी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।

Breaking: हिमाचल लोक सेवा आयोग ने इन पदों पर निकाली भर्ती 

इस रक्तदान शिविर में अर्थशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. संजीत, समाज कार्य विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. शशि पूनम, सहायक प्रोफेसर डॉ. ज्योति पराशर, डॉ. श्रेया बख्शी और बलिदानी पंकज बडियाल के परिवारजन उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में छात्रों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।

भटोली फकोरियां स्कूल के वार्षिक पारितोषिक समारोह में नवाजे मेधावी 

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  
Categories
ACCIDENT TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Kangra State News

देहरा: शादी में शिरकत करने जा रहे थे दो भाई-एक की मौत, एक घायल

डाडासीबा के पास स्कूटी स्किड होने से हुआ हादसा
देहरा। हिमाचल के जिला कांगड़ा में एक हादसे में बड़े भाई की मौत हो गई है और छोटा भाई गंभीर रूप से घायल है। घायल को पीजीआई चंडीगढ़ ले जाया गया है। हादसा स्कूटी स्किड होने के चलते हुआ है। दोनों भाई शादी में शिरकत करने के लिए डाडासीबा जा रहे थे।
बता दें कि पंचायत सरड़ डोगरी के गांव मंगाली के सगे भाई विशाल (18) और साहिल(17) स्कूटी में सवार होकर डाडासीबा में शादी समारोह में जा रहे थे। डाडासीबा के पास आरा चौक और नंगल चौक के बीच स्कूटी सड़क स्किड हो गई और दोनों उल्टी दिशा में सड़क किनारे पत्थरों पर जा गिरे। इससे उनके सिर पर गहरी चोटें आईं। दोनों को डाडासीबा अस्पताल ले जाया गया। गंभीर हालत के चलते दोनों को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया।
जब तक दोनों को एंबुलेंस से पीजीआई ले जाया जाता विशाल ने दम तोड़ दिया। गंभीर घायल छोटे भाई साहिल को पीजीआई ले जाया गया। दोनों भाईयों के पिता की दो साल पहले मृत्यु हुई है। मां ही उनका पालन पोषण कर रही हैं। डाडासीबा पुलिस चौकी की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्कूटी को कब्जे में लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Crime Kangra State News

देहरा : वोट डालते वीडियो क्लिप बनाने के मामले में होगी एफआईआर

डीसी कांगड़ा ने डीएसपी को दिए आदेश
धर्मशाला। हिमाचल के कांगड़ा जिला के देहरा विधानसभा क्षेत्र में वोट डालते वीडियो क्लिप बनाने और उसे सोशल मीडिया पर शेयर करने के मामले में अज्ञात व्यक्तियों पर एफआईआर दर्ज होगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी व डीसी डॉ. निपुण जिंदल ने डीएसपी देहरा से 2 अज्ञात व्यक्तियों पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई के लिए कहा है।
हिमाचल : दो उद्योगों में छापेमारी, भारी मात्रा में नकली बोतलबंद पेयजल जब्त
जिला निर्वाचन अधिकारी व डीसी डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि विधानसभा चुनाव के लिए मतदान के दिन कांगड़ा जिले के देहरा विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र सनोट और सकरी में चुनाव आयोग के नियमों के उल्लंघन के 2 मामले ध्यान में आए थे। ये मामले 2 अज्ञात मतदाताओं द्वारा अपना वोट डालते वीडियो क्लिप बनाने और उसे सोशल मीडिया पर शेयर करने के थे।
इन मामलों में निर्वाचन अधिकारी (एसडीएम) देहरा ने जांच के उपरांत अवगत कराया कि दोनों मतदान केंद्रों पर चुनाव आयोग के सभी दिशा-निर्देशों का पूरा पालन किया गया था। सनोट में वीडियोग्राफी और सकरी में वेब कास्टिंग की गई थी।
सुरक्षा कर्मियों द्वारा मतदाताओं को मोबाइल फोन अंदर न ले जाने को लेकर बार बार हिदायत दी गई थी, लेकिन वीडियो क्लिप से स्पष्ट है कि 2 मतदाता जानबूझ कर अपना मोबाइल अंदर ले गए और उन्होंने नियमों का उल्लंघन किया। मतदाताओं की पहचान नहीं हो सकी है।