Breaking News

  • Job Alert : हाउसकीपिंग, इलेक्ट्रीशियन व रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर नौकरी, शिमला में इंटरव्यू
  • सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती : कांगड़ा जिला में 4 नवंबर से साक्षात्कार
  • हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • चंबा में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका-6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • मंडी में महिलाओं के लिए रोजगार : करियर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती- 3 से 6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

धर्मशाला कॉलेज पहुंची नैक की टीम, किया निरीक्षण- पीस जोन का भी किया दौरा

ewn24news choice of himachal 20 Dec,2022 1:30 am

    विद्यार्थियों ने शानदार प्रस्तुति देकर पीयर टीम को मंत्रमुग्ध किया

    धर्मशाला। राजकीय पीजी डिग्री कॉलेज धर्मशाला के निरीक्षण को सोमवार को यहां पहुंची राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) की तीन सदस्यीय पीयर टीम ने कॉलेज का दौरा कर व्यवस्थाएं परखीं। बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय, पुणे, महाराष्ट्र के पूर्व प्रभारी कुलपति प्रोफेसर पंडित पलांदे की अगुवाई वाली नैक की इस टीम में बैनेट विश्वविद्यालय, ग्रेटर नोयडा के केमिस्ट्री विभाग के डीन प्रो. मनीष भल्ला समन्वयक सदस्य और अमृता स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग बंगलूरु के प्रिंसिपल डॉ. श्रीराम देवनाथन सदस्य के रूप में शामिल हैं।
    एक्शन मोड में मुकेश अग्निहोत्री, लिए ये दो बड़े निर्णय-मांगी रिपोर्ट

    नैक टीम ने दिनभर कॉलेज की एक-एक व्यवस्था का निरीक्षण किया और कॉलेज की ग्रेडिंग के लिए सभी बिंदुओं पर सिलसिलेवार जायजा लिया। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार शर्मा और आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (आईक्यूएसी) के प्रभारी रजनीश दीवान ने नैक मानक के अनुसार कॉलेज की उपलब्धियों के बारे में विस्तृत ब्योरा प्रस्तुत किया।
    माता चिंतपूर्णी और बाबा बालक नाथ मंदिर के लिए रोपवे को कवायद

     

    नैक पीयर टीम ने कॉलेज परिसर में विभिन्न विभागों, गठित इकाईयों व क्लबों समेत कॉलेज में विकसित ‘पीस जोन’ का दौरा भी किया। निरीक्षण के बाद त्रिगर्त सभागार में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने शानदार प्रस्तुति देकर पीयर टीम को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस मौके महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक और विद्यार्थी उपस्थित रहे।
    HRTC को 1350 करोड़ का घाटा, इलेक्ट्रिक वाहन नीति बनेगी संजीवनी



    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather