Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra State News Uncategorized

दिल्ली से धर्मशाला इंडिगो की फ्लाइट शुरू, हरी झंडी दिखाकर की रवाना

दिल्ली से 6 बजकर 40 मिनट पर उड़ेगा जहाज
नई दिल्ली/कांगड़ा। विमानन कंपनी इंडिगो की दिल्ली से धर्मशाला नई उड़ान शुरू हो गई है। आज केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, राज्यमंत्री जनरल (डॉ.) वीके सिंह और कांगड़ा-चंबा के लोकसभा सांसद किशन कपूर की उपस्थिति में फ्लाइट का शुभारंभ हुआ।
हिमाचल बिजली बोर्ड को मिले 55 असिस्टेंट इंजीनियर, रिजल्ट हुआ घोषित
फ्लाइट को हरी झंडी दिखाते एक वीडियो केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने सोशल मीडिया पर डाला है। लिखा है कि  देवभूमि हिमाचल को आज एक बड़ी सौगात मिली है। दिल्ली से धर्मशाला हवाई यात्रा के लिए तीसरी फ्लाइट इंडिगो 6 ई (IndiGo6E) की विमान सेवाओं का आज केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया, राज्यमंत्री जनरल (डॉ.) वीके सिंह व सांसद किशन कपूर की गरिमामयी उपस्थिति में शुभारंभ हुआ है।
हवाई चप्पल वाले के लिए भी हवाई सेवा के पीएम नरेंद्र मोदी के विजन को हिमाचल में भी साकार करने में, प्रदेश में कनेक्टिविटी बढ़ाने में, पर्यटन व अन्य सेवाओं की बढ़ावा देने में इंडिगो की यह सेवा मील का पत्थर साबित होगी।
ये रहेगा शेड्यूल
इंडिगो ने दिल्ली से कांगड़ा एयरपोर्ट के लिए दो नई उड़ानें शुरू की हैं। आज 26 मार्च रविवार को सुबह दिल्ली से 6 बजकर 40 मिनट पर फ्लाइट उड़ी और सुबह 8 बजकर 25 मिनट पर कांगड़ा एयरपोर्ट (गगल) पहुंची। 8 बजकर 45 मिनट पर कांगड़ा एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए उड़ान भरी। यह फ्लाइड रोज होगी। इसके अलावा 27 मार्च एक फ्लाइट दिल्ली से सुबह 11 बजकर 10 मिनट पर चलेगी और 12 बजकर 55 मिनट पर कांगड़ा एयरपोर्ट पहुंचेगी। इसी दिन कांगड़ा एयरपोर्ट से फ्लाइट 1 बजकर 15 मिनट पर दिल्ली के लिए उड़ान भरेगी। 2 बजकर 55 मिनट पर दिल्ली पहुंचेगी। यह फ्लाइट सोमवार, मंगलवार, वीरवार और शुक्रवार को होगी।
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest National News

केंद्रीय रक्षा मंत्री से मिले सीएम सुक्खू , सड़क नेटवर्क मजबूत करने का किया आग्रह

बोले- सीमावर्ती क्षेत्रों में अधोसंरचना का सुदृढ़ीकरण देश के लिए महत्वपूर्ण

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंगलवार को दिल्ली में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने रक्षा मंत्री से हिमाचल प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों में सड़क नेटवर्क को मज़बूत करने का आग्रह किया। इसके साथ ही उन्होंने सीमा सड़क संगठन द्वारा बनाई जा रही सड़कों के कार्य में तेज़ी लाने का आग्रह भी किया।

उन्होंने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में अधोसंरचना का सुदृढ़ीकरण देश के लिए बहुत महत्वपूर्ण है और प्रदेश की कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के दृष्टिगत यह राज्य के लिए भी मददगार साबित होगा, क्योंकि सड़कें ही यहां सम्पर्क का मुख्य साधन हैं।

शिमला : ठियोग-हाटकोटी हाईवे पर गहरी खाई में गिरी कार, एक व्यक्ति की गई जान

उन्होंने कहा कि इससे प्रदेश में पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। मुख्यमंत्री ने प्रदेश से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की और सहयोग का आग्रह भी किया। केन्द्रीय रक्षा मंत्री ने प्रदेश को हरसंभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया।

डिप्टी CM अग्निहोत्री बोले- गारंटियों से पीछे नहीं हटेगी सरकार, समय दे विपक्ष

इस अवसर पर ग्रामीण विकास मंत्री अनिरुद्ध सिंह, दिल्ली में मुख्यमंत्री के ओएसडी कुलदीप सिंह बांशटू और आवासीय आयुक्त मीरा मोहंती भी उपस्थित रहीं।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Categories
Politics TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

कांगड़ा दौरे से पहले दिल्ली रवाना होंगे सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू, जानिए डिटेल

पालमपुर होली महोत्सव का करेंगे समापन

शिमला। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू कांगड़ा दौरे पर आ रहे हैं। वह पालमपुर राज्य स्तरीय होली महोत्सव में शिरकत करेंगे। कांगड़ा दौरे से पहले वह दिल्ली की राह पकड़ेंगे। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू आज शाम कैबिनेट बैठक के बाद दिल्ली रवाना होंगे।

हिमाचल कैबिनेट की 5वीं बैठक शुरू, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

 

टुअर प्रोग्राम के अनुसार सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू करीब चार बजे शिमला से दिल्ली के लिए निकलेंगे। वह दिल्ली में ऑफिशियल बैठक में शिरकत करेंगे। सात मार्च को सीएम दिल्ली से कांगड़ा एयरपोर्ट के लिए निकलेंगे। उनका रात्रि विश्राम सर्किट हाउस धर्मशाला में होगा।

मणिकर्ण विवाद पर बोले CM सुक्खू -घटना का धर्म और राजनीति से नहीं कोई संबंध

 

आठ मार्च को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सुबह गुजरेहड़ा के लिए निकलेंगे। यहां उनकी श्री श्री रवि शंकर के साथ बैठक होगी। गुजरेहड़ा से पालमपुर के लिए निकलेंगे। करीब साढ़े 11 बजे कैप्टन विक्रम बत्रा ग्राउंड में राज्य स्तरीय होली महोत्सव में शिरकत करेंगे। उनका रात्रि विश्राम पालमपुर में होगा। 9 मार्च को सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू सुबह करीब सवा नौ बजे हवाई मार्ग से कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर से शिमला के लिए रवाना होंगे।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

 

Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla

कांस्टेबल, राइफलमैन, सिपाही के पदों को ली परीक्षा की Answer Key जारी

25 फरवरी तक ऑनलाइन भेज सकते हैं आपत्तियां

नई दिल्ली। कर्मचारी चयन आयोग (SCC) ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (Central Armed Police Forces) यानी सीआरपीएफ, सीआईएसएफ, बीएसएफ आदि में कांस्टेबल, असम राइफल में राइफलमैन और एनसीबी में सिपाही के पदों को ली परीक्षा की अस्थाई उत्तर कुंजी जारी कर दी है। उत्तर कुंजी आयोग की वेबसाइट पर जारी नोटिफिकेशन के साथ लिंक पर उपलब्ध है।

अगर किसी अभ्यर्थी को अस्थाई उत्तर कुंजी (Tentative Answer Key) को लेकर कोई आपत्ति हो तो वे 25 फरवरी तक भेजी जा सकती हैं। यह ऑनलाइन भेजनी होंगी। प्रति प्रश्न 100 रुपए भुगतान करना होगा। 25 फरवरी के बाद किसी भी आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा। उम्मीदवार अपने संबंधित उत्तर पत्रक का प्रिंट आउट ले सकते हैं, क्योंकि उपरोक्त निर्दिष्ट समय सीमा के बाद यह उपलब्ध नहीं होगा।

जदरांगल में नहीं होगा सेंट्रल यूनिवर्सिटी का निर्माण, वन विभाग ने जताई ये आपत्ति

बता दें कि कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने सीआरपीएफ, बीएसएफ, सीआईएसएफ, एसएसबी, आईटीबीपी में कांस्टेबल, असम राइफल में राइफलमैन और एनसीबी में सिपाही के पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। पदों का अस्थाई शेड्यूल जारी कर दिया है। हिमाचल के लिए करीब 152 पद हैं।

राज्यपाल बोले-सड़क से यात्रा को दूंगा तरजीह, हिमाचल के मौसम पर जताई चिंता

ये पद महिला और पुरुष दोनों के लिए हैं। हिमाचल के लिए बीएसएफ (पुरुष) में 50 पद हैं। इसमें 20 अनारक्षित हैं। 12 एससी, 10 ओबीसी, 6 ईडब्ल्यूएस और 2 एसटी के लिए आरक्षित है। सीआईएसएफ में 15 पदों में अनारक्षित 6, एससी 4, ओबीसी 3 और ईडब्ल्यूएस के लिए दो रिजर्व हैं।

सीआरपीएफ में हिमाचल के लिए 31 पद हैं। इसमें अनारक्षित 12 हैं। एससी के लिए 8, ओबीसी के लिए 6, इडब्ल्यूएस के लिए 4 और एसटी के लिए एक पद है। एसएसबी में हिमाचल के लिए पांच पद हैं। इसमें अनारक्षित दो, एससी के लिए भी दो हैं।

चंबा-भरमौर मार्ग पर रावी नदी में गिरी बाइक, दो युवकों की गई जान

ओबीसी के लिए है। आईटीबीपी में चार पद हैं। इसमें अनारक्षित दो, एससी व ओबीसी के लिए एक-एक आरक्षित है। असम राइफल में 9 पद हैं। अनारक्षित 4 हैं। एससी व ओबीसी के लिए दो-दो और एक इडब्ल्यूएस के लिए है। बॉर्डर एरिया लाहौल स्पीति व किन्नौर के लिए 21 पद हैं। इसमें सबसे अधिक 19 आईटीबीपी में हैं।

हिमाचल में सेब कार्टन बॉक्स पर कम हो GST-वाहन खरीद का मुद्दा भी उठाया 

हिमाचल में महिलाओं के लिए 13 पद हैं। बीएसएफ में अनारक्षित चार, एससी व ओबीसी के लिए दो-दो हैं। सीआईएसएफ में एससी के लिए और अनारक्षित एक-एक पद है। सीआरपीएफ में एससी व अनारक्षित एक-एक है। आईटीबीपी में एक पद है। साथ ही बॉर्डर एरिया लाहौल स्पीति व किन्नौर के लिए चार पद हैं।

कश्यप बोले- अधिकारी ने चार्जशीट बनाने में की मदद, सुक्खू सरकार ने नवाजा

हिमाचल सहित पूरे देश में 46,435 पदों पर भर्ती होनी है। इसमें बीएसएफ में 21052, सीआईएसएफ में 6060, सीआरपीएफ में 11169, एसएसबी में 2274, आईटीबीपी में 1896, आसम राइफल में 3601 और एसएसएफ में 214 पद हैं। एनसीबी में 175 पद भरे जाने हैं। इन पदों को भरने के लिए 10 जनवरी 2023 से 13 फरवरी 2023 तक कंप्यूटर बेस्ट परीक्षा आयोजित की गई है।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Top News SPORTS NEWS KHAS KHABAR National News

IND Vs Aus 2nd Test: दिल्ली टेस्ट में मुश्किल में टीम इंडिया, 139 रन पर गंवाए 7 विकेट

100वां टेस्ट खेल रहे चेतेश्वर पुजारा खाता तक नहीं खोल सके

दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के तहत जारी दूसरे टेस्ट मैच का आज दूसरा दिन है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे इस टेस्ट मैच में दोनों टीमों के लिए शनिवार का दिन बेहद अहम रहने वाला है। भारतीय टीम बड़ा स्कोर खड़ा करना चाहेगी जबकि मेहमान कंगारू टीम भारतीय बैटर को जल्द से जल्द पवेलियन भेजना चाहेंगे। ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 263 रन बनाए। जवाब में भारत ने सिर्फ 139 रन पर 7 विकेट गंवा दिए हैं। कप्तान रोहित शर्मा (32) और केएल राहुल (17) रन बनाकर आउट हुए। 100वां टेस्ट खेल रहे चेतेश्वर पुजारा खाता तक नहीं खोल सके।

बैजनाथ शिव मंदिर में उमड़ा भक्तों का जनसैलाब-देखें तस्वीरें

वहीं श्रेयस अय्यर ने 4 रन बनाए। अब तक गिरे सभी चारों विकेट ऑफ स्पिनर नाथन लायन ने लिए हैं। रवींद्र जडेजा और विराट कोहली ने अर्धशतकी साझेदारी की। जडेजा 26 रन बनाकर ऑफ स्पिनर टॉड मर्फी का शिकार हुए। इसके बाद कोहली 44 रन बनाकर बाएं हाथ के स्पिनर मैथ्यू कुन्हेमैन का शिकार हुए। विकेटकीपर बैटर केएस भरत फिर बड़ी पारी नहीं खेल सके। वे 6 रन बनाकर लायन का शिकार हुए। यह उनका पारी का 5वां विकेट है।

ऑफ स्पिनर नाथन लायन ने अब तक बेहतरीन गेंदबाजी की है। उन्होंने केएस भरत को 6 रन के स्कोर पर आउट किया। यह उनका पारी का 5वां विकेट है. भारत का स्कोर 7 विकेट पर 139 रन हो गया है।

IPL 2023 का शेड्यूल जारी, धर्मशाला में खेले जाएंगे दो मैच

विराट कोहली भी बड़ी पारी नहीं खेल सके। वे 84 गेंद पर 44 रन बनाकर बाएं हाथ के स्पिनर मैथ्यू कुन्हेमैन की गेंद पर आउट हुए. हालांकि उनके आउट को लेकर भारत का ड्रेसिंग रूम खुश नहीं दिखा। तीसरे अंपायर ने रिप्ले के बाद उन्हें एलबीडब्ल्यू आउट किया। गेंद बैट और पैड दोनों पर लग रही थी। लेकिन अंपायर ने माना कि गेंद पहले पैड पर लगी है।

टीम इंडिया को 5वां झटका रवींद्र जडेजा के रूप में लगा। ऑफ स्पिनर टॉड मर्फी ने रवींद्र जडेजा को आउट किया। जडेजा ने 74 गेंद पर 26 रन बनाए।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra State News

दिल्ली में बजा कांगड़ा जिला का डंका : डीसी डॉ. निपुण जिंदल को राष्ट्रीय पुरस्कार

विस चुनावों में सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र में अभिनव पहल के लिए मिला सम्मान
धर्मशाला। देश की राजधानी दिल्ली में शानदार कार्यों के लिए कांगड़ा जिला का डंका बजा है। कांगड़ा के डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. निपुण जिंदल को हिमाचल विधानसभा निर्वाचन 2022 में सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अभिनव पहल और बेहतरीन उपयोग के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा गया है।
डॉ निपुण जिंदल ने भारत चुनाव आयोग द्वारा 13वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर 25 जनवरी को दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों यह पुरस्कार ग्रहण किया।
परिजनों को लगा सहेली की शादी में गई है बेटी, आ गई मौत की खबर …
आईटी क्षेत्र में भारत भर में सर्वश्रेष्ठ चुनावी पहल
डीसी को कांगड़ा जिले में चुनाव व्यय निगरानी के डिजिटलीकरण के लिए एप्लिकेशन ई-कैच विकसित करने और उसका बेहतरीन उपयोग तय बनाने के लिए यह सम्मान दिया गया है।
इस पहल की नवीनता और दक्षता के कारण इसे आईटी क्षेत्र में पूरे भारत में सर्वश्रेष्ठ चुनावी पहल घोषित किया गया है। डॉ. निपुण जिंदल ने कांगड़ा जिले की समस्त जनता और चुनाव प्रक्रिया में सहयोगी रहे सभी अधिकारियों और कर्मचारियों का धन्यवाद करते हुए बधाई दी है।
बता दें, कांगड़ा जिले में चुनावों के बेहतर प्रबंधन के लिए जिला प्रशासन ने एक अभिनव पहल करते हुए ई-कैच ऐप (कांगड़ा एप्लीकेशन फॉर ट्रैकिंग चुनाव) तैयार की थी। चुनाव व्यय निगरानी के लिए ऐप विकसित करने का यह आइडिया डीसी डॉ. निपुण जिंदल का था।
चुनाव व्यय निगरानी में बेहद कारगर रही ई-कैच ऐप
डीसी डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि चुनाव आयोग हमेशा इस पर जोर देता है कि चुनावों में सूचना प्रौद्योगिकी का अधिक से अधिक उपयोग कर चुनावी व्यवस्था को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और सुगम बनाया जाए।
इससे प्रेरणा लेकर जिला प्रशासन ने कांगड़ा में चुनाव व्यय निगरानी के लिए ई-कैच ऐप बनाई थी, जिससे व्यय निगरानी को सरल बनाने के साथ ही प्रत्याशियों के व्यय की प्रत्येक दिन की ऑनलाइन रिपोर्टिंग समय पर सुनिश्चित हो सके। कांगड़ा इस प्रकार की पहल करने वाला हिमाचल का पहला जिला है।
डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि यह ऐप फील्ड में तैनात विभिन्न निगरानी दलों के कामकाज को आसान और अधिक प्रभावी बनाने में कारगर रही। ई-कैच ऐप के माध्यम से व्यय निगरानी से जुड़ी सभी टीमों को प्रतिदिन की रिपोर्ट ऑनलाइन भेजने की सुविधा मिली, इससे पहले व्यय निगरानी टीमों को रिपोर्ट रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय में स्वयं जाकर जमा करवानी पड़ती थीं।
ई-कैच ऐप के माध्यम से व्यय निगरानी दलों को मौके से ही वाहनों की चेकिंग इत्यादि की डिटेल और जब्त सामान की रिपोर्ट प्रेषित करने की सुविधा हुई। वहीं इस ऐप के माध्यम से व्यय निगरानी टीमों द्वारा किए गए कार्य की प्रगति के आकलन में आसानी रही। उन्होंने बताया कि इस ऐप के माध्यम से प्रतिदिन की रिपोर्ट केंद्रीय चुनाव पर्यवेक्षकों, जिला निर्वाचन अधिकारी तथा अकाउंटिंग टीम को उपलब्ध होने से चुनावों के सुचारू निष्पादन में सहूलियत हुई।
वहीं, ये पहल लोगों में चुनावी प्रक्रिया को लेकर विश्वास बढ़ाने में मददगार रहने के साथ-साथ राजनीतिक दलों तथा उम्मीदवारों के लिए चुनावी व्यय में किसी प्रकार की अनियमितता बरतने में एक अवरोध की तरह काम करने में कारगर रही।
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

सीएम सुक्खू आज दिल्ली की पकड़ेंगे राह, 24 को लौटेंगे हमीरपुर

हमीरपुर में पूर्ण राज्यत्व दिवस समारोह में लेंगे भाग

शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आज दोपहर बाद नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे। वह 24 जनवरी को दिल्ली से हमीरपुर लौटेंगे। 25 जनवरी को हमीरपुर में एक कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद शिमला की राह पकड़ेंगे।

हिमाचल: सड़क हादसे में दो की गई जान-दो लोग घायल, जानिए डिटेल

टुअर प्रोग्राम के अनुसार मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आज दो बजे शिमला से नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे। उनका रात्रि विश्राम हिमाचल सदन नई दिल्ली में होगा।  सीएम सुक्खू 23 जनवरी को आधिकारिक बैठक में भाग लेंगे और रात्रि ठहराव हिमाचल सदन में होगा। 24 जनवरी को आधिकारिक बैठक में शिरकत करने के बाद दोपहर बाद हवाई मार्ग से हमीरपुर के लिए निकलेंगे। अगर मौसम खराब हुआ तो मुख्यमंत्री नई दिल्ली से फ्लाइट के माध्यम से चंडीगढ़ जाएंगे।

ब्रेकिंग:  UGC NET दिसंबर 2022 के आवेदन की तिथि बढ़ी-जानिए नई डेट

 

सीएम सुक्खू चंड़ीगढ़ से सड़क मार्ग से हमीरपुर के लिए रवाना होंगे। उनका रात्रि विश्राम सर्किट हाउस हमीरपुर में होगा। 25 जनवरी को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छात्र हमीरपुर में पूर्ण राज्यत्व दिवस के उपलक्ष्य पर आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय समारोह में शिरकत करेंगे।

हिमाचल-जेओए आईटी भर्ती पर यह कैसा साया, पांच भर्तियां लटकीं

 

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू करीब शाम 4 बजकर 15 मिनट पर शिमला के लिए रवाना होंगे। अगर मौसम खराब हुआ तो हमीरपुर सर्किट हाउस से सड़क मार्ग से शिमला के लिए रवाना होंगे। हवाई मार्ग से करीब 4 बजकर 50 मिनट और सड़क मार्ग से करीब 7 बजे शिमला पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू 26 जनवरी को रिज में होने वाले समारोह में शिरकर करेंगे।

हिमाचल : APRO सहित इन पदों की रिजेक्ट लिस्ट जारी- पढ़ें खबर

 

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Politics TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

नतीजों से पहले नेताओं की दिल्ली दौड़ शुरू, कांग्रेसी बोले – थकान मिटाने गए

शिमला। विधानसभा चुनाव में रिकॉर्ड वोटिंग से बड़ी उम्मीदें लगाए हुए और 8 दिसंबर को चुनाव परिणामों की घोषणा के बाद सरकार बनाने की उम्मीद के साथ ही कांग्रेस में घमासान मचा हुआ है। हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री पद के दावेदार आलाकमान और केंद्रीय नेताओं से मिलने के लिए खुद की पैरवी करने के लिए दिल्ली दौरे कर रहे हैं।

HPPSC Breaking : आर्युवेदिक मेडिकल ऑफिसर के पदों के लिए आवेदन तिथि बढ़ी

कांग्रेस उपाध्यक्ष नरेश चौहान ने बताया कि कांग्रेस प्रभारी ने आज सभी प्रत्याशियों से फीडबैक लिया है। भाजपा ने देश में नई राजनीति का प्रचलन शुरू कर दिया हैं जिससे बचने की भी बैठक में चर्चा हुई।

कांग्रेस नेताओं के दिल्ली जाने के सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि चुनावों की थकान मिटाने के लिए नेता दिल्ली गए हैं। इसके अलावा शीर्ष नेतृत्व को चुनावों की फीडबैक देंगे। कांग्रेस के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाक़ात के लिए भी नेता दिल्ली जा रहे हैं।

बता दें कि दिल्ली जाने वालों में कांग्रेस पूर्व प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, प्रचार समिति के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू और प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह शामिल हैं। इसके अलावा अन्य नेता भी दिल्ली जा रहे हैं।

श्रद्धा हत्याकांड : आफताब का कोर्ट में कबूलनामा, पुलिस रिमांड 4 दिन बढ़ा

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें