Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

जयराम ठाकुर ने सुखविंदर सिंह सुक्खू को किया फोन, जाना हालचाल

पूर्व मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर खुद दी जानकारी

शिमला। हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू नई दिल्ली में कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। वह हिमाचल सदन में तीन दिन के लिए क्वारंटाइन हैं। उधर, पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने फोन कर सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू का हालचाल जाना है। ट्वीट कर पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के कोरोना पॉजिटिव आने का समाचार चिंताजनक है। हमने फोन कॉल के माध्यम से उनका कुशलक्षेम जाना है। समस्त देवी-देवताओं से मुख्यमंत्री सुक्खू के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।

सीएम सुखविंदर सुक्खू कोरोना पॉजिटिव, दिल्ली में क्वारंटाइन 

बता दें कि हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू दिल्ली दौरे पर हैं। उन्होंने डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री, हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह सहित कांग्रेस से सभी विधायकों के साथ राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा में भाग लिया था। सोमवार आज उनकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात थी। प्रोटोकॉल के तहत मुलाकात से पहले सुखविंदर सिंह सुक्खू का कोरोना टेस्ट करवाया गया, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है।

सुखविंदर सिंह सुक्खू नई दिल्ली हिमाचल भवन में तीन दिन के लिए क्वारंटाइन रहेंगे। उनके कोरोना पॉजिटिव आने के बाद धर्मशाला में 21 दिसंबर को कांग्रेस की आभार रैली सहित सभी कार्यक्रम टाल दिए हैं। साथ ही 22 से 24 दिसंबर तक होने वाले शीतकालीन सत्र को शेड्यूल भी दोबारा तय होगा।

सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पीएम नरेंद्र मोदी से मिलने के बाद आज शिमला लौटना था।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla Kangra State News

धर्मशाला में आभार रैली स्थगित- शीतकालीन सत्र का शेड्यूल दोबारा होगा तय

कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

शिमला। हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू नई दिल्ली में कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। वह तीन दिन के लिए नई दिल्ली हिमाचल सदन में तीन दिन क्वारंटाइन रहेंगे। पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात से पहले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का टेस्ट करवाया गया था। सीएम के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान ने बताया कि सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू के कोरोना संक्रमित होने पर सारे कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए हैं। 21 दिसंबर को धर्मशाला में होने वाली आभार रैली और विधानसभा का शीतकालीन सत्र भी स्थगित होगा। शीतकालीन सत्र का शेड्यूल दोबारा तय होगा।

सीएम सुखविंदर सुक्खू कोरोना पॉजिटिव, दिल्ली में क्वारंटाइन 

बता दें कि हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू दिल्ली दौरे पर हैं। आज उनकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात थी। प्रोटोकॉल के तहत उनका मुलाकात से पहले सुखविंदर सिंह का कोरोना टेस्ट करवाया गया, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। सुखविंदर सिंह सुक्खू नई दिल्ली हिमाचल भवन में तीन दिन के लिए क्वारंटाइन रहेंगे।

नई दिल्ली से कल शिमला पहुंचेंगे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

सुखविंदर सिंह सुक्खू का दिल्ली दौरे से आज शिमला लौटने का कार्यक्रम था। पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर दोपहर करीब दो बजे नई दिल्ली से शिमला जाना था। पर इससे पहले की वह कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। 21 दिसंबर तक क्वारंटाइन में रहेंगे। 21 दिसंबर को धर्मशाला में आभार रैली थी और 22 दिसंबर को शीतकालीन सत्र था। आभार रैली को स्थगित कर दिया गया है। वहीं, शीतकालीन सत्र भी स्थगित होगा।

उन्होंने कहा कि प्रोटेम स्पीकर चंद्र कुमार की शपथ आज शाम 5:30 बजे निर्धारित समय पर ही होगी।

 

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू कोरोना पॉजिटिव, दिल्ली में क्वारंटाइन

पीएम मोदी से मुलाकात से पहले करवाया था टेस्ट

नई दिल्ली। हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू नई दिल्ली में कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। वह तीन दिन के लिए नई दिल्ली हिमाचल सदन में तीन दिन क्वारंटाइन रहेंगे। पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात से पहले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का टेस्ट करवाया गया था।

नई दिल्ली से कल शिमला पहुंचेंगे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

बता दें कि हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू दिल्ली दौरे पर हैं। आज उनकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात थी। प्रोटोकॉल के तहत उनका मुलाकात से पहले सुखविंदर सिंह का कोरोना टेस्ट करवाया गया, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। सुखविंदर सिंह सुक्खू नई दिल्ली हिमाचल भवन में तीन दिन के लिए क्वारंटाइन रहेंगे।

मनाली : खखनाल में ढाई मंजिला मकान में भड़की आग, सामान जलकर राख

सुखविंदर सिंह सुक्खू का दिल्ली दौरे से आज शिमला लौटने का कार्यक्रम था। पीएम नरेंद्र मोदी से  मुलाकात कर दोपहर करीब दो बजे नई दिल्ली से शिमला जाना था। पर इससे पहले की वह कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। 21 दिसंबर तक क्वारंटाइन में रहेंगे। ऐसे में 21 दिसंबर को धर्मशाला में उनके अभिवादन समारोह पर भी संशय है। 22 दिसंबर को धर्मशाला के तपोवन में शीतकालीन सत्र शुरू हो रहा है।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें