Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra State News

हिमाचल एकलव्य मॉडल स्कूल, छठी कक्षा में प्रवेश के लिए टेस्ट की तिथि घोषित

अनुसूचित जनजाति के छात्रों को मिलेगा मौका

धर्मशाला। हिमाचल के एकलव्य मॉडल रेसिडेंटल स्कूलों में छठी कक्षा में प्रवेश के लिए टेस्ट की तिथि घोषित कर दी गई है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है।

हिमाचल कैबिनेट की बैठक शुरू, लिए जा सकते हैं ये अहम फैसले

हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. (मेजर) विशाल शर्मा ने बताया कि हिमाचल प्रदेश सरकार के अनुसूचित जनजाति विकास विभाग (Scheduled Tribe Development Department) के तत्वाधान में बोर्ड द्वारा प्रदेश के एकलव्य मॉडल रेसिडेंटल स्कूल में अनुसूचित जनजाति के छठी कक्षा में प्रवेश के लिए एकलव्य मॉडल रेसिडेंटल स्कूल सिलेक्शन टेस्ट 2023 (Eklavya Model Residential School Selection Test 2023) का आयोजन किया जा रहा है।

हिमाचल : JOA IT पोस्ट कोड 817 पेपर लीक मामले में 10 पर FIR

 

[pdf-embedder url=”https://ewn24.in/wp-content/uploads/2023/06/Hpbose.pdf”]

 

इसके लिए ऑनलाइन आवेदन मंगलवार 6 जून से शुरू हो गए हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 24 जून है। इसमें किसी भी प्रकार की फीस नहीं लगेगी। शुद्धि के लिए 25 से 27 जून तक का समय है। परीक्षा से चार दिन पहले एडमिट कार्ड डाउनलोड किए जा सकते हैं।

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने TET के 2033 आवेदन किए रद्द, यहां देखें लिस्ट

 

परीक्षा 16 जुलाई को सुबह 11 बजे से एक बजे तक आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाइट www.hpbose.org पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी बोर्ड कार्यालय के दूरभाष नंबर 01892-242192 पर संपर्क कर सकते हैं।

 

 

HRTC बस का धर्मशाला-अनूपगढ़ रूट : जानें की टाइमिंग और किराया

 

हिमाचल : निजी क्षेत्र में रोजगार का मौका, 15 जून तक करें ऑनलाइन आवेदन 

 

जॉब अलर्ट : IB में जूनियर इंटेलिजेंस ऑफिसर के 797 पदों पर भर्ती-आवेदन शुरू

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Crime Shimla State News

HPSSC में बड़ी धांधली : जिन भर्तियों का रिजल्ट नहीं निकला, उनके पेपर भी बेचे गए

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने खुद किया खुलासा

शिमला। हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग को लेकर पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बड़ा खुलासा किया है। सुक्खू  ने बताया कि जांच एजेंसियों ने जो रिपोट सौंपी है, उसमें हैरान कर देने वाली बातें सामने आई हैं।

पता चला है कि कर्मचारी चयन आयोग द्वारा अभी तक जिन भर्तियों का रिजल्ट नहीं निकाला गया है उन भर्तियों के पेपर भी बेचे गए हैं। यानी आयोग की भर्तियों में पेपर बेचने का सिलसिला काफी लंबे समय से चल रहा था।

मंडी : सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के भरे जाएंगे 100 पद, कब होंगे इंटरव्यू-पढ़ें खबर

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भी कह चुके हैं कि पिछले पांच से साल से यह धंधा चल रहा था और हर बार 60 फीसदी भर्तियों में धांधली हुई है। सुक्खू ने कहा है कि यह बेहद ही गंभीर मामला है, क्योंकि जो युवा वर्ग, गरीब माता-पिता का बेटा या बेटी सोचते थे कि सरकारी नौकरी में जाएंगे।

इसके लिए वह फार्म भरते हैं, टेस्ट पास करते हैं और बाद में पता चलता है कि संबंधित भर्ती का पेपर बिका है, तो उस पर क्या गुजरती होगी। निश्यच ही यह जांच का विषय है और सरकार इस पर गंभीर है। सीएम ने कहा कि हम युवाओं को यकीन दिलाते हैं कि सरकार एक पारदर्शी फार्मूला लाएगी और योग्य उम्मीदवार को सरकारी नौकरी मिलेगी।

Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल: जुकाम, बुखार और गले में हो खराश तो जाएं अस्पताल-करवाएं कोरोना टेस्ट

अपने आप को कर लें आइसोलेट
शिमला। बाहरी कई देशों में बढ़ते कोरोना के प्रकोप को देखते हुए भारत सरकार अलर्ट हो गई है। भारत सरकार ने सभी राज्यों को जरूरी दिशा निर्देश जारी किए हैं। इसके बाद हिमाचल स्वास्थ्य विभाग भी सतर्क हो गया है। कोरोना से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने कमर कस ली है। अस्पतालों में दवाइयों का स्टॉक मुहैया करवा दिया है। लोगो से भी कोविड नियमों का पालन करने की अपील कर रहा है।
हिमाचल मिशन डि-नोटिफाई- सड़कों पर उतरी भाजपा, शिमला में प्रदर्शन
स्वास्थ्य विभाग के उप-निदेशक रमेश चंद ने कहा कि विभाग कोरोना से निपटने के लिए तैयार है और बीते दो साल भी स्वास्थ्य विभाग ने अच्छा काम किया है और अब कोरोना का नया वेरिएंट दस्तक दे रहा है, जिससे निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से तैयार है। मेडिकल कॉलेज के साथ-साथ जिला के अस्पतालों में दवाइयों का पूरा स्टॉक है और कोविड सेंटर भी पहले से ही बने हुए हैं।
उन्होंने कहा कि नए कोरोना वेरिएंट के लक्षण भी पहले जैसे हैं और जुकाम, बुखार और गले में खराश जैसे लक्षण आएं तो तुरंत अस्पताल जाकर  टेस्ट करवाएं ओर अपने आप को आइसोलेट कर लें। उन्होंने कहा कि कोरोना से बचने के लिए कोविड नियमों का पालन करना जरूरी है।
बता दें कि कोरोना को लेकर सचिव स्वास्थ्य ने भी प्रदेश के सभी सीएमओ, एमएस और मेडिकल कॉलेज के प्रमुखों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से  बैठक की है। बैठक में कोरोना टेस्ट बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। RAT की जगह RTPCR टेस्ट करने का निर्णय भी लिया गया है। लोगों से कोरोना वैक्सीन की तीसरी डोज लेने का भी आह्वान किया है।

Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

जयराम ठाकुर ने सुखविंदर सिंह सुक्खू को किया फोन, जाना हालचाल

पूर्व मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर खुद दी जानकारी

शिमला। हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू नई दिल्ली में कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। वह हिमाचल सदन में तीन दिन के लिए क्वारंटाइन हैं। उधर, पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने फोन कर सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू का हालचाल जाना है। ट्वीट कर पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के कोरोना पॉजिटिव आने का समाचार चिंताजनक है। हमने फोन कॉल के माध्यम से उनका कुशलक्षेम जाना है। समस्त देवी-देवताओं से मुख्यमंत्री सुक्खू के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।

सीएम सुखविंदर सुक्खू कोरोना पॉजिटिव, दिल्ली में क्वारंटाइन 

बता दें कि हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू दिल्ली दौरे पर हैं। उन्होंने डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री, हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह सहित कांग्रेस से सभी विधायकों के साथ राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा में भाग लिया था। सोमवार आज उनकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात थी। प्रोटोकॉल के तहत मुलाकात से पहले सुखविंदर सिंह सुक्खू का कोरोना टेस्ट करवाया गया, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है।

सुखविंदर सिंह सुक्खू नई दिल्ली हिमाचल भवन में तीन दिन के लिए क्वारंटाइन रहेंगे। उनके कोरोना पॉजिटिव आने के बाद धर्मशाला में 21 दिसंबर को कांग्रेस की आभार रैली सहित सभी कार्यक्रम टाल दिए हैं। साथ ही 22 से 24 दिसंबर तक होने वाले शीतकालीन सत्र को शेड्यूल भी दोबारा तय होगा।

सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पीएम नरेंद्र मोदी से मिलने के बाद आज शिमला लौटना था।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla Kangra State News

धर्मशाला में आभार रैली स्थगित- शीतकालीन सत्र का शेड्यूल दोबारा होगा तय

कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

शिमला। हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू नई दिल्ली में कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। वह तीन दिन के लिए नई दिल्ली हिमाचल सदन में तीन दिन क्वारंटाइन रहेंगे। पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात से पहले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का टेस्ट करवाया गया था। सीएम के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान ने बताया कि सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू के कोरोना संक्रमित होने पर सारे कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए हैं। 21 दिसंबर को धर्मशाला में होने वाली आभार रैली और विधानसभा का शीतकालीन सत्र भी स्थगित होगा। शीतकालीन सत्र का शेड्यूल दोबारा तय होगा।

सीएम सुखविंदर सुक्खू कोरोना पॉजिटिव, दिल्ली में क्वारंटाइन 

बता दें कि हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू दिल्ली दौरे पर हैं। आज उनकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात थी। प्रोटोकॉल के तहत उनका मुलाकात से पहले सुखविंदर सिंह का कोरोना टेस्ट करवाया गया, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। सुखविंदर सिंह सुक्खू नई दिल्ली हिमाचल भवन में तीन दिन के लिए क्वारंटाइन रहेंगे।

नई दिल्ली से कल शिमला पहुंचेंगे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

सुखविंदर सिंह सुक्खू का दिल्ली दौरे से आज शिमला लौटने का कार्यक्रम था। पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर दोपहर करीब दो बजे नई दिल्ली से शिमला जाना था। पर इससे पहले की वह कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। 21 दिसंबर तक क्वारंटाइन में रहेंगे। 21 दिसंबर को धर्मशाला में आभार रैली थी और 22 दिसंबर को शीतकालीन सत्र था। आभार रैली को स्थगित कर दिया गया है। वहीं, शीतकालीन सत्र भी स्थगित होगा।

उन्होंने कहा कि प्रोटेम स्पीकर चंद्र कुमार की शपथ आज शाम 5:30 बजे निर्धारित समय पर ही होगी।

 

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू कोरोना पॉजिटिव, दिल्ली में क्वारंटाइन

पीएम मोदी से मुलाकात से पहले करवाया था टेस्ट

नई दिल्ली। हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू नई दिल्ली में कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। वह तीन दिन के लिए नई दिल्ली हिमाचल सदन में तीन दिन क्वारंटाइन रहेंगे। पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात से पहले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का टेस्ट करवाया गया था।

नई दिल्ली से कल शिमला पहुंचेंगे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

बता दें कि हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू दिल्ली दौरे पर हैं। आज उनकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात थी। प्रोटोकॉल के तहत उनका मुलाकात से पहले सुखविंदर सिंह का कोरोना टेस्ट करवाया गया, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। सुखविंदर सिंह सुक्खू नई दिल्ली हिमाचल भवन में तीन दिन के लिए क्वारंटाइन रहेंगे।

मनाली : खखनाल में ढाई मंजिला मकान में भड़की आग, सामान जलकर राख

सुखविंदर सिंह सुक्खू का दिल्ली दौरे से आज शिमला लौटने का कार्यक्रम था। पीएम नरेंद्र मोदी से  मुलाकात कर दोपहर करीब दो बजे नई दिल्ली से शिमला जाना था। पर इससे पहले की वह कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। 21 दिसंबर तक क्वारंटाइन में रहेंगे। ऐसे में 21 दिसंबर को धर्मशाला में उनके अभिवादन समारोह पर भी संशय है। 22 दिसंबर को धर्मशाला के तपोवन में शीतकालीन सत्र शुरू हो रहा है।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें