Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Solan State News

हिमाचल की बेटी पर्वतारोही बलजीत कौर जिंदा, अफवाहों पर न दें ध्यान

सोलन। हिमाचल प्रदेश की होनहार बेटी जिंदा है। सोलन जिला के कुनिहार क्षेत्र के ममलीग की रहने वाली प्रसिद्ध पर्वतारोही बलजीत कौर  माउंट अन्नपूर्णा पीक से वापस लौटते समय लापता हो गई थीं। बलजीत कौर की मौत की खबर मंगलवार सुबह से सोशल मीडिया पर चल रही है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई थी।

इसी बीच एवरेस्ट टुडे ने ट्विटर पर पर्वतारोही बलजीत कौर के ज़िंदा होने की पुष्टि की है। बलजीत की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया था जिसमें उनको टीम ने खोज निकाला है। बलजीत को  रेस्क्यू करके बेस कैंप लाया गया। उनकी सेहत ठीक है मगर टांगों में हिमदंश (frost bites) होने की आशंका है। इलाज के लिए बलजीत को काठमांडू ले जाने की तैयारी की जा रही है।

 कांगड़ा : डिपुओं में घटा एपीएल का कोटा, चावल में 3 तो आटे में 4 किलो की कटौती

बलजीत के साथ एक और पर्वतारोही भी लापता है। ये दोनों अन्नपूर्णा पीक से लौट रहे थे उसके बाद से लापता हैं। लोग उनके सकुशल होने की प्रार्थना कर रहे हैं।

अन्नपूर्णा दुनिया की 10वीं सबसे ऊंची चोटी है, जो नेपाल के काठमांडू क्षेत्र में स्थित है। बलजीत कौर ने माउंट एवरेस्ट सहित दुनिया कई ऊंची चोटियों को फतह किया है।

ऊना : भाजपा विधायक सतपाल सत्ती की गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटी

बता दें कि बलजीत कौर केवल 27 साल की उम्र में 8,000 मीटर की ऊंचाई पर चढ़ने वाली पहली महिला पर्वतारोही हैं। उन्होंने इतने कम समय में दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा लहराकर यह रिकॉर्ड अपने नाम किया है।

हमीरपुर: रेलवे गेटकीपर, सुरक्षा गार्ड और सुपरवाइजर के 500 पदों को होंगे इंटरव्यू

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *