Categories
Top News Himachal Latest Shimla State News

शिमला : क्राइस्ट चर्च में मनाया गुड फ्राइडे- विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन

प्रदेश और विश्व की शांति के लिए प्रार्थना की

शिमला। विश्व भर में शुक्रवार को ईसाई समुदाय के लोगों द्वारा गुड फ्राइडे मनाया गया। बाइबिल के अनुसार, प्रभु ईसा मसीह ने शुक्रवार के दिन ही अपने जीवन का बलिदान दिया था। इसलिए उनकी याद में गुड फ्राइडे मनाया जाता है।

राजधानी शिमला के रिज पर स्थित ऐतिहासिक क्राइस्ट चर्च में भी गुड फ्राइडे मनाया गया। चर्च में मानवता के कल्याण के लिए प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया।

शिमला जाखू मंदिर में स्थापित एस्केलेटर फिर बंद, 15 दिन में दूसरी बार रुका

 

शिमला के क्राइस्ट चर्च की प्रीस्ट विनीता रॉय ने बताया कि गुड फ्राइडे के दिन ही प्रभु यीशु को सूली पर चढ़ाया गया था। इसलिए लोग इस दिन को शोक के रूप में भी मनाते हैं।

आयुष्मान योजना के नाम पर ऐसे हो रहा स्कैम, कोई आए घर तो साझा न करें जानकारी

 

इस दिन प्रभु यीशु के शिक्षाओं का स्मरण किया जाता है और प्रार्थना की जाती हैं। 12 बजे से 3 बजे तक मानव जाति के कल्याण के लिए विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया, जिसमें सभी लोगों ने प्रदेश और विश्व की शांति के लिए प्रार्थना की।

हिमाचल मौसम अपडेट : भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी- डिटेल में जानें

 

शिमला जाखू मंदिर में स्थापित एस्केलेटर फिर बंद, 15 दिन में दूसरी बार रुका

HPPSC : साइंटिफिक ऑफिसर के इन पदों के पेपर दो का संशोधित सिलेबस जारी

मंडी : नाबालिग से छेड़छाड़ मामले के दोषी को 3 साल का कठोर कारावास 

 

Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR ENTERTAINMENT Shimla State News

शिमला क्राइस्ट चर्च में पहाड़ी नाटी की धूम, पहली बार किया गया ऐसा आयोजन

क्रिसमस पर विशेष पूजा का भी किया गया था आयोजन

शिमला। क्रिसमस ईसाई धर्म का मुख्य त्योहार है और हिमाचल में भी ये बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। शिमला रिज पर स्थित क्राइस्ट चर्च में हर साल बेहद हर्षोल्लास के साथ क्रिसमस पर्व मनाया जाता है। पर्यटक भी इसमें हिस्सा लेते हैं। क्राइस्ट चर्च में इस बार कुछ खास तरह से क्रिसमस मनाया गया।

कांगड़ा : बैंकिंग सेक्टर में नौकरी का मौका, 180 पदों पर भर्ती-25 हजार तक सैलरी

 

चर्च में सुबह से ही विशेष पूजा आयोजित की गई। उसके बाद आयोजन हुआ पहाड़ी नाटी का। जी हां, ऐसा पहली बार हुआ है जब चर्च में पहाड़ी नाटी का आयोजन किया गया। क्रिसमस पर शिमला की स्थानीय युवतियों ने हिमाचल की संस्कृति को दर्शाते हुए पहाड़ी परिधानों में क्राइस्ट चर्च के अंदर पहाड़ी नाटी की।

Job Breaking : हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने इन पदों पर निकाली भर्ती-जानें

 

इस बार क्राइस्ट चर्च में विशेष रूप से सजावट की गई थी। सफेद फूल और अलग-अलग लाइट से चर्च को चारों तरफ से और अंदर भी सजाया गया था। शिमला पहुंचे पर्यटकों ने बताया कि वो कई बार शिमला घूमने के लिए आए हैं, लेकिन चर्च आकर उन्होंने कभी अंदर से इसे नहीं देखा था।

क्रिसमस मनाने शिमला जा रहे पर्यटकों की गाड़ी खाई में गिरी, 9 लोग थे सवार

 

ब्रिटिश काल में बने इस ऐतिहासिक चर्च को आज देकर उन्हें काफी अच्छा महसूस हुआ। क्रिसमस के दौरान आयोजित क्राइस्ट चर्च में अलग-अलग कार्यक्रम देखने को मिले।

इसमें विशेष पूजा का भी आयोजन किया गया था। हालांकि, पर्यटकों का व्हाइट क्रिसमस का सपना अधूरा रह गया, लेकिन रिज पर इस बार की तैयारियां और जश्न देखकर वे काफी उत्साहित नजर आए।

हिमाचल मौसम अपडेट : 28 तक साफ, इस दिन बारिश व बर्फबारी का है अनुमान

 

हमीरपुर : बद्दी की कंपनी भरेगी एसोसिएट्स और ट्रेनी के पद, नादौन में इंटरव्यू

कांगड़ा जिला में 10वीं, ITI पास से लेकर ग्रेजुएट के लिए नौकरी का मौका, होंगे साक्षात्कार

किन्नौर : सिक्योरिटी गार्ड के लिए 100 पदों पर भर्ती, 19 हजार तक मिलेगी सैलरी
मंडी : सिक्योरिटी गार्ड के 120 पदों पर भर्ती, 23 दिसंबर को यहां होंगे इंटरव्यू

कुल्लू-मनाली एनएच पर पर्यटकों की हुल्लड़बाजी : पुलिस ने ऐसे सिखाया सबक
HPBOSE ने डीएलएड सीईटी व टेट 2024 को लेकर लिया फैसला-जानें

अटल टनल रोहतांग से आगे जमी बर्फ : लाइनों में लगे वाहनों को भेजा जा रहा वापस
HPPSC : SET 2023 के लिए अप्लाई करने वालों को लेकर बड़ी अपडेट

Job Alert : चंबा और घुमारवीं में इन 400 पदों के लिए होंगे साक्षात्कार, 10वीं पास को मौका

नए साल से पहले उपभोक्ताओं को झटका : राशन डिपुओं में महंगा हुआ सरसों तेल

हिमाचल : एक अप्रैल को जन्मे बच्चों को भी पहली कक्षा में मिलेगी एडमिशन, इसके बाद वालों को अगले सत्र में
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

शिमला क्राइस्ट चर्च में मनाया गुड फ्राइडे, प्रार्थना सभा का हुआ आयोजन

प्रभु ईसा मसीह ने शुक्रवार के दिन दिया था जीवन का बलिदान

शिमला। विश्व भर में शुक्रवार को ईसाई समुदाय के लोगों द्वारा गुड फ्राइडे मनाया गया। बाइबिल के अनुसार, प्रभु ईसा मसीह ने शुक्रवार के दिन ही अपने जीवन का बलिदान दिया था, इसलिए उनकी याद में गुड फ्राइडे मनाया जाता है। राजधानी शिमला के रिज पर स्थित ऐतिहासिक क्राइस्ट चर्च में भी शुक्रवार को गुड फ्राइडे मनाया गया। इस दौरान मानवता के कल्याण के लिए प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया।

हिमाचल : भांग की खेती लीगल करने के मामले में बनाई कमेटी, एक माह में देगी रिपोर्ट

 

शिमला के क्राइस्ट चर्च के पादरी सोहन लाल ने बताया कि गुड फ्राइ-डे के दिन ही प्रभु यीशु को सूली पर चढ़ाया गया था, इसलिए लोग इस दिन को शोक के रूप में भी मनाते हैं।

 

हिमाचल घूमने आई महिला पर्यटक को वॉल्वो बस ने मारी टक्कर, गई जान

 

इस दिन प्रभु यीशु के शिक्षाओं का स्मरण किया जाता है और प्रार्थना की जाती है। चर्च में प्रभु ईसा मसीह के बलिदान को याद करते हुए लोगों ने विश्व शांति के लिए मौन रखा गया और प्रार्थना की। प्रार्थना सभा के बाद भगवान मसीह की शिक्षाओं के साथ सभा का आरंभ हुआ।

 

हिमाचल : ओवर एज अभ्यर्थियों को परीक्षा में बैठने की मिलेगी अनुमति

 

हिमाचल के स्कूलों में छुट्टियों का शेड्यूल जारी-पढ़ें खबर

 

हिमाचल : HRTC कंडक्टर आवेदन शुल्क को लेकर बड़ी अपडेट-पढ़ें खबर

CRPF में कांस्टेबल के एक लाख से अधिक पदों पर होगी भर्ती-जानें डिटेल

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Top News Himachal Latest Shimla State News

शिमला में 40 साल बाद फिर सुनाई देगी कॉल बेल, पढ़ें पूरी खबर

150 साल पहले इंग्लैंड से लाई थी क्राइस्ट चर्च शिमला

शिमला। ऐतिहासिक चर्च शिमला की कॉल बेल करीब 40 साल बाद एक बार फिर से लोगों को सुनाई देगी। बहुत से लोग शायद कॉल बेल को भूल चुके होंगे और इसकी ध्वनि से भी वाफिक नहीं होंगे।

आपको बता दें कि क्राइस्ट चर्च को जहां शिमला की पहचान माना जाता है, वहीं इसमें प्रार्थना के लिए 150 साल पहले इंग्लैंड से लाई “कॉल बेल” का भी अपना ही महत्व है। कॉल बेल को प्रार्थना से पहले बजाया जाता है। लगभग 40 साल से यह बेल खराब पड़ी थी, जिसकी रिपेयर अब पूरी हो चुकी है। 25 दिसंबर को क्रिसमस और 31 दिसंबर न्यू ईयर के मौके पर यह कॉल बेल शिमला के लोगों को फिर से सुनाई देगी।

SBI में इन पदों के लिए निकली भर्ती, जल्द करें ऑनलाइन आवेदन

क्या है कॉल बेल
कॉल बेल कोई साधारण घंटी नहीं है। यह मेटल से बने छह बड़े पाइप के हिस्से से बनी एक घंटी है। क्राइस्ट चर्च शिमला के पादरी सोहन लाल ने बताया कि घंटी के बजते ही इन पाइप पर संगीत के सात सुर की ध्वनि आती है। इन पाइप पर हथौड़े से आवाज होती है, जिसे रस्सी खींचकर बजाया जाता है। यह रस्सी मशीन से नहीं खींची जाती है, बल्कि हाथ से खींची जाती है। हर रविवार सुबह 11 बजे होने वाली प्रार्थना से पांच मिनट पहले यह बेल बजाई जाती है।

कांगड़ा जिला में 13 केंद्रों पर होगी वोटों की गिनती, 209 टेबल लगेंगे

उन्होंने बताया कि ब्रिटिश काल के समय अंग्रेजों के आवास=शिमला शहर में अलग अलग स्थानों पर होते थे। बेल के माध्यम से सूचित किया जाता था कि प्रार्थना शुरू होने वाली है। उस समय इसकी इसकी आवाज तारादेवी तक सुनाई देती थी। क्योंकि ब्रिटिश काल में मोबाइल फोन नहीं थे, इसलिए किसी दुखद घटना और आपातकाल की सूचना देने के लिए भी कॉल बेल का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन उसकी ध्वनि अलग होती थी। 40 साल एक बार फिर से क्रिसमस और न्यू ईयर के मौके पर रात 12 बजे इस बेल को बजाकर जश्न मनाया जाएगा।

हिमाचल विस चुनाव: मतगणना से 3 दिन पहले तक नियुक्त कर सकते हैं एजेंट

गौरतलब है कि 9 सितंबर 1844 में इस चर्च की नींव कोलकाता के बिशप डेनियल विल्सन ने रखी थी। 1857 में इसका काम पूरा हो गया। स्थापना के 25 साल बाद इंग्लैंड से इस बेल को शिमला लाया गया था। 1982 में यह बेल खराब हो गई थी, जिसे 40 साल बाद अब दोबारा ठीक करवाया गया।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें