Categories
Politics TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

एप्पल इंपोर्ट ड्यूटी मामला : प्रतिभा बोलीं-केंद्र को अमेरिकी सेब की चिंता, बिंदल बोले-झूठ फैला रही कांग्रेस

शिमला। अमेरिका के वाशिंगटन सेब पर इंपोर्ट ड्यूटी घटाने के मसले ने प्रदेश में एक बार फिर तूल पकड़ लिया है। हिमाचल दौरे पर पहुंची प्रियंका गांधी और सुप्रिया श्रीनेत के बयान के बाद मामला गर्म है और इसमें राजनीति का तड़का भी लग चुका है।

इसके बाद अब भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने है। एक ओर कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधा है, वहीं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल ने कांग्रेस पर झूठ फैलाने का आरोप लगा रहे हैं।

कांगड़ा : यूट्यूब चैनल की प्रमोशन करवाने के नाम पर ठगा युवक, 11 लाख रुपए लूटे

हिमाचल कांग्रेस की अध्यक्ष और सांसद प्रतिभा सिंह ने अमेरिका के वाशिंगटन एप्पल पर इंपोर्ट ड्यूटी घटाने को लेकर केंद्र पर हमला बोलते हुए कहा कि एक तरफ प्रदेश सरकार बागवानों के हितों के लिए लगातार काम कर रही और सड़कें खोलने में जुटी है ताकि प्रदेश का बागवान फल मंडियों तक अपना सेब पहुंचा सके।

प्रियंका गांधी ने शिमला में किया आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा, प्रभावित परिवारों से मिलीं

लेकिन, बड़े दुख की बात है कि केंद्र सरकार हिमाचल के बागवानों की चिंता करने की बजाय अमेरिकी सेब की चिंता करने में लगी हुई है और आपदा के समय में इम्पोट ड्यूटी घटा रही है।

उधर, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल ने कांग्रेस पार्टी पर झूठ फैलाने का आरोप लगाया है। राजीव बिंदल ने प्रियंका गांधी से लेकर सुप्रिया श्रीनेत तक कांग्रेस नेताओं को लपेटे में लेते हुए कहा कि न जाने कब इंपॉर्टेंट ड्यूटी 50% से 35% पर पहुंच गई और फिर 15% पर पहुंच गई।

राजीव बिंदल ने इंपोर्ट ड्यूटी घटाने की खबरों का खंडन करते हुए कांग्रेस पार्टी पर असत्य फैलाने का आरोप लगाया और झूठ न बोलने की नसीहत भी दी।

 

जॉब अलर्ट ऊना : फील्ड अप्रिंटिस व एन्टरप्रेन्योर डेवलपमेंट ऑफिसर के पदों पर भर्ती

 

कांगड़ा : गुम्मर से रजोल मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए बंद-आदेश जारी 

 

प्रियंका गांधी बोलीं- यह न देखें हिमाचल में सरकार किसकी, खुलकर मदद करे केंद्र सरकार

 

पालमपुर : भवारना अस्पताल में फ्लश की टंकी में फेंक दी थी नवजात, नाबालिग मां पकड़ी

हमीरपुर में भरा जाएगा चपरासी का ये पद, कैसे और कहां करें आवेदन-जानें 

 

 

हिमाचल सरकार आपदा प्रभावितों को मकान किराए पर लेने के लिए देगी 5 और 10 हजार रुपए

धर्मशाला : NCB का अफसर बनकर डालता रहा रेड, पुलिस ने ऐसे पकड़ा फर्जी IPS अधिकारी

शिमला में बड़ा हादसा : खाई में गिरा टिप्पर, तीन मजदूरों की गई जान, पांच घायल

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *