Categories
Himachal Latest Shimla State News

शिमला : आज शिव बावड़ी सहित अन्य आपदा प्रभावित क्षेत्रों में जाएंगी प्रियंका गांधी

आपदा प्रभावितों सें मिलेंगी कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव

शिमला। राष्ट्रीय कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी हिमाचल के दौरे पर हैं। बुधवार को दूसरे दिन प्रियंका गांधी शिमला के आपदा प्रभावित क्षेत्रों में जाएंगी। इस दौरान आपदा प्रभावितों और जिन्होंने इस त्रासदी में अपनों को खोया है प्रियंका गांधी उनसे मुलाकात करेंगी।

प्रियंका गांधी शिमला के समरहिल के शिव बावड़ी मंदिर भी जाएंगी। शिव बावड़ी लैंडस्लाइड में 20 लोगों की मौत हुई है। इनमें ज्यादातर मृतक बालूगंज और आसपास के क्षेत्रों के ही है। इनके परिजनों से भी प्रियंका मुलाकात करेंगी।

शिमला : विक्ट्री टनल-कैथू मार्ग अवरुद्ध, जिला में आज कौन सा रोड बंद, पढ़ें विस्तार से

शिव बावड़ी मंदिर के बाद प्रियंका गांधी शिमला के कृष्णानगर जाएंगी। यहां पर भी स्लॉटर हाउस सहित 6 मकान ध्वस्त हो गए थे, जबकि एक दर्जन से ज्यादा घर खाली करवाए गए हैं। कृष्णानगर से दो दर्जन से परिवार विस्थापित हुए हैं। प्रियंका गांधी इनसे मुलाकात करेंगी। इस दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह भी साथ मौजूद रहेंगी।

13 सितंबर 2023 का राशिफल : आज क्या कहती है आपकी राशि, पढ़ें

बता दें कि इससे पहले राष्ट्रीय कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंगलवार को जिला कुल्लू में भारी बारिश के कारण आपदाग्रस्त स्थानों का दौरा किया और प्रभावितों से भेंट की।

दोनों नेताओं ने कुल्लू के संगम ब्रिज तथा मनाली के आलू ग्राउंड सहित विभिन्न स्थानों का बारिश से हुए नुकसान का निरीक्षण किया। लोगों ने प्रियंका गांधी को अवगत कराया कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू और राज्य सरकार ने आपदा में उन्हें हर संभव मदद प्रदान की है।

जॉब अलर्ट सिरमौर : ब्ल्यू स्टार कंपनी में 100 पदों पर भर्ती, 18 हजार तक मिलेगा वेतन

 

प्रियंका गांधी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के लोगों ने आपदा का मजबूती के साथ एकजुट होकर सामना किया है और राज्य के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू, सभी मंत्री और कांग्रेस के विधायकों ने ग्राउंड जीरो पर रहकर लोगों की मदद की है।

उन्होंने कहा कि राज्य के लोग श्रमदान कर रहे हैं और बढ़-चढ़ कर आर्थिक मदद भी प्रदान कर रहे हैं। जिस भावना के साथ राज्य के सभी लोगों ने इस मुश्किल घड़ी का सामना किया है, वह पूरे देश के लिए मिसाल है।

जॉब अलर्ट ऊना : फील्ड अप्रिंटिस व एन्टरप्रेन्योर डेवलपमेंट ऑफिसर के पदों पर भर्ती

 

कांगड़ा : गुम्मर से रजोल मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए बंद-आदेश जारी 

 

प्रियंका गांधी बोलीं- यह न देखें हिमाचल में सरकार किसकी, खुलकर मदद करे केंद्र सरकार

 

पालमपुर : भवारना अस्पताल में फ्लश की टंकी में फेंक दी थी नवजात, नाबालिग मां पकड़ी

हमीरपुर में भरा जाएगा चपरासी का ये पद, कैसे और कहां करें आवेदन-जानें 

 

 

हिमाचल सरकार आपदा प्रभावितों को मकान किराए पर लेने के लिए देगी 5 और 10 हजार रुपए

धर्मशाला : NCB का अफसर बनकर डालता रहा रेड, पुलिस ने ऐसे पकड़ा फर्जी IPS अधिकारी

शिमला में बड़ा हादसा : खाई में गिरा टिप्पर, तीन मजदूरों की गई जान, पांच घायल

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *