Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

प्रियंका गांधी ने शिमला में किया आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा, प्रभावित परिवारों से मिलीं

केंद्र से हिमाचल को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की उठाई मांग

शिमला। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपने हिमाचल दौरे के दूसरे दिन शिमला के आपदा प्रभावित इलाकों का दौरा किया। पहले प्रियंका गांधी ने समरहिल के शिव बावड़ी और उसके बाद कृष्णानगर आपदा प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और मंत्री अनिरुद्ध सिंह भी उनके साथ मौजूद रहे। इस दौरान प्रियंका गांधी ने बरसात से हुए नुकसान का जायज़ा लिया और आपदा प्रभावितों से बातचीत की।

कांगड़ा : यूट्यूब चैनल की प्रमोशन करवाने के नाम पर ठगा युवक, 11 लाख रुपए लूटे

इस दौरान प्रियंका गांधी ने कहा कि हिमाचल में बरसात में भारी नुकसान हुआ जिससे काफी दर्दनाक स्थिति बनी है। पहली बार इस तरह का नुकसान देखने को मिला है कई लोगों के घर ढह गए हैं और सड़कें बह गई हैं। मनाली कुल्लू में ज्यादा नुकसान हुआ है। बीते दिन वहां पर जायजा लिया था इस आपदा की घड़ी में मुख्यमंत्री सहित मंत्री काम कर रहे हैं और प्रभावितों की मदद करने में जुड़े हैं।

उन्होंने केंद्र सरकार से हिमाचल को जल्द से जल्द राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग की और कहा कि यदि इसे राष्ट्रीय आपदा घोषित किया जाता है तो प्रदेश को काफी फायदा होगा और प्रभावितों को मदद हो सकेगी।

एप्पल इंपोर्ट ड्यूटी मामला : प्रतिभा बोलीं-केंद्र को अमेरिकी सेब की चिंता, बिंदल बोले-झूठ फैला रही कांग्रेस

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार यह नहीं समझ पा रही है कि हिमाचल प्रदेश में कितना नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि मालूम नहीं है कि संसद के विशेष सत्र का मुद्दा क्या है लेकिन जो भी हो सदन में भी इस मुद्दे को उठाया जाएगा।

वहीं, सेब पर इंपोर्ट ड्यूटी कम करने पर भी प्रियंका ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हिमाचल पहले ही आपदा से जूझ रहा है और यहां पर सेब काफी ज्यादा होता है केंद्र सरकार ने इंपोर्ट ड्यूटी कम कर दी है जो की दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में इस आपदा की घड़ी में राजनीति नहीं की जानी चाहिए।

जॉब अलर्ट सिरमौर : ब्ल्यू स्टार कंपनी में 100 पदों पर भर्ती, 18 हजार तक मिलेगा वेतन

यह नहीं देखा जाना चाहिए कि राज्य में किसकी सरकार है इस तरह की आपदा पहली बार देखने में आई है लोग परेशान है उनकी मदद करने के लिए सबको आगे आना चाहिए और इसका राजनीतिकरण बिल्कुल नहीं होना चाहिए। केंद्र सरकार को भी इस बात को समझना चाहिए।

चंबा : सिक्योरिटी गार्ड के 100 पदों पर भर्ती, 20 सितंबर से कैंपस इंटरव्यू

वहीं, इस दौरान प्रियंका गांधी के साथ कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह भी मौजूद रही। इस मौके पर प्रतिभा सिंह ने प्रियंका गांधी के हिमाचल दौरे के बारे में जानकारी दी और एक बार फिर केंद्र सरकार से हिमाचल प्रदेश में आई आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग उठाई।

उन्होंने कहा कि मानसून सत्र के दौरान उन्हें प्रदेश की आवाज़ उठाने का मौका सदन में नहीं मिल पाया लेकिन अब विशेष सत्र के दौरान वह सदन में अपनी आवाज उठाएंगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री से मिलना बेहद कठिन है और हिमाचल के हालतों को लेकर उन्होंने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से बातचीत की है और प्रदेश के लिए मदद मांगी।

 

जॉब अलर्ट ऊना : फील्ड अप्रिंटिस व एन्टरप्रेन्योर डेवलपमेंट ऑफिसर के पदों पर भर्ती

 

कांगड़ा : गुम्मर से रजोल मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए बंद-आदेश जारी 

 

प्रियंका गांधी बोलीं- यह न देखें हिमाचल में सरकार किसकी, खुलकर मदद करे केंद्र सरकार

 

पालमपुर : भवारना अस्पताल में फ्लश की टंकी में फेंक दी थी नवजात, नाबालिग मां पकड़ी

हमीरपुर में भरा जाएगा चपरासी का ये पद, कैसे और कहां करें आवेदन-जानें 

 

 

हिमाचल सरकार आपदा प्रभावितों को मकान किराए पर लेने के लिए देगी 5 और 10 हजार रुपए

धर्मशाला : NCB का अफसर बनकर डालता रहा रेड, पुलिस ने ऐसे पकड़ा फर्जी IPS अधिकारी

शिमला में बड़ा हादसा : खाई में गिरा टिप्पर, तीन मजदूरों की गई जान, पांच घायल

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
Himachal Latest Shimla State News

शिमला : आज शिव बावड़ी सहित अन्य आपदा प्रभावित क्षेत्रों में जाएंगी प्रियंका गांधी

आपदा प्रभावितों सें मिलेंगी कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव

शिमला। राष्ट्रीय कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी हिमाचल के दौरे पर हैं। बुधवार को दूसरे दिन प्रियंका गांधी शिमला के आपदा प्रभावित क्षेत्रों में जाएंगी। इस दौरान आपदा प्रभावितों और जिन्होंने इस त्रासदी में अपनों को खोया है प्रियंका गांधी उनसे मुलाकात करेंगी।

प्रियंका गांधी शिमला के समरहिल के शिव बावड़ी मंदिर भी जाएंगी। शिव बावड़ी लैंडस्लाइड में 20 लोगों की मौत हुई है। इनमें ज्यादातर मृतक बालूगंज और आसपास के क्षेत्रों के ही है। इनके परिजनों से भी प्रियंका मुलाकात करेंगी।

शिमला : विक्ट्री टनल-कैथू मार्ग अवरुद्ध, जिला में आज कौन सा रोड बंद, पढ़ें विस्तार से

शिव बावड़ी मंदिर के बाद प्रियंका गांधी शिमला के कृष्णानगर जाएंगी। यहां पर भी स्लॉटर हाउस सहित 6 मकान ध्वस्त हो गए थे, जबकि एक दर्जन से ज्यादा घर खाली करवाए गए हैं। कृष्णानगर से दो दर्जन से परिवार विस्थापित हुए हैं। प्रियंका गांधी इनसे मुलाकात करेंगी। इस दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह भी साथ मौजूद रहेंगी।

13 सितंबर 2023 का राशिफल : आज क्या कहती है आपकी राशि, पढ़ें

बता दें कि इससे पहले राष्ट्रीय कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंगलवार को जिला कुल्लू में भारी बारिश के कारण आपदाग्रस्त स्थानों का दौरा किया और प्रभावितों से भेंट की।

दोनों नेताओं ने कुल्लू के संगम ब्रिज तथा मनाली के आलू ग्राउंड सहित विभिन्न स्थानों का बारिश से हुए नुकसान का निरीक्षण किया। लोगों ने प्रियंका गांधी को अवगत कराया कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू और राज्य सरकार ने आपदा में उन्हें हर संभव मदद प्रदान की है।

जॉब अलर्ट सिरमौर : ब्ल्यू स्टार कंपनी में 100 पदों पर भर्ती, 18 हजार तक मिलेगा वेतन

 

प्रियंका गांधी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के लोगों ने आपदा का मजबूती के साथ एकजुट होकर सामना किया है और राज्य के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू, सभी मंत्री और कांग्रेस के विधायकों ने ग्राउंड जीरो पर रहकर लोगों की मदद की है।

उन्होंने कहा कि राज्य के लोग श्रमदान कर रहे हैं और बढ़-चढ़ कर आर्थिक मदद भी प्रदान कर रहे हैं। जिस भावना के साथ राज्य के सभी लोगों ने इस मुश्किल घड़ी का सामना किया है, वह पूरे देश के लिए मिसाल है।

जॉब अलर्ट ऊना : फील्ड अप्रिंटिस व एन्टरप्रेन्योर डेवलपमेंट ऑफिसर के पदों पर भर्ती

 

कांगड़ा : गुम्मर से रजोल मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए बंद-आदेश जारी 

 

प्रियंका गांधी बोलीं- यह न देखें हिमाचल में सरकार किसकी, खुलकर मदद करे केंद्र सरकार

 

पालमपुर : भवारना अस्पताल में फ्लश की टंकी में फेंक दी थी नवजात, नाबालिग मां पकड़ी

हमीरपुर में भरा जाएगा चपरासी का ये पद, कैसे और कहां करें आवेदन-जानें 

 

 

हिमाचल सरकार आपदा प्रभावितों को मकान किराए पर लेने के लिए देगी 5 और 10 हजार रुपए

धर्मशाला : NCB का अफसर बनकर डालता रहा रेड, पुलिस ने ऐसे पकड़ा फर्जी IPS अधिकारी

शिमला में बड़ा हादसा : खाई में गिरा टिप्पर, तीन मजदूरों की गई जान, पांच घायल

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

समरहिल भूस्खलन : तीन बच्चे व एक महिला सहित 5 शव मिले, बाकियों की तलाश जारी

मुख्यमंत्री मौके पर पहुंचे, HPU के प्रोफेसरों के दबने की भी आशंका

शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में आज सुबह बड़ा हादसा हुआ है। सावन के अंतिम सोमवार के दिन लोग समरहिल में शिव बावड़ी के पास शिव मंदिर में भोलेनाथ के दर्शनों और पूजा-अर्चना के लिए आए थे।

यहां भारी बारिश के चलते अचानक भूस्खलन हुआ और ये मंदिर भी उसकी चपेट में आ गया। करीब 20 से 25 लोग मलबे में दब गए। अभी तक करीब पांच शव मौके से निकाले गए हैं। इनमें तीन बच्चे एक महिला और एक पुरुष है। बाकियों की तलाश जारी है।

सोलन में तबाही : जडौण में बादल फटा, एक परिवार के 7 लोगों की गई जान

भूस्खलन की सूचना मिलने के बाद पुलिस स्टेशन बालूगंज और पुलिस चौकी समरहिल से पुलिस टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया। पर बार-बार भूस्खलन होने के चलते इसमें मुश्किल हो रही है। अभी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भी मौके पर पहुंचे हैं और स्थिति का जायजा ले रहे हैं।

मटौर-शिमला एनएच पर बाथू पुल के पास गाड़ी पर गिरा मलबा, एक की गई जान

बताया जा रहा है की हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU) के कई प्रोफ़ेसर भी इस मंदिर में हुए भूस्खलन में दब गए हैं। ये आईटी विभाग, और मैथेमेटिक्स के प्रोफेसर बताए जा रहे हैं।

श्री कालेश्वर महादेव मंदिर तक पहुंचा ब्यास का पानी, मंदिर परिसर जलमग्न

लोग यही दुआ कर रहे हैं कि सभी सही सलामत निकल जाएं। फिलहाल एचपीयू के कर्मचारी व शिक्षक लापता हुए अपने साथियों को तलाशने के लिए उनसे संपर्क करने का हर संभव प्रयास कर रहे हैं।

दरअसल समरहिल और बालूगंज के समीप शिव बावड़ी के साथ जिस शिव मंदिर में मलबा गिरा है वह HPU के नज़दीक है। शिव बावड़ी के इस क्षेत्र में ज्यादातर HPU के छात्र और टीचिंग व नॉन टीचिंग स्टाफ रहता है।

 

धर्मशाला : सकोह से गगल-कांगड़ा सड़क मार्ग भूस्खलन के कारण अवरुद्ध

 

कांगड़ा बाईपास मार्ग पर गिरी चट्टान, मटौर-शिमला एनएच बंद

 

ज्वालामुखी : ब्यास नदी उफान पर, चंबापत्तन से घलौर सड़क मार्ग अवरुद्ध

 

 

हिमाचल में फिर तबाही : शिमला-धर्मशाला हाईवे बंद, बिलासपुर में मकान और वाहन मलबे में दबे

 

पौंग झील का जलस्तर बढ़ा, छोड़ा जाएगा पानी-जलाशय से रहें दूर

 

नूरपुर : रात को कार रोककर चालक के साथ की मारपीट, सुबह लगा दी आग

 

 

सुंदरनगर बस हादसा : डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने चालक से वीडियो कॉल पर जाना हाल

 

तीसा हादसा : कांगड़ा और चंबा के 6 जवानों को अंतिम विदाई

 

कांगड़ा जिला में भारी बारिश को लेकर अलर्ट, बढ़ा ब्यास नदी का जलस्तर 

 

 

तीसा हादसा : कैसे बची गाड़ी में सवार चार लोगों की जान, जानने को पढ़ें खबर

 

तीसा हादसा : जांच के लिए कमेटी गठित, सात दिन के भीतर देगी रिपोर्ट

 

जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन की तिथि बढ़ाई
जॉब अलर्ट : प्रोडक्शन और प्रोडक्शन हेल्पर के पदों पर भर्ती, इच्छुक युवा पहुंचे यहां
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ