Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Una State News

चिंतपूर्णी से दिल्ली दौड़ी नई HRTC वोल्वो, यह होगी टाइमिंग और किराया-जानिए

डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने दिखाई हरी झंडी

चिंतपूर्णी। हिमाचल के ऊना जिला के चिंतपूर्णी से दिल्ली HRTC वोल्वो बस सेवा शुरू हो गई है। डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने चिंतपूर्णी में बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने बस में सफर भी किया। नई बस सेवा शुरू होने से स्थानीय लोगों के साथ-साथ यहां पर आने वाले यात्रियों, पर्यटकों एवं श्रद्धालुओं को सुगम यातायात सुविधा मुहैया होगी।

HRTC चालक और परिचालक यूनियन और प्रबंधन के बीच बैठक

बता दें कि एचआरटीसी (HRTC) के बेड़े में हाल ही में नई वोल्वो बसें शामिल हुई हैं। इसमें एक बस चिंतपूर्णी से दिल्ली के लिए चलाई थी। इसकी घोषणा डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने पहले ही कर दी थी।

अटल टनल रोहतांग में अचानक हुई बर्फबारी, 500 वाहन फंसे-किए रेस्क्यू

 

HRTC वोल्वो बस वाया भरवाईं, अंब, ऊना, नंगल, रोपड़, चंडीगढ़ 43 सेक्टर, अंबाला और पानीपत होते चलेगी। टाइमिंग की बात करें तो चिंतपूर्णी से सुबह साढ़े 10 बजे वोल्वो बस दिल्ली के लिए रवाना होगी। ऊना से 12 बजे चलकर करीब 3 बजे चंडीगढ़ 43 सेक्टर पहुंचेगी। शाम आठ बजे दिल्ली आईएसबीटी पहुंचेगी। दिल्ली आईएसबीटी से रात करीब 9 बजकर 45 मिनट पर बस चिंतपूर्णी के लिए निकलेगी।

HRTC वोल्वो चंडीगढ़ 43 सेक्टर से सुबह 3 बजे चलकर सुबह करीब पांच बजे ऊना पहुंचेगी। सुबह करीब सात साढ़े सात बजे चिंतपूर्णी पहुंचाएगी। किराए की बात करें तो चिंतपूर्णी से दिल्ली करीब 1039 रुपए लगेंगे। ऊना से करीब 900 रुपए किराया लगेगा। चिंतपूर्णी से चंडीगढ़ 492 रुपए के करीब किराया लगेगा। किराया एचआरटीसी नियमों के अनुसार देय होगा। यह किराया अनुमानित है।

कांगड़ा जिला में देह व्यापार का पर्दाफाश, हरियाणा निवासी धरा-लड़की रेस्क्यू

हिमाचल के पूर्व डीजीपी भंडारी साइबर ठगी के शिकार, 80 हजार रुपए उड़ाए

मंडी: हत्या के दोषी को आजीवन कारावास, पीतल के लोटे से किया था वार

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra State News

धर्मशाला-रोहड़ू रूट पर दौड़ रही HRTC की नई बस, जानें टाइम व किराया

कांगड़ा। हिमाचल में HRTC बसों में महिलाओं को किराए में पचास फीसदी की छूट है। यह छूट हिमाचल के अंदर चलने वाली बसों में ही है। अगर कोई बस एक किलोमीटर भी दूसरे राज्य की सीमा में चलेगी तब भी छूट नहीं मिलेगी।

कौन सी बस किस रूट से होकर जा रही है, महिलाओं को यह जानकारी नहीं होती है। आज हम आपको एक ऐसे ही रूट के बारे में बताने जा रहे हैं, जोकि महिला यात्रियों के लिए भी और  अन्य लोगों के लिए फायदेमंद है। यही नहीं इस रूट पर यात्रियों को आरामदायक सफर करने को भी मिल रहा है।

नई चमचमाती और सुविधाओं से लैस बस में सफर करने का भी मौका मिल रहा है। बस में चार्जिंग प्वाइंट से लेकर कई सुविधाएं हैं। क्योंकि रोहड़ू डिपो की नई बस इस रूट पर चल रही है।  गर्मियों में रोहड़ू से शिमला जाने वालों के लिए भी रूट काफी फायदेमंद हैं। लोग रोहड़ू से शिमला आकर अपना काम निपटा समय पर वापस जा सकते हैं। यह रूट धर्मशाला और रोहड़ू डिपो द्वारा संयुक्त रूप से चलाया जा रहा है। एक दिन धर्मशाला तो एक दिन रोहड़ू डिपो की बस चलती है।

शाबाश: हिमाचल केंद्रीय विश्वविद्यालय की दो छात्राएं बनीं असिस्टेंट प्रोफेसर

यह रूट है… रोहड़ू से धर्मशाला। इस रूट पर बस रोहड़ू से खड़ापत्थर, ठियोग, शिमला पुराना बस स्टैंड, आईएसबीटी शिमला, दाड़लाघाट, घाघस, घुमारवीं, भोटा, हमीरपुर, नादौन, ज्वालाजी, कांगड़ा, मटौर, शीलाचौक, धर्मशाला चलती है। समय सारणी और किराए के बारे में आपको बताते हैं विस्तार से ….

ये रहेगी टाइमिंग

धर्मशाला से बस सुबह करीब साढ़े पांच बजे रवाना होती है। कांगड़ा से करीब 6 सवा 6, ज्वालाजी से करीब 7 बजकर 10 मिनट, नादौन से करीब साढ़े सात, हमीरपुर से करीब सवा 8 बजे, शिमला से करीब 1 बजकर 30 मिनट पर चलकर शाम सवा सात या साढ़े सात बजे रोहड़ू पहुंचती है। रोहड़ू से सुबह चार बजकर 40 मिनट पर बस धर्मशाला के लिए निकलती है।

शिमला ओल्ड बस स्टैंड के बाद आईएसबीटी से सुबह करीब साढ़े 10 बजे चलती है। घाघस से करीब अढ़ाई बजे निकलती है। घुमारवीं से साढ़े तीन, भोटा से चार सवा चार, हमीरपुर से 4 बजकर 40 मिनट, नादौन से सवा पांच बजे के बाद, ज्वालाजी से करीब साढ़े पांच, कांगड़ा से करीब साढ़े 6 बजे चलकर सात, साढ़े सात बजे धर्मशाला पहुंचती है।

ये रहेगा किराया

किराए की बात करें तो धर्मशाला से रोहड़ू करीब 817, कांगड़ा से रोहड़ू करीब 773 (तिहतर), ज्वालाजी से रोहड़ू करीब 696 (छियानवे) रुपए है। वहीं, धर्मशाला से शिमला 545, कांगड़ा से शिमला 500, ज्वालाजी शिमला 425 रुपए के करीब लगेंगे। किराया एचआरटीसी के अनुसार देय होगा। किराया ऊपर नीचे हो सकता है।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

शिमला-कटरा वाया कांगड़ा HRTC बस : जानिए रूट, टाइमिंग और किराया

कांगड़ा। आज हम आपको शिमला से कटरा वाया कांगड़ा जम्मू HRTC बस रूट के बारे जानकारी देने जा रहे हैं। पठानकोट डिपो की साधारण बस दाड़लाघाट, घाघस, घुमारवीं, हमीरपुर, ज्वालाजी, कांगड़ा, नूरपुर, जसूर, पठानकोट और जम्मू होकर जाती है।

UPSC: बीएसएफ, CRPF, सीआईएसएफ, ITBP व एसएसबी में इन पदों पर भर्ती 

बस शाम को 4 बजकर 10 मिनट पर शिमला से चलती है। रात 10 बजकर 40 मिनट पर हमीरपुर और रात 12 बजकर 10 मिनट पर कांगड़ा से रवाना होती है। सुबह करीब 2 बजकर 30 मिनट पर पठानकोट पहुंचती है।

हमीरपुर : रेत और बजरी के साथ पड़ी थी बोरी, नवजात का शव देख उड़े लोगों के होश

जम्मू पांच बजे और कटरा सुबह करीब साढ़े 6 बजे पहुंचती है। बस कटरा से सुबह साढ़े 10 बजे शिमला के लिए रवाना होती है। जम्मू से दोपहर साढ़े 12, पठानकोट से शाम चार बजकर 35 मिनट और कांगड़ा से शाम 7 बजकर 35 मिनट पर रवाना होती है।

कांगड़ा में तेज रफ्तारी का कहर, बाइक की टक्कर से पुलिस जवान ने तोड़ा दम

हमीरपुर पहुंचने का समय रात 10 बजे है। शिमला सुबह 3 बजकर 30 मिनट पर पहुंचती है। शिमला से कटरा तक का किराया 883 रुपए है। हमीरपुर से कटरा करीब 551 और कांगड़ा से कटरा करीब 387 रुपए किराया लगेगा।

हिमाचल में एक नहीं दो दिन भारी बारिश की चेतावनी, ओलावृष्टि का भी अनुमान 

कुल्लू : पर्यटकों से भरी राफ्ट ब्यास नदी में पलटी, एक की गई जान

29 अप्रैल 2023 का राशिफल : आज क्या कहती है आपकी राशि, पढ़ें

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें पर, ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें
Categories
ACCIDENT Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

शिमला : मालिक को बिना बताए पिकअप ले आया शख्स, HRTC बस से हो गई टक्कर

विक्ट्री टनल पुलिस गुमटी के पास का है मामला

शिमला। मालिक को बिना बताए पिकअप ले आया शख्स और शिमला में एचआरटीसी बस से टक्कर हो गई। मामला राजधानी शिमला में विक्ट्री टनल पुलिस गुमटी के पास का है। यहां एक पिकअप और एचआरटीसी बस के बीच में टक्कर हो गई। हादसे में किसी को चोटें नहीं आई है।

बिलासपुर : गहरी खाई में गिरी कार, बेटे की गई जान-पिता गंभीर घायल

बस करसोग डिपो की है, जोकि खाली थी। पिकअप चालक ने अपना नाम पता कमल हरिपुरधार सिरमौर बताया है। हालांकि पिकअप में लिखे नंबर पर संपर्क किया गया तो पिकअप मालिक ने बताया कि उनको बिना बताए पिकअप को कोई ले गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

 

सिरमौर में पुल धराशाही, खड्ड में गिरा ट्राला – चालक घायल 

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेटपढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Jobs/Career Shimla State News

HRTC चालक पदों पर भर्ती : विभाग ने तय किए ये नियम, अप्लाई करने से पहले पढ़ें

160 सेंटीमीटर निर्धारित की गई आवेदनकर्ता की लंबाई

शिमला । हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) में ड्राइवरों के 276 पदों पर भर्ती के लिए नए नियम तय हो गए हैं। आवेदनकर्ता की लंबाई जहां 160 सेंटीमीटर निर्धारित की गई है, वहीं ऐसे उम्मीदवार को एंट्री नहीं दी जाएगी, जिन्हें पहले किसी ऑफिस से निष्कासित किया गया हो। इसके अलावा कोर्ट का कोई भी मामला लंबित नहीं होना चाहिए। HRTC प्रबंधन की ओर से इस बार की भर्ती में इन नियमों को शामिल किया गया है।

सोलन : JBT के बैच वाइज भरे जाएंगे 16 पद, 4 मार्च को होगी काउंसलिंग

फिजिकल और मेंटल सर्टिफिकेट देना होगा

आवेदन करने वाले उम्मीदवार को फिजिकल और मेंटल दोनों तरह के सर्टिफिकेट देने होंगे। भर्ती में पारदर्शिता लाने के लिए HRTC प्रबंधन की ओर से इस तरह के कदम उठाए गए हैं। हालांकि, यह सर्टिफिकेट सिर्फ उन्हीं उम्मीदवारों से लिए जाएंगे, जो सभी तरह के टेस्ट पास कर भर्ती हो चुके होंगे।

हिमाचल के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

300 रुपये रहेगी अप्लाई करने की फीस

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए 300 रुपये फीस रहेगी। शिमला, मंडी, हमीरपुर, धर्मशाला के ऑफिस में फार्म जमा करवाए जा सकते हैं।

10वीं पास, HTV लाइसेंस, 3 साल का अनुभव जरूरी

HRTC में ड्राइवर बनने के लिए 10वीं पास होना जरूरी है। भारी वाहन यानि HTV का लाइसेंस होना जरूरी है। इसी तरह किसी भी बड़े वाहन को चलाते हुए 3 साल का अनुभव भी जरूरी है। MD संदीप कुमार ने बताया कि निगम में कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर 276 पदों पर पर ड्राइवरों की भर्तियां निकली है। इसकी जानकारी वेबसाइट पर भी उपलब्ध करवा दी गई है।

2 साल का कॉन्ट्रैक्ट, 15360 रुपए सैलरी

हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) में ड्राइवरों का 2 साल का कॉन्ट्रैक्ट होगा। इसके बाद इन्हें रेगुलर कर दिया जाएगा। 15360 रुपए मासिक सैलरी दी जाएगी। हिमाचल के किसी भी डिपो में नौकरी जॉइन करनी होगी।

7 मार्च तक कर सकते हैं आवेदन

इच्छुक अभ्यर्थी 7 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं। जनजातीय क्षेत्रों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 14 मार्च रखी है। नियुक्ति के बाद 15 हजार 360 रुपए वेतन मिलेगा। 276 पदों में 98 सामान्य वर्ग, 50 अनुसूचित जाति, 11 अनुसूचित जनजाति और 28 ओबीसी के अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित हैं।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Jobs/Career State News

HRTC में चालक के 276 पदों पर होगी भर्ती, आवेदन प्रक्रिया शुरू

अनुबंध आधार पर अस्थाई होगी नियुक्ति

शिमला। हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) में 276 पदों पर चालकों की भर्ती होगी। यह भर्ती अनुबंध आधार पर अस्थाई होगी। इच्छुक अभ्यर्थी 7 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं।

जनजातीय क्षेत्रों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 14 मार्च रखी है। नियुक्ति के बाद 15 हजार 360 रुपए वेतन मिलेगा। 276 पदों में 98 सामान्य वर्ग, 50 अनुसूचित जाति, 11 अनुसूचित जनजाति और 28 ओबीसी के अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित हैं।

खन्ना बोले- भूलें न कांग्रेसी, इंदिरा गांधी ने भी लगाया था BBC पर प्रतिबंध

योग्यता की बात करें तो 10वीं पास आवेदन कर सकते हैं। भारी वाहन का वैद्य लाइसेंस और भारी परिवहन वाहन चालक का तीन साल का अनुभव होना अनिवार्य है। आवेदक की आयु एक जनवरी 2021 को 18 से 45 साल होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट मिलेगी।

हिमाचल सीमेंट कंपनी विवाद- बैठक फिर बेनतीजा, दाम पर ट्रक ऑपरेटर्स अड़े 

HPPSC: इन स्क्रीनिंग टेस्ट के रिजल्ट आउट, ये अभ्यर्थी रहे सफल 

सीएम सुक्खू ने दौरा रद्द कर पांगी भेजा हेलीकॉप्टर, एयरलिफ्ट किया गंभीर मरीज

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Una State News

पंडोगा से चंडीगढ़ HRTC बस सेवा शुरू : क्या रहेगा समय और रूट-पढ़ें

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने दिखाई हरी झंडी

ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला में हरोली विधानसभा क्षेत्र के पंडोगा से चंडीगढ़ के लिए HRTC की सीधी बस सेवा का शुभारंभ हो गया है। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बुधवार को नई बस सेवा को हरी झंडी दिखाई। पंडोगा-हरोली-चंडीगढ़ बस सेवा सुबह 4:45 पंडोगा से चलेगी और ट्रिप्पल आईटी सलोह, लॉ कालेज बढ़ेड़ा, हरोली, टाहलीवाल, अजौली से होते हुए वाया श्री आनंदपुर साहिब, चंडीगढ़ पहुंचेगी।

शिमला : एसपी ऑफिस के पास मोबाइल शॉप में चोरी, लाखों के फोन उड़ा ले गए

HRTC की ये बस प्रतिदिन सुबह 4.45 बजे चलेगी, जो हरोली में सुबह 5.20 बजे पहुंचेगी और चंडीगढ़ से वापस शाम 3.20 बजे रवाना होगी। इस बस सेवा का भदसाली, ट्रिपल आईटी सलोह, हरोली, टाहलीवाल से अजौली से आनंदपुर साहिब में स्टॉपेज रहेगा, जिससे क्षेत्र की जनता को आने-जाने में सुविधा होगी।

ऊना में भीषण अग्निकांड : झुग्गी में भड़की आग, दो बच्चे-दो किशोर जिंदा जले

पंजाब के होशियारपुर से सटा पंडोगा जिला का सीमावर्ती गांव है। पंडोगा निवासियों सहित आसपास के ग्रामीणों तथा ट्रिप्पल आईटी सलोह में शिक्षा ग्रहण करने रहे विद्यार्थियों की चंडीगढ़ के लिए बस सेवा शुरू करने की लंबे अरसे से मांग चल रही थी। इस बस सेवा के शुरु होने से जहां एक ओर इन विद्यार्थियों को लाभ होगा वहीं दूसरी ओर चंडीगढ़ में उपचार के लिए जाने वाले लोगों को भी सुविधा होगी।

 

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हरोली विधानसभा क्षेत्र में सड़कों का विस्तारीकरण और सुधारीकरण किया जाएगा ताकि लोगों को बेहतर यातायात की सुविधा मिल सके। उन्होंने कहा कि पंडोगा-पंजावर सड़क को नए सिरे से तैयार किया जाएगा। इसके लिए शीघ्र ही टेंडर की प्रक्रिया आरंभ कर दी जाएगी। पंडोगा और पंजावर को जोड़ने वाली यह क्षेत्र की महत्वपूर्ण सड़क है। सड़क का बेहतरीन रुप से सुधारीकरण करके इसे जनता को समर्पित किया जाएगा।

 

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार धर्म स्थलों पर श्रद्धालुओं को हर प्रकार की सुविधाएं प्रदान करने के लिए कृतसंकल्प है। प्रदेश के सभी धार्मिक स्थलों को सड़क सुविधा से जोड़ा जाएगा ताकि श्रद्धालु आसानी से विभिन्न धार्मिक स्थलों पर दर्शनार्थ आ-जा सकें। इसी दिशा में ईसपुर के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल दमामिया में भी सुविधाओं का इजाफा किया जाएगा। ईसपुर से दमामिया के लिए शीघ्र ही सड़क का निर्माण किया जाएगा जिसके लिए विधायक प्राथमिकता के तहत 7 करोड़ रुपये स्वीकृत हो चुके हैं। इसके अलावा सलोह से भदसाली तथा हरोली से कर्मपुर सडकों का भी निर्माण किया जाएगा।

 

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हरोली-रामपुर पुल को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जाएगा। इस पुल पर सोलर लाईट्स स्थापित कर दी गई हैं। पर्यटकों व आगंतुकों की सुविधा के लिए यहां रेन शैल्टर, फूड कोर्ट और सेल्फी प्वाइंट बनाया जाएगा।

 

इसके अलावा पुल के समीप स्टेडियम के निर्माण के लिए भी प्रयास तेज कर दिए गए हैं ताकि यहां आने वाले बच्चे, युवा व अन्य लोगों को शारीरिक तौर पर फिट रहने के लिए सैर करने के साथ-साथ व्यायाम करने के लिए उचित स्थान मिल सके। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव अशोक ठाकुर, जिला कांग्रेस अध्यक्ष रणजीत राणा, एसडीएम हरोली विशाल शर्मा, आरएम एचआरटीसी सुरेश धीमान सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla Kangra State News

धर्मशाला से शिमला नाइट वोल्वो शुरू : जानिए रूट, टाइम और किराया

धर्मशाला। धर्मशाला से शिमला अब नाइट वोल्वो की सुविधा मिल गई है। बस सर्विस शुरू हो चुकी है। वोल्वो बस वाया दाड़ी, शीलाचौक, कांगड़ा, ज्वालाजी, नादौन, हमीरपुर, भोटा, घुमारवीं, घाघस और दाड़लाघाट चल रही है।

धर्मशाला से बस रात साढ़े 9 बजे शिमला के लिए रवाना होगी और सुबह करीब 5 बजे शिमला पहुंचेगी। कांगड़ा से रात सवा दस, ज्वालाजी से 11 बजकर 35 मिनट, नादौन से 11 बजकर 50, हमीरपुर से रात साढ़े 12, घुमारवीं से रात डेढ़ बजे, दाड़लाघाट से सवा तीन बजे शिमला के लिए रवाना होगी।

युवक बर्थ डे मनाने जा रहा था मनाली, हादसे में गई जान-तीन दोस्त घायल

ऐसे ही शिमला से भी रात साढ़े 9 बजे धर्मशाला के लिए रवाना होगी। सुबह करीब 5 बजे धर्मशाला पहुंचेगी। हमीरपुर में रात दो बजे, कांगड़ा में सुबह करीब चार बजे पहुंचेगी। नादौन से करीब अढाई बजे, ज्वालाजी से करीब 2 बजे और रानीताल से करीब साढ़े तीन के आसपास रवाना होगी।

धर्मशाला से शिमला किराए की बात करें तो करीब 932 रुपए किराया लगेगा। शिमला से धर्मशाला करीब 923 रुपए किराया लगेगा। कांगड़ा से शिमला करीब 852 रुपए, ज्वालाजी से 719 रुपए किराया लगेगा।

गाय का दूध 80 तो भैंस का 100 रुपये लीटर की दर से खरीदेगी सुक्खू सरकार

UPSC ने 111 पदों पर शुरू की भर्ती प्रक्रिया, करें आवेदन-ये लास्ट डेट

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Crime Shimla State News

पांगी से कल्पा जा रही HRTC बस सवार से चिट्टा बरामद

ऑकलैंड टनल के पास पुलिस ने लगाया था नाका

शिमला। हिमाचल की शिमला पुलिस ने नशे के खिलाफ विशेष मुहिम छेड़ रखी है। पुलिस ने नशा तस्करों की धरपकड़ तेज कर दी है। नशे के खिलाफ इस अभियान में ताजा मामला के अनुसार पुलिस ने एचआरटीसी (HRTC) की बस से एक चिट्‌टा तस्कर को गिरफ्तार किया है। ये तस्कर पांगी-कल्पा रूट वाली बस में सवार था। आरोपी से 9.84 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया है।

HPBose ने टैट के इन विषयों के एडमिट कार्ड किए जारी-करें डाउनलोड

 

बता दें कि ऑकलैंड टनल के पास पुलिस ने नाका लगाया था। इस दौरान HRTC बस को चेकिंग के लिए रोका गया। तलाशी के दौरान आरोपी से चिट्टा बरामद किया गया। एएसपी शिमला सिटी रमेश शर्मा ने कहा कि पुलिस ने नशे के खिलाफ एक विशेष अभियान चला रखा है, जिसके तहत हाल ही में एक युवक को चिट्टे के साथ पकड़ा है। यह युवक एचआरटीसी (HRTC) बस से जा रहा था। चेकिंग के दौरान इसके पास से 9.84 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। युवक को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया गया है।

हिमाचल: JOA IT की इस परीक्षा का नहीं मिला एडमिट कार्ड तो करें ऐसा

 

उन्होंने कहा कि पुलिस नशे के प्रति सजग है। लोगों से अपील करती है कि इन नशा तस्करों की सूचना पुलिस को दी जाए। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। साथ ही एएसपी रमेश शर्मा ने स्थानीय लोगों से अपील करते हुए कहा कि सर्दियों के मौसम में स्कूल में अवकाश के चलते लोग शहर से बाहर जा रहे हैं, ऐसे में लोग अपने घरों को छोड़ने से पहले पड़ोसियों को बता कर जाएं। घर में किसी भी प्रकार की नकदी और कैश को छोड़कर ना जाएं। किसी संदिग्ध व्यक्ति पर शक होने पर उसकी सूचना पुलिस को दें।

Breaking: हिमाचल में बारिश-बर्फबारी के आसार-पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें