Breaking News

  • Job Alert : हाउसकीपिंग, इलेक्ट्रीशियन व रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर नौकरी, शिमला में इंटरव्यू
  • सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती : कांगड़ा जिला में 4 नवंबर से साक्षात्कार
  • हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • चंबा में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका-6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • मंडी में महिलाओं के लिए रोजगार : करियर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती- 3 से 6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

गाय का दूध 80 तो भैंस का 100 रुपये लीटर की दर से खरीदेगी सुक्खू सरकार

ewn24news choice of himachal 15 Jan,2023 2:23 am

    तत्तापानी में जिला स्तरीय मकर सक्रांति मेले के दौरान सीएम दी जानकारी

    मंडी। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज मंडी जिला के करसोग क्षेत्र के तत्तापानी में जिला स्तरीय मकर संक्रांति मेले के अवसर पर एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार के गठन के पश्चात सरकार ने सर्वप्रथम यह निर्णय लिया कि मुख्यमंत्री, मंत्रीगण और विधायकों को हिमाचल भवन/सदन और राज्य सरकार के सर्किट हाउस (परिधि गृहों) में आम जनता के समान ही कमरों के किराए की अदायगी करनी होगी। हिमाचल भवन, हिमाचल सदन और प्रदेश के परिधि गृहों में ठहरने के लिए मुख्यमंत्री, मंत्री और विधायक भी 200 रुपये के बजाए 1200 रुपये अदा करेंगे।
    मकर संक्रांति पर हरिद्वार पहुंचे पझौता के लोग, गंगा में लगाई डुबकी 

    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार जरूरतमंद बच्चों विशेषकर अनाथ, निराश्रित महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों का कल्याण सुनिश्चित करने के लिए संकल्पबद्ध है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के पहले ही दिन शिमला के बालिका देखभाल संस्थान टूटीकंडी का दौरा किया और यह महसूस किया कि निराश्रित बच्चों, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों के लिए अभी बहुत कुछ करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने बाल देखभाल संस्थानों, नारी सेवा सदनों, शक्ति सदनों और वृद्धाश्रमों के आवासियों को त्यौहार मनाने के लिए 500 रुपये का उत्सव अनुदान प्रदान करने का निर्णय लिया है।
    हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सुक्खू सरकार का ये प्लान-पढ़ें विस्तार से

    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने 101 करोड़ रुपये की धनराशि से मुख्यमंत्री सुखाश्रय सहायता कोष स्थापित करने का निर्णय लिया है, ताकि जरूरतमंद बच्चों और निराश्रित महिलाओं को उच्च शिक्षा की सुविधा प्रदान की जा सके। उन्होंने कहा कि ऐसे बच्चों के कौशल विकास शिक्षा, उच्च शिक्षा और व्यवसायिक प्रशिक्षण पर आने वाले खर्च को राज्य सरकार वहन करेगी। उन्होंने कहा कि उन्होंने इस कोष में अपना एक माह का वेतन प्रदान किया है और कांग्रेस के अन्य विधायकों ने भी अपना एक माह का वेतन देने पर सहमति व्यक्त की है।

    सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार ने सामाजिक सुरक्षा और मानवता की दृष्टि से मंत्रिमंडल की प्रथम बैठक में ओपीएस लागू करने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के इस निर्णय से राज्य के 1.36 लाख से अधिक एनपीएस कर्मचारी लाभान्वित होंगे।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली भाजपा सरकार के कार्यकाल के दौरान पेपर लीक घोटाला चरम पर था। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने सत्ता में आते ही कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर में चल रहे पेपर लीक घोटाले का पर्दाफाश किया और मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने तत्काल प्रभाव से आयोग के कामकाज को निलंबित कर दिया है। उन्होंने युवाओं को आश्वस्त किया कि सरकार उन्हें रोजगार प्रदान करने के लिए पारदर्शी और निष्पक्ष अवसर सुनिश्चित करेगी।

    सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि चुनाव के दौरान राज्य में एक लाख रोजगार के अवसर सृजित करने के लिए कांग्रेस पार्टी द्वारा किए गए वादे को पूरा करने की रूपरेखा तैयार करने के लिए एक मंत्रिमंडलीय उप-समिति का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रतिदिन 10 लीटर गाय का दूध, 80 रुपये प्रति लीटर की दर से और प्रतिदिन 10 लीटर भैंस का दूध, 100 रुपये प्रति लीटर की दर से खरीदेगी। उन्होंने कहा कि इससे युवाओं को रोजगार मिलेगा और वे खेती को अपनाने के लिए प्रेरित होंगे।
    YouTube चैनल बैन होने का है खतरा, पढ़ लें ये खबर और रहें सेफ 

    मंडी जिला के एनपीएस कर्मचारियों ने भी ओपीएस की घोषणा के लिए मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पृथ्वी सेन नेगी ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इस अवसर पर मेला समिति के उपाध्यक्ष वीरेंद्र कपिल ने मुख्यमंत्री तथा अन्य गणमान्य  का स्वागत किया। उन्होंने मुख्यमंत्री से क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने का भी आग्रह किया। इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान, विधानसभा चुनाव में करसोग से कांग्रेस प्रत्याशी महेश राज, मुख्यमंत्री के ओएसडी गोपाल शर्मा, पूर्व विधायक सतपाल रायजादा, उपायुक्त मंडी अरिंदम चौधरी, पुलिस अधीक्षक मंडी शालिनी अग्निहोत्री सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather