Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Una State News

चिंतपूर्णी से दिल्ली दौड़ी नई HRTC वोल्वो, यह होगी टाइमिंग और किराया-जानिए

डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने दिखाई हरी झंडी

चिंतपूर्णी। हिमाचल के ऊना जिला के चिंतपूर्णी से दिल्ली HRTC वोल्वो बस सेवा शुरू हो गई है। डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने चिंतपूर्णी में बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने बस में सफर भी किया। नई बस सेवा शुरू होने से स्थानीय लोगों के साथ-साथ यहां पर आने वाले यात्रियों, पर्यटकों एवं श्रद्धालुओं को सुगम यातायात सुविधा मुहैया होगी।

HRTC चालक और परिचालक यूनियन और प्रबंधन के बीच बैठक

बता दें कि एचआरटीसी (HRTC) के बेड़े में हाल ही में नई वोल्वो बसें शामिल हुई हैं। इसमें एक बस चिंतपूर्णी से दिल्ली के लिए चलाई थी। इसकी घोषणा डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने पहले ही कर दी थी।

अटल टनल रोहतांग में अचानक हुई बर्फबारी, 500 वाहन फंसे-किए रेस्क्यू

 

HRTC वोल्वो बस वाया भरवाईं, अंब, ऊना, नंगल, रोपड़, चंडीगढ़ 43 सेक्टर, अंबाला और पानीपत होते चलेगी। टाइमिंग की बात करें तो चिंतपूर्णी से सुबह साढ़े 10 बजे वोल्वो बस दिल्ली के लिए रवाना होगी। ऊना से 12 बजे चलकर करीब 3 बजे चंडीगढ़ 43 सेक्टर पहुंचेगी। शाम आठ बजे दिल्ली आईएसबीटी पहुंचेगी। दिल्ली आईएसबीटी से रात करीब 9 बजकर 45 मिनट पर बस चिंतपूर्णी के लिए निकलेगी।

HRTC वोल्वो चंडीगढ़ 43 सेक्टर से सुबह 3 बजे चलकर सुबह करीब पांच बजे ऊना पहुंचेगी। सुबह करीब सात साढ़े सात बजे चिंतपूर्णी पहुंचाएगी। किराए की बात करें तो चिंतपूर्णी से दिल्ली करीब 1039 रुपए लगेंगे। ऊना से करीब 900 रुपए किराया लगेगा। चिंतपूर्णी से चंडीगढ़ 492 रुपए के करीब किराया लगेगा। किराया एचआरटीसी नियमों के अनुसार देय होगा। यह किराया अनुमानित है।

कांगड़ा जिला में देह व्यापार का पर्दाफाश, हरियाणा निवासी धरा-लड़की रेस्क्यू

हिमाचल के पूर्व डीजीपी भंडारी साइबर ठगी के शिकार, 80 हजार रुपए उड़ाए

मंडी: हत्या के दोषी को आजीवन कारावास, पीतल के लोटे से किया था वार

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें