Categories
ACCIDENT Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kullu State News

कुल्लू : पर्यटकों से भरी राफ्ट ब्यास नदी में पलटी, एक की गई जान

एक महिला घायल, कुल्लू अस्पताल में भर्ती

कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला में शुक्रवार को दुखद हादसा पेश आया है। ब्यास नदी में पर्यटकों से भरी एक राफ्ट पलट गई। हादसे में एक पर्यटक की मौत हो गई है और एक महिला घायल है।

घायल महिला को क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में उपचार के लिए भर्ती किया गया है। बताया जा रहा है कि हादसे के समय राफ्ट में सात पर्यटक सवार थे। ये सभी मुंबई के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

हिमाचल कैबिनेट की आगामी बैठक की तिथि तय, इस दिन होगी

जानकारी के अनुसार मुंबई के ये पर्यटक राफ्टिंग का लुत्फ उठा रहे थे। इनकी राफ्ट बबेली से बाशिंग के लिए जा रही थी। बाशिंग के पास छरूडू में पत्थर में फंसने के कारण राफ्ट पलट गई। पलटते ही इसमें बैठे सात पर्यटक नदी में गिर गए। हालांकि लोगों की मदद से पर्यटकों को नदी से बाहर निकाला गया लेकिन इस हादसे में एक बुजुर्ग पर्यटक की मौत हो गई।

मंडी में छाए कांगड़ा के 11 साल के अधिराज चौहान और ऊना की बारिका

मृतक की पहचान हरेश उम्र 69 साल पुत्र नगिनदास निवासी मुंबई वेस्ट महाराष्ट्र के रूप में हुई है। वहीं, जयश्री उम्र 57 साल निवासी मुंबई घायल हुई है। जयश्री का इलाज क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में चल रहा है। बाकी सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

हिमाचल में एक नहीं दो दिन भारी बारिश की चेतावनी, ओलावृष्टि का भी अनुमान 

हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड में चालक के पद को ड्राइविंग टेस्ट की तिथि घोषित

हिमाचल में D.El.Ed CET का शेड्यूल जारी-10 जून को होगी परीक्षा

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेटपढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *