Breaking News

  • Job Alert : हाउसकीपिंग, इलेक्ट्रीशियन व रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर नौकरी, शिमला में इंटरव्यू
  • सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती : कांगड़ा जिला में 4 नवंबर से साक्षात्कार
  • हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • चंबा में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका-6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • मंडी में महिलाओं के लिए रोजगार : करियर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती- 3 से 6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

UPSC ने 111 पदों पर शुरू की भर्ती प्रक्रिया, करें आवेदन-ये लास्ट डेट

ewn24news choice of himachal 15 Jan,2023 1:11 am

    आयोग की वेबसाइट पर कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

    नई दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने डिप्टी कमिश्नर (हॉर्टिकल्चर), असिस्टेंट डायरेक्टर (आईटी) व कनिष्ठ अनुवाद अधिकारी (Junior Translation Officer) सहित  विभिन्न 111 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। इसमें श्रम और रोजगार मंत्रालय के तहत कर्मचारी राज्य बीमा निगम में कनिष्ठ अनुवाद अधिकारी (Junior Translation Officer) के 76 पद भरे जाएंगे। इन पदों के लिए आज आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। 2 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं।
    मकर संक्रांति पर हरिद्वार पहुंचे पझौता के लोग, गंगा में लगाई डुबकी 


    वेबसाइट http://www.upsconline.nic.in. पर ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं। इन पदों के लिए 25 रुपए आवेदन शुल्क लगेगा। एसबीआई की किसी भी शाखा में नकद या एसबीआई की नेट बैंकिंग सुविधा का उपयोग करके या वीजा/मास्टर क्रेडिट/डेबिट कार्ड के माध्यम से आवेदन शुल्क की अदायगी की जा सकती है।  एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी व महिला उम्मीदवारों के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं लगेगा।

    इन पदों पर होगी भर्तीश्रम और रोजगार मंत्रालय के तहत कर्मचारी राज्य बीमा निगम में कनिष्ठ अनुवाद अधिकारी (Junior Translation Officer) के 76 पदों पर भर्ती होगी।

    भारत के गृह मंत्रालय के रजिस्ट्रार जनरल के कार्यालय में जनगणना संचालन (तकनीकी) के सहायक निदेशक के 6 पद, सहायक निदेशक (आईटी) भारत के रजिस्ट्रार जनरल और जनगणना आयुक्त, गृह मंत्रालय के कार्यालय, असिस्टेंट इंजीनियर ग्रेड दो के चार-चार, साइंटिफिक बी(सिविल इंजीनियरिंग) के 9, राजभाषा विंग में उप विधान परिषद (हिंदी शाखा), विधायी विभाग, कानून और न्याय मंत्रालय के 3, सीनियर साइंटिफिक ऑफिसर के दो पद भरे जाएंगे।
    हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सुक्खू सरकार का ये प्लान-पढ़ें विस्तार से

    इसके अलावा डिप्टी कमिश्नर हॉर्टिकल्चर, असिस्टेंट डायरेक्टर (टॉक्सीकोलॉजी), रबर उत्पादन आयुक्त, साइंटिफिक ऑफिसर (इलेक्ट्रिकल), मत्स्य अनुसंधान जांच अधिकारी का एक-एक पद भरा जाएगा। शैक्षणिक योग्यता, आयु सहित अन्य जानकारी के लिए UPSC की अधिकारिक नोटिफिकेशन देखें।

    UPSC की अधिकारिक नोटिफिकेशन देखने के लिए यहां करें क्लिक.... https://www.upsc.gov.in/sites/default/files/Advt-No-01-2023-engl-130123_0.pdf




    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather