Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

मुख्यमंत्री सुक्खू ने जेपी नड्डा और अनुराग ठाकुर से की चर्चा, विशेष राहत पैकेज मांगा

आपदा से हुए भारी नुकसान की विस्तृत जानकारी दी

 

शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने यहां हिमाचल में आपदा से हुए भारी नुकसान के संबंध में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर के साथ विस्तृत चर्चा की।

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने आपदा से प्रदेश में हुए भारी नुकसान की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने राज्य में स्थितियां सामान्य करने के प्रदेश सरकार के प्रयासों को बल देने के लिए केदारनाथ और भुज त्रासदियों की तर्ज पर वित्तीय सहायता प्रदान करने की अपील की।

आपदा के कारण हुए भारी नुकसान को रेखांकित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सार्वजनिक एवं निजी संपत्ति को व्यापक नुकसान हुआ है।

Breaking : लेह सड़क हादसे में हिमाचल के जवान विजय कुमार ने गंवाई जान

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की वर्तमान राहत नियमावली के अनुरूप वित्तीय प्रावधान हिमाचल प्रदेश में हुए नुकसान की पूर्ति के लिए अपर्याप्त है। उन्होंने राज्य की भौगोलिक परिस्थितियों और आपदा की गंभीरता को देखते हुए विशेष राहत पैकेज का आग्रह किया।

ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने केंद्र सरकार द्वारा अंतरिम राहत की पहली किस्त देरी से जारी करने का मामला भी उठाया। उन्होंने जगत प्रकाश नड्डा और अनुराग सिंह ठाकुर से वित्तीय सहायता प्रदान करने की प्रक्रिया में तेजी लाने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा कि मानसून के दौरान भारी बारिश और भूस्खलन के कारण आई प्राकृतिक आपदा से प्रदेश को 10 हजार करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा आकलन टीमें भेजे जाने के बावजूद अंतरिम राहत अभी भी लंबित है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रभावितों को सहायता प्रदान करने के लिए अपने सीमित संसाधनों का उपयोग कर रही है।

लेह हादसे में जान गंवाने वाले इन बहादुर जांबाजों को सलाम, 9 ने तोड़ा है दम

मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा राज्य आपदा प्रतिक्रिया निधि (एसडीआरएफ) के तहत वार्षिक दो किश्तों में दिए जाने वाले 360 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि ऑडिट आपत्तियों को दूर करने के राज्य सरकार के प्रयासों के फलस्वरूप केंद्र सरकार ने लम्बित 315 करोड़ रुपये में से 189 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं।

उन्होंने शेष 126 करोड़ रुपये शीघ्र प्रदान करने की आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 10 अगस्त, 2023 तक प्रदेश सरकार ने केन्द्र सरकार को राज्य में हुए नुकसान की विस्तृत रिपोर्ट भेजकर 6,700 करोड़ रुपये क्लेम किए हैं।

ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने संरचनात्मक इंजीनियरिंग और जल निकासी प्रणालियों के सुधार और सुदृढ़ीकरण के राज्य सरकार के प्रयासों की भी विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने शिमला के पास जाठिया देवी में एक नए शहर को स्थापित करने की योजना के बारे में भी बताया।

 

समरहिल लैंडस्लाइड : डॉक्टर पीएल शर्मा के बेटे का शव मिला, 17 हुई मृतकों की संख्या

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने प्राकृतिक आपदा के कारण प्रदेश को हुए नुकसान की भरपाई के दृष्टिगत राज्य को पर्याप्त सहायता देने के लिए केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

उन्होंने आश्वासन दिया कि अंतरिम राहत की पहली किस्त शीघ्र जारी करने की दिशा में प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने संकट के इस समय में राज्य को पूर्ण सहयोग प्रदान करने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प को दोहराया।

उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार नुकसान की भरपाई के लिए पर्याप्त धनराशि सुनिश्चित करने के लिए संकल्पबद्ध है। बैठक के दौरान केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर और नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

इस अवसर पर सांसद सुरेश कश्यप और सिकंदर कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज, विधायक बलबीर वर्मा, पूर्व विधायक राम लाल मारकंडा, मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव भरत खेड़ा, मुख्यमंत्री के प्रधान निजी सचिव विवेक भाटिया अन्य गणमान्य व्यक्ति और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

 

इंदौरा और फतेहपुर में बाढ़ आने के पीछे क्या कारण, डिप्टी सीएम ने कह दी बड़ी बात

 

इंदौरा और फतेहपुर में बाढ़ आने के पीछे क्या कारण, डिप्टी सीएम ने कह दी बड़ी बात

 

ट्रैक्टर में सवार होकर टांडा गांव पहुंचे मुकेश अग्निहोत्री

 

बड़ा हादसा : लेह में खाई में गिरा सेना का वाहन, 9 जवानों की गई जान

 

Job Alert कांगड़ा : सुरक्षा गार्ड-सुपरवाइजर के 150 पदों पर भर्ती, 18500 तक वेतन

शिमला : हिमलैंड में बहुमंजिला इमारत को खतरा, टॉलैंड से बेमलोई के लिए यातायात बंद

हिमाचल : बारिश के तांडव से औंधे मुंह गिरा पर्यटन व्यवसाय, करोड़ों का नुकसान

 

आपदा से जूझ रहे हिमाचल को राजस्थान सरकार ने दी 15 करोड़ रुपए की मदद

 

शिमला समरहिल शिव मंदिर लैंडस्लाइड मामले में बड़ा खुलासा, पढ़ें खबर

 

 

सोलन जिला में 19 अगस्त को बंद रहेंगे ये स्कूल, आदेश जारी

 

बेरहम बरसात : हिमाचल में 12 हजार से अधिक घर क्षतिग्रस्त, 330 की गई जान

खतरे की जद में शिमला, अब कॉमली बैंक में धंसी जमीन- चार घर खाली करवाए

 

 

हिमाचल : घरों के आगे डंगा लगाने को अब विधायक निधि से दिए जा सकेंगे पैसे

 

हिमाचल कैबिनेट की बैठक की आगामी तिथि तय, इस दिन होगी

 

हिमाचल में यहां रोजगार का बड़ा मौका, 230 पदों के लिए होंगे साक्षात्कार
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
Top News Himachal Latest National News KHAS KHABAR Shimla State News

अनुराग बोले-आपदा की इस घड़ी में राजनीति छोड़ मदद पर ध्यान दे कांग्रेस

टीका टिप्पणी करने से काम नहीं चलेगा

शिमला। हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश, भूस्खलन व बादल फटने से हो रही भारी तबाही व जान-माल के नुकसान को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण व दुखद बताते हुए केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने सभी राजनीतिक दलों खासकर कांग्रेस को इस पर राजनीति न करने का आग्रह किया।

हिमाचल : घरों के आगे डंगा लगाने को अब विधायक निधि से दिए जा सकेंगे पैसे

अनुराग ठाकुर ने कहा, “मेरा सभी राजनीतिक दलों खासकर कांग्रेस से आग्रह है कि संकट की इस घड़ी में राजनीति बंद करे और राहत कार्यों में ज्यादा से ज्यादा मदद करे।

बिहार के लोगों के ऊपर टिप्पणी को दुर्भाग्यपूर्ण व अकारण बताते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा, “आपदा के समय हमें आपस में मिलकर काम करना चाहिए। टीका टिप्पणी करने से काम नहीं चलेगा। बिहार के लोगों को बिना कारण इसमें घसीटना और उन को अपमानित करना ठीक नहीं है।

सिरमौर में बड़ा हादसा : खाई में गिरी कार, कॉलेज प्रोफेसर व छात्रा सहित तीन की गई जान

अनुराग ठाकुर ने सभी राजनीतिक दलों व सामाजिक संगठनों को राहत और बचाव कार्य में एक साथ आने का आह्वान करते हुए कहा, “हम सभी मिलकर एक दूसरे की मदद करें। मेरा हिमाचल के मंत्रीगणों से भी आग्रह है कि अलग-अलग भाषा और अलग-अलग सुर में बोलने से बचें और राहत कार्य पर ध्यान लगाएं।

केंद्र द्वारा राहत व बचाव कार्य में मदद की जानकारी देते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा, “केंद्र सरकार सभी प्रकार से राज्य सरकार के साथ समन्वय बिठाकर कार्य कर रही है। हम लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

नालागढ़ : बाइक सवार पर दागी गोलियां, हथौड़े से भी किया हमला-पीजीआई रेफर

राहत के लिए एनडीआरएफ की टुकड़ियां हिमाचल में हैं। वायु सेना लगातार आपदा प्रभावित क्षेत्रों से लोगों को बाहर निकल रही है। पिछले 72 घंटे में 1000 से ज्यादा लोगों को सकुशल निकाला गया है।

आगामी 20 और 21 अगस्त को अपने हिमाचल दौरे की जानकारी देते हुए हमीरपुर सांसद ने बताया कि वह अलग-अलग जिलों में घूम कर सभी शोकाकुल परिवारों से मिलेंगे, जिन्होंने इस आपदा में अपने स्वजन खोए हैं।

अनुराग ठाकुर ने कहा, “हम सभी अधिकारियों से अभी भी संपर्क में हैं। हिमाचल पहुंच कर भी उनके साथ मिल बैठकर राहत व बचाव कार्य में और तेजी कैसे लाई जाए इस पर कार्य करेंगे।

 

HPPSC Breaking : असिस्टेंट प्रोफेसर कॉमर्स स्क्रीनिंग टेस्ट का रिजल्ट आउट

 

HPBose : D.El.Ed काउंसलिंग स्थगित, बोर्ड ने नई तिथि भी की घोषित

 

हिमाचल में कुछ दिन थमेगी मानसून की रफ्तार, 21 के बाद फिर होगा सक्रिय

 

 

कांगड़ा : 24 घंटे से अधिक चला रेस्क्यू ऑपरेशन, 1731 लोगों की बचाई जान

 

शिमला समरहिल लैंडस्लाइड : 21 लापता लोगों की है लिस्ट, 14 शव बरामद

 

हिमाचल कैबिनेट की बैठक की आगामी तिथि तय, इस दिन होगी

 

 

शिमला-मटौर नेशनल हाईवे नम्होल के पास हल्के वाहनों के लिए बहाल

 

 

शिमला : होटल हिमलैंड के पास लैंडस्लाइड, खलीनी चौक से लिफ्ट के बीच यातायात बंद

 

सिक्योरिटी कंपनी 93 पदों पर करेगी भर्ती, डिटेल जानने के लिए पढ़ें खबर

 

हिमाचल में यहां रोजगार का बड़ा मौका, 230 पदों के लिए होंगे साक्षात्कार
उपलब्धि : दक्षिण अफ्रीका में कीनोट एड्रेस देंगे हिमाचल CU के प्रोफेसर मनोज सक्सेना 

 

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
Top News Himachal Latest National News Shimla State News

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से मिले अनुराग ठाकुर, हिमाचल में हुए नुकसान के लिए मांगी राहत

केंद्रीय योजनाओं के तहत घरों-सड़कों के पुनर्निर्माण की मांग

शिमला। केंद्रीय सूचना प्रसारण एवं युवा व खेल मामलों के मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर आज नई दिल्ली में केंद्रीय ग्रामीण विकास व पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह से मिले। अनुराग सिंह ठाकुर ने ग्रामीण विकास व पंचायती राज मंत्री से भेंट के दौरान बारिश व बाढ़ से हिमाचल में सड़कों व घरों को हुए नुकसान से राहत देने का अनुरोध किया।

अनुराग सिंह ठाकुर ने गिरिराज सिंह से प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना में 2700 किलोमीटर की सड़कें व आवास योजना में 5000 घरों के निर्माण की मांग की। ग्रामीण विकास मंत्री ने अनुराग ठाकुर की 2700 किलोमीटर सड़क निर्माण की मांग को तत्काल सहर्ष स्वीकार कर लिया।

चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे 6 मील के पास कल से चार घंटे रहेगा बंद

भेंट के दौरान ठाकुर ने गिरिराज सिंह को हाल के दिनों में हिमाचल में भारी वर्षा के कारण हुए नुकसान से भी अवगत कराया। इस भेंट के दौरान भाजपा हिमाचल के वरिष्ठ नेता व नैना देवी से विधायक रणधीर शर्मा भी उपस्थित रहे।

अनुराग ठाकुर ने कहा, “पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश को भौगोलिक जटिलता और मौसम के बदलाव के समय विभिन्न प्रकार की प्राकृतिक आपदाओं से जूझना पड़ता है। पिछले कुछ दिनों से हिमाचल में भारी बारिश व बाढ़ के चलते जान-माल और इंफ्रास्ट्रक्चर का बहुत नुकसान हुआ है।

सीएम सुक्खू एक किलोमीटर पैदल चलकर पहुंचे क्यारी बाजार, नुकसान का लिया जायजा 

जगह-जगह सड़कें व लोगों के घर के टूटने की घटना दुखदाई है। इस बार की बारिश ने उन सड़कों-घरों-पुलों को नुकसान पहुंचाया है जहां पहले कभी बाढ़ का पानी नहीं पहुंचा। आज मैंने केंद्रीय ग्रामीण विकास व पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह से भेंट की व विस्तार में उन्हें हिमाचल प्रदेश में बाढ़ बारिश से हुए नुकसान के बारे में जानकारी दी।”

अनुराग ठाकुर ने कहा “केंद्रीय ग्रामीण विकास व पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह से भेंट के दौरान मैंने उनके मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना से बनी सड़कों के बारिश में बह जाने का विषय प्रमुखता से उठाया।

हिमाचल : 110 करोड़ रुपए से बहाल होंगी सेब उत्पादक क्षेत्रों में संपर्क सड़कें 

माननीय मंत्री से मैंने निवेदन किया कि हिमाचल के ग्रामीण इलाकों में जो सड़कें बाढ़ के कारण बह गई हैं उनके पुनर्निर्माण का कार्य जल्द से जल्द प्रारंभ कराया जाए ताकि लोगों का आने जाने की समस्या समाप्त हो व सामान्य जनजीवन पहले की तरह बहाल हो।

मैंने माननीय ग्रामीण विकास मंत्री से 2700 किलोमीटर सड़क निर्माण की मांग रखी जिसे उन्होंने तत्काल सहर्ष स्वीकार कर लिया। इसके लिए मैं हृदयतल से उनका आभारी हूँ।

ज्वालाजी : बस्ती कोहाला में ट्रक ने पैदल चल रहे दुकानदार को मारी टक्कर,गई जान

अनुराग ठाकुर ने कहा, “गिरिराज सिंह से मैंने ग्रामीण इलाकों में बारिश से लोगों के घर गिरने के विषय पर भी बात की। प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के अन्तर्गत हिमाचल में बारिश-बाढ़ प्रभावित पात्रों को घर बना कर दिया जा सके इस विषय पर भी व्यापक चर्चा हुई।

 

ग्रेजुएट व MBA पास युवाओं को रोजगार : मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव के भरे जाएंगे पद

मैंने उनके सामने हिमाचल प्रदेश में बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए 5000 घरों के निर्माण की माँग रखी जिसे भी उन्होंने स्वीकार कर लिया है। पिछले 9 वर्षों में हिमाचल में प्रधानमन्त्री आवास योजना के अंतर्गत 15331 घरों का निर्माण हो हुआ है। साथ ही प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत हिमाचल में लगभग 21 हज़ार किलोमीटर से ज़्यादा सड़क निर्माण कार्य भी पूरा हो चुका है।”

 

चंडीगढ़-शिमला NH-5 सात दिन बाद हल्के वाहनों के लिए बहाल

हिमाचल : NEET और JEE पास करने वाले सरकारी स्कूल के छात्र होंगे सम्मानित

 

धर्मशाला : फूड प्वाइजनिंग या कुछ और, पैथोलॉजी और विसरा रिपोर्ट करेगी क्लियर

 

HPBose : एकलव्य मॉडल रेसिडेंटल स्कूल में छठी कक्षा में प्रवेश परीक्षा की तिथि घोषित 

 

 

हमीरपुर : सिक्योरिटी गार्ड के 100 पदों पर भर्ती, 18 हजार तक मिलेगा वेतन

 

HRTC बस चालक-परिचालक मारपीट मामले में एक धरा, अस्पताल में मिलने पहुंचे डिप्टी सीएम

 

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

आपदा की मार झेल रहे हिमाचल के लिए केंद्र ने मंजूर किए 400 करोड़ रुपए

शिमला। बरसात की बारिश के हिमाचल को दिए जख्मों पर मरहम लगाने के लिए केंद्र सरकार ने प्रदेश को 400 करोड़ रुपये से ज्यादा की धनराशि मंजूर कर दी है। अपने फेसबुक  पेज पर यह जानकारी देते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने लिखा कि हिमाचल प्राकृतिक आपदा की मार झेल रहा है। जनता को त्वरित राहत पहुंचाने वाले कार्य सुनिश्चित किए जा रहे हैं।

हिमाचल : आपदा के बाद पड़ेगी महंगाई की मार, सरकार के फैसले से नाखुश लोग

 

केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश को आपदा की इस घड़ी में 400 करोड़ रुपये से ज़्यादा की धनराशि मंजूर कर दी है। इस प्राकृतिक आपदा में हिमाचल प्रदेश की हर संभव मदद के लिए वह  पीएम नरेंद्र मोदी व केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का हृदयतल से आभार प्रकट करते हैं।

हिमाचल में आज कौन सा मार्ग अवरुद्ध, कहां पर खुला है रोड, पढ़ें डिटेल

बता दें कि इस बार बरसात ने शुरुआत में ही हिमाचल में तबाही मचाई है। 100 से ज्यादा लोगों की जान गई है और 8000 करोड़ से भी अधिक का नुकसान हुआ है। कहीं कहीं सड़कों का नामोनिशान मिट गया है। पुल पानी के तेज बहाव में बह गए हैं।

Categories
TRENDING NEWS Politics Top News Himachal Latest Shimla

100 रुपए प्रति लीटर दूध और 2 रुपए किलो के हिसाब से गोबर कब खरीदेगी सरकार

अनुराग ठाकुर ने शिमला में घेरी सुक्खू सरकार

शिमला। राजधानी शिमला में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने 180 युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। 43 स्थानों पर आज छठे रोजगार मेले का आयोजन किया गया। आज देश के 70 हजार युवाओं को रोजगार मेले में नियुक्ति पत्र दिए गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल रोजगार मेले को संबोधित किया। रोजगार मेले के बाद मीडिया से बातचीत में अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पार्टी से लेकर हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार पर जमकर हमले बोले।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किए। भारत पूंजीपति रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा है। निर्यात भी रिकॉर्ड स्तर पर हुआ है। जब से मोदी सरकार केंद्र में आई है। महंगाई दर को नियंत्रण में रखा गया है, महंगाई में 4 फीसदी  तक की कमी आई है।

हिमाचल में 17 हजार से अधिक प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों को मिलेंगे टैबलेट

अनुराग ठाकुर ने प्रदेश की सुक्खू सरकार के 6 माह पूरा होने पर पूछा कि किसानों को 100 रुपए प्रति लीटर दूध कब मिलेगा, सरकार 2 रुपए किलो के हिसाब से गोबर कब खरीदेगी। किसान इंतजार कर रहे हैं। क्या महिलाओं को 1,500 रुपए, पिछले 6 महीने से ब्याज सहित कब से देंगे। कांग्रेस की गारंटियां हर राज्य में फेल हुई, जिस तरह देश में कांग्रेस फेल हुई है। उन्होंने कहा की सुक्खू सरकार गारंटी दे कि अब कर्ज नहीं लेंगे। अगले पांच वर्ष में कर्ज मुक्त हिमाचल बनाएंगे। सुक्खू सरकार का हनीमून पीरियड खत्म हो चुका है। अब तो काम करना शुरू करें।

वहीं, उन्होंने मध्य प्रदेश चुनाव को लेकर कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव में की गई गारंटी या पूरी नहीं हो पाई है इसलिए अब राहुल गांधी ने प्रियंका गांधी को भेजकर नहीं गारंटियां दी जा रही हैं। कांग्रेस का गठबंधन भ्रष्टाचार में लिप्त है।

100 रुपए प्रति लीटर दूध और 2 रुपए किलो के हिसाब से गोबर कब खरीदेगी सरकार

कर्ज की सीमा को कम करने पर अनुराग ठाकुर ने कहा कि FRBM एक्ट हर राज्य के लिए लागू है। Covid के समय  कर्ज लेने की सीमा बढ़ाई थी। पहले ये सीमा 3 फीसदी कर्ज लेने की थी जो Covid में 3.3 की गई थी। चंबा में की गई युवक की हत्या को लेकर अनुराग ठाकुर ने कहा कि देश में लव जिहाद के मामले जिस तरह बढ़ रहे हैं। बोरियों में टुकड़े मिल रहे हैं, ये उचित नहीं है। कानून व्यवस्था को बनाए रखना राज्य सरकार की जिम्मेदारी है।

हिमाचल कैबिनेट बैठक की तिथि में बदलाव, अब रविवार नहीं इस दिन होगी

 

बॉलीवुड में छाने को तैयार हंसराज रघुवंशी, अक्षय कुमार की OMG-2 में गाएंगे गाना

 

TET को लेकर बड़ी अपडेट : पेपर के बाद दी जाएगी OMR की डुप्लीकेट कॉपी

बिलासपुर के सौग में देवर ने भाभी पर दराट से किया हमला, गई जान

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Viral news State News

Video Story : आपात स्थिति में मरीज को ले जाना हो तो चादर और डंडे से बनाएं स्ट्रेचर

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने शेयर किया वीडियो

हमीरपुर। हिमाचल के कुछ क्षेत्रों में बीमार होने पर मरीज को सड़क तक पहुंचाने में दिक्कत होती है। इमरजेंसी में मरीज को कैसे ले जाया जाए यह समस्या सामने आ जाती है।

इसी समस्या का अनोखा और साधारण तोड़ निकाला है हिमाचल के हमीरपुर जिला की एक महिला शिक्षक कुमारी मोनित ने। उन्होंने अपने छात्रों को रोजमर्रा की सामग्री का उपयोग करके अस्थाई स्ट्रेचर बनाने के बारे में जानकारी दी।

कांगड़ा जिला के बाद सिरमौर में बड़ा हादसा, पति-पत्नी सहित चार की गई जान 

केंद्रीय मंत्री और हमीरपुर के सांसद अनुराग ठाकुर ने यह वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है और लिखा है कि एक पहाड़ी इलाके में जहां चिकित्सा आपात स्थिति एक चुनौती बन सकती है, हिमाचल की मेधावी शिक्षिका कुमारी मोनित ने एक से श्रेष्ठ केंद्र, जिला हमीरपुर में चिकित्सा आपात स्थिति से निपटने के लिए एक स्वदेशी समाधान का आविष्कार किया।

हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड ने चालक के पद के ड्राइविंग टेस्ट का रिजल्ट निकाला

उन्होंने अपने छात्रों को रोजमर्रा की सामग्री का उपयोग करके अस्थाई स्ट्रेचर बनाने के कौशल से लैस किया है। यह लीक से हटकर सोच का एक उल्लेखनीय उदाहरण है।

एक से श्रेष्ठ पहल अक्टूबर 2021 में शुरू की गई थी और तब से यह हिमाचल प्रदेश के दूरस्थ स्थानों में बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने की दिशा में काम कर रही है।

अवैध वोल्वो बसों के खिलाफ धरने पर बैठेगी हिमाचल की महिला ट्रक ड्राइवर पूनम नेगी

मां चिंतपूर्णी मंदिर स्थित दुकानों में अवैध रास्ते होंगे बंद, लाइन से होंगे दर्शन

HRTC का चंबा से धर्मपुर वाया टांडा रूट बहाल, फिर दौड़ी बस

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें पर, ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें
Categories
Politics TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Kangra State News

हिमाचल : महिलाओं को 1,500 रुपए भत्ते को लेकर अनुराग ठाकुर की बड़ी बात

बोले-जब से बनी सरकार तब से ब्याज सहित देना होगा

कांगड़ा। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने हिमाचल में महिलाओं को प्रतिमाह 1,500 रुपए भत्ता देने के मामले में बड़ी बात कही है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि महिलाओं को जब मर्जी पैसा दीजिए, पर जब भी महिलाओं को खाते में पैसा डाला जाए तो सरकार बनने के टाइम से ब्याज सहित डाला जाए।

हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 10वीं और 12वीं का यह रिजल्ट किया आउट

यानी की जब से सरकार का गठन हुआ है उस माह से महिलाओं को पैसा मिलना चाहिए। वीरवार को कांगड़ा जिला के रानीताल पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में संबोधन में अनुराग ठाकुर ने कहा कि वह उपचुनाव को लेकर पंजाब के जालंधर में थे तो वहां महिलाओं को 14 माह से एक हजार रुपए नहीं मिला है। महिलाएं 14 माह से इंतजार कर रही हैं।

Breaking: असिस्टेंट प्रोफेसर पॉलिटिकल साइंस पर्सनैलिटी टेस्ट का शेड्यूल जारी

हिमाचल में भी सरकार बने पांच माह का समय हो चुका है पर अब तक पैसा महिलाओं के खाते में नहीं आया है। अभी सरकार को पांच माह हुए हैं, इसलिए हम भी समय दे रहे हैं, लेकिन जब भी खाते में पैसा डाला जाए तो जिस दिन से सरकार बनी उस दिन से ब्याज सहित दिया जाए। ताकि किसी बहन को ऐसा न लगे कि मुझे 6, 10 या 12 माह लेट मिला है।

शहीद प्रमोद नेगी के घर शिलाई पहुंचे भाजपा नेता, परिवार को दी सांत्वना

जब महिलाओं को ब्याज सहित पैसा खाते में डाला जाएगा तब समझा जाएगा कि कांग्रेस ने वादा पूरा किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री, मंत्री और अन्य कांग्रेसी नेता बोलते हैं कि हमारी सरकार पांच साल के लिए बनी है। अगर चार साल बाद 6 माह का पैसा दे भी दिया तो पिछला पैसा कौन देगा।

HPPSC: असिस्टेंट प्रोफेसर बॉटनी और जूलॉजी के ई एडमिट कार्ड करें डाउनलोड 

हिमाचल में एक सप्ताह के अंदर जारी होंगे इन लिखित परीक्षाओं के परिणाम

पालमपुर: बोरी में भर गाड़ी में डाल चला था ठिकाने लगाने, 2 हजार का जुर्माना 

कृषि मंत्री की बड़ी बात : इन ठेकेदारों को आबंटित नहीं किया जाएगा कार्य, पढ़ें खबर

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR PHOTO GALLERY

अनुराग से मिले विक्रमादित्य, स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूती में मांगा सहयोग

शिमला। हिमाचल के लोक निर्माग विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बुधवार को केंद्रीय खेल एवं सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर से मुलाकात की। इस दौरान विक्रमादित्य सिंह ने हिमाचल के विकास से जुड़े मसालों पर केंद्रीय मंत्री के साथ विस्तार से चर्चा की।

हिमाचल कैबिनेट बैठक की तिथि तय, जानिए दिन और समय

उन्होंने अनुराग ठाकुर से प्रदेश में स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर को मज़बूत करने के लिए सहयोग मांगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि विंटर और वाटर स्पोर्ट्स पर हमारा विशेष ध्यान है। हिमाचल को केंद्र से पूर्ण समर्थन और सहयोग दिया जाएगा। इसके अलावा विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा शिमला के कटासनी में शूटिंग रेंज़ स्थापित करने के लिए भूमि चयनित की गई है। यहां पर निशानेबाजी के लिए अंतररा ष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं विकसित की जाएंगी।

हिमाचल में कोरोना के 420 केस : 100 साल बुजुर्ग सहित दो ने तोड़ा दम

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि पूर्व में यहां बहुद्देशीय खेल स्टेडियम तथा आठ लेन का 400 मीटर एथलेटिक ट्रैक निर्मित किया जाना प्रस्तावित था परंतु इसके लिए यह स्थल उपयुक्त नहीं पाया गया। ऐसे में यहां पर ‘स्टेट ऑफ आर्ट’ शूटिंग रेंज तथा इंडोर बॉक्सिंग हॉल व अन्य इंडोर खेलों के लिए बहुद्देशीय हॉल के निर्माण का निर्णय लिया गया है।

उन्होंने बताया कि इस प्रस्तावित शूटिंग रेंज़ में 10 मीटर, 25 तथा 50 मीटर शूटिंग रेंज़, फाइनल प्रतियोगिता के लिए शूटिंग रेंज़ हॉल, मुक्केबाजी प्रतियोगिता के लिए इंडोर हॉल तथा अन्य दूसरी इंडोर खेलों के लिए स्टेडियम निर्मित करने का प्रस्ताव है।

विक्रमादित्य सिंह ने केंद्रीय मंत्री से इस प्रस्ताव को सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान करने का आग्रह किया ताकि यहां खेल अधोसंरचना के विकास के लिए विशेषज्ञ व अनुभवी सलाहकार नियुक्त करने के साथ ही प्रस्तावित शूटिंग रेंज का प्राकलन तैयार करने की प्रक्रिया आरम्भ की जा सके।

उन्होंने कहा कि शूटिंग रेंज़ स्थापित होने से प्रदेश के युवा निशानेबाजी में अपनी प्रतिभा में निखार लाते हुए राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश व देश का नाम रोशन कर सकेंगे। केंद्रीय मंत्री ने इस बारे में हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

हिमाचल : अग्निवीर ऑनलाइन लिखित परीक्षा 17 से, रोजाना तीन शिफ्टों में होगी 

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Top News Himachal Latest Shimla State News

अनुराग ठाकुर बोले-जनता को गुमराह करने वाला है हिमाचल का बजट

ना तो विजन है ना डायरेक्शन है

शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा पेश बजट पर केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने प्रतिक्रिया देते हुए इसे जनता को गुमराह करने वाला बजट बताया। उन्होंने कहा कि इस बजट में ना तो विजन है ना डायरेक्शन है। हमीरपुर से सांसद ठाकुर ने कहा,  “जब से हिमाचल में कांग्रेस की सरकार आई है, तब से विकास के सारे कार्य ठप हैं। हिमाचल में कांग्रेस सरकार का यह बजट पूरी तरह दिशाहीन है।

HPSSC की बहाली की मांग को लेकर शिमला पहुंचा बेरोजगारों का पैदल मार्च

कांग्रेस का यह बजट नीयत और नीति विहीन है। इस बजट में मात्र भाजपा सरकार की योजनाओं का नाम बदलने का काम किया गया है। हिमाचल की कई महत्वपूर्ण योजनाएं जैसे गृहिणी सुविधा योजना, शगुन योजना, सहारा योजना, हिम केयर योजना और मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के ऊपर चुप्पी का मतलब है कि इस बजट में इन योजनाओं के लिए कोई प्रवर्धन नहीं किया गया।

कांग्रेस पर महिलाओं को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए ठाकुर ने कहा, ” आज बजट घोषणा में इन्होंने हिमाचल प्रदेश में मात्र 2 लाख 31 हज़ार महिलाओं को 1,500 रुपए प्रतिमाह देने की बात की है। इसकी भी देनदारी के लिए बजट में कोई प्रावधान नहीं दिखता। जब यह सरकार बनी थी तो हिमाचल की 32 लाख महिलाओं की बात की जा रही थी। इससे पता चलता है कि यह सरकार लोगों को सिर्फ गुमराह कर रही है।

आगे हिमाचल सरकार द्वारा बजट में केंद्र सरकार के बजट की नकल करने का आरोप लगाते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि केंद्रीय बजट में पूरे भारत में 197 मेडिकल कॉलेज बनाने की घोषणा की गई है। इसका श्रेय राज्य की कांग्रेस सरकार लेना चाहती है। ग्रीन एनर्जी और क्लाइमेट चेंज पर भी केंद्र सरकार ने बजट में विशेष प्रावधान किए हैं। मुख्यमंत्री ग्रीन एनर्जी की घोषणा कर इसका भी श्रेय खुद लेना चाहते हैं।

हिमाचल पुलिस के DIG विमुक्त रंजन SPG में देंगे सेवाएं, हुई नियुक्ति

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर बजट में झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए ठाकुर ने कहा, “राज्य सरकार के बजट में कहीं भी गोबर खरीदने, दूध खरीदने या 300 यूनिट फ्री बिजली का जिक्र नहीं किया गया है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश 2023-24 में 11840 करोड़ का ऋण लेने की ओर अग्रसर है, इस ऋण के पैसे में से पुराना ऋण चुकाने और ब्याज पर हिमाचल प्रदेश का 11,068 करोड़ खर्च होगा और अगर लोन की गति इसी प्रकार से रही, तो अगले साल तक हिमाचल प्रदेश पर 84,000 करोड़ से ज्यादा का ऋण होगा । ब्याज पर हिमाचल प्रदेश सरकार का 5,562 करोड़ और लोन की किस्त देने पर 5,506 करोड़ रुपए खर्च होने जा रहा है, जिसका कुल जोड़ 1168 करोड़ है।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Hamirpur State News

अनुराग ठाकुर बोले-सुक्खू जी नईं-नईं मिली है कुर्सी, संभल कर ही चलें

कांग्रेस ने हिंदुओं को अपमानित करने का ले रखा है ठेका

 

हमीरपुर। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा दिए बयानों पर पलटवार किया है। मंगलवार को हमीरपुर में पत्रकारों को संबोधित करते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि हिमाचल के मुख्यमंत्री का बार-बार बयान देते हैं कि जहां 97 प्रतिशत आबादी हिंदुओं की है वहां पर भाजपा को हराकर वह जीते हैं। एक चुने हुए प्रतिनिधि की स्टेटमेंट बहुत गलत है। क्या कांग्रेस ने हिंदुओं को अपमानित करने का ठेका ही ले लिया है। पंजाब की तरह हिमाचल में भी कानून व्यवस्था ना चरमरा जाए।

शिमला : ठियोग-हाटकोटी हाईवे पर गहरी खाई में गिरी कार, एक व्यक्ति की गई

अनुराग ठाकुर ने मुख्यमंत्री को नसीहत दी है कि नए -नए मुख्यमंत्री का पदभार मिला है इसलिए संभल कर चलें। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने हिमाचल की कांग्रेस सरकार पर भी जमकर निशाना साधा है अनुराग ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने देने का नहीं बल्कि छीनने का ही काम किया है।

उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने नौकरियां देने वाले बोर्ड को ही बंद कर दिया। पुरानी पेंशन योजना को भी अभी तक सरकार बहाल नहीं कर पाई है और एनपीएस का पैसा ही कर्मचारियों का कट रहा है।

https://youtu.be/-cy6wK7UXmA