Breaking News

  • मुंबई के जुहू में अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर अंधाधुंध फायरिंग : बाल-बाल बचे, ड्राइवर व एक व्यक्ति घायल
  • HPPWD शिमला में ड्राइवर के पदों पर भर्ती : जानें योग्यता, चयन प्रक्रिया और आवेदन की पूरी जानकारी
  • चंबा में हादसा : शल्यूंड नाले के पास गहरी खाई में गिरी कार, टिकरू स्कूल की अध्यापिका की गई जान
  • सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के भरे जा रहे पद : 24 अक्तूबर को इंटरव्यू-पहुंचें बड़सर
  • भरवाईं चौक पर हादसा : ट्रैफिक जाम खुलवा रहे SI राजेश कुमार की दो बसों के बीच फंसने से गई जान
  • आईटीआई धर्मशाला में 21 अक्तूबर को कैंपस इंटरव्यू, ट्रेनिंग में मिलेगी फ्री रहने की सुविधा
  • कांगड़ा : चिट्टे के साथ पकड़ा 19 साल का युवक, दरगेला का रहने वाला
  • शिमला में तड़के हिली धरती, महसूस किए गए भूकंप के झटके, तीव्रता 4.1 दर्ज
  • कुल्लू दशहरा 2026 : यातायात रूट बदला, नो-पार्किंग और नई पार्किंग लिस्ट जारी-देखें ट्रैफिक गाइडलाइन
  • कांगड़ा के विकास को पंख : धर्मशाला में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस इंडोर आइस स्केटिंग रिंक और सीवरेज संयंत्र की सौगात

शहीद प्रमोद नेगी के घर शिलाई पहुंचे भाजपा नेता, परिवार को दी सांत्वना

ewn24news choice of himachal 12 May,2023 11:53 pm

    शिलाई। जम्मू-कश्मीर के राजौरी में आतंकियों से लोहा लेते शहीद हुए सिरमौर के वीर सपूत प्रमोद नेगी के परिवार को सांत्वना देने के लिए भाजपा के नेता शुक्रवार को उनके घर शिलाई पहुंचे। सांसद सुरेश कश्यप, पूर्व मंत्री सुखराम चौधरी व पूर्व विधायक बलदेव तोमर ने शहीद प्रमोद नेगी के परिवार को ढांढस बंधाया और हर तरह की सहायता का भी आश्वासन दिया।

    गौर हो कि 5 मई को जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिला के कंडी इलाके में आतंकियों के साथ हुई मुठभेड़ में सेना के 5 जवान शहीद हो गए थे जिनमें सिरमौर जिला शिलाई के जवान 25 वर्षीय प्रमोद नेगी भी शामिल थे।

    CBSE ने 12वीं कक्षा का रिजल्ट किया घोषित, 87 फीसदी से अधिक रहा

     

    शहीद प्रमोद नेगी पैराट्रूपर थे, जो 9 पैरा रेजिमेंट में 2017 में भर्ती हुए थे। वह दो साल से भारत की सुरक्षा करने वाले स्पेशल फोर्स में तैनात थे। स्पेशल फोर्स में प्रमोद नेगी "रेड कैप" से भी सम्मानित किए गए थे।

    वह जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में एक सर्च ऑपरेशन टीम का हिस्सा थे। प्रमोद के घर में उनकी माता तारा देवी, पिता देवेंद्र नेगी, छोटा भाई नितेश नेगी और बड़ी बहन मनीषा हैं। शहीद प्रमोद का छोटा भाई नितेश नेगी भी भारतीय सेना में तैनात हैं।





    [embed]
    [/embed]
    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 



Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather