Breaking News

  • दुबई में वेयर हाउस की नौकरी : कांगड़ा में 27 सितंबर को इंटरव्यू, अच्छी सैलरी, रहना और आना-जाना फ्री
  • लॉरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में मनाया विश्व फार्मासिस्ट दिवस, निकली भव्य रैली-किए नुक्कड़ नाटक
  • हमीरपुर के SP बलवीर सिंह को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ा सम्मान : देश के TOP-25 एसपी में शामिल
  • हिमाचल में सरकारी नौकरी : HPPSC ने कृषि विकास अधिकारी के पदों पर निकाली भर्ती
  • हिमाचल में भारी से बहुत भारी और भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी-डिटेल में जानें
  • देहरा के दरकाटा के नितिन कुमार की करें मदद, गंभीर किडनी बीमारी से हैं पीड़ित
  • HPRCA : साइकोलॉजी शिक्षक भर्ती का फाइनल रिजल्ट घोषित, 68 उम्मीदवार चयनित
  • मैक्लोडगंज : विदेशी नागरिकों के C-Form न भरने पर गेस्ट हाउस और होमस्टे के खिलाफ FIR
  • कांगड़ा : सुदहेड़ खास में पुलिस ने रोकी ऑल्टो कार, 5.92 ग्राम चिट्टे के साथ दो युवक गिरफ्तार
  • ऑटो कंपोनेंट निर्माता प्रतिष्ठित कंपनी में अप्रेंटिसशिप का मौका, ITI मंडी में 25 सितंबर को कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव

अवैध वोल्वो बसों के खिलाफ धरने पर बैठेगी हिमाचल की महिला ट्रक ड्राइवर पूनम नेगी

ewn24news choice of himachal 16 May,2023 5:17 am

    दो साल से उठा रही हैं आवाज, किसी ने नहीं सुनी

     

    शिमला। हिमाचल के किन्नौर जिला की बेटी महिला ट्रक ड्राइवर पूनम नेगी ने अवैध टूरिस्ट परमिट प्राइवेट वोल्वो बसों के खिलाफ जंग का ऐलान कर दिया है। इसके खिलाफ वह कल से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठने जा रही हैं। वह पिछले दो साल से अवैध वोल्वो बसों के खिलाफ आवाज उठाती आ रही हैं।
    हिमाचल सचिवालय का नया भवन तैयार, मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण-ये हैं सुविधाएं

     

    इस बात की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया के माध्यम से दी है। उन्होंने फेसबुक पर पोस्ट डालकर लिखा कि मुझे खेद है कि ना चाहते हुए भी मुझे धरने का सहारा लेना पड़ रहा है। पिछले दो वर्ष से मैंने प्रदेश में चल रही अवैध टूरिस्ट परमिट प्राइवेट वोल्वो बसों के चलने बाबत कई बार प्रदेश  सरकार को अवगत करवाया, लेकिन सरकार की तरफ से कोई भी ठोस कदम नहीं उठाया गया।
    इसके कारण मुझे 16 मई से शोघी बैरियर (शिमला) पर  अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठने को मजबूर  होना पड़ रहा  है, ताकि प्रशासन तक मेरी आवाज पहुंच सके। हैरानी की बात तो यह है कि  यह वोल्वो बसें हिमाचल के विभिन्न क्षेत्रों जैसे मनाली, धर्मशाला, शिमला में लगातार बिना रोक टोक के चल रही हैं। साथ ही इनमें से अधिकतर बसें ब्लैकलिस्ट हैं।
    उम्मीद करती हूं कि जल्द ही प्रशासन द्वारा  कोई ठोस कदम उठाया जाएगा।





    बता दें कि हिमाचल, किन्नौर जिले के रिकांगपिओ की पूनम नेगी ने ट्रक ड्राइवर बनकर नया इतिहास रचा है। 25 साल की पूनम नेगी देश की सबसे कम उम्र की महिला ट्रक ड्राइवर हैं। शुरू में पूनम ने रामपुर से 144 किलोमीटर दूर रारंग गांव तक न सिर्फ ट्रक चलाया, बल्कि इस ट्रक में भवन निर्माण की कई टन सामग्री भी सही सलामत पहुंचाई है। उसने इस रास्ते से 6 घंटे का सफर पूरा किया है।

    आज ऐसा कोई वाहन नहीं चाहे बस, ट्रक, जीप, ट्रैक्टर, यहां तक की जेसीबी ही क्यों न हो पूनम सड़कों पर दौड़ती नज़र आती है।पूनम का कहना है कि उंचाई और खतरनाक रास्तों से उसे डर नहीं लगता है।


    बता दें कि पूनम नेगी के पिता का नाम कबीर नेगी और माता का नाम सीमा कुमारी है। वह रारंग तहसील मोरंग किन्नौर की रहने वाली हैं। वह नोर्थ इंडिया की पहली मोस्ट हैवी और सभी तरह के ड्राइविंग लाइसेंस होल्डर पहली महिला हैं। उनके पास नौ तरह के लाइसेंस हैं।


    उन्होंने 12वीं के बाद एक साल का कंप्यूटर और एक साल का आईटीआई डिप्लोमा किया है। वह पीएन एंड ट्रेवल टैक्सी सर्विस में काम कर रही हैं। पूनम नेगी ड्राइविंग स्कूल रामपुर का काम भी प्रोसेस में है। उन्हें राज्य स्तरीय सड़क सुरक्षा जागरूकता समोराह में पुरस्कार देकर नवाजा जा चुका है। देवभूमि हिम कला मंच ने भी उन्हें नवाजा है।







    [embed]
    [/embed]

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather