Breaking News

  • Job Alert : हाउसकीपिंग, इलेक्ट्रीशियन व रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर नौकरी, शिमला में इंटरव्यू
  • सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती : कांगड़ा जिला में 4 नवंबर से साक्षात्कार
  • हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • चंबा में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका-6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • मंडी में महिलाओं के लिए रोजगार : करियर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती- 3 से 6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

अनुराग से मिले विक्रमादित्य, स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूती में मांगा सहयोग

ewn24news choice of himachal 12 Apr,2023 7:00 pm

    शिमला। हिमाचल के लोक निर्माग विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बुधवार को केंद्रीय खेल एवं सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर से मुलाकात की। इस दौरान विक्रमादित्य सिंह ने हिमाचल के विकास से जुड़े मसालों पर केंद्रीय मंत्री के साथ विस्तार से चर्चा की।

    हिमाचल कैबिनेट बैठक की तिथि तय, जानिए दिन और समय

    उन्होंने अनुराग ठाकुर से प्रदेश में स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर को मज़बूत करने के लिए सहयोग मांगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि विंटर और वाटर स्पोर्ट्स पर हमारा विशेष ध्यान है। हिमाचल को केंद्र से पूर्ण समर्थन और सहयोग दिया जाएगा। इसके अलावा विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा शिमला के कटासनी में शूटिंग रेंज़ स्थापित करने के लिए भूमि चयनित की गई है। यहां पर निशानेबाजी के लिए अंतररा ष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं विकसित की जाएंगी।
    हिमाचल में कोरोना के 420 केस : 100 साल बुजुर्ग सहित दो ने तोड़ा दम

    विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि पूर्व में यहां बहुद्देशीय खेल स्टेडियम तथा आठ लेन का 400 मीटर एथलेटिक ट्रैक निर्मित किया जाना प्रस्तावित था परंतु इसके लिए यह स्थल उपयुक्त नहीं पाया गया। ऐसे में यहां पर ‘स्टेट ऑफ आर्ट’ शूटिंग रेंज तथा इंडोर बॉक्सिंग हॉल व अन्य इंडोर खेलों के लिए बहुद्देशीय हॉल के निर्माण का निर्णय लिया गया है।



    उन्होंने बताया कि इस प्रस्तावित शूटिंग रेंज़ में 10 मीटर, 25 तथा 50 मीटर शूटिंग रेंज़, फाइनल प्रतियोगिता के लिए शूटिंग रेंज़ हॉल, मुक्केबाजी प्रतियोगिता के लिए इंडोर हॉल तथा अन्य दूसरी इंडोर खेलों के लिए स्टेडियम निर्मित करने का प्रस्ताव है।

    विक्रमादित्य सिंह ने केंद्रीय मंत्री से इस प्रस्ताव को सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान करने का आग्रह किया ताकि यहां खेल अधोसंरचना के विकास के लिए विशेषज्ञ व अनुभवी सलाहकार नियुक्त करने के साथ ही प्रस्तावित शूटिंग रेंज का प्राकलन तैयार करने की प्रक्रिया आरम्भ की जा सके।

    उन्होंने कहा कि शूटिंग रेंज़ स्थापित होने से प्रदेश के युवा निशानेबाजी में अपनी प्रतिभा में निखार लाते हुए राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश व देश का नाम रोशन कर सकेंगे। केंद्रीय मंत्री ने इस बारे में हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
    हिमाचल : अग्निवीर ऑनलाइन लिखित परीक्षा 17 से, रोजाना तीन शिफ्टों में होगी 







    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 




Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather