Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Hamirpur State News

अनुराग ठाकुर बोले-सुक्खू जी नईं-नईं मिली है कुर्सी, संभल कर ही चलें

कांग्रेस ने हिंदुओं को अपमानित करने का ले रखा है ठेका

 

हमीरपुर। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा दिए बयानों पर पलटवार किया है। मंगलवार को हमीरपुर में पत्रकारों को संबोधित करते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि हिमाचल के मुख्यमंत्री का बार-बार बयान देते हैं कि जहां 97 प्रतिशत आबादी हिंदुओं की है वहां पर भाजपा को हराकर वह जीते हैं। एक चुने हुए प्रतिनिधि की स्टेटमेंट बहुत गलत है। क्या कांग्रेस ने हिंदुओं को अपमानित करने का ठेका ही ले लिया है। पंजाब की तरह हिमाचल में भी कानून व्यवस्था ना चरमरा जाए।

शिमला : ठियोग-हाटकोटी हाईवे पर गहरी खाई में गिरी कार, एक व्यक्ति की गई

अनुराग ठाकुर ने मुख्यमंत्री को नसीहत दी है कि नए -नए मुख्यमंत्री का पदभार मिला है इसलिए संभल कर चलें। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने हिमाचल की कांग्रेस सरकार पर भी जमकर निशाना साधा है अनुराग ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने देने का नहीं बल्कि छीनने का ही काम किया है।

उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने नौकरियां देने वाले बोर्ड को ही बंद कर दिया। पुरानी पेंशन योजना को भी अभी तक सरकार बहाल नहीं कर पाई है और एनपीएस का पैसा ही कर्मचारियों का कट रहा है।

https://youtu.be/-cy6wK7UXmA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *