Breaking News

  • हमीरपुर : फील्ड ऑफिसर के भरे जा रहे 22 पद, भोरंज में साक्षात्कार
  • हिमाचल में पुलिस कांस्टेबल के एक हजार, सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर होगी भर्ती
  • SBI का लोन मैनेजर चिट्टा तस्करी मामले में गिरफ्तार, सिरमौर की राजगढ़ तहसील का निवासी
  • अवैध खनन पर नूरपुर पुलिस का चाबुक-दो दिन में 8 वाहन इम्पाउंड
  • इंदौरा : ब्यास में डूबे किशोर की देह बरामद, प्रशासन ने परिजनों को दी 25 हजार की फौरी राहत
  • हिमाचल कैबिनेट की बैठक शुरू, लिए जा सकते हैं कई महत्वपूर्ण फैसले
  • ऑपरेटर्स और अप्रेंटिस के 100 पदों पर निकली भर्ती, हमीरपुर में होंगे इंटरव्यू
  • हिमाचल : यौन उत्पीड़न व छेड़छाड़ मामलों में संलिप्त इन तीन शिक्षकों की सेवाएं समाप्त
  • सोलन : हॉस्टल की बालकनी से कूदा निजी विश्वविद्यालय का छात्र-IGMC रेफर
  • पालमपुर में फिर आई सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, इस बार भरे जाएंगे 120 पद

मां चिंतपूर्णी मंदिर स्थित दुकानों में अवैध रास्ते होंगे बंद, लाइन से होंगे दर्शन

ewn24news choice of himachal 16 May,2023 1:08 am

    डीसी ऊना राघव शर्मा  ने जारी किए आदेश

     

    ऊना।  मंदिर माता श्री चिंतपूर्णी में अवैध रास्तों के जरिए श्रद्धालुओं को दर्शन करवाने वाले दुकानदारों की अब खैर नहीं है। अगर कोई दुकानदार ऐसा करते पाया जाता है तो उसे पुलिस मौके पर ही गिरफ्तार कर सकती है। नायब तहसीलदार भरवाईं अवैध रास्तों को बलपूर्वक बंद करवाने के लिए अधिकृत होंगे। चिंतपूर्णी मंदिर न्यास के अध्यक्ष  व डीसी ऊना राघव शर्मा  ने इस बारे आदेश जारी किए हैं। आदेश आपदा प्रबंधन अधिनियम के अंतर्गत जारी किए हैं और इनका उल्लंघन दंडनीय अपराध होगा।
    हिमाचल सचिवालय का नया भवन तैयार, मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण-ये हैं सुविधाएं

     

    बता दें कि गेट नंबर 1 व 2 में दर्शनों के लिए लाइन में लगे श्रद्धालुओं को दर्शन करने में किसी भी प्रकार की कठिनाई न हो इसके लिए ऐसा किया गया है। डीसी राघव शर्मा ने बताया कि कुछ दुकानदार अपनी दुकानों से अवैध रास्ते बनाकर श्रद्धालुओं को आगे ले जाने की कोशिश करते हैं, जिससे लाइन व्यवस्था टूट जाती है। ऐसा करने से भगदड़ मचने तथा अप्रिय घटना होने की संभावना बढ़ जाती है।
    Breaking : डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री को मिला एक और महकमा, नोटिफिकेशन जारी

     

    जारी आदेशों में डीसी ने बताया कि मंदिर माता श्री चिंतपूर्णी में दर्शन हेतू जाने के लिए गेट न 1 या गेट न 2 से ही प्रवेश की अनुमति होगी। दुकानों या अन्य अवैध रास्तों से प्रवेश कानूनी तौर पर प्रतिबंधित रहेगा। यदि कोई दुकानदार या दुकान पर काम करने वाला व्यक्ति श्रद्धालुओं को अवैध रास्तों से जाने के लिए उत्साहित या प्रलोभित करता है तो उसे पुलिस द्वारा मौके पर गिरफ्तार किया जा सकता है। दुकानदार अपनी दुकानों के अंदर बने अवैध रास्तों को बंद रखेंगे। नायब तहसीलदार भरवाईं अवैध रास्तों को बलपूर्वक बंद करवाने के लिए अधिकृत होंगे।




    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें पर, ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather