Categories
Politics TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla Kangra State News

हिमाचल में 24 हजार 961 ने दबाया नोटा बटन, 261 पोस्टल बैलेट से आए

पिछले साल के मुकाबले इस वर्ष कम ने किया प्रयोग

शिमला। हिमाचल विधानसभा चुनाव में इस बार 24 हजार 961 लोगों ने नोटा का बटन दबाया है। इसमें 261 पोस्टल बैलेट से आए हैं। हालांकि वर्ष 2017 में 34 हजार 232 ने नोटा का प्रयोग किया था। सबसे अधिक नोटा वोट बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र में 669 और सोलन में 634 पड़े हैं। पोस्टल बैलेट से सबसे अधिक बल्ह और सरकाघाट में 11-11 आए हैं।

हिमाचल सीयू में होगा अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन, धर्मगुरु दलाई लामा करेंगे शिरकत 

आनी में 520 नोटा वोट पड़े। इसमें  पोस्टल बैलेट से पांच आए हैं। अर्की में ईवीएम से 466 और पोस्टल बैलेट से 2 आए हैं। बैजनाथ में ईवीएम से 669 और  8,  बल्ह में 498 और 11, बंजार में 492 और 3, बड़सर में 297 और 3, भरमौर में 343 और 1, भटियात में 468 और 4, भोरंज में 293 और 4, बिलासपुर में  270 और  1 पोस्टल बैलेट से आया।

चंबा में ईवीएम से 539 और पोस्टल बैलेट से 2, चिंतपूर्णी में 355 और 2, चौपाल में 550 और 2,  चुराह में 394 और 3, डलहौजी में 382 और 2, दरंग में 579 और 9, देहरा में  472 और 5 और धर्मपुर 216 और 6 नोटा वोट आए हैं।धर्मशाला में 438 और 9, दून में 224 और 2, फतेहपुर में 185, गगरेट में 404 और 4,  घुमारवीं में 242 और 7, हमीरपुर में 246 और 2, हरोली में  175 और 1, इंदौरा में  482 और 4, जयसिंहपुर में 298 और 9, जसवां परागपुर में 259 और 3, ज्वालामुखी में 201 और 1, जवाली में 373 और 3, झंडुता में 246 और 4, जोगिंदरनगर में 377 और 8, जुब्बल कोटखाई में 187 और 1, कांगड़ा में 464 और 7, करसोग में 363 और 6, कसौली में 348 और 1, कसुम्पटी में 335 और 3, किन्नौर में 223 और 5, कुल्लू में 346 और 5, कुठलैहड़ में 378  और 1 व  लाहौल स्पीति में ईवीएम से 67 और 3 पोस्टल बैलेट से आए हैं।
HPSSC Breaking:स्टेनो टाइपिस्ट का यह रिजल्ट आउट 

मनाली में  ईवीएम से 238 और पोस्टल बैलेट से 1, मंडी में 448 और 6, नाचन में 456 और 8, नादौन में 192 और 6, नगरोटा बगवां में 385 और 3, नाहन में 470 और 2, नालागढ़ में 590 नूरपुर में 302 और 2, पच्छाद में 466 और 2, पालमपुर में  382 और 4, पांवटा साहिब में 495 और 2, रामपुर में 377 और 6, रोहड़ू में 413 और 3, सरकाघाट में 342 और 11, सराज में 292 और 3, शाहपुर में 519 और 3, शिलाई में 525 और 2, शिमला में 237 और 1,  शिमला ग्रामीण में 293 और 5, सोलन में 634 और 2, श्रीनैनादेवी में 225 और 4, श्रीरेणुकाजी में 485 और 3, सुजानपुर में 237 और 4, सुलह में 394 और 4, सुंदरनगर में 211 और 4, ठियोग में 349 और 2 व ऊना में 240 और 6 मत आए हैं।

हिमाचल में सरकार बनाने की कवायद, प्रतिभा सिंह के पक्ष में नारेबाजी
Categories
Politics TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

हिमाचल में सरकार बनाने की कवायद, प्रतिभा सिंह के पक्ष में नारेबाजी

शिमला में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उमड़ा हुजूम

शिमला। हिमाचल में भाजपा रिवाज बदलने में कामयाब नहीं हो सकी है। पुरानी परंपरा के अनुसार कांग्रेस ने सत्ता में वापसी की है। कांग्रेस ने हिमाचल विधानसभा चुनाव में स्पष्ट बहुमत हासिल करते हुए 68 में से 40 सीटों पर विजय प्राप्त की है। भाजपा 25 सीटें ही जीत पाई है। तीन सीटों पर आजाद प्रत्याशी जीते हैं।

हिमाचल विस चुनाव : इन सीटों पर करीबी रहा मुकाबला-सराज में बड़ी जीत

हिमाचल विधानसभा चुनाव में जीत के बाद कांग्रेस ने सरकार बनाने की कवायद तेज कर दी है। कांग्रेस नेता भूपेश बघेल, भूपेंद्र सिंह हुड्डा और राजीव शुक्ला ने राजभवन में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मुलाकात की। कांग्रेस नेताओं ने राज्यपाल के समक्ष सरकार बनाने का दावा पेश किया है।

वहीं, शिमला में सियासी गरमाहट तेज हो गई है। कांग्रेस के कार्यकर्ता शिमला में जुटे हैं। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने भी मुख्यमंत्री पद की दावेदारी ठोक दी है। उन्होंने होली लॉज में पत्रकारों से बातचीत में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह के नाम पर दावेदारी पेश की। आज शिमला में प्रतिभा सिंह के समर्थकों ने प्रतिभा सिंह के पक्ष में जमकर नारेबाजी की। हमारा मुख्यमंत्री कैसा हो, रानी साहिबा जैसा हो आदि नारे लगाए। कांग्रेस के रोहड़ू के विधायक मोहन लाल ब्राक्टा और रामपुर के विधायक नंद लाल जब कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन पहुंचे तो उनके समर्थकों ने भी प्रतिभा सिंह के पक्ष में नारेबाजी की।

Bank Jobs: इस बैंक में 551 पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें आवेदन 

आज 6 बजे कांग्रेस विधायक दल की बैठक होगी। बैठक में मुख्यमंत्री पद को लेकर चर्चा होगी। बैठक में चर्चा के बाद नाम हाईकमान को भेजें जाएंगे। हाईकमान की हरी झंडी मिलने के बाद मुख्यमंत्री के चेहरे का ऐलान होगा। मुख्यमंत्री पद की दौड़ में प्रतिभा सिंह, मुकेश अग्निहोत्री, सुखविंदर सिंह सुक्खू आदि नेता हैं।

पर कांग्रेस प्रतिभा सिंह को मुख्यमंत्री बनाती है तो उन्हें 6 माह में किसी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़कर जीतना होगा। इसके लिए किसी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक को इस्तीफा देना होगा। ऐसे में अगर चुने विधायकों में से ही मुख्यमंत्री चुनने का बात आएगी तो मुकेश अग्निहोत्री का पलड़ा भारी दिखता है। क्योंकि मुकेश अग्निहोत्री होली लॉज के भी नजदीक हैं।  वहीं, सुखविंदर सिंह सुक्खू भी हाईकमान से नजदीकियों से चलते इस दौड़ में हैं। हालांकि, चौधरी चंद्र कुमार का नाम भी लिया जा रहा है। पर उनकी दावेदारी इतनी मजबूत नहीं दिखती है।

 

Categories
Politics Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल विस चुनाव: कहां से कौन जीता, किसको कितनी सीटें-कितना रहा मार्जन-जानें

कांग्रेस ने 40  सीटों पर और भाजपा ने 25 पर जीत की दर्ज

शिमला। हिमाचल विधानसभा चुनाव के नतीजों में कांग्रेस पार्टी ने स्पष्ट बहुमत हासिल किया है। कांग्रेस ने 68 सीटों में 40 सीटों पर जीत दर्ज की है। भाजपा के खाते 25 सीटें आई हैं। तीन पर आजाद प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है।

सराज से जयराम ठाकुर ने सबसे अधिक 38183 मतों से जीत दर्ज की है। वहीं, सबसे कम मार्जन की बात करें तो भोरंज से कांग्रेस प्रत्याशी सुरेश कुमार 60 मतों से जीते हैं।

हिमाचल: सुजानपुर सीट पर रोचक रहा मुकाबला, राजेंद्र राणा फिर जीते 

बैजनाथ से कांग्रेस के किशोरी लाल 3446 मतों से जीते हैं। आनी भाजपा के लोकेंद्र कुमार 6778, बल्ह से भाजपा के इंद्र सिंह 1307, भरमौर से भाजपा के डॉ. जनक राज 5172, चंबा से कांग्रेस के नीरज नैय्यर 7782, चिंतपूर्णी से कांग्रेस के सुदर्शन सिंह बबलू 4,858, चुराह से भाजपा के हंस राज 2642, देहरा आजाद होशियार सिंह 3877, धर्मशाला से कांग्रेस प्रत्याशी सुधीर शर्मा 3285 मतों से जीत गए हैं।

हिमाचल की इस विधानसभा सीट पर कांग्रेस ने 30 साल बाद की वापसी 

गगरेट से कांग्रेस चैतन्य शर्मा 15685, हमीरपुर से आजाद आशीष शर्मा 12899 , जसवां परागपुर से भाजपा के बिक्रम सिंह 1789, जुब्बल कोटखाई से कांग्रेस के रोहित ठाकुर 5069, करसोग से भाजपा के दीप राज 10534, कसुम्पटी से कांग्रेस के अनिरूद्ध सिंह 8655 और किन्नौर से कांग्रेस के जगत सिंह नेगी 6964 मतों से जीत गए हैं।

कुल्लू से कांग्रेस के सुंदर सिंह ठाकुर 4103, लाहौल स्पीति से कांग्रेस के रवि ठाकुर 1616, मंडी से भाजपा के अनिल शर्मा 10006, नाचन से भाजपा के विनोद कुमार 8956, नगरोटा बगवां से कांग्रेस के आरएस बाली 15892, नालागढ़ से आजाद केएल ठाकुर 13264, नूरपुर से भाजपा के रणबीर सिंह 18752, पच्छाद से भाजपा की रीना कश्यप 3857 और पांवटा साहिब से भाजपा के सुखराम चौधरी 8596 मतों से जीते।

#HPELECTIONRESULT : 28 सीटों पर भाजपा तो 21 पर कांग्रेस की बढ़त, दो पर आजाद आगे

सरकाघाट से भाजपा के दलीप ठाकुर ने 1807,  शाहपुर से कांग्रेस के केवल सिंह पठानिया ने  12243, शिलाई से कांग्रेस के हर्षवर्धन चौहान ने 382, शिमला से कांग्रेस के हरीश जनार्था ने 3037, शिमला ग्रामीण से विक्रमादित्य सिंह ने 13860, सोलन से कांग्रेस के धनी राम शांडिल ने 3858, सुजानपुर से कांग्रेस  राजेंद्र राणा ने 399, सुंदरनगर से भाजपा के राकेश जंबाल ने  8125, दून से कांग्रेस के राम कुमार ने 6811, ज्वालामुखी से कांग्रेस के संजय रत्न ने 6404, भोरंज से कांग्रेस प्रत्याशी सुरेश कुमार ने 60 व कांगड़ा से भाजपा के पवन कुमार काजल 19834 मतों से जीत दर्ज की है।

अर्की से कांग्रेस के संजय 4822, बंजार से भाजपा के सुरिंद्र शौरी 4334, डलहौजी से भाजपा के डीएस ठाकुर 9918, फतेहपुर से कांग्रेस के भवानी पठानिया 7354, हरोली से कांग्रेस के मुकेश अग्निहोत्री 9148, इंदौरा से कांग्रेस के मलेंद्र राजन 2250, जवाली से कांग्रेस के चंद्र कुमार 3031, जोगिंद्रनगर से भाजपा के प्रकाश प्रेम कुमार 4339, रामपुर से कांग्रेस के नंद लाल 567, रोहड़ू से कांग्रेस के मोहन लाल ब्राक्टा 19339, ठियोग से कांग्रेस के कुलदीप सिंह पठानिया 5269 व मनाली से कांग्रेस के भुवनेश्वर गौड़ 2957, पालमपुर से कांग्रेस प्रत्याशी आशीष बुटेल ने 5328 मतों से जीते हैं।

 

भटियात से कांग्रेस के कुलदीप सिंह पठानिया ने 1567, जयसिंहपुर से कांग्रेस के यादविंदर गोमा ने 2696, कुठलैहड़ से कांग्रेस के दविंद्र कुमार ने 7579, ऊना से भाजपा के सतपाल सिंह सत्ती ने 1736 मतों से जीत हासिल की है। दरंग से भाजपा के पूर्ण चंद ने कांग्रेस के दिग्गज नेता कौल सिंह ठाकुर को 618 मतों से हराया है। कसौली से कांग्रेस के विनोद सुल्तानपुरी ने भाजपा के राजीव सैजल को 6768 मतों से शिकस्त दी है।

बड़सर में कांग्रेस के इंद्रदत्त लखनपाल 13792, धर्मपुर में कांग्रेस के चंद्रशेखर 3026, घुमारवीं में कांग्रेस के राजेश धर्मांणी 5611, श्रीरेणुकाजी में कांग्रेस के विनय कुमार 860 मतों से जीते हैं। बिलासपुर से भाजपा के त्रिलोक जंबाल 276, सराज से जयराम ठाकुर 38183, श्रीनैना दैवी से भाजपा के रणधीर शर्मा 171 मतों से जीते।

नादौन से कांग्रेस के सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 3363 मतों से जीत दर्ज की। चौपाल से भाजपा के प्रत्याशी बलबीर सिंह ने कांग्रेस प्रत्याशी रजनीश किमटा को 5033 मतों से हराया। आजाद प्रत्याशी सुभाष मंगलेट 13706 मत ले गए। झंडूता से भाजपा के जीत राम कटवाल ने कांग्रेस के विवेक कुमार को 5799 मतों से हराया।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  

Categories
Himachal Latest Kangra State News

#HPElectionResult : फतेहपुर में कांग्रेस और भाजपा में टक्कर, राकेश पठानिया पीछे

पहले राउंड में भवानी ने बनाई बढ़त

फतेहपुर। हिमाचल विधानसभा चुनाव में फतेहपुर की सीट भी हॉट सीट बनी हुई थी। क्योंकि भाजपा सरकार में वन मंत्री राकेश पठानिया नूरपुर की जगह फतेहपुर से चुनाव लड़ रहे हैं।

#HPELECTIONRESULT : 28 सीटों पर भाजपा तो 21 पर कांग्रेस की बढ़त, दो पर आजाद आगे

फतेहपुर में मतगणना के पहले राउंड में भाजपा प्रत्याशी राकेश पठानिया पीछे चल रहे हैं। पहले राउंड में कांग्रेस के भवानी पठानिया को 2667, भाजपा के राकेश पठानिया को 2495 और कृपाल परमार को 183 मत मिले हैं। अब तक के रुझानों में हिमाचल में 31 सीटों पर भाजपा, 23 पर कांग्रेस और तीन पर आजाद आगे हैं।

#HPElectionResult : किसके सिर सजेगा ताज, फैसला आज – मतगणना शुरू

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

#HPElectionResult : 40 सीटों पर कांग्रेस का कब्जा, भाजपा के खाते में आईं 25

शिमला। हिमाचल विधानसभा चुनावों की मतगणना पूरी हो चुकी है।  40 सीटों पर कांग्रेस का कब्जा रहा और भाजपा के खाते में 25 सीटें आईं जबकि तीन सीटों पर आजाद प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है।

#HPELECTIONRESULT : नाहन में पहले राउंड में दिखी कांटे की टक्कर, कांग्रेस 30 मत से आगे
  • हमीरपुर जिला के भोरंज विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी सुरेश कुमार ने भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर अनिल धीमान को 60 मतों से हराया
  • लाहौल स्पीति विधानसभा क्षेत्र की एकमात्र सीट से कांग्रेस प्रत्याशी रवि ठाकुर 1616 मतों से विजय
  • भटियात सीट से कांग्रेस प्रत्याशी कुलदीप पठानिया 1437 मतों से विजय घोषित
  • ज्वाली विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी चन्द्र कुमार जीते
  • सिराज से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने 38183 रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल की
  • शिलाई विधानसभा क्षेत्र से ठाकुर हर्षवर्धन चौहान ने 411 मतो से विजय हासिल की है
  • हमीरपुर से निर्दलीय उम्मीदवार आशीष शर्मा की जीत
  • नादौन से कांग्रेस प्रत्याशी सुखविंदर सिंह सुक्खू की जीत
  • मनाली से कांग्रेस प्रत्याशी भुवनेश्वर गौड जीते
  • चम्बा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी नीरज नैयर ने वर्तमान भाजपा विधायक पवन नैयर की धर्म पत्नी नीलम नैयर को पराजित किया
  • भरमौर सीट पर बीजेपी उम्मीदवार डॉ जनक राज ने मारी बाजी
  • किन्नौर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार जगत सिंह नेगी 6953 मतों से विजय
  • ह‍िमाचल प्रदेश की ठियोग विधानसभा सीट से कुलदीप सिंह राठौर ने जीत दर्ज की है।
  • जुब्बल-कोटखाई सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार रोहित ठाकुर ने मारी बाजी
  • मनाली से कांग्रेस प्रत्याशी भुवनेश्वर गोड़ 2863 मतों से आग़े, सिर्फ पोस्टल बैलट बाक़ी है
  • नगरोटा सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार रघुबीर सिंह बाली ने मारी बाजी
  • चम्बा सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार नीरज नैय्यर ने मारी बाजी
  • हिमाचल की नूरपुर विधानसभा सीट से रणवीर सिंह निक्का ने जीत दर्ज की है
  • मनाली से कांग्रेस को 12वें राउंड में 2470 मतों की बढ़त
  • चम्बा में भटियात सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी कुलदीप पठानिया की बढ़त। अब चम्बा जिला में 5 में से 3 सीट पर भाजपा और 2 सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशी आगे।
  • पालमपुर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी आशीष बुटेल 5400 मतों से आगे
  • शिमला शहरी सीट से कांग्रेस प्रत्याशी हरीश जनारथा 3000 मतों से विजय
  • मनाली से कांग्रेस को 11वें राउंड में 2303 मतों की बढ़त
  • 8वें राउंड में पालमपुर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी आशीष बुटेल 4485 मतों से आगे
  • बंजार विधानसभा क्षेत्र से 10वें राउंड की मतगणना में कांग्रेस प्रत्याशी खिमी राम शर्मा 1079 वोटों से आगे
  • नाहन विधानसभा में कांग्रेस के अजय सोलंकी 1112 मतों से आगे, राजीव बिंदल पीछे
  • कुल्लू सदर विधानसभा क्षेत्र से दसवें राउंड की मतगणना में कांग्रेस प्रत्याशी सुंदर सिंह ठाकुर 4523 मतों से आगे
  • आनी विधानसभा क्षेत्र से सातवें राउंड की मतगणना के बाद भाजपा प्रत्याशी लोकेंद्र कुमार 3711 मतों से आगे
  • तीसरे राउंड में सुलह विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी विपिन सिंह परमार 2317 मतों से आगे
  • शिमला ग्रामीण से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह 11738,बीजेपी रवि मेहता 6989, कांग्रेस 4,749 मतों से आगे
  • चिंतपूर्णी विधानसभा से पांचवे राउंड में कांग्रेस के सुदर्शन सिंह बबलू 2515 वोट से आगे।
  • गगरेट विधानसभा क्षेत्र में तीसरे राउंड के बाद कांग्रेस प्रत्याशी चैतन्य शर्मा 3767 मतों से आगे
  • बंजार विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी हितेश्वर तीसरे राउंड में 494 मतों से आगे
  • कसुम्पटी में दूसरे राउंड में 13,298 कुल वोट, अनिरुद्ध सिंह कांग्रेस 7655, सुरेश भारद्वाज बीजेपी 4475, कांग्रेस के प्रत्याशी अनिरुद्ध सिंह 3180 से आगे
  • तीसरे राउंड में पालमपुर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी त्रिलोक कपूर 282 से आगे
  • आनी विधानसभा क्षेत्र से चौथे राउंड की मतगणना के बाद भाजपा प्रत्याशी लोकेंद्र कुमार 3814 मतों से आगे

गौर हो कि सुबह 8 बजे से 68 मतगणना केंद्रों पर मतगणना शुरू हो गई है। मतगणना के लिए लगभग 10 हजार कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस प्रदेश की सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों पर चुनाव लड़ रही है, जबकि आम आदमी पार्टी ने 67 सीटों पर अपने उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतारे हैं।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  

Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

#LIVE : हिमाचल विधानसभा चुनाव नतीजे, जानें बैलेट पेपर काउंटिंग में कौन आगे

शिमला। हिमाचल प्रदेश में 14वीं विधानसभा के चुनावी परिणाम आज निकलने वाला है। 68 मतगणना केंद्रों पर सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो गई है। बैलेट पेपर काउंटिंग के शुरुआती रुझान में अधिकतर विस क्षेत्रों कांग्रेस आगे चल रही है। कहीं न कहीं ये साफ है कि ओपीएस का मुद्दा काम करता दिख रहा है।

#HPElectionResult : किसके सिर सजेगा ताज, फैसला आज – मतगणना शुरू

शिमला ग्रामीण विस क्षेत्र के बैलेट पेपर काउंटिंग के पहले दौर में कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह आगे हैं। रामपुर विस क्षेत्र में चल रही बैलेट पेपर काउंटिंग में कांग्रेस प्रत्याशी नन्द लाल आगे चल रहे हैं और रोहडू विस क्षेत्र में चल रही बैलेट पेपर काउंटिंग में कांग्रेस प्रत्याशी मोहन लाल ब्राक्टा आगे चल रहे हैं।

  • नादौन में पोस्टल बैलेट के पहले राउंड में कांग्रेस के सुखविंदर सिंह सुक्खू आगे चल रहे हैं, बीजेपी प्रत्याशी विजय अग्निहोत्री को दे रहे टक्कर ।
  • नगरोटा से 1115 की बढ़त के साथ Raghubir Singh Bali आगे
  • रामपुर विस क्षेत्र में चल रही बैलेट पेपर काउंटिंग में कांग्रेस प्रत्याशी नन्द लाल आगे
  • अनिल शर्मा पोस्टल बैलेट में 900 वोट से आगे
  • नालागढ़ से निर्दलीय केएल ठाकुर आगे
  • दून से कांग्रेस के रामकुमार आगे
  • कसौली से बैलेट पेपर में कांग्रेस के विनोद सुल्तानपुरी आगे
  • अर्की से कांग्रेस के संजय अवस्थी आगे
HPPSC:इन पदों के कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट का अस्थाई शेड्यूल जारी 

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  

Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Jobs/Career Shimla State News

TGT, पीजीटी के पदों को आज से करें आवेदन, हिमाचल में यहां होंगे सेंटर

भरे जाएंगे विभिन्न 6990 पद

नई दिल्ली। केंद्रीय विद्यालय संगठन ने पीजीटी, टीजीटी (TGT), प्राइमरी टीचर (म्यूजिक), लाइब्रेरियन, स्टेनोग्राफर सहित अन्य करीब 6990 पदों पर भर्ती शुरू की है। इन पदों के लिए 5 दिसंबर यानी आज से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है।

हिमाचल: चुनाव नतीजों की तैयारी, कर्मचारियों की रहेगी बड़ी जिम्मेदारी

आवेदन करने की अंतिम तिथि 26 दिसंबर है। केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) की ऑफिशियल वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं। पीजीटी, टीजीटी, लाइब्रेरियन, असिस्टेंट इंजीनियर, फाइनेंस ऑफिसर, असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर, हिंदी ट्रांसलेटर और स्टेनोग्राफर ग्रेड दो आदि के कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) के लिए हिमाचल में हमीरपुर, कांगड़ा, शिमला और सोलन में परीक्षा केंद्र होंगे।

शिमला: ERP सिस्टम को लेकर SFI का हल्ला, रैली निकाल नारेबाजी

बता दें कि इनमें पीजीटी के 1409, टीजीटी के 3176, लाइब्रेरियन के 355, प्राइमरी टीचर म्यूजिक के 303 और हिंदी ट्रांसलेटर के 11 पद शामिल हैं। 12वीं से लेकर मास्टर डिग्री करने वाले युवाओं के लिए नौकरी का मौका है। अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देंखे।

ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखने के लिए यहां करें क्लिक…https://kvsangathan.nic.in/sites/default/files/hq/ANN_03_02-12_2022_0.PDF

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  
Categories
ACCIDENT TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Una State News

हिमाचल: टिप्पर ने बाइक को मारी टक्कर, पत्नी की गई जान-पति घायल

मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
ऊना। हिमाचल में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ऊना जिला में सड़क हादसे में पत्नी की मौत हुई है। साथ ही पति को भी मामूली चोटें आई हैं। हादसा घालूवाल के पास हुआ है। अज्ञात टिप्पर ने बाइक को टक्कर मार दी। हरोली थाना में मामला दर्ज किया गया है।
हिमाचल मौसम अपडेट: ये 3 दिन 4 जिलों में येलो अलर्ट-जानिए क्यों
बता दें कि लमलैहड़ी के निवासी बख्शीश और रज्जू देवी बाइक पर आ रहे थे। घालूवास के पास तेज रफ्तार टिप्पर ने टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि ओवरटेक करते साइट में चल रही बाइक को टक्कर मारी है। हादसे में रज्जू देवी गंभीर रूप से घायल हो गई और बख्शीश को मामूली चोटें आईं। दोनों को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना ले जाया गया। जहां पर रज्जू देवी दम तोड़ दिया।
मामले की सूचना मिलने के बाद हरोली पुलिस थाना की टीम ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। टिप्पर का सुराग लगाया जा रहा है। हादसा शनिवार देर शाम का है। पुलिस का कहना है कि आरोपी जल्द सलाखों के पीछे होगा।
Categories
PHOTO GALLERY

पीएम मोदी से मिले हिमाचल के राज्यपाल

नई दिल्ली। हिमाचल के  राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने गत सायं नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। लेडी गवर्नर अनघा आर्लेकर भी इस अवसर पर उपस्थित थीं। यह एक शिष्टाचार भेंट थी।
हिमाचल: सर्दियों में क्यों बढ़ते हैं कुत्तों और बंदरों के काटने के मामले-जानिए

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  
Categories
Top News Hamirpur State News

तुरंत मिलेंगे रुझान, मतगणना केंद्रों पर नहीं लगाना पड़ेगा जमावड़ा

प्रत्येक राउंड के रुझान तुरंत ऑनलाइन होंगे

हमीरपुर। हिमाचल विधानसभा चुनाव की मतगणना के ताजा रुझान जानने के लिए इस बार आम लोगों को मतगणना केंद्रों पर जमावड़ा लगाने की जरुरत नहीं पड़ेगी। चुनाव परिणाम एवं रुझान तुरंत आम लोगों तक पहुंचाने के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने विशेष व्यवस्था की है।

हिमाचल: चुनाव नतीजों की तैयारी, कर्मचारियों की रहेगी बड़ी जिम्मेदारी

8 दिसंबर को मतों की गिनती शुरू होने के बाद प्रत्येक राउंड के रुझान तुरंत ऑनलाइन उपलब्ध होंगे। हर राउंड के बाद मतगणना के रुझान तुरंत ऑनलाइन कर दिए जाएंगे और चंद मिनटों में ही आम लोग भारत निर्वाचन आयोग के वेब पोर्टल पर या वोटर हेल्पलाइन ऐप पर इन्हें जान सकेंगे।

शिमला: ERP सिस्टम को लेकर SFI का हल्ला, रैली निकाल नारेबाजी

डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी देबश्वेता बनिक ने बताया कि 8 दिसंबर को मतगणना के परिणाम एवं रुझान भारत निर्वाचन आयोग के वेब पोर्टल results.eci.gov.in/ रिजल्ट्स.ईसीआई.जीओवी.इन पर उपलब्ध होंगे। इसके अलावा वोटर हेल्पलाइन ऐप के माध्यम से भी परिणाम एवं रुझानों की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें