Breaking News

  • Job Alert : हाउसकीपिंग, इलेक्ट्रीशियन व रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर नौकरी, शिमला में इंटरव्यू
  • सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती : कांगड़ा जिला में 4 नवंबर से साक्षात्कार
  • हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • चंबा में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका-6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • मंडी में महिलाओं के लिए रोजगार : करियर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती- 3 से 6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

हिमाचल सीयू में होगा अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन, धर्मगुरु दलाई लामा करेंगे शिरकत

ewn24news choice of himachal 09 Dec,2022 11:35 pm

    विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सत प्रकाश बंसल ने किया आमंत्रित

    धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय, धर्मशाला के कुलपति प्रो. सत प्रकाश बंसल ने बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा से शिष्टाचार भेंट की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस भेंट का मुख्य उद्देश्य हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय द्वारा मार्च 2023 माह में प्रस्तावित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन के उद्‌घाटन सत्र में दलाईलामा को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित करना था, जिसे धर्मगुरु दलाई लामा ने सहर्ष स्वीकार किया। इस सम्मेलन का मुख्य विषय 'करुणा, शांति व अहिंसा जैसे मूल्यों को आगे में बढ़ाने में पुरातन भारतीय शिक्षा व संस्कृति का योगदान' के इर्द-गिर्द रहेगा।
    Bank Jobs: इस बैंक में 551 पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें आवेदन 

    इस संबंध में प्रो. बंसल ने बताया कि इस सम्मेलन को इंटरनेशनल बौद्ध कन्फैडरेशन (IBC), संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार तथा हिमाचल प्रदेश सरकार के संयुक्त तत्वाधान में हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय, धर्मशाला द्वारा आयोजित किया जाएगा। इस सम्मेलन के लिए आदरणीय दलाई लामा ने बहुमूल्य सुझाव भी दिए और मार्गदर्शन किया। इस सम्मेलन हेतु केंद्रीय तिब्बत प्रशासन (CTA) का पूरा सहयोग प्रदान करने का आश्वासन भी दिया।

    प्रो. बंसल ने बताया कि बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा को हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय द्वारा तिब्बत व बौद्ध धर्म अध्ययन के लिए विश्विद्यालय द्वारा शुरू किए केंद्रों व कोर्सेस की भी जानकारी प्रदान की, जिसकी धर्मगुरु ने बहुत सराहना की और विश्वविद्यालय को बधाई भी दी। वहीं इस विषय पर बौद्ध धर्मगुरु ने यह कहा कि विश्वविद्यालय के ऐसे प्रयासों से बौद्ध धर्म के मौलिक सिद्धांतों को आगे बढ़ाने व वर्तमान समय में शांति व अहिंसा के मूल्यों को विकसित करने में मदद मिलेगी।

    इन कोर्सेस को अधिक सफल बनाने के लिए केंद्रीय तिब्बत प्रशासन (CTA)द्वारा विश्वविद्यालय को अपेक्षित सहयोग प्रदान किया जाएगा। बौद्ध धर्मगुरु से करीब 35-40 मिनट तक चली इस भेंट में प्रो. बंसल के साथ उनकी पत्नी डॉ. सुनीता बंसल, विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. विशाल सूद, प्रो. सैमदंग रिंपोछे तथा अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध कन्फैडरेशन के सलाहकार राजेश कुमार रैणा मौजूद रहे।
    देहरा: होशियार सिंह और भाजपा के कम हुए वोट-कांग्रेस की अच्छी वापसी


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather