Breaking News

  • Job Alert : हाउसकीपिंग, इलेक्ट्रीशियन व रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर नौकरी, शिमला में इंटरव्यू
  • सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती : कांगड़ा जिला में 4 नवंबर से साक्षात्कार
  • हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • चंबा में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका-6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • मंडी में महिलाओं के लिए रोजगार : करियर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती- 3 से 6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

हिमाचल: चुनाव नतीजों की तैयारी, कर्मचारियों की रहेगी बड़ी जिम्मेदारी

ewn24news choice of himachal 03 Dec,2022 9:53 pm

    मतगणना ड्यूटी स्टाफ को दी जा रही ट्रेनिंग

    शिमला। हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को हुई वोटिंग के बाद 8 दिसंबर को नतीजे आएंगे। मतगणना के लिए सभी जिलों में तैयारियां जोर शोर से चली हैं। मतगणना के लिए कर्मचारियों को ट्रेनिंग दी जा रही है। शिमला जिले की आठ विधानसभा सीटों की मतगणना सही व शांतिपूर्ण ढंग से करवाने के लिए पर्याप्त बंदोबस्त किए जा रहे हैं। मतगणना को लेकर जिला के सभी विधानसभा क्षेत्रों के केंद्र में आज कर्मचारियों को ट्रेनिंग दी गई। बर्फबारी से निपटने के लिए संबंधित विभागों को जरूरी दिशा निर्देश दिए गए हैं।

    अनोखा जुगाड़: आठ रुपए में 150 किलोमीटर का सफर- बैठ सकते हैं 6 लोग

    जिला निर्वाचन अधिकारी आदित्य नेगी ने बताया कि मतगणना के लिए तैनात कर्मचारियों को ईवीएम पर ट्रेनिंग दी जा रही है, ताकि मतगणना के दिन किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। जिला में 380 कर्मचारियों की ड्यूटी मतगणना में लगाई गई है। 20 प्रतिशत कर्मचारी को रिजर्व रखा गया है। सभी मतगणना केंद्रों पर त्रि-स्तरीय सुरक्षा रहेगी। मौसम खराब होने की स्थिति में अगर बर्फबारी होती है तो उससे निपटने के लिए सभी विभागों को इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं। सभी केंद्रों पर जनरेटर की व्यवस्था होगी, ताकि बिजली न होने पर भी मतगणना में रुकावट पैदा न हो।
    शिमला: ERP सिस्टम को लेकर SFI का हल्ला, रैली निकाल नारेबाजी

    उधर, कांगड़ा के पॉलिटेक्निक संस्थान में मतगणना रिहर्सल का आयोजन किया गया। इसमें डीसी कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने कर्मचारियों को जानकारी दी।
    उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी देबश्वेता बनिक ने मतगणना केंद्रों पर तैनात किए जाने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों को भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की अक्षरश: अनुपालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। शनिवार को यहां बचत भवन में मतगणना सुपरवाइजरों, सहायक तथा माइक्रो ऑब्जर्वरों के लिए आयोजित जिला स्तरीय पूर्वाभ्यास के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने ये निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मतगणना हॉल के अंदर की व्यवस्था के संबंध में निर्वाचन आयोग ने कड़े दिशा-निर्देश जारी किए हैं और इनकी अनुपालना में किसी भी तरह की कोताही नहीं होनी चाहिए।


    सदर हलके में विधानसभा चुनाव-2022 की मतगणना के लिए तैनात अधिकारियों को शनिवार को राजकीय वल्लभ महाविद्यालय मंडी में प्रथम अभ्यास करवाया गया। निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम सदर रितिका जिंदल ने कहा कि मंडी जिले के सदर हलके में 8 दिसंबर को विधानसभा निर्वाचन-2022 की मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू होगी। सबसे पहले पोस्ट बैलट पेपर मतों की गणना की जाएगी। उसके बाद ईवीएम के मतों की गणना शुरू होगी। उन्होंने विविध विभागों के प्रतिनियुक्ति मतगणना स्टाफ को मतगणना संबंधी कई अहम जानकारियां व बारीकियां बताई व सीखाईं गई।



    मतगणना हॉल में मोबाइल व अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पर प्रतिबंध रहेगा। एसडीएम ने कहा कि मतगणना के दिन यानि 8 दिसंबर को मतगणना हॉल में मोबाइल सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। कोई भी अधिकारी, कर्मचारी, पार्टी के उम्मीदवार, एजैंट आदि मतगणना हॉल में अपने साथ मोबाइल व कोई अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण साथ नहीं ले जा सकेंगे। रितिका जिदंल ने कहा कि मंडी के वल्लभ महाविद्यालय में विधानसभा चुनाव-2022 को लेकर दूसरी मतगणना संबंधी रिहर्सल 6 दिसंबर को प्रातः 11 बजे की जाएगी। मंडी सदर के 111 बूथों की मतगणना के लिए 14 टेबल लगाए गए हैं।



    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather