Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest National News State News

G-20 : पीएम नरेंद्र मोदी से मिले सीएम सुक्खू, हिमाचल त्रासदी को ‘राष्ट्रीय आपदा’ घोषित करने का आग्रह

हिमाचल में आपदा प्रभावितों को समर्थन देने का किया आग्रह

शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू जी-20 सम्मेलन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की तरफ से भारत मंडपम में दिए गए रात्रि भोज में शामिल हुए।

जी-20 सम्मेलन में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री संग मुख्यमंत्री सुक्खू

रात्रिभोज के दौरान सीएम ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू पीएम नरेंद्र मोदी से भी मिले। बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हिमाचल प्रदेश में मूसलाधार बारिश के मद्देनजर राज्य और इसके आपदा प्रभावित लोगों को समर्थन देने का विनम्रतापूर्वक आग्रह किया।

कुल्लू-मंडी वाया पंडोह मार्ग हुआ बहाल, झलोगी में गिरी थी चट्टान

ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रधानमंत्री को प्रदेश में भारी बारिश के कारण आई आपदा से हुए नुकसान के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी और उनसे प्रदेश में हुई त्रासदी को ‘राष्ट्रीय आपदा’ घोषित करने का आह्वान किया।

शिमला में होगा इंटरनेशनल फ्लाइंग फेस्टिवल, देश-विदेश के पैराग्लाइडर लेंगे भाग

मुख्यमंत्री ने बताया कि गत दो महीनों में भारी बारिश, भू-स्खलन और बाढ़ के कारण प्रदेश में 400 से अधिक लोगों ने अपनी जान गंवाई है और 13 हजार से अधिक घरों को नुकसान पहुंचा है, जिस कारण हजारों परिवार बेघर हो गए हैं। उन्होंने बताया कि इस प्राकृतिक आपदा के कारण प्रदेश को 12 हजार करोड़ से अधिक का नुकसान हुआ है।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से कहा कि इस आपदा से उबरने के लिए प्रदेश को केंद्र की ओर से आर्थिक पैकेज की आवश्यकता है। आपदा के कारण प्रदेश में हुए अभूतपूर्व नुकसान के दृष्टिगत मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से आग्रह किया कि भुज और केदारनाथ में आई आपदा की तर्ज पर हिमाचल को भी विशेष राहत पैकेज दिया जाना चाहिए।

नरेन्द्र मोदी ने ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा उठाए गए प्रदेश हित के मद्दों को ध्यानपूर्वक सुना और कहा कि प्रदेश की मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाएगा।

 

दिल्ली जाने और हिमाचल आने वाले यात्री ध्यान दें, HRTC बसों को लेकर बड़ी अपडेट 

हिमाचल के इन किसानों को झटका, KCC ब्याज माफी मामले में नहीं मिली राहत

एल्बम टिकट मामला : HRTC प्रबंधन ने मानी गलती, यात्री को वापस दिया जाएगा पैसा

 

जरा दें ध्यान-देरी से पहुंचेगा आपका पार्सल, उत्तर रेलवे ने लेन देन में लगाई रोक 

 

किन्नौर : NH-5 अभी भी बंद, निगुलसरी के पास हटाया जा रहा मलबा, मार्ग बहाली का काम जारी

ऊना : सिक्योरिटी गार्ड एवं सुपरवाइजर के 100 पदों पर भर्ती, 19 हजार तक वेतन

एल्बम टिकट मामला : HRTC प्रबंधन ने मानी गलती, यात्री को वापस दिया जाएगा पैसा

 

हिमाचल : सेब नाले में बहाने का मामला, नरेश चौहान बोले-नियमों के तहत हुई कार्रवाई 

 

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
Political news Top News Himachal Latest National News KHAS KHABAR Shimla State News

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, हुई ये चर्चा

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भेंट की और हिमाचल प्रदेश से संबंधित महत्वपूर्ण विकासात्मक मुद्दों पर सार्थक चर्चा की।

117वीं जयंती पर याद किए हिमाचल निर्माता डॉ. यशवंत सिंह परमार

इस मौके पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रदेश में प्राकृतिक आपदाओं से हुए नुकसान से भी अवगत करवाया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रदेश को आपदा की इस विकट स्थिति से निकलने के लिए केंद्र से हर संभव सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया है।

चंडीगढ़-मनाली एनएच फिर बंद, 6 मील के पास लगातार हो रहा भूस्खलन

 

 

 

कांगड़ा : फतेहपुर में ममता शर्मसार, खेतों में पड़ी मिली नवजात

 

 

परवाणू अग्निकांड : बिल्डिंग से कूदी मां-बेटी ने तोड़ा दम, बाप-बेटा लड़ रहे जिंदगी की जंग
Categories
Top News Himachal Latest PHOTO GALLERY

पीएम मोदी से मिले राज्यपाल शिव प्रताप, भेंट किया चंबा रुमाल

नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस शिष्टाचार भेंट में राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश से संबंधित विभिन्न विकासात्मक मुद्दों पर भी चर्चा की। इस दौरान राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रसिद्ध चंबा रुमाल भेंट किया।

दिल लूट रही ये इलेक्ट्रिक कार, फुल चार्ज में चलती है 300 किलोमीटर

HPU में PhD एडमिशन की डेट फिर बढ़ी, अब 28 तक कर सकेंगे अप्लाई 

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Politics Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

पीएम से मिले सीएम सुक्खू, मोदी ने दिया हर संभव सहयोग का आश्वासन

हिमाचली शॉल-टोपी व स्मृति चिन्ह किए भेंट
शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज नई दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी से भेंट की। प्रदेश के मुख्यमंत्री का कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की पीएम से यह पहली भेंट थी।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेश में कार्यान्वित की जा रही विभिन्न विकास परियोजनाओं से सम्बंधित मुद्दों पर चर्चा करते हुए सभी परियोजनाओं के सफल क्रियान्वयन के लिए केंद्र से उदारतापूर्वक सहायता प्रदान करने का आग्रह किया।
हिमाचल में हादसा : मैहली-शोघी बाईपास पर खाई में गिरी कार, तीन की गई जान
मुख्यमंत्री ने पीएम को केंद्र सरकार द्वारा आधारभूत संरचना को गति प्रदान करने के उद्देश्य से आरम्भ की गई प्रधानमंत्री गति शक्ति योजना तथा रज्जू मार्ग के निर्माण के लिए पर्वतमाला योजना को प्रदेश में सफलतापूर्वक क्रियान्वित करने का आश्वासन दिया।
उन्होंने कहा कि इन दोनों योजनाओं से प्रदेश के लोग लाभान्वित होंगे। उन्होंने कहा कि राज्य के लोगों के लिए रोजगार के अवसर सृजित करने के अलावा संपर्क और अधोसंरचना विकास वर्तमान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को हिमाचली शॉल, टोपी तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। प्रधानमंत्री ने ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को हिमाचल प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने पर शुभकामनाएं दीं और प्रदेश को हर संभव सहयोग प्रदान करने का आश्वासन भी दिया।

LIC में ऑफिसर के पदों पर निकली भर्ती, हिमाचल में भरे जाएंगे 75 पद

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
PHOTO GALLERY

पीएम मोदी से मिले हिमाचल के राज्यपाल

नई दिल्ली। हिमाचल के  राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने गत सायं नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। लेडी गवर्नर अनघा आर्लेकर भी इस अवसर पर उपस्थित थीं। यह एक शिष्टाचार भेंट थी।
हिमाचल: सर्दियों में क्यों बढ़ते हैं कुत्तों और बंदरों के काटने के मामले-जानिए

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें