आरोपी बेटे को पुलिस ने किया गिरफ्तार
भोरंज। हिमाचल के हमीरपुर जिला के भोरंज के तहत घलेड़ा गांव में एक कलियुगी बेटे ने अपने ही पिता पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी।
झुलसे पिता को उपचार के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पिता की शिकायत पर भोरंज पुलिस थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
हिमाचल निर्दलीय विधायक मामला : हाईकोर्ट में तीन घंटे हुई बहस-जानें अपडेट
जानकारी के अनुसार, रघुवीर सिंह पुत्र कीतो राम निवासी गांव घलेड़ा डाकखाना टिक्कर खतरियां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गुरुवार रात करीब नौ बजे बेटे पम्मू और उसके बीच किसी बात को लेकर बहसबाजी हो गई।
बहस इतनी बढ़ गई कि उनके बेटे पम्मू ने गुस्से में आकर पेट्रोल की बोतल उठाई पिता पर पेट्रोल डाल दिया। पेट्रोल डालने के बाद बेटे ने आग लगा दी।
Breaking : हिमाचल में HPS के इन पदों पर होगी भर्ती- डिटेल में जानने को पढ़ें खबर
देखते ही देखते रघुवीर सिंह झुलसने लगा। परजिनों ने तुरंत एंबुलेंस बुलाई और आग बुझाने की कोशिश की। रघुवीर को उपचार के लिए भोरंज अस्पताल ले जाया गया।
यहां पर उनको प्राथमिक उपचार के बाद हमीरपुर अस्पताल रेफर किया गया। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए हमीरपुर अस्पताल ने उनको टांडा के लिए रेफर कर दिया गया।
धर्मपुर : HRTC बस टायर खुलने के मामले में चालक का निलंबन सही
इस हादसे में बेटे पम्मू को भी चोटें आई हैं। पिता की शिकायत के बाद पुलिस ने बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक पदम चंद ने मामले की पुष्टि की है। पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई अमल में ला रही है।