असम का रहने वाला था जवान धंजीत दास
सपड़ी। कांगड़ा जिला में ज्वालामुखी उपमंडल के सपड़ी में रविवार को एक दुखद घटना सामने आई है। सशस्त्र सीमा बल सपड़ी के एक SSB जवान ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली मारकर खुदकुशी कर ली है।
जवान ने ऐसा खौफनाक कदम क्यों उठाया फिलहाल इसका पता नहीं चल पाया है। शव को टांडा अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया गया है। पुलिस आगामी जांच कर रही है।
पौंग बांध विस्थापितों को झटका : धर्मशाला-अनूपगढ़ बस रूट में कटौती, गंगानगर तक दौड़ेगी
जानकारी के अनुसार मेन गेट पर ड्यूटी कर रहे सशस्त्र सीमा बल के जवान धंजीत दास (33) निवासी असम ने रविवार दोपहर अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली।
आवाज सुनकर तुरंत अन्य जवान व अधिकारी मौके पर पहुंचे। घायल जवान को तुरंत ज्वालामुखी अस्पताल ले जाया गया जहां से गंभीर हालत में उसे टांडा अस्पताल रेफर किया गया। टांडा पहुंचने से पहले ही जवान ने दम तोड़ दिया।
देहरा लोअर सुनहेत गोलीकांड : मौके पर मिली दो बंदूकें, किससे चली गोली जल्द होगा खुलासा
असम के रहने वाले धंजीत दास की शादी करीब डेढ़ महीने पहले दो नवंबर को ही हुई थी। हाल ही में धंजीत दास घर से ड्यूटी पर लौटा था। पुलिस ने अन्य जवानों के बयान कलमबद्ध कर लिए हैं।
ज्वालामुखी थाना प्रभारी विजय कुमार ने मामले की पुष्टि की है। जवान के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। शव का पोस्टमार्टम टांडा अस्पताल में किया जाना है। पुलिस आगामी जांच कर रही है।