तेज रफ्तारी के कारण हुआ हादसा
कांगड़ा। कांगड़ा बाईपास रोड पर बुधवार को एक सड़क हादसा पेश आया है। आज सुबह यहां पर निजी बस के साथ बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल हुए हैं। घायलों को टांडा मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। दोनों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।
हिमाचल : IIT Mandi में फर्स्ट ईयर के छात्रों से रैगिंग, 72 स्टूडेंट्स के खिलाफ कार्रवाई
जानकारी के अनुसार बुधवार को कांगड़ा बाईपास रोड पर एक तेज रफ्तार बाइक टंड नरवाना जा रही निजी बस (HP68A 2656) से टकरा गई। बाइक पर दो युवक सवार थे।
हिमाचल में उपभोक्ताओं को झटका : राशन डिपुओं में महंगी हुई दालें
टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक उछलकर सड़क पर जा गिरे। इसी दौरान मौके पर लोग इकट्ठे हो गए और हादसे की सूचना पुलिस और एंबुलेंस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से घायलों को टांडा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया और इलाज के लिए भर्ती करवाया गया।
दिल्ली जाने और हिमाचल आने वाले यात्री ध्यान दें, HRTC बसों को लेकर बड़ी अपडेट
कांगड़ा थाने से मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवार युवकों की पहचान रजत और अश्वनी निवासी खोली के रूप में हुई है। दोनों दोस्त हैं और बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे। तेज रफ्तारी के कारण ये हादसा हुआ है। बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
हिमाचल : मानसून सीजन में 11 जिलों में सामान्य से अधिक बारिश रिकॉर्ड
हिमाचल का श्री बृजराज स्वामी मंदिर : यहां एक साथ विराजमान हैं श्री कृष्ण और मीरा
हिमाचल में रफ्तार पकड़ेंगी भर्तियां, एक हफ्ते में निकलेगा रिजल्ट- पढ़ें खबर
शिक्षा विभाग में 11 से 25 सितंबर तक छुट्टियों पर रोक, रविवार को भी बुलाया जा सकता है
मंडी-कुल्लू वाया कमांद और पंडोह डैम रोड को लेकर बड़ी अपडेट-पढ़ें
हमीरपुर : गुरु का बन्न में 3 आपदा प्रभावित परिवारों को छह-छह मरला मिली भूमि