Breaking News

  • Job Alert : हाउसकीपिंग, इलेक्ट्रीशियन व रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर नौकरी, शिमला में इंटरव्यू
  • सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती : कांगड़ा जिला में 4 नवंबर से साक्षात्कार
  • हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • चंबा में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका-6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • मंडी में महिलाओं के लिए रोजगार : करियर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती- 3 से 6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

बर्फबारी का साइड इफेक्ट: हिमाचल में 352 सड़कें बंद-194 ट्रांसफार्मर प्रभावित

ewn24news choice of himachal 21 Jan,2023 6:11 pm

    लाहौल स्पीति में सबसे अधिक 177 सड़कों पर थमे पहिए

    शिमला। हिमाचल में 13 जनवरी के बाद 20 जनवरी को बारिश और बर्फबारी हुई है। हिमाचल में आज मौसम साफ हो गया है। हालांकि, 23 ओर 24 जनवरी को भारी बर्फबारी को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। 26 जनवरी तक प्रदेश के सात जिलों में भारी बर्फबारी की आशंका है। इनमें शिमला, कुल्लू, मंडी, चंबा, लाहौल -स्पीति और किन्नौर जिला शामिल हैं। ऐसे में मौसम विभाग ने जिलों को सतर्क रहने को कहा गया है। प्रदेश में आगामी दिनों में बर्फबारी होने से तापमान में कमी आएगी ओर निचले क्षेत्रों में शीतलहर चलने की भी संभावना है।

    चंबा जिला में फिर आया भूकंप, कितनी रही तीव्रता-जानने को पढ़ें खबर

    वहीं, बर्फबारी के चलते 352 सड़कों बंद हैं। 194 बिजली ट्रांसफार्मर और 19 पेयजल योजनाएं ठप हैं। लाहौल स्पीति में सबसे अधिक 177 सड़कें बंद हैं। लाहौल डिवीजन में 86, उदयपुर में 48 और स्पीति में 43 रोड अवरुद्ध हैं। शिमला जिला में 54 सड़कों पर वाहनों के पहिए थमे हैं। ठियोग सब डिवीजन में 15, रामपुर सब डिवीजन में 14, चौपाल में 8, कोटखाई में 5, डोडरा क्वार में 4, रोहड़ू और कुपवी में 3-3, शिमला ग्रामीण और कुमारसैन में एक-एक रोड बंद है।
    हिमाचल-जेओए आईटी भर्ती पर यह कैसा साया, पांच भर्तियां लटकीं

    कुल्लू जिला में 47 सड़कों पर आवाजाही ठप पड़ी है। बंजार सब डिवीजन में 22, मनाली में 12, कुल्लू में 8 और निरमंड में 5 सड़कें बंद हैं। किन्नौर और मंडी में 29-29 रोड क्लोज हैं। सराज सब डिवीजन में 21 और थलौट में 8 सड़कों पर वाहनों के पहिए थमे हैं। सब डिवीजन पूह में 28 और कल्पा में 1 रोड बंद है। चंबा जिला में 14 सड़कों पर वाहनों की आवाजाही पर ब्रेक लगी है। सब डिवीजन तीसा में 6, सलूणी में 3, चंबा, डलहौजी में दो-दो और पांगी में एक सड़क बंद हैं। कांगड़ा जिला में सब डिवीजन धर्मशाला और कांगड़ा में एक-एक सड़क बंद हैं।
    हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड ने SOS अनुपूरक परीक्षाओं के रिजल्ट किए घोषित

    बर्फबारी के चलते हिमाचल में 194 बिजली ट्रांसफार्मर प्रभावित हुए हैं। चंबा जिला में 125, कुल्लू में 42, मंडी के सब डिवीजन बालीचौकी में 14, शिमला के रामपुर में 11, कांगड़ा जिला के पालमपुर और हमीरपुर के हमीरपुर सब डिवीजन में एक-एक ट्रांसफार्मर प्रभावित है। इसके अलावा हिमाचल में 19 पेयजल योजनाएं भी प्रभावित हैं। कुल्लू के आनी सब डिवीजन में 16, लाहौल स्पीति और उदयपुर व चंबा के भरमौर में एक-एक पेयजल योजना बर्फबारी के चलते प्रभावित हुई है। सड़कों को खोलने और बिजली व पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त करने का कार्य जारी है।
    कांगड़ा: श्री चामुंडा नन्दिकेश्वर धाम का कैलेंडर जारी, मिलेगी यह जानकारी

    हिमाचल के विभिन्न शहरों के न्यूनतम तापमान की बात करें तो शिमला का 2.3, सुंदरनगर का 3.0, भुंतर का 2.9, कल्पा का -3.6, धर्मशाला का 4.2, ऊना का 4.0, नाहन का 6.9, केलांग का -7.8, पालमपुर का 4.0, सोलन का 0.8, मनाली का 0.0, कांगड़ा का 6.5, मंडी का 5.1, बिलासपुर का 7.0, हमीरपुर का 4.9, चंबा का 5.3, डलहौजी का -0.5, जुब्बड़ हट्टी का 4.6, कुफरी का -1.7, कुकमसेरी का -7.3, नारकंडा का -2.8, कोटखाई का 2.6, रिकांग पिओ का 0.1, धौला कुआं का 4.9, पांवटा साहिब का 9.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।

    [embed]
    [/embed]
    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

    [embed]
    [/embed]

     

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather