Categories
ACCIDENT Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

शिमला : कृष्णा नगर लैंडस्लाइड में दबे दो लोगों के शव मिले

शिमला। हिमाचल की राजधानी शिमला में मंगलवार को हुए कृष्णा नगर  हुए लैंडस्लाइड में दो लोगों के शव मिले हैं। वहीं समरहिल शिव मंदिर लैंडस्लाइड में अब तक 13 शव निकाले गए। एक शव आज सुबह निकाला गया है।

शिमला के एसपी संजीव कुमार गांधी ने कहा कि दोनों जगहों पर फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। एसपी ने आशंका जताई है दोनों जगहों पर और लोग फंसे हो सकते हैं।

इंदौरा व फतेहपुर में आधी रात तक चलता रहा रेस्क्यू ऑपरेशन, 766 लोग सुरक्षित निकाले

बता दें कि कृष्णानगर में कल भूस्खलन की चपेट में आकर चंद पलों में आखों के सामने लोगों के आशियाने जमींदोज हो गए। देखते ही देखते पूरा मोहल्ला ही धंस गया। कृष्णानगर के विष्णु मंदिर क्षेत्र में मंगलवार दोपहर को करीब 12 बजे ही दरारें आनी शुरू हो गईं थीं।

पार्षद बिट्टू कुमार यहां पर दौरा करने पहुंचे और गिरने की कगार पर खड़े दो पेड़ों को काटने के आदेश दिए थे। नगर निगम शिमला के जेई भी उनके साथ मौके पर थे।

स्थिति को देखते हुए नगर निगम ने यहां लोगों को मकान खाली करने के आदेश जारी कर दिए। इसके बाद लोगों ने घर खाली कर दिए थे। शाम को करीब 4 बजे यहां पर भारी भूस्खलन हुआ। चंद पलों में सात से आठ मकान तबाह हो गए। इनमें कुछ मकान दो और तीन मंजिल के भी थे।

शिमला : होटल हिमलैंड के पास लैंडस्लाइड, खलीनी चौक से लिफ्ट के बीच यातायात बंद

2014 में 28 करोड़ की लागत से बना नगर निगम शिमला का इकलौता स्लॉटर हाउस यानी बूचड़खाना भी भूस्खलन में जमींदोज हो गया। स्लॉटर हाउस में काम कर रहे दो युवक भूस्खलन में दब गए। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भी रात को घटनास्थल पर पहुंचे थे और घटना का जायजा लिया।

पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार गांधी ने बताया कि मकान के मलबे में फंसे दो शव बरामद कर लिए गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि सुबह कुछ घरों में दरारें आ गई थी जिसके बाद अधिकतर लोगों ने घरों को खाली कर दिया था।

शिमला के उपायुक्त आदित्य नेगी ने कहा कि मलबे में और लोगों के दबे होने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। घटना के वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

हिमाचल : सिक्योरिटी कंपनी 93 पदों पर करेगी भर्ती, डिटेल जानने के लिए पढ़ें खबर

हिमाचल में यहां रोजगार का बड़ा मौका, 230 पदों के लिए होंगे साक्षात्कार

हिमाचल लोक सेवा आयोग का बड़ा फैसला, स्क्रीनिंग और पर्सनालिटी टेस्ट स्थगित

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने 20 अगस्त तक शैक्षणिक गतिविधियों पर रोक

जवाली : बछड़े को बचाने के लिए चालक ने मारी ब्रेक, पलट गई HRTC बस

हिमाचल के इतिहास में पहली बार बारिश से एक दिन में 41 से अधिक लोगों की गई जान

कांगड़ा में आफत की बारिश-बच्चे सहित दो की मौ’त, कई लोग फंसे-सड़कें भी बंद

जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन की तिथि बढ़ाई
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra State News

इंदौरा व फतेहपुर में आधी रात तक चलता रहा रेस्क्यू ऑपरेशन, 766 लोग सुरक्षित निकाले

प्रशासन, पुलिस व सेना मौके पर जुटी रही

कांगड़ा। पौंग के साथ लगते इंदौरा और फतेहपुर में पानी भरने के कारण फंसे लोगों को बचाने के लिए मंगलवार आधी रात तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलता रहा जिसमें 766 लोगों को रेस्क्यू किया गया है।

देर रात इंदौरा के जलमग्न क्षेत्रों से छोटे बच्चों और महिलाओं को सुरक्षित बाहर निकाला गया। विधायक इंदौरा मलेंद्र राजन, डीसी डॉ. निपुण जिंदल और एसपी नूरपुर अशोक रतन मौक़े पर डटे रहे।

शिमला : कृष्णा नगर लैंडस्लाइड में दबे दो लोगों के शव मिले

डीसी कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि राहत व बचाव कार्य के लिए एयरफोर्स के कुल दो एमआई-17 हेलीकॉप्टर तैनात किए गए थे। इसके अलावा भारतीय सेना, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और पुलिस के जवान भी बचाव कार्य में लगे रहे।

उन्होंने बताया कि इस दौरान दोनों क्षेत्रों से अभी तक कुल 766 लोगों को रेस्क्यू किया गया है। इनमें 213 को चॉपर, 422 लोगों को बोट तथा 131 लोगों को अन्य माध्यमों से निकाला गया है।

हिमाचल : सिक्योरिटी कंपनी 93 पदों पर करेगी भर्ती, डिटेल जानने के लिए पढ़ें खबर
इंदौरा में किए 493 लोग रेस्क्यू

डीसी ने बताया कि इंदौरा उपमंडल में अभी 493 लोगों को रेस्क्यू किया गया है। इनमें से हेलीकॉप्टर की 3 उड़ानों के माध्यम से 71 लोगों को एयरलिफ्ट किया गया तथा बोट के द्वारा 422 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है।

रेस्क्यू किए गए लोगों में मंड घंडरा से 25, अरनी विश्वविद्यालय से 30, बडाला से 16, बेला इंदौरा से 72, मंड भोगरवां से 45, मंड मियानी से 181, उलैड़ियां से 102, धमेटा से 9 तथा हलेर से 13 लोग सुरक्षित निकाले गए हैं।

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने 20 अगस्त तक शैक्षणिक गतिविधियों पर रोक

उन्होंने बताया कि इंदौरा में वायुसेना के हेलीकॉप्टर से एयरलिफ्ट किए गए 71 लोगों में से पिछले 10 महीने से ब्रेन हेमरेज से बीमार मंड घंडरा की 68 वर्षीय श्रोती देवी को रेस्क्यू किया गया, 1 माह की बच्ची मनुश्री को उसकी मां आशा रानी के साथ निकाला गया। जबकि पराल की ज्योति देवी को उनके 8 दिन के बेटे लवयांश तथा 8 माह की गर्भवती गीता को एयरलिफ्ट किया गया।

फतेहपुर से 273 लोग निकाले

जिलाधीश ने बताया कि फतेहपुर उपमंडल में अभी तक कुल 273 लोगों को रेस्क्यू किया गया है। उन्होंने बताया कि इनमें से 142 लोगों को एयरफोर्स के चॉपर की 6 उड़ानों के माध्यम से एयरलिफ्ट किया गया वहीं 131 लोगों को अन्य माध्यमों से सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

हिमाचल लोक सेवा आयोग का बड़ा फैसला, स्क्रीनिंग और पर्सनालिटी टेस्ट स्थगित
रिलीफ कैंपों में ठहरे 271 लोग

डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि इंदौरा और फतेहपुर उपमंडल में रेस्क्यू किए गए लोगों के लिए प्रशासन द्वारा रिलीफ कैंप लगाए गए हैं। उन्होंने बताया कि हेलीपैड से एचआरटीसी की बसों के माध्यम से लोगों को राहत शिविरों में भेजा जा रहा है। उन्होंने बताया कि दोनों उपमंडलों में कुल 271 लोगों ने आज राहत शिविरों में आश्रय लिया है।

हिमाचल में यहां रोजगार का बड़ा मौका, 230 पदों के लिए होंगे साक्षात्कार

उन्होंने बताया कि फतेहपुर उपमंडल में प्रशासन द्वारा स्थापित राहत शिविरों में 266 लोग रह रहें हैं, जिनमें फतेहपुर रिलीफ कैंप में 96 तथा बढूखर में 170 लोगों ने पनाह ली है।

वहीं 7 लोग अपने रिश्तेदारों के पास ठहरे हैं। वहीं इंदौरा में रेस्क्यू किए गए लोगों में से केवल पांच लोग ही राहत शिविर में ठहरे हैं तथा बाकि सभी ने अपने सगे संबंधियों के पास रह रहे हैं।

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने 20 अगस्त तक शैक्षणिक
गतिविधियों पर रोक

जवाली : बछड़े को बचाने के लिए चालक ने मारी ब्रेक, पलट गई HRTC बस

हिमाचल के इतिहास में पहली बार बारिश से एक दिन में 41 से अधिक लोगों की गई जान

कांगड़ा में आफत की बारिश-बच्चे सहित दो की मौ’त, कई लोग फंसे-सड़कें भी बंद

श्री कालेश्वर महादेव मंदिर तक पहुंचा ब्यास का पानी, मंदिर परिसर जलमग्न

सोलन में तबाही : जडौण में बादल फटा, एक परिवार के 7 लोगों की गई जान

धर्मशाला : सकोह से गगल-कांगड़ा सड़क मार्ग भूस्खलन के कारण अवरुद्ध

जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन की तिथि बढ़ाई
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

हिमाचल में तबाही की बारिश : 50 से अधिक लोगों की गई जान, 25 से अधिक लापता

शिमला। हिमाचल में बारिश कहर बरपा रही है। सावन माह के आज के सोमवार के दिन भारी तबाही मची है। हिमाचल के इतिहास में एक दिन में इतनी तबाही मची है और जानें गईं हैं। अब तक की जानकारी के अनुसार हिमाचल में 50 से अधिक लोगों की जान गई है। साथ ही करीब 25 से अधिक लोग मलबे में दबे हैं‌।

Breaking : पौंग डैम जलाशय में भारी मात्रा में आया पानी, इमरजेंसी की स्थिति उत्पन्न

मंडी जिले में 18, राजधानी शिमला में 14, सोलन में 11, कांगड़ा-हमीरपुर में 3-3, चंबा और सिरमौर में 1-1 की जान गई है। शिमला में 15, मंडी में 3, हमीरपुर में दो और सिरमौर में एक व्यक्ति लापता है। मंडी में छह लोग घायल हुए हैं। शिमला, सोलन, कांगड़ा में एक-एक और मंडी में दो जगह बादल फटे हैं।

समरहिल में अब तक 9 शव बरामद

शिमला के समरहिल में भारी भूस्खलन की चपेट में मंदिर आ गया। मंदिर में माथा टेकने पहुंचे लोग दब गए। अब तक नौ शव निकाल लिए गए हैं। वहीं, 15 से अधिक लोग दबे होने की संभावना है। शिमला के ही फागली में भूस्खलन की चपेट में एक मकान आ गया।

कांगड़ा में आफत की बारिश-बच्चे सहित दो की मौ’त, कई लोग फंसे-सड़कें भी बंद

इसमें पांच लोगों की मौत हो गई है। तीन घायलों को रेस्क्यू किया गया है। हिमाचल में सामान्य से 357 फीसदी ज्यादा बारिश हुई। आठ नेशनल हाईवे और 621 सड़कें बंद हो गईं हैं। मंडी के पराशर रोड पर 250 पर्यटक फंसे हैं।

सोलन के ममलीग के जड़ौण गांव में बादल फटने से एक परिवार के सात लोगों की मौत हो गई। एक परिवार के दो भवन चपेट में आए हैं। इसमें कुल 13 लोग मौजूद थे। इसमें सात की मौत हो गई है जबकि 6 लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया है।

अर्की के चलोग गांव में देर रात भवन की दीवार गिरने से एक युवती और बच्चे की दबकर मौत हो गई है। लौहारघाट पंचायत के बानली गांव में एक मकान ढहने से पत्नी-पति मलबे में दब गए।

हिमाचल के इतिहास में पहली बार बारिश से एक दिन में 41 से अधिक लोगों की गई जान

इसमें पति को सुरक्षित निकाल लिया गया है जबकि पत्नी की मौत हो गई है। नालागढ़ के मलोण में मकान ढहने से दादी-पोता मलबे में दब गए। इसमें दादी की मौत हो गई। पोता और एक अन्य सदस्य घायल हैं।

जिला मंडी में बादल फटने, भूस्खलन और बाढ़ के चलते 18 लोगों की जान चली गई है। इसमें छह घायल हैं। तीन लोग लापता हैं। सरकाघाट के मसेरन में बादल फटने से एक महिला की मौत हो गई है। धर्मपुर में भूस्खलन के चलते दो की जान गई है। द्रंग क्षेत्र के सेगली में कुल सात लोगों की दबने से मौत हो गई है और छह घालय हैं।

मृतकों में तीन महिलाएं 3 बच्चे और एक व्यक्ति के शव भी बरामद कर लिए गए हैं। बल्ह क्षेत्र के टिक्कर गागल में 22 वर्षीय युवक अक्षत पुत्र मोहनलाल निवासी की मौत हुई है। मंडी सदर के स्कोर में एक महिला की भूस्खलन की चपेट में आने से मौत हुई है।

हिमाचल में यहां रोजगार का बड़ा मौका, 230 पदों के लिए होंगे साक्षात्कार

सांबल पंडोह में बादल फटने से छह लोगों की मौत हुई है। इनकी अभी तक पहचान नहीं हुई है, जबकि एक लापता है। मंडी के मझवाड़ में भी दो लोग लापता हैं।

कांगड़ा जिले में फतेहपुर की ठेहड़ पंचायत की खड्ड में तेज बहाव में बहने से एक 11 वर्षीय बालक की मौत हो गई है। मैक्लोडगंज में ट्रांसफार्मर का फ्यूज बदलते समय एमईएस कैंट में कार्यरत आउटसोर्स विद्युत कर्मी की भी मौत हो गई है।

रानीताल के निकट बाथू के पास जीप पर मलबा गिरने से ऊना अखबार लेकर जा रहे व्यक्ति की मौत हो गई है। सुजानपुर के निकट जलशक्ति विभाग के पंप हाउस के पास हुए भूस्खलन में एक नेपाली महिला की और भगेटू में एक वृद्ध की मौत हुई है।

हिमाचल में आज कौन सा रोड बंद कौन सा खुला, जानिए विस्तार से

श्री कालेश्वर महादेव मंदिर तक पहुंचा ब्यास का पानी, मंदिर परिसर जलमग्न

सोलन में तबाही : जडौण में बादल फटा, एक परिवार के 7 लोगों की गई जान

धर्मशाला : सकोह से गगल-कांगड़ा सड़क मार्ग भूस्खलन के कारण अवरुद्ध

कांगड़ा बाईपास मार्ग पर गिरी चट्टान, मटौर-शिमला एनएच बंद

ज्वालामुखी : ब्यास नदी उफान पर, चंबापत्तन से घलौर सड़क मार्ग अवरुद्ध

हिमाचल में फिर तबाही : शिमला-धर्मशाला हाईवे बंद, बिलासपुर में मकान और वाहन मलबे में दबे

पौंग झील का जलस्तर बढ़ा, छोड़ा जाएगा पानी-जलाशय से रहें दूर

नूरपुर : रात को कार रोककर चालक के साथ की मारपीट, सुबह लगा दी आग

सुंदरनगर बस हादसा : डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने चालक से वीडियो कॉल पर जाना हाल

तीसा हादसा : कांगड़ा और चंबा के 6 जवानों को अंतिम विदाई

कांगड़ा जिला में भारी बारिश को लेकर अलर्ट, बढ़ा ब्यास नदी का जलस्तर 

तीसा हादसा : कैसे बची गाड़ी में सवार चार लोगों की जान, जानने को पढ़ें खबर

जॉब अलर्ट : प्रोडक्शन और प्रोडक्शन हेल्पर के पदों पर भर्ती, इच्छुक युवा पहुंचे यहां

जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन की तिथि बढ़ाई
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra State News

कांगड़ा में आफत की बारिश-बच्चे सहित दो की मौत, कई लोग फंसे-सड़कें भी बंद

फतेहपुर की ठेहड़ पंचायत में पानी में बहा लड़का

धर्मशाला। जिला कांगड़ा में पिछले 24 घंटों में सर्वाधिक 273 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है, जिसके कारण जिलें में विभिन्न क्षेत्रों में सार्वजनिक सुविधाओं सहित निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचा है।

धर्मशाला में प्रेस को जारी एक बयान में डीसी कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन सभी विभागों के साथ समन्वय बनाकर सार्वजनिक सुविधाओं को रिस्टोर करने और आपदा में फंसे लोगों को बचाने के लिए निरंतर कार्यरत है।

Breaking : पौंग डैम जलाशय में भारी मात्रा में आया पानी, इमरजेंसी की स्थिति उत्पन्न

डीसी ने बताया कि पिछले 24 घंटों में हुई भारी बारिश के कारण जिले में दो डेथ रिपोर्ट हुई है। उन्होंने बताया कि बाथू पुल के पास हुए भूस्खलन से ऊना के प्रवीण कुमार की मृत्यु हुई तथा फतेहपुर की ठेहड़ पंचायत में पानी के तेज बहाव में बह जाने से एक 11 वर्षीय बालक का देहावसान हो गया।

उन्होंने बताया कि बारिश के चलते जिले में 43 कच्चे और 5 पक्के मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हुए हैं। उन्होंने बताया कि वहीं 59 कच्चे और 10 पक्के मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं।

हिमाचल के इतिहास में पहली बार बारिश से एक दिन में 41 से अधिक लोगों की गई जान

इसके अलावा 78 गौशालाएं और एक दुकान भी क्षतिग्रस्त हुई है। उन्होंने बताया कि इस दौरान 3 मवेशियों की जान भी गई है। डीसीDisaster rains in Kangra, ने बताया कि प्रभावित को तुरंत फौरी राहत देने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं।

डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि जिले में कल शाम से हुई भारी बारिश में कुल 172 सड़कें अवरुद्ध हुईं थी, जिनमें से 111 को बहाल कर दिया गया है। वहीं 15 सड़कों को कल तक बहाल कर दिया जाएगा तथा शेष मार्गों को 15 अगस्त के बाद बहाल किया जाएगा।

शिमला समरहिल भूस्खलन : अब तक 8 लोगों के मिले शव, बाकी की तलाश जारी 

डीसी ने बताया कि जिले में जल शक्ति विभाग की कुल 660 स्कीमों में से 287 भारी बरसात के चलते प्रभावित हो गई थीं, जिनमें से 155 को रिस्टोर कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि शेष बची स्कीमों को भी रिस्टोर करने का कार्य वॉर फुटिंग पर जारी है।

उन्होंने बताया कि शहरी क्षेत्रों में मुख्यतः धर्मशाला और पालमपुर की स्कीमें बाधित हुई थी, जिनमें से पालमपुर की पूरी तरह रिस्टोर कर दी गई है तथा धर्मशाला की स्कीम को 60 प्रतिशत के करीब रिस्टोर कर दिया गया है।

हिमाचल में यहां रोजगार का बड़ा मौका, 230 पदों के लिए होंगे साक्षात्कार

डीसी ने बताया कि जिले में भारी बारिश के चलते बिजली बोर्ड के कुल दो हजार ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हुए थे। उन्होंने बताया कि इनमें से 1,300 के लगभग ठीक कर दिए गए हैं।

उन्होंने बताया कि शेष 703 को भी पुनः संचालित करने के लिए बिजली बोर्ड के कर्मी कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि लम्बागांव और बड़ोह की सप्लाई को ज्यादा नुकसान पहुंचा है तथा इसे भी आज रात तक रिस्टोर करने के प्रयास जारी हैं।

हिमाचल में आज कौन सा रोड बंद कौन सा खुला, जानिए विस्तार से

डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि जिले में एनडीआरएफ की मदद से अधवानी और मंड में दो सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि ब्यास का जलस्तर बढ़ने से ज्वालामुखी के अधवानी में एक स्टोन क्रशर में 70 लोगों के फंसने की जानकारी प्राप्त हुई थी। उपायुक्त ने बताया कि इंदौरा के मंड क्षेत्र में भी लोगों के फंसने की सूचना मिली थी।

इन क्षेत्रों में स्थापित किए रिलीफ कैंप

डीसी ने बताया कि बारिश और आपदा की स्थिति को दुखते हुए जिले में विभिन्न स्थानों पर प्रभावितों के लिए रिलीफ कैंप प्रशासन द्वारा स्थापित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि नूरपुर के लदोरी, मिंज ग्रां में दो स्थानों पर राहत शिविर लगाए गए हैं।

कांगड़ा : मटौर-शिमला एनएच 88 पर वाहनों की आवाजाही शुरू

इंदौरा के माला, बेला इंदौरा और बड़ुखर में, धीरा के पनापर, बचवाल और गरदेहड़ में, जयसिंहपुर के कुड़ाना, देहरु और कोसरी में, ज्वालामुखी के अधवानी और खुंडियां तथा जवाली के भरमाड़, चचियां, अनूही तथा धार कोटला में राहत शिविर लगाए गए हैं।

डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि ब्यास बेसिन में अत्याधिक बारिश का रेड अलर्ट होने के चलते अगले 24 घंटों में पंडोह और पौंग डैम से भारी मात्रा में पानी छोड़ा जा सकता है।

उन्होंने कहा कि इस दौरान किसी भी प्रकार की आपदा से निपटने के लिए एनडीआरएफ की एक अतिरिक्त टीम को पहले से ही इंदौरा के काठगढ़ मंदिर में तैनात कर दिया गया है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि ब्यास और पौंग के बहाव क्षेत्र से दूर रहें।

हिमाचल में 15 अगस्त को सिर्फ ध्वजारोहण, नहीं होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम

श्री कालेश्वर महादेव मंदिर तक पहुंचा ब्यास का पानी, मंदिर परिसर जलमग्न

सोलन में तबाही : जडौण में बादल फटा, एक परिवार के 7 लोगों की गई जान

धर्मशाला : सकोह से गगल-कांगड़ा सड़क मार्ग भूस्खलन के कारण अवरुद्ध

कांगड़ा बाईपास मार्ग पर गिरी चट्टान, मटौर-शिमला एनएच बंद

ज्वालामुखी : ब्यास नदी उफान पर, चंबापत्तन से घलौर सड़क मार्ग अवरुद्ध

हिमाचल में फिर तबाही : शिमला-धर्मशाला हाईवे बंद, बिलासपुर में मकान और वाहन मलबे में दबे

पौंग झील का जलस्तर बढ़ा, छोड़ा जाएगा पानी-जलाशय से रहें दूर

नूरपुर : रात को कार रोककर चालक के साथ की मारपीट, सुबह लगा दी आग

सुंदरनगर बस हादसा : डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने चालक से वीडियो कॉल पर जाना हाल

तीसा हादसा : कांगड़ा और चंबा के 6 जवानों को अंतिम विदाई

कांगड़ा जिला में भारी बारिश को लेकर अलर्ट, बढ़ा ब्यास नदी का जलस्तर 

तीसा हादसा : कैसे बची गाड़ी में सवार चार लोगों की जान, जानने को पढ़ें खबर

जॉब अलर्ट : प्रोडक्शन और प्रोडक्शन हेल्पर के पदों पर भर्ती, इच्छुक युवा पहुंचे यहां

जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन की तिथि बढ़ाई
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल के इतिहास में पहली बार बारिश से एक दिन में 41 से अधिक लोगों की गई जान

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुलाई आपात बैठक

शिमला। हिमाचल में बारिश कहर बनकर बरस रही है। बारिश का दौर अब तक जारी है। बारिश के चलते खासा नुकसान हुआ है। लोगों की जाने भी गई हैं। हिमाचल में एक दिन में बारिश के चलते 41 से अधिक लोगों की जान गई है। साथ ही 13 लोग लापता हैं।

शिमला समरहिल भूस्खलन : अब तक 8 लोगों के मिले शव, बाकी की तलाश जारी 

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि पिछले दो दिन से हो रही भारी बारिश के कारण हिमाचल प्रदेश के इतिहास में एक दिन में सबसे अधिक 41 लोगों की बहुमूल्य जान गई है, जबकि 13 लोग अभी भी लापता हैं।

भारी बारिश से उत्पन्न स्थिति का जायजा लेने के लिए शिमला में बुलाई गई एक आपात बैठक में उन्होंने कहा कि इस भीषण त्रासदी के दृष्टिगत इस बार स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रमों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन नहीं किया जाएगा।

IGMC में समरहिल और फागली आपदा पीड़ितों से मिले मुख्यमंत्री सुक्खू

कार्यक्रम में सिर्फ ध्वजारोहण, परेड और मुख्य अतिथि का संबोधन ही होगा। उन्होंने निर्देश दिए कि परेड में स्थानीय पुलिस और एसडीआरएफ के जवान शामिल नहीं होंगे। वह बचाव कार्यों में ही शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारी बारिश से लोगों को हो रही परेशानियों को दूर करना सरकार की पहली प्राथमिकता है और परेड को भी स्केल डाउन किया जा रहा है।

हिमाचल में यहां रोजगार का बड़ा मौका, 230 पदों के लिए होंगे साक्षात्कार

उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक संख्या में जवान राहत और बचाव कार्यों में तैनात किए जाएंगे और लोगों को राहत पहुंचाने का कार्य युद्धस्तर पर जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि नालागढ़ से एनडीआरएफ की टुकड़ी शिमला पहुंच गई है।

ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश में लगभग 1200 सड़कें प्रभावित हुई हैं, जिन्हें बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि 600 सड़कों को आज शाम तक खोल दिया जाएगा और 300 सड़कों को कल तक बहाल कर दिया जाएगा।

हिमाचल में आज कौन सा रोड बंद कौन सा खुला, जानिए विस्तार से

उन्होंने इस बारिश के कारण जिला सोलन, शिमला, मंडी और हमीरपुर सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। उन्होंने अधिकारियों को प्रभावितों की हरसंभव मदद प्रदान करने के निर्देश दिए। उन्होंने शिमला शहर में बंद सड़कों को जल्द से जल्द खोलने के निर्देश दिए और कहा कि गिरे हुए पेड़ों को तुरंत हटा कर सड़कों को बहाल किया जाए।

खतरनाक हो चुके पेड़ों को चिन्हित कर सुबह तक उसकी रिपोर्ट उन्हें प्रदान करने के निर्देश दिये। उन्होंने प्रभावित पेयजल योजनाओं को जल्द से जल्द बहाल कर लोगों को पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

कांगड़ा : मटौर-शिमला एनएच 88 पर वाहनों की आवाजाही शुरू

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश भर में बहुत से स्थानों पर बादल फटने की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिसका सम्बन्धित विभाग को अध्ययन करना चाहिए, ताकि इनके कारणों के बारे में पता चल सके।

उन्होंने वीडियो कॉफ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलों के उपायुक्तों से विद्युत, जलापूर्ति योजनाओं और सड़कों की स्थिति के बारे में विस्तार से जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए ताकि लोगों की परेशानियों को कम किया जा सके।

हिमाचल में 15 अगस्त को सिर्फ ध्वजारोहण, नहीं होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम

बैठक में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल, मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव भरत खेड़ा, प्रधान सचिव देवेश कुमार, मुख्यमंत्री के ओएसडी गोपाल शर्मा, मुख्यमंत्री के प्रधान निजी सचिव विवेक भाटिया, एडीजीपी सतवंत अटवाल और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

श्री कालेश्वर महादेव मंदिर तक पहुंचा ब्यास का पानी, मंदिर परिसर जलमग्न

सोलन में तबाही : जडौण में बादल फटा, एक परिवार के 7 लोगों की गई जान

धर्मशाला : सकोह से गगल-कांगड़ा सड़क मार्ग भूस्खलन के कारण अवरुद्ध

कांगड़ा बाईपास मार्ग पर गिरी चट्टान, मटौर-शिमला एनएच बंद

ज्वालामुखी : ब्यास नदी उफान पर, चंबापत्तन से घलौर सड़क मार्ग अवरुद्ध

हिमाचल में फिर तबाही : शिमला-धर्मशाला हाईवे बंद, बिलासपुर में मकान और वाहन मलबे में दबे

पौंग झील का जलस्तर बढ़ा, छोड़ा जाएगा पानी-जलाशय से रहें दूर

नूरपुर : रात को कार रोककर चालक के साथ की मारपीट, सुबह लगा दी आग

सुंदरनगर बस हादसा : डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने चालक से वीडियो कॉल पर जाना हाल

तीसा हादसा : कांगड़ा और चंबा के 6 जवानों को अंतिम विदाई

कांगड़ा जिला में भारी बारिश को लेकर अलर्ट, बढ़ा ब्यास नदी का जलस्तर 

तीसा हादसा : कैसे बची गाड़ी में सवार चार लोगों की जान, जानने को पढ़ें खबर

जॉब अलर्ट : प्रोडक्शन और प्रोडक्शन हेल्पर के पदों पर भर्ती, इच्छुक युवा पहुंचे यहां

जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन की तिथि बढ़ाई
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
Top News Himachal Latest Shimla PHOTO GALLERY

IGMC में समरहिल और फागली आपदा पीड़ितों से मिले मुख्यमंत्री सुक्खू

शिमला। आज शिमला के समरहिल और फागली में भारी वर्षा के कारण भूस्खलन में कई लोग घायल हुए हैं। इन सभी का इलाज IGMC में चल रहा है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू घायलों का कुशलक्षेम जानने के लिए इंदिरा गांधी चिकित्सा महाविद्यालय (IGMC) का दौरा किया।

हिमाचल के इतिहास में पहली बार बारिश से एक दिन में 41 से अधिक लोगों की गई जान

IGMC

इन दौरा घायलों के परिजनों से मिलकर सुक्खू ने उन्हे उचित मदद का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा में घायल हुए लोगों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं।

मैं ईश्वर से सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ्य लाभ की कामना करता हूं। बता दें कि समरहिल में अभी तक 8 लोगों के शव मिले हैं और कुछ का इलाज चल रहा है, वहीं फागली में पांच के शव मिले हैं और पांच लोग घायल हैं।

शिमला समरहिल भूस्खलन : अब तक 8 लोगों के मिले शव, बाकी की तलाश जारी 

सोलन में तबाही : जडौण में बादल फटा, एक परिवार के 7 लोगों की गई जान

धर्मशाला : सकोह से गगल-कांगड़ा सड़क मार्ग भूस्खलन के कारण अवरुद्ध

कांगड़ा बाईपास मार्ग पर गिरी चट्टान, मटौर-शिमला एनएच बंद

ज्वालामुखी : ब्यास नदी उफान पर, चंबापत्तन से घलौर सड़क मार्ग अवरुद्ध

हिमाचल में फिर तबाही : शिमला-धर्मशाला हाईवे बंद, बिलासपुर में मकान और वाहन मलबे में दबे

पौंग झील का जलस्तर बढ़ा, छोड़ा जाएगा पानी-जलाशय से रहें दूर

नूरपुर : रात को कार रोककर चालक के साथ की मारपीट, सुबह लगा दी आग

सुंदरनगर बस हादसा : डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने चालक से वीडियो कॉल पर जाना हाल

तीसा हादसा : कांगड़ा और चंबा के 6 जवानों को अंतिम विदाई

कांगड़ा जिला में भारी बारिश को लेकर अलर्ट, बढ़ा ब्यास नदी का जलस्तर 

तीसा हादसा : कैसे बची गाड़ी में सवार चार लोगों की जान, जानने को पढ़ें खबर

जॉब अलर्ट : प्रोडक्शन और प्रोडक्शन हेल्पर के पदों पर भर्ती, इच्छुक युवा पहुंचे यहां

जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन की तिथि बढ़ाई
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

हिमाचल में आज कौन सा रोड बंद कौन सा खुला, जानिए विस्तार से

शिमला। हिमाचल प्रदेश बारिश ने भारी तबाही मचाई है। जगह-जगह भूस्खलन होने के कारण सड़क मार्ग बंद हैं। हिमाचल में आज कौन सा मार्ग कहां बंद हैं इसकी जानकारी हम आपको जिलावार दे रहे हैं ….

भारी बारिश के कारण जुतोग से समर हिल रेलवे स्टेशन के बीच किमी 92/6-92/7 पर कालका-शिमला रेलवे ट्रैक बह गया है। कंडाघाट-शिमला के बीच ट्रेनों की आवाजाही रद्द कर दी गई है।

श्री कालेश्वर महादेव मंदिर तक पहुंचा ब्यास का पानी, मंदिर परिसर जलमग्न
चंबा जिले के लिए अपडेट
  • 1. चम्बा से पांगी सड़क वाया साच पास अवरुद्ध
  • 2. तुनुहट्टी से लाहड़ू मार्ग अवरुद्ध
  • 3. चौरी से लाहड़ू मार्ग अवरुद्ध
  • 4. लाहड़ू से सिहुंता मार्ग अवरुद्ध
  • 5. लाहड़ू से नूरपुर मार्ग अवरुद्ध
  • 6. तुनुहट्टी से पठानकोट मार्ग दुनेरा के पास अवरुद्ध
कांगड़ा जिला के लिए अपडेट

कांगड़ा बाईपास मार्ग पर चट्टान और मलबा गिरने से बंद मटौर-शिमला एनएच 88 अब आवाजाही के लिए सुचारू हो गया है। मार्ग पर वाहनों की आवाजाही शुरू कर दी गई है।

कांगड़ा पुलिस थाना से मिली जानकारी के अनुसार समेला और रानीताल के पास भी मलबा हटा दिया गया है और मार्ग आवाजाही के लिए बहाल कर दिया गया है। हालांकि टांडा बाइपास रोड अभी बंद है।

समरहिल भूस्खलन : तीन बच्चे व एक महिला सहित 5 शव मिले, बाकियों की तलाश जारी
सोलन जिला के लिए अपडेट
  • एनएच 05 परवाणू के पास अभी भी अवरुद्ध है
  • पट्टा से कुठार से सुबाथू तक मार्ग अवरूद्ध है
  • पट्टा से कुनिहार/अर्की अवरुद्ध है
  • रामशहर से शिमला अवरुद्ध है

हमीरपुर जिला के लिए अपडेट

शिमला जिला के लिए अपडेट

फेयरलॉन के पास दिल्ली सुन्नी रोड पर भूस्खलन हुआ है।

कुल्लू जिला के लिए अपडेट

हिमाचल के इतिहास में पहली बार बारिश से एक दिन में 41 से अधिक लोगों की गई जान

सोलन में तबाही : जडौण में बादल फटा, एक परिवार के 7 लोगों की गई जान

धर्मशाला : सकोह से गगल-कांगड़ा सड़क मार्ग भूस्खलन के कारण अवरुद्ध

कांगड़ा बाईपास मार्ग पर गिरी चट्टान, मटौर-शिमला एनएच बंद

ज्वालामुखी : ब्यास नदी उफान पर, चंबापत्तन से घलौर सड़क मार्ग अवरुद्ध

हिमाचल में फिर तबाही : शिमला-धर्मशाला हाईवे बंद, बिलासपुर में मकान और वाहन मलबे में दबे

पौंग झील का जलस्तर बढ़ा, छोड़ा जाएगा पानी-जलाशय से रहें दूर

नूरपुर : रात को कार रोककर चालक के साथ की मारपीट, सुबह लगा दी आग

सुंदरनगर बस हादसा : डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने चालक से वीडियो कॉल पर जाना हाल

तीसा हादसा : कांगड़ा और चंबा के 6 जवानों को अंतिम विदाई

कांगड़ा जिला में भारी बारिश को लेकर अलर्ट, बढ़ा ब्यास नदी का जलस्तर 

तीसा हादसा : कैसे बची गाड़ी में सवार चार लोगों की जान, जानने को पढ़ें खबर

तीसा हादसा : जांच के लिए कमेटी गठित, सात दिन के भीतर देगी रिपोर्ट

जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन की तिथि बढ़ाई
जॉब अलर्ट : प्रोडक्शन और प्रोडक्शन हेल्पर के पदों पर भर्ती, इच्छुक युवा पहुंचे यहां
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
Top News Himachal Latest Kangra State News

धर्मशाला : सकोह से गगल-कांगड़ा सड़क मार्ग भूस्खलन के कारण अवरुद्ध

खनियारा-स्लेट गोदाम रोड में नाले पर बना पुल व सड़क बही

धर्मशाला। कांगड़ा जिला में भारी बारिश के कारण कई जगह पर सड़कें बंद हैं। धर्मशाला के सकोह से गगल-कांगड़ा सड़क मार्ग पर भी भूस्खलन हुआ है जिसके कारण मार्ग पर वाहनों की आवाजाही सोमवार दोपहर बाद तक भी पूरी तरह से बंद है।

समरहिल भूस्खलन : तीन बच्चे व एक महिला सहित 5 शव मिले, बाकियों की तलाश जारी

मार्ग का वाहनों की कतारें लग गई हैं। गनीमत ये है कि भूस्खलन की चपेट में कोई वाहन या व्यक्ति नहीं आया है। हालांकि मार्ग बंद होने की पूर्व सूचना या कोई बोर्ड दोनों तरफ कहीं भी नहीं लगाया गया है, जबकि एक दर्जन के करीब स्थानों पर ल्हासे गिरे हुए हैं।

सोलन में तबाही : जडौण में बादल फटा, एक परिवार के 7 लोगों की गई जान

फिलहाल मलबा हटाने के लिए प्रशासन व विभाग की ओर से जेसीबी काम कर रही है। हालांकि लगातार हो रही बारिश के कारण रास्ता खोलने के परेशानी आ रही है।

इसके अलावा धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र के साथ लगते खनियारा-स्लेट गोदाम रोड में भारी भूस्खलन होने से नाले में बना पुल व सड़क भी बह गई है।

मटौर-शिमला एनएच पर बाथू पुल के पास गाड़ी पर गिरा मलबा, एक की गई जान

रक्कड़ हेलिपैड के पास हुए लैंड स्लाइड होने से वाहनों की अवाजाही पूरी तरह से बंद हो गई है। खनियारा से योल स्लेट गोदाम, नरवाणा, अंद्राड सहित खारटी की तरफ जाने वाले सभी वाहनों के पहिए थम गए हैं।

ज्वालामुखी : ब्यास नदी उफान पर, चंबापत्तन से घलौर सड़क मार्ग अवरुद्ध

हिमाचल में फिर तबाही : शिमला-धर्मशाला हाईवे बंद, बिलासपुर में मकान और वाहन मलबे में दबे

पौंग झील का जलस्तर बढ़ा, छोड़ा जाएगा पानी-जलाशय से रहें दूर

नूरपुर : रात को कार रोककर चालक के साथ की मारपीट, सुबह लगा दी आग

सुंदरनगर बस हादसा : डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने चालक से वीडियो कॉल पर जाना हाल

तीसा हादसा : कांगड़ा और चंबा के 6 जवानों को अंतिम विदाई

कांगड़ा जिला में भारी बारिश को लेकर अलर्ट, बढ़ा ब्यास नदी का जलस्तर 

तीसा हादसा : कैसे बची गाड़ी में सवार चार लोगों की जान, जानने को पढ़ें खबर

तीसा हादसा : जांच के लिए कमेटी गठित, सात दिन के भीतर देगी रिपोर्ट

नीरज भारती की मंत्री पिता को नसीहत, चंद्र कुमार ने भी दिया करारा जवाब

जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन की तिथि बढ़ाई

जॉब अलर्ट : प्रोडक्शन और प्रोडक्शन हेल्पर के पदों पर भर्ती, इच्छुक युवा पहुंचे यहां
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
ACCIDENT TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Kangra State News

मटौर-शिमला एनएच पर बाथू पुल के पास गाड़ी पर गिरा मलबा, एक की गई जान

रानीताल। कांगड़ा जिला में भारी बारिश ने तबाही मचाई है। सोमवार सुबह मटौर-शिमला नेशनल हाईवे 88 पर बाथू पुल के पास दर्दनाक हादसा पेश आया है।

बाथू पुल के पास सुबह अखबार ले जा रही गाड़ी के ऊपर पहाड़ी से भारी मलबा आ गिरा। मलबे आने के कारण चालक का बैलेंस बिगड़ा और गाड़ी सड़क पर पलट गई। हादसे में कार सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई है।

सोलन में तबाही : जडौण में बादल फटा, एक परिवार के 7 लोगों की गई जान

जानकारी के अनुसार गाड़ी नंबर HP 72c 1720 में दो लोग सवार थे। ये गाड़ी में अखबार लेकर ऊना जा रहे थे तभी बाथू पुल के पास ये हादसा पेश आया है।

हादसे में प्रवीण की मौत हो गई है, वहीं दूसरा व्यक्ति सुरक्षित बताया जा रहा है। डीएसपी कांगड़ा मदन धीमान ने हादसे की पुष्टि की। फिलहाल मटौर-शिमला नेशनल हाईवे 88 जगह- जगह भूस्खलन के कारण बंद है।

समरहिल भूस्खलन : तीन बच्चे व एक महिला सहित 5 शव मिले, बाकियों की तलाश जारी

हिमाचल में फिर तबाही : शिमला-धर्मशाला हाईवे बंद, बिलासपुर में मकान और वाहन मलबे में दबे

हिमाचल में 48 घंटे भारी, 8 जिलों में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी

हिमाचल में फिर तबाही : शिमला-धर्मशाला हाईवे बंद, बिलासपुर में मकान और वाहन मलबे में दबे

सुंदरनगर बस हादसा : डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने चालक से वीडियो कॉल पर जाना हाल

तीसा हादसा : कांगड़ा और चंबा के 6 जवानों को अंतिम विदाई

कांगड़ा जिला में भारी बारिश को लेकर अलर्ट, बढ़ा ब्यास नदी का जलस्तर 

तीसा हादसा : कैसे बची गाड़ी में सवार चार लोगों की जान, जानने को पढ़ें खबर

तीसा हादसा : जांच के लिए कमेटी गठित, सात दिन के भीतर देगी रिपोर्ट

नीरज भारती की मंत्री पिता को नसीहत, चंद्र कुमार ने भी दिया करारा जवाब

जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन की तिथि बढ़ाई

जॉब अलर्ट : प्रोडक्शन और प्रोडक्शन हेल्पर के पदों पर भर्ती, इच्छुक युवा पहुंचे यहां
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

समरहिल भूस्खलन : तीन बच्चे व एक महिला सहित 5 शव मिले, बाकियों की तलाश जारी

मुख्यमंत्री मौके पर पहुंचे, HPU के प्रोफेसरों के दबने की भी आशंका

शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में आज सुबह बड़ा हादसा हुआ है। सावन के अंतिम सोमवार के दिन लोग समरहिल में शिव बावड़ी के पास शिव मंदिर में भोलेनाथ के दर्शनों और पूजा-अर्चना के लिए आए थे।

यहां भारी बारिश के चलते अचानक भूस्खलन हुआ और ये मंदिर भी उसकी चपेट में आ गया। करीब 20 से 25 लोग मलबे में दब गए। अभी तक करीब पांच शव मौके से निकाले गए हैं। इनमें तीन बच्चे एक महिला और एक पुरुष है। बाकियों की तलाश जारी है।

सोलन में तबाही : जडौण में बादल फटा, एक परिवार के 7 लोगों की गई जान

भूस्खलन की सूचना मिलने के बाद पुलिस स्टेशन बालूगंज और पुलिस चौकी समरहिल से पुलिस टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया। पर बार-बार भूस्खलन होने के चलते इसमें मुश्किल हो रही है। अभी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भी मौके पर पहुंचे हैं और स्थिति का जायजा ले रहे हैं।

मटौर-शिमला एनएच पर बाथू पुल के पास गाड़ी पर गिरा मलबा, एक की गई जान

बताया जा रहा है की हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU) के कई प्रोफ़ेसर भी इस मंदिर में हुए भूस्खलन में दब गए हैं। ये आईटी विभाग, और मैथेमेटिक्स के प्रोफेसर बताए जा रहे हैं।

श्री कालेश्वर महादेव मंदिर तक पहुंचा ब्यास का पानी, मंदिर परिसर जलमग्न

लोग यही दुआ कर रहे हैं कि सभी सही सलामत निकल जाएं। फिलहाल एचपीयू के कर्मचारी व शिक्षक लापता हुए अपने साथियों को तलाशने के लिए उनसे संपर्क करने का हर संभव प्रयास कर रहे हैं।

दरअसल समरहिल और बालूगंज के समीप शिव बावड़ी के साथ जिस शिव मंदिर में मलबा गिरा है वह HPU के नज़दीक है। शिव बावड़ी के इस क्षेत्र में ज्यादातर HPU के छात्र और टीचिंग व नॉन टीचिंग स्टाफ रहता है।