Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

हिमाचल में तबाही की बारिश : 50 से अधिक लोगों की गई जान, 25 से अधिक लापता

शिमला। हिमाचल में बारिश कहर बरपा रही है। सावन माह के आज के सोमवार के दिन भारी तबाही मची है। हिमाचल के इतिहास में एक दिन में इतनी तबाही मची है और जानें गईं हैं। अब तक की जानकारी के अनुसार हिमाचल में 50 से अधिक लोगों की जान गई है। साथ ही करीब 25 से अधिक लोग मलबे में दबे हैं‌।

Breaking : पौंग डैम जलाशय में भारी मात्रा में आया पानी, इमरजेंसी की स्थिति उत्पन्न

मंडी जिले में 18, राजधानी शिमला में 14, सोलन में 11, कांगड़ा-हमीरपुर में 3-3, चंबा और सिरमौर में 1-1 की जान गई है। शिमला में 15, मंडी में 3, हमीरपुर में दो और सिरमौर में एक व्यक्ति लापता है। मंडी में छह लोग घायल हुए हैं। शिमला, सोलन, कांगड़ा में एक-एक और मंडी में दो जगह बादल फटे हैं।

समरहिल में अब तक 9 शव बरामद

शिमला के समरहिल में भारी भूस्खलन की चपेट में मंदिर आ गया। मंदिर में माथा टेकने पहुंचे लोग दब गए। अब तक नौ शव निकाल लिए गए हैं। वहीं, 15 से अधिक लोग दबे होने की संभावना है। शिमला के ही फागली में भूस्खलन की चपेट में एक मकान आ गया।

कांगड़ा में आफत की बारिश-बच्चे सहित दो की मौ’त, कई लोग फंसे-सड़कें भी बंद

इसमें पांच लोगों की मौत हो गई है। तीन घायलों को रेस्क्यू किया गया है। हिमाचल में सामान्य से 357 फीसदी ज्यादा बारिश हुई। आठ नेशनल हाईवे और 621 सड़कें बंद हो गईं हैं। मंडी के पराशर रोड पर 250 पर्यटक फंसे हैं।

सोलन के ममलीग के जड़ौण गांव में बादल फटने से एक परिवार के सात लोगों की मौत हो गई। एक परिवार के दो भवन चपेट में आए हैं। इसमें कुल 13 लोग मौजूद थे। इसमें सात की मौत हो गई है जबकि 6 लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया है।

अर्की के चलोग गांव में देर रात भवन की दीवार गिरने से एक युवती और बच्चे की दबकर मौत हो गई है। लौहारघाट पंचायत के बानली गांव में एक मकान ढहने से पत्नी-पति मलबे में दब गए।

हिमाचल के इतिहास में पहली बार बारिश से एक दिन में 41 से अधिक लोगों की गई जान

इसमें पति को सुरक्षित निकाल लिया गया है जबकि पत्नी की मौत हो गई है। नालागढ़ के मलोण में मकान ढहने से दादी-पोता मलबे में दब गए। इसमें दादी की मौत हो गई। पोता और एक अन्य सदस्य घायल हैं।

जिला मंडी में बादल फटने, भूस्खलन और बाढ़ के चलते 18 लोगों की जान चली गई है। इसमें छह घायल हैं। तीन लोग लापता हैं। सरकाघाट के मसेरन में बादल फटने से एक महिला की मौत हो गई है। धर्मपुर में भूस्खलन के चलते दो की जान गई है। द्रंग क्षेत्र के सेगली में कुल सात लोगों की दबने से मौत हो गई है और छह घालय हैं।

मृतकों में तीन महिलाएं 3 बच्चे और एक व्यक्ति के शव भी बरामद कर लिए गए हैं। बल्ह क्षेत्र के टिक्कर गागल में 22 वर्षीय युवक अक्षत पुत्र मोहनलाल निवासी की मौत हुई है। मंडी सदर के स्कोर में एक महिला की भूस्खलन की चपेट में आने से मौत हुई है।

हिमाचल में यहां रोजगार का बड़ा मौका, 230 पदों के लिए होंगे साक्षात्कार

सांबल पंडोह में बादल फटने से छह लोगों की मौत हुई है। इनकी अभी तक पहचान नहीं हुई है, जबकि एक लापता है। मंडी के मझवाड़ में भी दो लोग लापता हैं।

कांगड़ा जिले में फतेहपुर की ठेहड़ पंचायत की खड्ड में तेज बहाव में बहने से एक 11 वर्षीय बालक की मौत हो गई है। मैक्लोडगंज में ट्रांसफार्मर का फ्यूज बदलते समय एमईएस कैंट में कार्यरत आउटसोर्स विद्युत कर्मी की भी मौत हो गई है।

रानीताल के निकट बाथू के पास जीप पर मलबा गिरने से ऊना अखबार लेकर जा रहे व्यक्ति की मौत हो गई है। सुजानपुर के निकट जलशक्ति विभाग के पंप हाउस के पास हुए भूस्खलन में एक नेपाली महिला की और भगेटू में एक वृद्ध की मौत हुई है।

हिमाचल में आज कौन सा रोड बंद कौन सा खुला, जानिए विस्तार से

 

 

श्री कालेश्वर महादेव मंदिर तक पहुंचा ब्यास का पानी, मंदिर परिसर जलमग्न

 

 

सोलन में तबाही : जडौण में बादल फटा, एक परिवार के 7 लोगों की गई जान

 

 

धर्मशाला : सकोह से गगल-कांगड़ा सड़क मार्ग भूस्खलन के कारण अवरुद्ध

 

कांगड़ा बाईपास मार्ग पर गिरी चट्टान, मटौर-शिमला एनएच बंद

 

ज्वालामुखी : ब्यास नदी उफान पर, चंबापत्तन से घलौर सड़क मार्ग अवरुद्ध

 

 

हिमाचल में फिर तबाही : शिमला-धर्मशाला हाईवे बंद, बिलासपुर में मकान और वाहन मलबे में दबे

 

पौंग झील का जलस्तर बढ़ा, छोड़ा जाएगा पानी-जलाशय से रहें दूर

 

नूरपुर : रात को कार रोककर चालक के साथ की मारपीट, सुबह लगा दी आग

 

 

सुंदरनगर बस हादसा : डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने चालक से वीडियो कॉल पर जाना हाल

 

तीसा हादसा : कांगड़ा और चंबा के 6 जवानों को अंतिम विदाई

 

कांगड़ा जिला में भारी बारिश को लेकर अलर्ट, बढ़ा ब्यास नदी का जलस्तर 

 

 

तीसा हादसा : कैसे बची गाड़ी में सवार चार लोगों की जान, जानने को पढ़ें खबर

 

जॉब अलर्ट : प्रोडक्शन और प्रोडक्शन हेल्पर के पदों पर भर्ती, इच्छुक युवा पहुंचे यहां

 

जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन की तिथि बढ़ाई
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *