Categories
ACCIDENT Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

शिमला : कृष्णा नगर लैंडस्लाइड में दबे दो लोगों के शव मिले

शिमला। हिमाचल की राजधानी शिमला में मंगलवार को हुए कृष्णा नगर  हुए लैंडस्लाइड में दो लोगों के शव मिले हैं। वहीं समरहिल शिव मंदिर लैंडस्लाइड में अब तक 13 शव निकाले गए। एक शव आज सुबह निकाला गया है।

शिमला के एसपी संजीव कुमार गांधी ने कहा कि दोनों जगहों पर फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। एसपी ने आशंका जताई है दोनों जगहों पर और लोग फंसे हो सकते हैं।

इंदौरा व फतेहपुर में आधी रात तक चलता रहा रेस्क्यू ऑपरेशन, 766 लोग सुरक्षित निकाले

 

बता दें कि कृष्णानगर में कल भूस्खलन की चपेट में आकर चंद पलों में आखों के सामने लोगों के आशियाने जमींदोज हो गए। देखते ही देखते पूरा मोहल्ला ही धंस गया। कृष्णानगर के विष्णु मंदिर क्षेत्र में मंगलवार दोपहर को करीब 12 बजे ही दरारें आनी शुरू हो गईं थीं।

पार्षद बिट्टू कुमार यहां पर दौरा करने पहुंचे और गिरने की कगार पर खड़े दो पेड़ों को काटने के आदेश दिए थे। नगर निगम शिमला के जेई भी उनके साथ मौके पर थे।

स्थिति को देखते हुए नगर निगम ने यहां लोगों को मकान खाली करने के आदेश जारी कर दिए। इसके बाद लोगों ने घर खाली कर दिए थे। शाम को करीब 4 बजे यहां पर भारी भूस्खलन हुआ। चंद पलों में सात से आठ मकान तबाह हो गए। इनमें कुछ मकान दो और तीन मंजिल के भी थे।

शिमला : होटल हिमलैंड के पास लैंडस्लाइड, खलीनी चौक से लिफ्ट के बीच यातायात बंद

2014 में 28 करोड़ की लागत से बना नगर निगम शिमला का इकलौता स्लॉटर हाउस यानी बूचड़खाना भी भूस्खलन में जमींदोज हो गया। स्लॉटर हाउस में काम कर रहे दो युवक भूस्खलन में दब गए। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भी रात को घटनास्थल पर पहुंचे थे और घटना का जायजा लिया।

पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार गांधी ने बताया कि मकान के मलबे में फंसे दो शव बरामद कर लिए गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि सुबह कुछ घरों में दरारें आ गई थी जिसके बाद अधिकतर लोगों ने घरों को खाली कर दिया था।

शिमला के उपायुक्त आदित्य नेगी ने कहा कि मलबे में और लोगों के दबे होने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। घटना के वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

हिमाचल : सिक्योरिटी कंपनी 93 पदों पर करेगी भर्ती, डिटेल जानने के लिए पढ़ें खबर

 

हिमाचल में यहां रोजगार का बड़ा मौका, 230 पदों के लिए होंगे साक्षात्कार

 

हिमाचल लोक सेवा आयोग का बड़ा फैसला, स्क्रीनिंग और पर्सनालिटी टेस्ट स्थगित

 

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने 20 अगस्त तक शैक्षणिक गतिविधियों पर रोक

जवाली : बछड़े को बचाने के लिए चालक ने मारी ब्रेक, पलट गई HRTC बस

 

हिमाचल के इतिहास में पहली बार बारिश से एक दिन में 41 से अधिक लोगों की गई जान

 

कांगड़ा में आफत की बारिश-बच्चे सहित दो की मौ’त, कई लोग फंसे-सड़कें भी बंद

 

जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन की तिथि बढ़ाई
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *