-
Himachal Latest
-
Trending News
कांगड़ा। पुराना कांगड़ा में कंक्रीट मिक्सर मशीन चोरी करने का मामला सामने आया है। कांगड़ा पुलिस ने रेहान बसेरा मिशन रोड कांगड़ा से कंक्रीट मिक्सर मशीन चोरी करने के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार करण शर्मा, निवासी वार्ड नंबर 01, पुराना कांगड़ा ने कांगड़ा थाना में शिकायत दर्ज करवाई थी कि उनकी कंक्रीट मिक्सचर मशीन उस स्थान से गायब हो गई जहां उन्होंने इसे रखा था।
शिकायत के बाद पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है और पुलिस टीम कंक्रीट मिक्सर मशीन की तलाश में जुट गई।
पुलिस ने नगरोटा बगवां के घरहाना गांव से दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान प्रफुल्ल कुमार उम्र 19 साल और अजय कुमार उम्र 20 साल के रूप में की गई है। आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 379, 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
धर्मशाला। कांगड़ा जिला के विधानसभा क्षेत्र धर्मशाला के तहत पड़ते घियाणा कलां गांव में मूंग दाल की खिचड़ी खाने के बाद एक परिवार के 6 लोगों की तबीयत बिगड़ने के मामले में पुलिस को पैथोलॉजी और विसरा रिपोर्ट का इंतजार है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से कुछ साफ नहीं हो पाया है। एसपी कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि मामले में एक की मृत्यु हुई है और तीन लोग अस्पताल में भर्ती हैं। तीनों की हालत स्थिर है।
पैथोलॉजी और विसरा रिपोर्ट के बाद ही मामले में कुछ कहना संभव हो पाएगा कि ऐसा कैसे हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी कुछ साफ नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि रिकवर होने पर अस्पताल में भर्ती तीन लोगों से भी बातचीत की जाएगी। इससे भी पता लगाने की कोशिश की जाएगी कि ऐसा कैसा हुआ है।
बता दें कि कांगड़ा जिला में धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र के तहत पड़ते घियाणा कलां में रहने वाले महेंद्र चौधरी उनकी पत्नी अनुराधा, उनका बड़ा बेटा अशनील चौधरी, उसकी पत्नी सुमन और महेंद्र का पोता आर्यन (16) 30 जुलाई की रात दाल-चावल खाकर सोने गए तो कुछ ही देर में सबकी तबीयत बिगड़ गई। परिवार टांडा अस्पताल में दवा लेकर लौटा और परहेज आदि करना भी शुरू कर दिया। इसी बीच 31 जुलाई को उनका छोटा बेटा अनिल फरीदाबाद से घर आया। दो दिन सब ठीक रहा इसके बाद 2 अगस्त की रात परिवार ने मूंग दाल की खिचड़ी खाई और सोने चले गए।
रात करीब 12 बजे चार लोगों (महेंद्र, अनुराधा, अशनील और सुमन) की तबीयत बिगड़ गई और उनको उल्टियां लगना शुरू हो गईं। जिसके बाद चारों को टांडा अस्पताल में आईसीयू में भर्ती करवाया गया। सुबह तक अनिल और आर्यन की भी तबीयत बिगड़ने लगी तो उनको भी एडमिट कर लिया गया।
अनिल और आर्यन की तबीयत में जल्द सुधार होने लगा, लेकिन बाकी चारों की तबीयत और बिगड़ने लगी। 4 अगस्त (शुक्रवार) सुबह अशनील और उसकी पत्नी सुमन की गंभीर हालत को देखते हुए परिजन इलाज के लिए दोनों को लुधियाना ले जा रहे थे। इसी दौरान अशनील ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। शव का मेडिकल कॉलेज टांडा में पोस्टमार्टम करवाया गया। सुमन का इलाज लुधियाना में चल रहा है। वहीं महेंद्र और अनुराधा अभी भी टांडा में भर्ती हैं। अनिल और आर्यन की हालत अब ठीक है। अशनील चौधरी पुत्र महेंद्र चौधरी कि धर्मशाला में जाने माने वकील थे।
धर्मशाला। कांगड़ा जिला पुलिस की नशे के कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। पिछले तीन दिन में चिट्टे और चरस के साथ एक महिला सहित 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। पालमपुर थाने के तहत कांगड़ा निवासी एक व्यक्ति के पास से सात ग्राम चिट्टा बरामद किया है। वहीं, पुलिस चौकी थुरल के तहत हमीरपुर जिला निवासी तीन लोगों के कब्जे से 0.83 ग्राम चिट्टा पकड़ा है। पुलिस स्टेशन भवारना में मामला दर्ज कर आगामी जांच जारी है।
थाना नगरोटा बगवां के तहत कांगड़ा जिला निवासी एक महिला से 125 ग्राम चरस पुलिस ने बरामद करने में सफलता हासिल की है। इसके अलावा कांगड़ा जिला एसआईयू टीम ने दो कांगड़ा जिला निवासी और एक पंजाब निवासी के कब्जे से 10.74 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। मामला थाना कांगड़ा में दर्ज किया गया है।
एसपी कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि नशा के कारोबार करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। नशा कारोबारियों को किसी भी सूरत में बक्शा नहीं जाएगा। https://youtu.be/DQY3h5e-c8c
रानीताल। कांगड़ा जिला के पुलिस थाना हरिपुर की पुलिस चौकी रानीताल की टीम को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चंदन के पेड़ चोरी करने के दो आरोपियों का गिरफ्तार किया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। आरोपियों के पास से चंदन के पेड़ काटने की आरी, चंदन के पेड़ की लकड़ी के छिलके बरामद किए हैं।
बता दें कि 20 मई 2023 को हरिपुर पुलिस थाना के तहत पड़त पुलिस चौकी रानीताल में चंदन के पेड़ चोरी होने का मामला आया था। रानीताल के गांव बाहद में मलकीती भूमि से चंदन के पांच पेड़ काटे गए थे। पुलिस थाना हरिपुर में मामला दर्ज कर रानीताल चौकी की पुलिस टीम ने जांच शुरू कर दी। जांच में पुलिस दो संदिग्धों सौरभ उर्फ पंकू (23) पुत्र वीरू राम निवासी हटली घुम्मर ज्वालामुखी कांगड़ा और शम्मी सूद (33) पुत्र जितेंद्र सूद निवासी वार्ड नंबर 6 बोहण ज्वालामुखी जिला कांगड़ा के बारे में पता चला कि ये दोनों भी ऐसे काम में संलिप्त रहते हैं।
पुलिस ने सौरभ उर्फ पंकू को पुलिस चौकी बुलाया। सख्ती से पूछताछ के बाद आरोपी ने जुर्म कबूल लिया। दूसरे साथी शम्मी सूद को पुलिस ने भगवार को धरा। पुलिस ने आरोपियों के पास से पेड़ काटने के लिए इस्तेमाल आरी भी बरामद की है। साथ ही आरोपी सौरभ उर्फ पंकू के घर से चंदल की लकड़ी के छिलके बरामद किए हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपियों को पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। डीएसपी देहरा अनिल ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
धर्मशाला। कांगड़ा जिला के पुलिस स्टेशन धर्मशाला के तहत एक महिला तो मैक्लोडगंज में एक व्यक्ति को चरस के साथ गिरफ्तार किया है। बता दें कि पुलिस स्टेशन धर्मशाला के तहत पड़ती पुलिस चौकी योल पुलिस टीम ने सिद्धबाड़ी क्षेत्र में घर में दबिश देकर एक महिला से पुलिस ने 315 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस को इस बारे काफी दिन से सूचना मिल रही थी। पुलिस ने एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
वहीं, मैक्लोडगंज पुलिस स्टेशन की टीम ने कांगड़ा जिला निवासी एक व्यक्ति से 78 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस स्टेशन मैक्लोडगंज में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी गई है।
बता दें कि कांगड़ा जिला पुलिस का नशा तस्करों के खिलाफ अभियान तेज हो गया है। सदर थाना धर्मशाला की टीम ने एक दिन पहले इक्कू मोड़ पर एक कार में पांच किलो से भी ज्यादा चरस बरामद की है। चरस के साथ क व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया है। व्यक्ति मंडी जिला का निवासी है। जानकारी के अनुसार मंगलवार को सदर थाना धर्मशाला के प्रभारी सुरेंद्र ठाकुर टीम के साथ पैट्रोलिंग पर थे। इस दौरान टीम द्वारा ट्रैफिक व्यवस्था को भी जांचा जा रहा था। टीम जब चामुंडा की ओर पैट्रोलिंग पर थी तो इक्कू मोड़ पर पावर हाउस के पास कार (एचपी 82-5005) को चेकिंग के लिए रोका गया।
कार को हल्कू राम (40) निवासी धर्मेड़, डाकघर झटींगरी, तहसील व पुलिस थाना पधर, जिला मंडी चला रहा था। पुलिस ने जब कार की तलाशी ली तो उसमें से 5 किलो 40 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने चरस को कब्जे लेने के साथ ही कार को भी जब्त कर लिया तथा आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच आरंभ कर दी है।
पालमपुर। हिमाचल के कांगड़ा जिला के पालमपुर के घुग्गर क्षेत्र में सेवानिवृत्त कैप्टन के घर में सात लाख की चोरी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पालमपुर पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि अन्य की तलाश जारी है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी से 85,000 की धनराशि भी बरामद की है।
आरोपी संभव उर्फ भोलू मूलत: बिहार का निवासी है और पिछले कई वर्षों से कांगड़ा के गुप्त गंगा में रह रहा था। भोलू के अन्य साथियों की तलाश जारी है। बताया जा रहा है कि उक्त आरोपी हिमाचल से बाहर भाग गए हैं ऐसे में पुलिस टीम उन्हें पकड़ने के लिए रवाना हो रही है। थाना प्रभारी संदीप शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।
बता दें कि 8 मई रात करीब 12 बजकर 10 मिनट पर पालमपुर के चौकी रोड स्थित कॉलोनी में तीन युवक चोरी के इरादे से घर में घुसे। दरवाजा खोलकर घर के अंदर दाखिल हुए। करीब तीन घंटे घर में रहे। आरोपी युवकों ने करीब सात लाख के गहने और नकदी की चोरी की है। पर आरोपी युवक सीसीटीवी कैमरे की नजर से नहीं बच पाए।
सीसीटीवी में युवकों को घर के अंदर घुसते साफ देखा जा सकता है। हालांकि, आरोपी युवकों को सीसीटीवी कैमरे लगे होने का पता चला गया था। उन्होंने कैमरे से छेड़छाड़ करने की भी कोशिश की। इसके बावजूद आरोपी युवकों ने बेखौफ होकर चोरी की घटना को अंजाम दिया।
जब चोरी की घटना हुई उस समय घर पर कोई नहीं था। सेवानिवृत्त कैप्टन सुभाष चंद सूद परिवार सहित देहरा में अपने संबंधियों के यहां गए हुए थे। परिवार के अनुसार चोर लगभग 12 तोले सोना, 2 लैपटॉप, 60000 नकद तथा अन्य सामान अपने साथ ले गए हैं।
सुबह की सैर पर निकले एक व्यक्ति को घुग्घर नाला मंदिर के समीप एक बैग दिखा और पास ही कुछ दस्तावेज पड़े थे। पासपोर्ट से मोबाइल नंबर मिला और नंबर पर फोन कर सामान उस स्थान पर पड़ा होने की जानकारी दी।
इस पर प्रभावित परिवार ने अपने संबंधी को इसकी सूचना दी। प्रभावित परिवार के परिचित रविंद्र सूद ने प्रभावित परिवार के घर जाकर पाया कि दरवाजा टूटा हुआ है तथा अंदर सामान बिखरा पड़ा है, जिस पर इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
पालमपुर। हिमाचल के कांगड़ा जिला के पालमपुर के घुग्गर क्षेत्र में सेवानिवृत्त कैप्टन के घर में सात लाख की चोरी के मामले में अभी आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। चोरी की वारदात के करीब 60 घंटे बाद भी कांगड़ा पुलिस खाली हाथ है। हालांकि, पुलिस के पास सीसीटीवी फुटेज के रूप में बड़ा सुबूत है। एसपी कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री का कहना है कि मामले में छानबीन जारी है। अब तक आरोपियों का पता नहीं लग पाया है।
बता दें कि 8 मई रात करीब 12 बजकर 10 मिनट पर पालमपुर के चौकी रोड स्थित कॉलोनी में तीन युवक चोरी के इरादे से घर में घुसे। दरवाजा खोलकर घर के अंदर दाखिल हुए। करीब तीन घंटे घर में रहे। आरोपी युवकों ने करीब सात लाख के गहने और नकदी की चोरी की है। पर आरोपी युवक सीसीटीवी कैमरे की नजर से नहीं बच पाए। सीसीटीवी में युवकों को घर के अंदर घुसते साफ देखा जा सकता है। हालांकि, आरोपी युवकों को सीसीटीवी कैमरे लगे होने का पता चला गया था। उन्होंने कैमरे से छेड़छाड़ करने की भी कोशिश की। इसके बावजूद आरोपी युवकों ने बेखौफ होकर चोरी की घटना को अंजाम दिया।
जब चोरी की घटना हुई उस समय घर पर कोई नहीं था। सेवानिवृत्त कैप्टन सुभाष चंद सूद परिवार सहित देहरा में अपने संबंधियों के यहां गए हुए थे। परिवार के अनुसार चोर लगभग 12 तोले सोना, 2 लैपटॉप, 60000 नकद तथा अन्य सामान अपने साथ ले गए हैं। सुबह की सैर पर निकले एक व्यक्ति को घुग्घर नाला मंदिर के समीप एक बैग दिखा और पास ही कुछ दस्तावेज पड़े थे। पासपोर्ट से मोबाइल नंबर मिला और नंबर पर फोन कर सामान उस स्थान पर पड़ा होने की जानकारी दी।
इस पर प्रभावित परिवार ने अपने संबंधी को इसकी सूचना दी। प्रभावित परिवार के परिचित रविंद्र सूद ने प्रभावित परिवार के घर जाकर पाया कि दरवाजा टूटा हुआ है तथा अंदर सामान बिखरा पड़ा है, जिस पर इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
अगर आप में से कोई इन युवकों को पहचानता हो तो पुलिस स्टेशन पालमपुर में सूचना दे। इन चोरों की सूचना देने वाले को उचित इनाम भी दिया जाएगा।