Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Crime Kangra State News

धर्मशाला में महिला लड़कियों से करवाती थी गंदा काम, धरी गई-दो युवतियां रेस्क्यू

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने की कार्रवाई

धर्मशाला। कांगड़ा जिला के पुलिस स्टेशन धर्मशाला के तहत सुधेड़ में पुलिस ने देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। मामले में महिला को गिरफ्तार किया है। साथ ही दो लड़कियों को रेस्क्यू किया गया है।

बता दें कि धर्मशाला पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी। धर्मशाला के साथ लगते सुधेड़ इलाके में एक महिला काफी लंबे समय से इस धंधे में संलिप्त थी। धर्मशाला पुलिस थाना के प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने धंधे का पर्दाफाश करने को लेकर जाल बिछाया।

धारा 144 : सलूणी उपमंडल में चार से अधिक व्यक्तियों के इकट्ठे होने पर प्रतिबंध 

पुलिस टीम सुधेड़ पहुंची और आरोपी महिला के ठिकाने पर दबिश दी। मौके पर दो युवतियों का रेस्क्यू किया गया। साथ ही आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया। मामले की पुष्टि एएसपी सिटी हितेश लखनपाल ने की है। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिमाचल में जनता पर बोझ : इंतकाल की फीस 25 गुणा बढ़ी-आदेश जारी

YouTube ने बदले नियम : 500 सब्सक्राइबर होते ही शुरू होगी कमाई, विस्तार से जानें

HPBOSE : 10वीं व 12वीं के छात्रों के लिए खुशखबरी, अब डिजी लॉकर पर मिलेंगे सर्टिफिकेट

हिमाचल में 16 जून से मछली पकड़ने पर रोक, कानून तोड़ा तो जाना होगा जेल

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *