Categories
Weather Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल में बढ़ने लगा पारा, मौसम बिगड़ने की भी है संभावना-जानिए अपडेट

मई माह में अब तक अच्छी हुई बारिश

शिमला। हिमाचल में मौसम में आए बदलाव से तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है। हिमाचल में न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य हैं। शनिवार को केलांग का सबसे कम न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री और शुक्रवार को ऊना का सबसे अधिक अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री रिकॉर्ड किया था।

जालंधर लोकसभा उपचुनाव: 58 हजार से अधिक मतों से जीते ‘आप’ प्रत्याशी

 

बता दें कि मौसम के बिगड़े मिजाजों से हिमाचल में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में भारी गिरावट आई थी। मई माह में जहां सूरज आग उगलता था वहीं इस बार ठंड पीछा नहीं छोड़ रही है। पर कुछ दिन से पड़ रही धूप के चलते पारे में बढ़ोतरी हुई है। पर आगे मौसम विज्ञान केंद्र ने मौसम खराब रहने की भी संभावना जताई है।

जालंधर लोस उपचुनाव : कांग्रेस के गढ़ में ‘आप’ की सेंध, मान ने केजरीवाल को दी बधाई

 

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की आज की अपडेट के अनुसार हिमाचल में 19 मई तक मौसम कुछ बिगड़ा रह सकता है। 14 मई को पूरे हिमाचल में मौसम खराब रहने की संभावना जताई है। अपडेट के अनुसार 14, 15, 16 और 17 मई को मैदानी, निचली और मध्य पहाड़ियों पर एक दो स्थानों पर गरज के साथ बिजली गिरने की संभावना है। इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है प्रदेश में मई माह में अब तक अच्छी बारिश हुई है।

कांगड़ा: ब्यास नदी में डूबने से युवक की गई जान, आया था बुआ के घर 

हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 10वीं और 12वीं का यह रिजल्ट किया आउट

13 मई, 2023 का राशिफल : आज क्या कहती है आपकी राशि, पढ़ें

जेएनवी में 11वीं में लेटरल एंट्री के लिए करें आवेदन, यह लास्ट डेट

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *