Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल में HRTC के 31 डिपो, 10 सब डिपो-3,142 बसें

विपिन परमार के सवाल के जवाब में दी जानकारी

शिमला। हिमाचल में एचआरटीसी (HRTC) के 31 डिपो और 10 सब डिपो हैं। इनमें कुल 3,142 बसें हैं। सरकार द्वारा डीजल बसों की इलेक्ट्रिक बसों में बदलने बारे विचार किया जा रहा है। यह जानकारी हिमाचल विधानसभा के बजट सत्र के दौरान सुलह के विधायक विपिन परमार के सवाल के जवाब में डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने दी है।

बजट सत्र: हिमाचल मिशन डिनोटिफाई के मुद्दे पर सदन में हो रही चर्चा

सवाल के जवाब में बताया गया कि सरकार द्वारा 10 जनवरी 2022 को एक नई योजना हिमाचल प्रदेश इलेक्ट्रिक पॉलिसी 2022 जारी की गई है। यदि इस योजना में कोई कमी महसूस की जाती है तो सरकार द्वारा इसमें संशोधन या नई इलेक्ट्रिक पॉलिसी बनाने पर विचार किया जाएगा।

ऊना: गगरेट के स्कूल मैदान में पलटा ट्रेलर-मचा हड़कंप

चार्जिंग प्वाइंट की रुपरेखा इस बात पर निर्भर करेगी कि कितनी बसों को एक समय में चार्जिंग प्वाइंट पर चार्ज करना है। एक चार्ज्ड इलेक्ट्रिक बस द्वारा तय किलोमीटर बस में उपलब्ध बैटरी की क्षमता पर निर्भर करती है। वर्तमान में बाजार में 150 Kwh से लेकर 250 Kwh तक की बैटरियों वाली बसें उपलब्ध है जोकि लगभग 150 किलोमीटर से लेकर 250 किलोमीटर तक चल सकती है।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Jobs/Career State News

HRTC में चालक के 276 पदों पर होगी भर्ती, आवेदन प्रक्रिया शुरू

अनुबंध आधार पर अस्थाई होगी नियुक्ति

शिमला। हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) में 276 पदों पर चालकों की भर्ती होगी। यह भर्ती अनुबंध आधार पर अस्थाई होगी। इच्छुक अभ्यर्थी 7 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं।

जनजातीय क्षेत्रों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 14 मार्च रखी है। नियुक्ति के बाद 15 हजार 360 रुपए वेतन मिलेगा। 276 पदों में 98 सामान्य वर्ग, 50 अनुसूचित जाति, 11 अनुसूचित जनजाति और 28 ओबीसी के अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित हैं।

खन्ना बोले- भूलें न कांग्रेसी, इंदिरा गांधी ने भी लगाया था BBC पर प्रतिबंध

योग्यता की बात करें तो 10वीं पास आवेदन कर सकते हैं। भारी वाहन का वैद्य लाइसेंस और भारी परिवहन वाहन चालक का तीन साल का अनुभव होना अनिवार्य है। आवेदक की आयु एक जनवरी 2021 को 18 से 45 साल होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट मिलेगी।

हिमाचल सीमेंट कंपनी विवाद- बैठक फिर बेनतीजा, दाम पर ट्रक ऑपरेटर्स अड़े 

HPPSC: इन स्क्रीनिंग टेस्ट के रिजल्ट आउट, ये अभ्यर्थी रहे सफल 

सीएम सुक्खू ने दौरा रद्द कर पांगी भेजा हेलीकॉप्टर, एयरलिफ्ट किया गंभीर मरीज

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Una State News

पंडोगा से चंडीगढ़ HRTC बस सेवा शुरू : क्या रहेगा समय और रूट-पढ़ें

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने दिखाई हरी झंडी

ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला में हरोली विधानसभा क्षेत्र के पंडोगा से चंडीगढ़ के लिए HRTC की सीधी बस सेवा का शुभारंभ हो गया है। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बुधवार को नई बस सेवा को हरी झंडी दिखाई। पंडोगा-हरोली-चंडीगढ़ बस सेवा सुबह 4:45 पंडोगा से चलेगी और ट्रिप्पल आईटी सलोह, लॉ कालेज बढ़ेड़ा, हरोली, टाहलीवाल, अजौली से होते हुए वाया श्री आनंदपुर साहिब, चंडीगढ़ पहुंचेगी।

शिमला : एसपी ऑफिस के पास मोबाइल शॉप में चोरी, लाखों के फोन उड़ा ले गए

HRTC की ये बस प्रतिदिन सुबह 4.45 बजे चलेगी, जो हरोली में सुबह 5.20 बजे पहुंचेगी और चंडीगढ़ से वापस शाम 3.20 बजे रवाना होगी। इस बस सेवा का भदसाली, ट्रिपल आईटी सलोह, हरोली, टाहलीवाल से अजौली से आनंदपुर साहिब में स्टॉपेज रहेगा, जिससे क्षेत्र की जनता को आने-जाने में सुविधा होगी।

ऊना में भीषण अग्निकांड : झुग्गी में भड़की आग, दो बच्चे-दो किशोर जिंदा जले

पंजाब के होशियारपुर से सटा पंडोगा जिला का सीमावर्ती गांव है। पंडोगा निवासियों सहित आसपास के ग्रामीणों तथा ट्रिप्पल आईटी सलोह में शिक्षा ग्रहण करने रहे विद्यार्थियों की चंडीगढ़ के लिए बस सेवा शुरू करने की लंबे अरसे से मांग चल रही थी। इस बस सेवा के शुरु होने से जहां एक ओर इन विद्यार्थियों को लाभ होगा वहीं दूसरी ओर चंडीगढ़ में उपचार के लिए जाने वाले लोगों को भी सुविधा होगी।

 

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हरोली विधानसभा क्षेत्र में सड़कों का विस्तारीकरण और सुधारीकरण किया जाएगा ताकि लोगों को बेहतर यातायात की सुविधा मिल सके। उन्होंने कहा कि पंडोगा-पंजावर सड़क को नए सिरे से तैयार किया जाएगा। इसके लिए शीघ्र ही टेंडर की प्रक्रिया आरंभ कर दी जाएगी। पंडोगा और पंजावर को जोड़ने वाली यह क्षेत्र की महत्वपूर्ण सड़क है। सड़क का बेहतरीन रुप से सुधारीकरण करके इसे जनता को समर्पित किया जाएगा।

 

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार धर्म स्थलों पर श्रद्धालुओं को हर प्रकार की सुविधाएं प्रदान करने के लिए कृतसंकल्प है। प्रदेश के सभी धार्मिक स्थलों को सड़क सुविधा से जोड़ा जाएगा ताकि श्रद्धालु आसानी से विभिन्न धार्मिक स्थलों पर दर्शनार्थ आ-जा सकें। इसी दिशा में ईसपुर के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल दमामिया में भी सुविधाओं का इजाफा किया जाएगा। ईसपुर से दमामिया के लिए शीघ्र ही सड़क का निर्माण किया जाएगा जिसके लिए विधायक प्राथमिकता के तहत 7 करोड़ रुपये स्वीकृत हो चुके हैं। इसके अलावा सलोह से भदसाली तथा हरोली से कर्मपुर सडकों का भी निर्माण किया जाएगा।

 

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हरोली-रामपुर पुल को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जाएगा। इस पुल पर सोलर लाईट्स स्थापित कर दी गई हैं। पर्यटकों व आगंतुकों की सुविधा के लिए यहां रेन शैल्टर, फूड कोर्ट और सेल्फी प्वाइंट बनाया जाएगा।

 

इसके अलावा पुल के समीप स्टेडियम के निर्माण के लिए भी प्रयास तेज कर दिए गए हैं ताकि यहां आने वाले बच्चे, युवा व अन्य लोगों को शारीरिक तौर पर फिट रहने के लिए सैर करने के साथ-साथ व्यायाम करने के लिए उचित स्थान मिल सके। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव अशोक ठाकुर, जिला कांग्रेस अध्यक्ष रणजीत राणा, एसडीएम हरोली विशाल शर्मा, आरएम एचआरटीसी सुरेश धीमान सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla Kangra State News

धर्मशाला से शिमला नाइट वोल्वो शुरू : जानिए रूट, टाइम और किराया

धर्मशाला। धर्मशाला से शिमला अब नाइट वोल्वो की सुविधा मिल गई है। बस सर्विस शुरू हो चुकी है। वोल्वो बस वाया दाड़ी, शीलाचौक, कांगड़ा, ज्वालाजी, नादौन, हमीरपुर, भोटा, घुमारवीं, घाघस और दाड़लाघाट चल रही है।

धर्मशाला से बस रात साढ़े 9 बजे शिमला के लिए रवाना होगी और सुबह करीब 5 बजे शिमला पहुंचेगी। कांगड़ा से रात सवा दस, ज्वालाजी से 11 बजकर 35 मिनट, नादौन से 11 बजकर 50, हमीरपुर से रात साढ़े 12, घुमारवीं से रात डेढ़ बजे, दाड़लाघाट से सवा तीन बजे शिमला के लिए रवाना होगी।

युवक बर्थ डे मनाने जा रहा था मनाली, हादसे में गई जान-तीन दोस्त घायल

ऐसे ही शिमला से भी रात साढ़े 9 बजे धर्मशाला के लिए रवाना होगी। सुबह करीब 5 बजे धर्मशाला पहुंचेगी। हमीरपुर में रात दो बजे, कांगड़ा में सुबह करीब चार बजे पहुंचेगी। नादौन से करीब अढाई बजे, ज्वालाजी से करीब 2 बजे और रानीताल से करीब साढ़े तीन के आसपास रवाना होगी।

धर्मशाला से शिमला किराए की बात करें तो करीब 932 रुपए किराया लगेगा। शिमला से धर्मशाला करीब 923 रुपए किराया लगेगा। कांगड़ा से शिमला करीब 852 रुपए, ज्वालाजी से 719 रुपए किराया लगेगा।

गाय का दूध 80 तो भैंस का 100 रुपये लीटर की दर से खरीदेगी सुक्खू सरकार

UPSC ने 111 पदों पर शुरू की भर्ती प्रक्रिया, करें आवेदन-ये लास्ट डेट

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें