Breaking News

  • हिमाचल : यौन उत्पीड़न व छेड़छाड़ मामलों में संलिप्त इन तीन शिक्षकों की सेवाएं समाप्त
  • सोलन : हॉस्टल की बालकनी से कूदा निजी विश्वविद्यालय का छात्र-IGMC रेफर
  • पालमपुर में फिर आई सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, इस बार भरे जाएंगे 120 पद
  • ITI मंडी में कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव : 26,500 रुपए तक वेतन के साथ मिलेगी कई सुविधाएं
  • ऑपरेटर्स और अप्रेंटिस के 100 पदों पर निकली भर्ती, हमीरपुर में होंगे इंटरव्यू
  • सेल्स एग्जीक्यूटिव और सेल्स मेनेजर के पदों पर भर्ती, घुमारवीं में 17 को इंटरव्यू
  • HPRCA : अध्यापकों की विभिन्न श्रेणियों के कुल 808 पदों पर भर्ती, करें आवेदन
  • कांगड़ा जिला के लिए फिर आ गई सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर की भर्ती
  • सरकाघाट छात्रा हत्याकांड : आरोपी अस्पताल में भर्ती, जांच में हुए कई खुलासे
  • CBSE : 10वीं कक्षा का रिजल्ट घोषित, यहां चेक कर सकते हैं अपना परिणाम

HPSSC ने जूनियर ऑफिस असिस्टेंट पोस्ट कोड 965 का पेपर किया रद्द

ewn24news choice of himachal 24 Dec,2022 12:13 am

    महिला कर्मी के रिश्वत मामले में पकड़े जाने के बाद लिया फैसला

    हमीरपुर। हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर (HPSSC) ने जूनियर ऑफिस असिस्टेंट आईटी पोस्ट कोड 965 का पेपर रद्द कर दिया है। हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग की गोपनीय शाखा में तैनात वरिष्ठ अधीक्षक को 2 लाख 50 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किए जाने के मामले के बाद आयोग ने यह फैसला लिया है।
    JOA IT मामला : ऐसे पकड़ में आई HPSSC की कर्मी और उसका बेटा

    मामले के बाद आयोग ने बैठक की और पेपर को रद्द करने का फैसला लिया। इसकी पुष्टि हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने की है।

    बता दें कि विजिलेंस थाना हमीरपुर में मामले को लेकर शिकायत प्राप्त हुई। संजय दलाल नामक व्यक्ति ने शिकायतकर्ता से 25 दिसंबर को होने वाले जेओए आईटी पोस्ट कोड 965 के प्रश्न पत्र उपलब्ध करवाने की बात कही। 23 दिसंबर को विजिलेंस हमीरपुर ने स्वतंत्र गवाहों के साथ एक ट्रैप टीम का गठन किया।
    हिमाचल : JOA IT का पेपर रद्द – रिश्वत लेते धरी HPSSC की कर्मचारी

    संजय (दलाल) ने शिकायतकर्ता से एनआईटी हमीरपुर में मिलने के लिए दोबारा संपर्क किया और उसे हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी हमीरपुर स्थित गोपनीय शाखा में तैनात वरिष्ठ अधीक्षक उमा आजाद के घर ले गया।

    उसने अपने बेटे निखिल आजाद के साथ दलाल को प्रश्न पत्र प्रदान किए। उसी वक्त विजिलेंस की टीम ने उन्हें नकद और प्रश्नपत्रों के साथ पकड़ लिया। हमीरपुर विजिलेंस पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है, जिसकी आगे की जांच की जा रही है। दलाल को ऑनलाइन भुगतान करने वाले दो और अभ्यर्थियों को भी पकड़ा गया है।

    बता दें कि आयोग ने मई 2022 में जूनियर ऑफिस असिस्टेंट आईटी के 198 पदों के लिए आवेदन मांगे थे। अक्टूबर 2022 में 121 पद जोड़े जाने के बाद पदों की संख्या 319 हो गई। इन पदों के लिए 1,03,344 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। छंटनी परीक्षा 25 दिसंबर 2022 रविवार को आयोजित की जानी थी।
    सीएम सुक्खू के निर्देशः हाई अलर्ट पर रहें PWD और स्वास्थ्य विभाग


    हिमाचल की कांग्रेस सरकार ने वादे पूरे करने के लिए जनता से मांगा वक्त

    [embed]
    [/embed]

     


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather