Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Jobs/Career Solan State News

सोलन : MCA व इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग के लिए नौकरी का मौका

12 मार्च को होंगे कैंपस इंटरव्यू

 

सोलन-मैसर्ज़ मित्रा मेडिकल सर्विसेज परवाणु में 03 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 12 मार्च, 2024 को प्रातः 10.30 बजे उप रोजगार कार्यालय कसौली में आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी ज़िला रोजगार अधिकारी संदीप ठाकुर ने दी।

संदीप ठाकुर ने कहा कि उक्त पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता एमसीए (MCA) व इलेक्ट्रॉनिक्स एण्ड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग व आयु 21 से 30 वर्ष के मध्य होनी चाहिए।

हिमाचल कैबिनेट : SMC टीचर को नियमित करने का निकाला रास्ता, जिला परिषद कर्मियों को सौगात

उन्होंने कहा कि इन पदों की विस्तृत जानकारी आवेदक विभागीय पोर्टल EEMIs पर प्राप्त की जा सकती है।
उन्होंने कहा कि अधिक जानकारी के लिए कार्यालय नंबर 01792-227242, मोबाइल नंबर 70189-18595 तथा 70180-23273 पर संपर्क किया जा सकता है।

हिमाचल कैबिनेट बैठक : महिलाओं को 1500 रुपए देने की योजना पर लगी मुहर

 

हिमाचल लोक सेवा आयोग ने HAS और HPS का रिजल्ट निकाला- जानें डिटेल 

हिमाचल जूनियर क्लर्क भर्ती : दो चरणों में होगी परीक्षा, नहीं होगा इंटरव्यू

हिमाचल जल शक्ति विभाग में इन पदों पर निकली भर्ती, 29 तक करें आवेदन

कांगड़ा : बनखंडी में बस में सफर कर रही महिला के बैग से उड़ाए गहने, हरियाणा निवासी तीन धरे

मुख्यमंत्री की बड़ी घोषणा : हिमाचल की महिलाओं को नए वित्त वर्ष से मिलेगी 1500 रुपए पेंशन

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn24
Categories
ACCIDENT TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Solan State News

परवाणू ट्राला हादसा : मंडी और पंजाब के युवक की गई जान, तीन घायल

घायलों को पंचकूला अस्पताल में करवाया भर्ती

परवाणू। हिमाचल के सोलन जिला के परवाणू में सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हुई है, तीन लोग घायल हैं। घायलों को पंचकूला अस्पताल भेजा गया है।

हादसा चंडीगढ़-शिमला नेशनल हाईवे पर परवाणू बाईपास के पास कामली के नजदीक हुआ है। हादसे में एक कार और बाइक ट्राले की चपेट में आ गई।

हिमाचल कैबिनेट : तहसीलदार और नायब तहसीलदार सहित इन पदों पर भर्ती की मंजूरी

 

बता दें कि किसी मेडिकल से संबंधित एनजीओ में कार्यरत चार लोग आदित्य (35) निवासी करसोग मंडी, हरमनदीप (30) निवासी फरीदकोट पंजाब, विजय शर्मा और अंकुश कार में सवार होकर चंडीगढ़ से शिमला की तरफ जा रहे थे।

उसी दिशा में जामली क्षेत्र का दंपति अपने बच्चे के साथ बाइक पर जा रहा था। ट्राला शिमला से चंडीगढ़ की तरफ जा रहा था।

हिमाचल कैबिनेट : लोगों को बड़ी राहत, बदलेगा पंचायती राज विभाग का यह नियम

 

सभी वाहन अपनी-अपनी लेन में जा रहे थे। कामली के पास चालक ट्राले से नियंत्रण खो बैठा और ट्राला डिवाइडर को तोड़ते हुए दूसरी लेन में घुस गया।

दूसरी लेन में जा रही उक्त व्यक्तियों की कार और बाइक को चपेट में ले लिया। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। ट्राला कार के ऊपर था और बाइक सवार कार के नीचे था।

हिमाचल : लेक्चरर स्कूल न्यू स्क्रीनिंग टेस्ट की तिथि घोषित, डिटेल में जानें

 

मामले की सूचना परवाणू पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाया। करीब अढ़ाई घंटे की मशक्कत के बाद सभी लोगों को कार से निकाल लिया गया।

हादसे में आदित्य और हरमनदीप की मौत हो गई। विजय शर्मा और अंकुश घायल हुए हैं। बाइक सवार भी हादसे में घायल हुआ है। पत्नी और बच्चा सुरक्षित हैं।

कुल्लू : तेलगांना की नव्या को पैराग्लाइडिंग का शौक पड़ा भारी, गिरकर गंवाई जान

 

बताया जा रहा है कि बाइक में सवार महिला और बच्चा पहले की गिर गए थे। बाइक सवार कार के नीचे आ गया। घायलों को पंचकूला ले जाया गया है।

ट्राला परवाणू का बताया जा रहा है। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। परवाणू पुलिस मामला दर्जकर जांच में जुटी है।

AIIMS बिलासपुर में MBBS का छात्र हॉस्टल की चौथी मंजिल से कूदा, गई जान

सिरमौर : घर के आंगन में मिला 6-7 माह का भ्रूण, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

हिमाचल : JOA, जूनियर ऑडिटर सहित इन 120 पदों पर निकाली भर्ती

शिमला : कड़ाके की ठंड में भी डटे रहे JOA IT पोस्ट कोड 817 के अभ्यर्थी

कांगड़ा : गगल ट्रैक्टर चोरी मामले में पंजाब से दो धरे- एक कोका कोला का चालक

कांगड़ा : दुबई में सिक्योरिटी गार्ड के 200 पदों पर भर्ती, 70000 रुपए तक सैलरी

सोलन : अर्की वन मंडल में वन मित्र भर्ती के लिए फिजिकल टेस्ट की तिथि घोषित

जेएनवी पपरोला में 9वीं और 12वीं कक्षा लेटरल चयन परीक्षा को लेकर अपडेट 

Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

हिमाचल के परवाणू और कालाअंब शहर को मिला स्वच्छ वायु सर्वेक्षण पुरस्कार

तीन लाख की आबादी की श्रेणी में सम्मानित

शिमला। हिमाचल को स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2023 पुरस्कार से नवाजा गया है। पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय भारत सरकार द्वारा हिमाचल के दो शहरों परवाणू और कालाअंब को दो राष्ट्रीय सत्र के स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2023 पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। तीन लाख की आबादी की श्रेणी के तहत परवाणू और कालाअंब शहर ने क्रमश प्रथम और द्वितीय श्रेणी प्राप्त की है।

किन्नौर : निगुलसरी में भारी भूस्खलन से अवरुद्ध NH-5, देश दुनिया से कटा संपर्क

 

इन दो शहरों को स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2023 पुरस्कार के साथ 37.50 लाख और 25 लाख रुपए के नकद पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस उपलब्धि के लिए राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, जिला प्रशासन, शहरी निकायों, अन्य हितधारकों, परवाणू, कालाअंब शहरों के आम नागरिकों और हिमाचल आने वाले पर्यटकों को बधाई दी है।

हिमाचल के चंबा में बड़ा हादसा : 3 की गई जान, चार बच्चों सहित 8 घायल

 

उन्होंने कहा कि हिमाचल सरकार हमेशा राज्य के सतत विकास के उद्देश्य को साकार करने के लिए पर्यावरण के साथ विकास को संतुलित करते हुए हरित राज्य की राह पर अग्रसर है।

यह पुरस्कार जिम्मेदार और पर्यावरण के प्रति जागरूक पर्यटन, स्थानीय समुदाय का सहयोग और हमारी एजेंसियों के मध्य सामंजस्य व निरंतर प्रयासों के वजह से संभव हो पाया है। सरकार सभी हितधारकों के सहयोग से हरित राज्य की राह पर सदैव आगे बढ़ने के लिए प्रतिबद्ध है।

मंडी एएसपी की सरकारी गाड़ी और स्कूटी टक्कर मामले में बड़ा खुलासा, देखें वीडियो

 

बता दें कि हिमाचल प्रदेश ने पर्यावरण वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रदान किए गए राष्ट्रीय स्तर के नौ स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2023 पुरस्कारों में से दो पुरस्कार जीते हैं।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान व केंद्रीय मंत्री, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन, भारत सरकार भूपेन्द्र यादव द्वारा क्रमशः 37.50 लाख और 25 लाख रुपये का नकद पुरस्कार इन दोनों शहरों को प्रदान किया गया।

हिमाचल : गाड़ी चलाते मोबाइल पर कर रहे बात और सोच रहे कोई नहीं देख रहा-तो गलत हैं आप

 

यह सम्मान समारोह “स्वच्छ वायु दिवस” पर 7 सितंबर 2023 को कुशाभाऊ ठाकरे हॉल, इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर भोपाल, मध्य प्रदेश में आयोजित किया गया। हिमाचल प्रदेश राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य सचिव अनिल जोशी (आईएफएस) ने राज्य की ओर से पुरस्कार प्राप्त किया।

हिमाचल : मैदानों में अभी और सताएगी उमस भरी गर्मी, 12 सितंबर तक मौसम साफ

 

 

हिमाचल : मैदानों में अभी और सताएगी उमस भरी गर्मी, 12 सितंबर तक मौसम साफ

 

बैजनाथ से बीड़ गुनेहड़ रूट पर दौड़ी HRTC बस, सीपीएस ने दिखाई हरी झंडी

 

चंबा मणिमहेश यात्रा शुरू, सैकड़ों ने लगाई आस्था की डुबकी, इन बातों का रखें ध्यान

 

Categories
PHOTO GALLERY

सीएम से मिला नप परवाणू का प्रतिनिधिमंडल

शिमला। नगर परिषद परवाणू, जिला सोलन के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज यहां अध्यक्ष निशा शर्मा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से भेंट की।  उन्हें प्रदेश के मुख्यमंत्री का पदभार ग्रहण करने पर बधाई दी। उपाध्यक्ष सोनिया शर्मा और राजेश शर्मा, अमित गुप्ता तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
विभिन्न क्षेत्रों से संबंधित लोगों और अन्य प्रतिनिधिमंडलों ने भी मुख्यमंत्री से भेंट कर पदभार ग्रहण करने पर बधाई दी।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें