Categories
Top News business

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण होंगी पॉटरी बर्न की ग्लोबल ब्रांड एंबेसडर

नई दिल्ली। दुनिया के सबसे बड़े डिजिटल-फर्स्ट, डिज़ाइन-आधारित और सस्टेनेबल होम रिटेलर ‘पॉटरी बार्न’ ने प्रतिष्ठित इंटरनेशनल सेलिब्रिटी दीपिका पादुकोण को ग्लोबल ब्रांड एम्बेसडर के तौर पर साइन किया है।

Bank Jobs: इस बैंक में 551 पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें आवेदन 
ब्रांड एम्बेसडर होने के साथ दीपिका, पॉटरी बार्न के साथ मिलकर एक कनेक्शन लाने की तैयारी में भी हैं। पॉटरी बार्न, विलियम्स-सोनोमा, इंक. का एक पोर्टफोलियो ब्रांड है और इसी सितंबर में कंपनी ने रिलायंस ब्रांड्स लिमिटेड के साथ पार्टनरशिप में पहला स्टोर दिल्ली में खोला था।

दीपिका पादुकोण अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में पॉटरी बार्न की इन-हाउस डिजाइन टीम के साथ मिलकर एक नए कनेक्शन पर काम करेंगी जिसे 2023 में लॉन्च किया जाएगा। दीपिका पादुकोण ने इस साझेदारी पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि “इंटीरियर डिजाइनिंग को लेकर मेरा जुनून किसी से छिपा नहीं है।

यही वजह है कि मैं ग्लोबल होम फर्निशिंग लीडर पॉटरी बार्न के साथ जुड़ कर रोमांचित महसूस कर रही हूं और उनके साथ मिलकर कुछ शानदार काम करने को तैयार हूं।”

पॉटरी बार्न चीफ डिजाइन ऑफिसर मोनिका भार्गव ने कहा, “हम वैश्विक आइकन दीपिका पादुकोण के साथ साझेदारी करने को लेकर उत्साहित हैं। 2023 में हम नए कलेक्शन लॉन्च करेंगे और ग्राहक दीपिका की सिग्नेचर स्टाइल के साथ पॉटरी बार्न के प्रतिष्ठित डिजाइनों से अपने घरों को सजा सकेंगे।“

दुनिया भर में पॉटरी बार्न को होम फर्निशिंग इंडस्ट्री क्षेत्र में अपनी सेवा और गुणवत्ता वाले उत्पादों के लिए जाना जाता है। ऐसे उत्पाद जो लंबे समय तक चलते हैं और वनों को भी नुकसान नहीं पहुंचाते। पॉटरी बार्न की उत्पाद श्रृंखला में फर्नीचर, बिस्तर, स्नान, कालीन, पर्दे, टेबलटॉप, लाइटिंग और सजावटी सामान शामिल हैं।

कांग्रेस की जीत और मुख्यमंत्री पद को लेकर क्या बोले मुकेश अग्निहोत्री-जानिए 

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Kangra State News

हिमाचल सीयू में होगा अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन, धर्मगुरु दलाई लामा करेंगे शिरकत

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सत प्रकाश बंसल ने किया आमंत्रित

धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय, धर्मशाला के कुलपति प्रो. सत प्रकाश बंसल ने बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा से शिष्टाचार भेंट की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस भेंट का मुख्य उद्देश्य हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय द्वारा मार्च 2023 माह में प्रस्तावित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन के उद्‌घाटन सत्र में दलाईलामा को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित करना था, जिसे धर्मगुरु दलाई लामा ने सहर्ष स्वीकार किया। इस सम्मेलन का मुख्य विषय ‘करुणा, शांति व अहिंसा जैसे मूल्यों को आगे में बढ़ाने में पुरातन भारतीय शिक्षा व संस्कृति का योगदान’ के इर्द-गिर्द रहेगा।

Bank Jobs: इस बैंक में 551 पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें आवेदन 

इस संबंध में प्रो. बंसल ने बताया कि इस सम्मेलन को इंटरनेशनल बौद्ध कन्फैडरेशन (IBC), संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार तथा हिमाचल प्रदेश सरकार के संयुक्त तत्वाधान में हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय, धर्मशाला द्वारा आयोजित किया जाएगा। इस सम्मेलन के लिए आदरणीय दलाई लामा ने बहुमूल्य सुझाव भी दिए और मार्गदर्शन किया। इस सम्मेलन हेतु केंद्रीय तिब्बत प्रशासन (CTA) का पूरा सहयोग प्रदान करने का आश्वासन भी दिया।

प्रो. बंसल ने बताया कि बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा को हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय द्वारा तिब्बत व बौद्ध धर्म अध्ययन के लिए विश्विद्यालय द्वारा शुरू किए केंद्रों व कोर्सेस की भी जानकारी प्रदान की, जिसकी धर्मगुरु ने बहुत सराहना की और विश्वविद्यालय को बधाई भी दी। वहीं इस विषय पर बौद्ध धर्मगुरु ने यह कहा कि विश्वविद्यालय के ऐसे प्रयासों से बौद्ध धर्म के मौलिक सिद्धांतों को आगे बढ़ाने व वर्तमान समय में शांति व अहिंसा के मूल्यों को विकसित करने में मदद मिलेगी।

इन कोर्सेस को अधिक सफल बनाने के लिए केंद्रीय तिब्बत प्रशासन (CTA)द्वारा विश्वविद्यालय को अपेक्षित सहयोग प्रदान किया जाएगा। बौद्ध धर्मगुरु से करीब 35-40 मिनट तक चली इस भेंट में प्रो. बंसल के साथ उनकी पत्नी डॉ. सुनीता बंसल, विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. विशाल सूद, प्रो. सैमदंग रिंपोछे तथा अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध कन्फैडरेशन के सलाहकार राजेश कुमार रैणा मौजूद रहे।

देहरा: होशियार सिंह और भाजपा के कम हुए वोट-कांग्रेस की अच्छी वापसी

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  
Categories
Politics TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

हिमाचल में सरकार बनाने की कवायद, प्रतिभा सिंह के पक्ष में नारेबाजी

शिमला में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उमड़ा हुजूम

शिमला। हिमाचल में भाजपा रिवाज बदलने में कामयाब नहीं हो सकी है। पुरानी परंपरा के अनुसार कांग्रेस ने सत्ता में वापसी की है। कांग्रेस ने हिमाचल विधानसभा चुनाव में स्पष्ट बहुमत हासिल करते हुए 68 में से 40 सीटों पर विजय प्राप्त की है। भाजपा 25 सीटें ही जीत पाई है। तीन सीटों पर आजाद प्रत्याशी जीते हैं।

हिमाचल विस चुनाव : इन सीटों पर करीबी रहा मुकाबला-सराज में बड़ी जीत

हिमाचल विधानसभा चुनाव में जीत के बाद कांग्रेस ने सरकार बनाने की कवायद तेज कर दी है। कांग्रेस नेता भूपेश बघेल, भूपेंद्र सिंह हुड्डा और राजीव शुक्ला ने राजभवन में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मुलाकात की। कांग्रेस नेताओं ने राज्यपाल के समक्ष सरकार बनाने का दावा पेश किया है।

वहीं, शिमला में सियासी गरमाहट तेज हो गई है। कांग्रेस के कार्यकर्ता शिमला में जुटे हैं। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने भी मुख्यमंत्री पद की दावेदारी ठोक दी है। उन्होंने होली लॉज में पत्रकारों से बातचीत में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह के नाम पर दावेदारी पेश की। आज शिमला में प्रतिभा सिंह के समर्थकों ने प्रतिभा सिंह के पक्ष में जमकर नारेबाजी की। हमारा मुख्यमंत्री कैसा हो, रानी साहिबा जैसा हो आदि नारे लगाए। कांग्रेस के रोहड़ू के विधायक मोहन लाल ब्राक्टा और रामपुर के विधायक नंद लाल जब कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन पहुंचे तो उनके समर्थकों ने भी प्रतिभा सिंह के पक्ष में नारेबाजी की।

Bank Jobs: इस बैंक में 551 पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें आवेदन 

आज 6 बजे कांग्रेस विधायक दल की बैठक होगी। बैठक में मुख्यमंत्री पद को लेकर चर्चा होगी। बैठक में चर्चा के बाद नाम हाईकमान को भेजें जाएंगे। हाईकमान की हरी झंडी मिलने के बाद मुख्यमंत्री के चेहरे का ऐलान होगा। मुख्यमंत्री पद की दौड़ में प्रतिभा सिंह, मुकेश अग्निहोत्री, सुखविंदर सिंह सुक्खू आदि नेता हैं।

पर कांग्रेस प्रतिभा सिंह को मुख्यमंत्री बनाती है तो उन्हें 6 माह में किसी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़कर जीतना होगा। इसके लिए किसी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक को इस्तीफा देना होगा। ऐसे में अगर चुने विधायकों में से ही मुख्यमंत्री चुनने का बात आएगी तो मुकेश अग्निहोत्री का पलड़ा भारी दिखता है। क्योंकि मुकेश अग्निहोत्री होली लॉज के भी नजदीक हैं।  वहीं, सुखविंदर सिंह सुक्खू भी हाईकमान से नजदीकियों से चलते इस दौड़ में हैं। हालांकि, चौधरी चंद्र कुमार का नाम भी लिया जा रहा है। पर उनकी दावेदारी इतनी मजबूत नहीं दिखती है।

 

Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Result Hamirpur State News

HPSSC Breaking: स्टेनो टाइपिस्ट का यह रिजल्ट आउट

स्किल टेस्ट में 107 अभ्यर्थी सफल घोषित

हमीरपुर। हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग (HPSSC) हमीरपुर ने स्टेनो टाइपिस्ट पोस्ट कोड 928 के स्किल टेस्ट का रिजल्ट घोषित कर दिया है। इसमें 107 अभ्यर्थी आगामी प्रक्रिया के लिए सफल घोषित किए हैं। सफल अभ्यर्थियों का दस्तावेज मूल्यांकन 6 जनवरी को आयोग (HPSSC) के कार्यालय में सुबह 10 बजे होगा।

कांगड़ा: सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 150 पदों पर होगी भर्ती

बता दें कि ये 66 पद अनुबंध आधार पर भरे जाने हैं। इन पदों को भरने के लिए 29 मई 2022 को लिखित परीक्षा आयोजित की थी। स्किल टेस्ट 1 अगस्त से 20 अगस्त तक आयोजित किया था।

CBSE: 1 जनवरी से शुरू होगी 10वीं और 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षा

 

[pdf-embedder url=”https://ewn24.in/wp-content/uploads/2022/12/HPSSC-9.pdf” title=”HPSSC 9″]

 

505 अभ्यर्थी स्किल टेस्ट में अपेयर हुए थे। 505 में से 107 ने स्किल टेस्ट क्वालिफाई किया है। रिजल्ट हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग (HPSSC) की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है। रिजल्ट निकाले जाने की पुष्टि आयोग (HPSSC) के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने की है।

हिमाचल: वीरभद्र सिंह के नाम पर प्रतिभा ने ठोकी मुख्यमंत्री पद की दावेदारी, पढ़ें खबर

 

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  

 

Categories
Top News PHOTO GALLERY

राज्यपाल से मिले कांग्रेस नेता, सरकार बनाने का दावा पेश

शिमला। हिमाचल में सरकार बनाने की कवायद तेज़ हो गई है। शुक्रवार को कांग्रेस नेता भूपेश बघेल, भूपेंद्र सिंह हुड्डा और राजीव शुक्ला ने राजभवन में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मुलाकात की। कांग्रेस नेताओं ने राज्यपाल के समक्ष सरकार बनाने का दावा पेश किया है।

Bank Jobs: इस बैंक में 551 पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें आवेदन 

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Jobs/Career Kangra State News

कांगड़ा: सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 150 पदों पर होगी भर्ती

आयु 21 वर्ष से 37 वर्ष रखी गई है

धर्मशाला। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। सिक्योरिटी एंड इंटेलिजेंस सर्विसेज (इंडिया) लिमिटेड, आरटीए झबोला, जिला बिलासपुर हि.प्र ने सिक्योरिटी गार्ड और सिक्योरिटी सुपरवाइजर के 150 पद (केवल पुरुष) अधिसूचित किए हैं। इनके लिए कांगड़ा जिला के उपरोजगार कार्यालयों में साक्षात्कार होंगे।

CBSE: 1 जनवरी से शुरू होगी 10वीं और 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षा

क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी धर्मशाला शम्मी शर्मा ने बताया कि 12 दिसंबर को कांगड़ा जिला के उप रोजगार कार्यालय देहरा और 13 को कांगड़ा जिला के उप रोजगार कार्यालय बड़ोह में पात्र युवाओं के साक्षात्कार लिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास, कद 168 सेंटीमीटर से अधिक तथा आयु 21 वर्ष से 37 वर्ष रखी गई है। साक्षात्कार 12 दिसंबर को उप रोजगार कार्यालय देहरा और 13 को उप रोजगार कार्यालय बड़ोह में प्रातः 10 बजे से लिए जाएंगे। चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी द्वारा प्रतिमाह 14500 से 18000 वेतनमान दिया जाएगा व उनका कार्यस्थल शिमला, ऊना, बद्दी, बिलासपुर, कांगड़ा व चंडीगढ़ रहेगा।

हिमाचल: वीरभद्र सिंह के नाम पर प्रतिभा ने ठोकी मुख्यमंत्री पद की दावेदारी, पढ़ें खबर

क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी ने कहा कि इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित तिथियों को अपने मूल प्रमाण पत्रों एवं अन्य जरूरी दस्तावेजों के साथ उप रोजगार कार्यालय पधार कर साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। उम्मीदवारों को किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा। इसे लेकर अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 8558062252 पर संपर्क किया जा सकता है।

Govt Job: 12वीं पास को नौकरी का मौका, हिमाचल में यहां होंगे केंद्र

 

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  
Categories
Education TRENDING NEWS Top News Himachal Latest State News

CBSE: 1 जनवरी से शुरू होगी 10वीं और 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षा

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सर्कुलर किया जारी

नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 10वीं और 12वीं कक्षा की वार्षिक प्रैक्टिकल परीक्षाओं/आंतरिक मूल्यांकन/ परियोजना मूल्यांकन/ प्रोजेक्ट को लेकर सर्कुलर जारी किया है। 1 जनवरी, 2023 से 10वीं और 12वीं कक्षा की प्रैक्टिकल परीक्षाएं शुरू हो रही हैं।

ऊना : खड़ी गाड़ी से टकराई तेज रफ्तार बाइक, कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त

स्कूलों को कहा गया है कि पाठ्यक्रम समय पर पूरा किया जाए।  छात्रों को पाठ्यक्रम और उन विषयों के बारे में पता होना चाहिए, जिनमें परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। बोर्ड कोई दूसरा मौका नहीं देगा। छात्रों को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार परीक्षाओं में शामिल होना होगा। इसके अलावा प्रैक्टिकल परीक्षाओं के लिए पूरी तैयारी करने कहा है।

परीक्षाओं के आयोजन के लिए जो जरूरी है उसकी पर्याप्त व्यवस्था हो। यह सुनिश्चित करना होगा की परीक्षा से पहले उनके पास पर्याप्त संख्या में उत्तर पुस्तिकाएं हों। अगर किसी प्रकार की कोई कमी दिखती है तो क्षेत्रीय कार्यालयों से संपर्क किया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए सीबीएसई का ऑफिशियल सर्कुलर देखें।

हिमाचल: वीरभद्र सिंह के नाम पर प्रतिभा ने ठोकी मुख्यमंत्री पद की दावेदारी, पढ़ें खबर

[pdf-embedder url=”https://ewn24.in/wp-content/uploads/2022/12/Circular_Preparations_Practicals_2022-23_08122022.pdf”]

 

Categories
ACCIDENT TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Una State News

ऊना : खड़ी गाड़ी से टकराई तेज रफ्तार बाइक, कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त

ऊना। कुछ युवा लाख हिदायतें देने के बावजूद ट्रैफिक नियमों को दरकिनार कर तेज रफ्तार के साथ वाहन लेकर सड़कों पर निकलते हैं। इस लापरवाही के चलते ये लोग न सिर्फ अपनी जान जोखिम में डालते हैं बल्कि दूसरों की जान के साथ भी खिलवाड़ करते हैं। इनकी छोटी सी लापरवाही किसी के लिए उम्र भर का गम बन सकती है। ताजा मामला ऊना जिला का है।

देहरा: होशियार सिंह और भाजपा के कम हुए वोट-कांग्रेस की अच्छी वापसी

जिला ऊना के आर्यनगर में शुक्रवार सुबह एक सड़क हादसा पेश आया है। यहां पर तेज रफ्तार बाइक ने खड़ी गाड़ी को टक्कर मार दी। गनीमत ये रही कि हादसे में किसी को चोट नहीं आई है। हालांकि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।

हिमाचल विस चुनाव : इन सीटों पर करीबी रहा मुकाबला-सराज में बड़ी जीत

सिरमौर जिला के पझौता के पढ़िया गांव के दिनेश भारद्वाज ने बताया कि वह अपने दोस्त नरेंद्र सिंह के साथ कार में ऊना की तरफ जा रहे थे। आर्यनगर में उन्होंने कार रोकी उसके कुछ ही देर बाद बाइक पर सवार युवक तेज रफ्तार में वहां से गुजरे और खड़ी गाड़ी के इंजन में बाइक दे मारी।

Bank Jobs: इस बैंक में 551 पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें आवेदन 

हादसे में किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ है। चालकों ने आपसी समझौते के बाद मामले को निपटा लिया है साथ ही बाइक चालकों को तेज रफ्तार में वाहन न चलाने की भी सलाह दी गई ताकि भविष्य में इस तरह का हादसा दोबारा न हो।

कांग्रेस की जीत और मुख्यमंत्री पद को लेकर क्या बोले मुकेश अग्निहोत्री-जानिए 

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  

Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra State News

देहरा: होशियार सिंह और भाजपा के कम हुए वोट-कांग्रेस की अच्छी वापसी

6.36 फीसदी घटा आजाद प्रत्याशी को वोट बैंक

देहरा। हिमाचल विधानसभा चुनाव में कांगड़ा जिला के देहरा विधानसभा क्षेत्र में होशियार सिंह ने दूसरी बार आजाद प्रत्याशी के तौर पर जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. राजेश शर्मा को 3877 मतों से हराया। भाजपा प्रत्याशी रमेश धवाला तीसरे नंबर पर रहे। होशियार सिंह को 22 हजार 99 मत मिले। कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. राजेश शर्मा ने 19120 मत प्राप्त किए। भाजपा प्रत्याशी रमेश धवाला को 16,730 मत ही मिल पाए हैं।

कांग्रेस की जीत और मुख्यमंत्री पद को लेकर क्या बोले मुकेश अग्निहोत्री-जानिए 

वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव से तुलना करें तो इस बार आजाद प्रत्याशी होशियार सिंह के 6.36 फीसदी वोट कम हुए हैं। वहीं, कांग्रेस ने अच्छी वापसी देहरा में की है। कांग्रेस का वोट बैंक 2017 की तुलना में 2022 में 16.38 फीसदी बढ़ा है। जोकि आने वाले समय में कांग्रेस के लिए अच्छी खबर है। दूसरी तरफ भाजपा के लिए चिंतन का वक्त है। इस बार भाजपा के 9.54 फीसदी वोट कम हुए हैं।

हिमाचल विस चुनाव : इन सीटों पर करीबी रहा मुकाबला-सराज में बड़ी जीत

वर्ष 2017 की बात करें तो आजाद प्रत्याशी होशियार सिंह ने भाजपा के रविंद्र सिंह रवि को 3914 मतों से हराया था। होशियार सिंह को 24206 और रविंद्र रवि को 20292 मत मिले थे। कांग्रेस प्रत्याशी विप्लव ठाकुर जमानत तक नहीं बचा पाई थीं। विप्लव ठाकुर को 8289 मिले थे।

हिमाचल विस चुनाव: कहां से कौन जीता, किसको कितनी सीटें-कितना रहा मार्जन-जानें

हिमाचल विधानसभा चुनाव 2022 में होशियार सिंह को पड़े कुल मतों के 37.96 फीसदी मत मिले हैं। कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. राजेश शर्मा को 31.56 और भाजपा प्रत्याशी रमेश चंद ध्वाला को 27.62 फीसदी मत मिले हैं। 2017 में होशियार सिंह को कुल पड़े मतों के 44.32, भाजपा को 37.16 और कांग्रेस को 15.18 फीसदी मत मिले थे।

 

अगर कम वोट बैंक की बात करें तो 2022 के चुनाव में होशियार सिंह के खिलाफ हवा तो थी पर कांग्रेस और भाजपा को बाहरी प्रत्याशी देना महंगा पड़ गया। काफी हद तक धरतीपुत्र का नारा काम कर गया है। लोगों ने बाहरी को वोट देने के बजाए स्थानीय को वोट देना ठीक समझा। दूसरी तरफ होशियार सिंह का भाजपा की तरफ रुख होने का फायदा भी उन्हें मिला है। भाजपा का कुछ फीसदी वोट भी टूट कर आजाद प्रत्याशी की तरफ गया है। कांग्रेस का कुछ वोट बैंक वापस तो आया है पर बाहरी प्रत्याशी के चलते पूरा नहीं आ सका। 2017 में होशियार सिंह कांग्रेस के वोट बैंक से जीते थे। अगर इस बार भाजपा अपना वोट बैंक बचा पाती तो परिणाम शायद कुछ और होते।

भोरंज में पोस्टल बैलेट मतों ने बिगाड़ा भाजपा का खेल-कांग्रेस जीती

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

कांग्रेस विधायक दल की बैठक कुछ ही देर में : मुख्यमंत्री के नाम पर होगी चर्चा

राजीव शुक्ला, भूपेंद्र हुड्डा व भूपेश बघेल होंगे शामिल

शिमला। हिमाचल विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने प्रचंट बहुमत के साथ जीत हासिल की है। अब कांग्रेस पार्टी में मुख्यमंत्री पद के लिए कसरत शुरू कर दी है। विधायक दल का नेता चुनने के लिए कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में पार्टी की बैठक कुछ ही देर में शुरू होने वाली है। बैठक में हिमाचल चुनाव प्रभारी राजीव शुक्ला व पर्यवेक्षक भूपेंद्र हुड्डा, छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल शामिल होंगे।

कांग्रेस की जीत और मुख्यमंत्री पद को लेकर क्या बोले मुकेश अग्निहोत्री-जानिए 

इससे पहले कांग्रेस के जीते हुए कुछ विधायक होली लॉज प्रतिभा सिंह से मिलने पहुंच रहे हैं। ठियोग से नवनिर्वाचित विधायक कुलदीप सिंह राठौर भी होली लॉज पहुंचे। उन्होंने कहा कि यह जो जीत है वह हिमाचल प्रदेश के कार्यकर्ताओं को समर्पित है।

उन्होंने कहा कि आज 3 बजे होने वाली बैठक में केंद्रीय पर्यवेक्षक हुड्डा, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला भी आ रहे हैं। बैठक में पार्टी के मापदंडों पर चर्चा होगी। बैठक में सभी विधायकों से चर्चा की जाएगी उसके बाद फिर आलाकमान के पास जो भी रिपोर्ट जाएगी उसी के आधार पर मुख्यमंत्री बनाया जाएगा।

वहीं, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि आज 3 बजे कांग्रेस की बैठक होगी जिसमें केंद्रीय पर्यवेक्षक हुड्डा, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला मौजूद रहेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आलाकमान द्वारा जो भी निर्णय लिया जाएगा उसका पालन किया जाएगा।

हिमाचल विस चुनाव : इन सीटों पर करीबी रहा मुकाबला-सराज में बड़ी जीत

भोरंज में पोस्टल बैलेट मतों ने बिगाड़ा भाजपा का खेल-कांग्रेस जीती

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें