Categories
ACCIDENT Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra State News

धर्मशाला में बड़ा हादसा : कैंटर खाई में गिरा, पति-पत्नी और बेटी सहित पांच की मौत

पांच लोग घायल, टांडा अस्पताल में चल रहा उपचार

योल। कांगड़ा जिला के धर्मशाला में रविवार को बड़ा हादसा हुआ है। योल के पास उथड़ा ग्रां के रसेहड़ गांव में एक कैंटर पलटकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में पति-पत्नी और बेटी सहित पांच की मौत हुई है वहीं 5 लोग घायल हुए हैं। घायलों में 7 वर्षीय बच्ची की हालत गंभीर है।

हिमाचल : समय रहते पहुंच जाएं घर, इन लोकल रूटों पर भी नहीं चलेंगी HRTC बसें

हादसे में घायलों को मेडिकल कॉलेज टांडा में भर्ती करवाया गया है। हादसा आज शाम करीब साढ़े 4 बजे पेश आया है। मृतकों में सीता देवी (39) पत्नी सुनील कांत, सुनील कांत (43) पुत्र बलदेव, कृष्णा (7) पुत्री सुनील कांत, मिलाप चंद (चालक) पुत्र अशोक कुमार और आरती देवी (45) पत्नी कुशल कुमार शामिल हैं।

हादसे में प्रिया (7) पुत्री लक्ष्मण, अंशु (7) पुत्र सुनील कांत, अभिनव (17) पुत्र सुनील, साक्षी (17) पुत्री गुलशन और अनिल कांत (40) पुत्र बलदेव सिंह घायल हुए हैं। सभी मृतक उथड़ा ग्रां के रहने वाले थे।

Breaking : हिमाचल में 12 बजे के बाद थम सकते हैं नाइट रूट पर HRTC बसों के पहिए

ये लोग शाम को खेतों से गेहूं की कटाई कर फसल घर ला रहे थे, तभी फसल से लदा कैंटर अनियंत्रित होकर लुढ़क गया और गहरी खाई में गिर गया। हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 6 लोग घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज टांडा ले जाया गया।

मेडिकल कॉलेज टांडा में एक महिला ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे के समय गाड़ी में से 10 लोग सवार थे। हादसे की सूचना पुलिस स्टेशन धर्मशाला के तहत पड़ती योल पुलिस चौकी में दी गई। सूचना मिलने के बाद योल पुलिस चौकी प्रभारी नारायण सिंह की अगुवाई में टीम मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी।

घायलों का उपचार टांडा अस्पताल में चल रहा है। घटनास्थल पर योल पुलिस चौकी प्रभारी नारायण सिंह के अलावा तहसीलदार गिरीराज ठाकुर मौजूद रहे। प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को 25-25 हजार रुपये फौरी राहत के तौर पर दे दिए हैं।

 

कछियारी में फोरलेन काम ने पकड़ी रफ्तार, स्कूल की बिल्डिंग तोड़ी-पुल का काम जारी

 

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हादसे पर शोक जताते हुए ट्वीट किया,  “अति दुःखद। धर्मशाला के साथ लगते क्षेत्र टँग नरवाना के उथला ग्रां में एक तूड़ी से भरे ट्रक के खाई में गिरने से कुछ लोगों की मृत्यु की खबर है और कुछ लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मैं भगवान से मृतकों की आत्मा की शांति और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। ॐ शांति ।”

हादसे की सूचना मिलने पर धर्मशाला से विधायक सुधीर शर्मा ने प्रशासन समेत अपनी टीम को मौके पर पहुुंचाया। विधायक सुधीर शर्मा के निर्देशों पर प्रशासन की ओर से पहुंचे तहसीलदार धर्मशाला ने पीड़ितों को 25-25 हजार रुपए की फौरी राहत प्रदान की है।

पालमपुर चोरी मामले में बड़ा खुलासा, नेपाल निवासी है मुख्य सरगना

HRTC : पठानकोट-त्रिफालघाट वाया कांगड़ा, हमीरपुर रूट : जानें टाइमिंग और किराया

 

गुप्त गंगा कांगड़ा से धरा पालमपुर चोरी का एक आरोपी, 2 फरार

कारीगरों के लिए सहायता राशि बढ़कर हो 2 लाख, औजार खरीदने को मिलें 50 हजार रुपये 

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें पर, ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *