Categories
Weather Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल में तापमान के हाल, कब बिगड़ेगा मौसम-येलो अलर्ट क्यों जारी-पढ़ें

13 मई से फिर मौसम बिगड़ने की है संभावना

शिमला। हिमाचल में पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की है। वहीं, न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है। अभी भी न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे हैं। आज सबसे कम न्यूनतम तापमान केलांग का 1.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। वहीं, पिछले कल ऊना का अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री रहा।

हिमाचल: अप्रैल तक पहुंचे 55 लाख पर्यटक, इस बार रिकॉर्ड टूटने की उम्मीद

 

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की आज की अपडेट के अनुसार हिमाचल में वीरवार और शुक्रवार को मौसम साफ रहने के बाद 13 मई से फिर बिगड़ेगा। 17 मई तक मौसम से मिजाज बिगड़े रह सकते हैं। इस दौरान हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। हिमाचल में 13, 14 और 15 मई के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। मैदानी, निचली और मध्य पहाड़ियों पर एक-दो स्थानों पर गरज से साथ बिजली गिरने की संभावना है।

पालमपुर चोरी मामला : 60 घंटे बाद भी कांगड़ा पुलिस खाली हाथ-छानबीन जारी

 

बता दें कि हिमाचल में मई माह में सूरज के आग उगलने की जगह बारिश और बर्फबारी हुई है। बिगत दिनों लाहौल स्पीति, पांगी आदि में दिसंबर माह की तरह बर्फबारी हुई है। बारिश और बर्फबारी से मई माह में ठंड जैसा आलम है। मौसम के मिजाजों ने किसानों को भी परेशानी में डाला है। इससे गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचा है।

Breaking: इन अभ्यर्थियों को लेकर कर्मचारी चयन आयोग का बड़ा फैसला-पढ़ें

 

साथ ही ओलावृष्टि ने सेब, आम आदि फसलों को नुकसान पहुंचाया है। वहीं, मई माह में हिमाचल में सामान्य से अच्छी बारिश हुई है। बिलासपुर में 120, चंबा में 149, हमीरपुर में 128, कांगड़ा में 214, किन्नौर में 3, कुल्लू में 205, लाहौल स्पीति में 43, मंडी में 148, शिमला में 97, सिरमौर में 142, सोलन में 268, ऊना जिला में 74 फीसदी सामान्य से अधिक बारिश हुई है।

हिमाचल की बेटी सीनियर कैप्टन रवीना को इंडिगो एयरलाइंस ने किया सम्मानित

 

मनाली-लेह नेशनल हाईवे-003 को लेकर बड़ी अपडेट, पढ़ें खबर

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
TRENDING NEWS Weather Top News Himachal Latest State News

हिमाचल में लुढ़का पारा, इस दिन भारी बारिश की चेतावनी-येलो अलर्ट जारी

प्रदेश में 3 मई तक बिगड़े रह सकते हैं मौसम से मिजाज

शिमला। हिमाचल में मौसम ने करवट बदली है। बारिश और बर्फबारी के चलते न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की है। इसके चलते लोग एक बार फिर गर्म कपड़े पहनने को मजबूर हो गए हैं। आज केलांग का सबसे कम न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री और बुधवार को ऊना का सबसे अधिक अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है।

Good News: हिमाचल में आम की 6 नई किस्में तैयार, मालामाल होंगे बागवान

हिमाचल में अभी तीन मई तक मौसम के मिजाज बिगड़े रह सकते हैं। एक मई को निचली और मध्य पहाड़ियों शिमला, मंडी, कुल्लू, चंबा के कुछ क्षेत्र, सोलन, सिरमौर, ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा में एक दो स्थानों पर भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा 27 और एक मई को मैदानी, निचली और मध्य पहाड़ियों पर गरज के साथ बिजली गिरने और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है।

Breaking : सीएम सुक्खू की बड़ी बात – हिमाचल में नहीं होंगी शिक्षकों की अस्थाई नियुक्ति

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की आज की अपडेट के अनुसार हिमाचल में पिछले 24 घंटे में अनेक स्थानों पर हल्की और मध्यम बारिश हुई है। ऊंचे क्षेत्रों में एक दो स्थानों पर हल्का हिमपात हुआ है।

तीसा में 36, गगल में 30, सुंदरनगर में 24, पंडोह और चंबा में 23-23, कोटखाई में 22, मंडी में 15, भरमौर, डलहौजी और सराहन में 14-14, पालमपुर, चुवाड़ी में 13-13, राजगढ़ में 11, कुकुमसेरी और बैजनाथ में 10-10 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की है। लाहौल स्पीति के उदयपुर में एक सेंटीमीटर बर्फबारी हुई है।

कष्ट निवारण मां बगलामुखी : सच्चे मन से जो आए मनचाहा फल पाए

[pdf-embedder url=”https://ewn24.in/wp-content/uploads/2023/04/27ap.pdf”]

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेटपढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Categories
Weather Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल : बढ़ती गर्मी के बीच भारी बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी, येलो अलर्ट जारी

17 अप्रैल से प्रदेश में बिगड़ सकता है मौसम

शिमला। हिमाचल प्रदेश में बढ़ती गर्मी के बीच भारी बारिश और ओलावृष्टि के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की आज की अपडेट के अनुसार 17 और 18 अप्रैल को मैदानी, निचली और मध्य पर्वतीय पहाड़ियों में गरज के साथ बिजली गिरने और ओलावृष्टि की संभावना है।

मुख्यमंत्री सुक्खू ने प्रदान किए हिमाचल गौरव और प्रेरणास्रोत पुरस्कार

18 और 19 अप्रैल को निचले और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना है। हिमाचल प्रदेश में 17 अप्रैल से मौसम बिगड़ सकता है। 17 अप्रैल को पूरे प्रदेश में एक दो, 18 अप्रैल को अनेक और अधिकांश क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी का अनुमान है।

हिमाचल में 1,500 का दूसरा चरण : सुक्खू बोले-चार साल में सबको देंगे

हालांकि, 16 अप्रैल को भी मैदानी क्षेत्रों को छोड़कर मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम खराब रहने का अनुमान है। हिमाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटे में एक-दो स्थानों पर बारिश हुई है। रोहड़ू में पांच और सराहन में 4 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है।

हिमाचल प्रदेश में न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक हैं। आज केलांग का सबसे कम न्यूनतम तापमान 3.0 सेल्सियस और शुक्रवार को ऊना का सबसे अधिक अधिकतम तापमान 39.0 डिग्री दर्ज किया गया है।

हिमाचल दिवस पर कर्मचारियों और पेंशनरों को तोहफा, डीए की किस्त देने का ऐलान

काजा : महिलाओं को 1500 रुपए पेंशन को लेकर बड़ा ऐलान, जून से मिलेगी

हमीरपुर से नादौन नेशनल हाईवे पर यहां बंद रहेगा यातायात-पढ़ें पूरी खबर

शिमला : रिज पर मनाया हिमाचल दिवस, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने फहराया तिरंगा

मुख्यमंत्री सुक्खू ने पत्नी के साथ काजा के “की-गोंपा” में की पूजा-अर्चना
आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Weather Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल मौसम: एक दिन के लिए येलो अलर्ट, 19 तक बारिश-बर्फबारी का अनुमान

17 अप्रैल को पूरे हिमाचल में बिगड़ सकता है मौसम

शिमला। हिमाचल मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की आज की अपडेट के अनुसार प्रदेश में 19 अप्रैल तक मौसम के मिजाज बिगड़े रह सकते हैं। अपडेट के अनुसार 15 अप्रैल से मौसम करवट बदल सकता है। 15 और 16 अप्रैल को शिमला, मंडी, कुल्लू, चंबा, सोलन, सिरमौर, लाहौल स्पीति, किन्नौर आदि जिलों के एक -दो स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। 17 अप्रैल को पूरे हिमाचल में मौसम बिगड़ सकता है।

Breaking कांगड़ा : गुलेर रेलवे स्टेशन से लोहे के स्लीपर चोरी के दो आरोपी धरे

 

17 अप्रैल के लिए एक दो स्थानों पर गरज के साथ बिजली गिरने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। 18 और 19 अप्रैल को भी अनेक क्षेत्रों में बारिश हो सकती है। बता दें कि 15 अप्रैल को एक नए पश्चिमी विक्षोभ के पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है।

कांगड़ा: 14 को छुट्टी वाले दिन भी खुला रहेगा टांडा मेडिकल कॉलेज

 

हालांकि, हिमाचल में अधिकतम तापमान बढ़ रहा है। औसत न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य रहे हैं। केलांग का सबसे कम न्यूनतम तापमान 1.3 डिग्री और ऊना का अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।

नादौन : मकान में आग लगने से PTI की गई जान, कश्मीर स्कूल में थे कार्यरत

 

कांगड़ा: 14 को छुट्टी वाले दिन भी खुला रहेगा टांडा मेडिकल कॉलेज

सुधीर शर्मा बोले – धर्मशाला में खुलेगी रेसलिंग अकादमी

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल में कल और परसों के लिए येलो अलर्ट जारी, ओलावृष्टि की संभावना

3 और 4 अप्रैल को पूरे हिमाचल में फिर बिगड़ सकता है मौसम

शिमला। हिमाचल के मैदानी क्षेत्रों में आज मौसम साफ बना हुआ है। हालांकि मध्य पर्वतीय और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। 3 अप्रैल से हिमाचल में फिर मौसम बिगड़ सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की आज की अपडेट के अनुसार 3 और 4 अप्रैल के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

सीएम सुक्खू का HPPTCL को सुझाव, टेंडर प्रक्रिया की अवधि हो कम

तीन अप्रैल को कुछ स्थानों पर बारिश और बर्फबारी की संभावना है। साथ ही मैदानी, निचली और मध्यम पहाड़ियों पर 3 अप्रैल को एक दो स्थानों पर गरज के साथ बिजली गिरने और ओलावृष्टि को येलो अलर्ट है। 4 अप्रैल को एक दो स्थानों पर गरज के साथ बिजली गिरने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। 5 और 6 अप्रैल को मैदानी और निचले पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम साफ रहने की संभावना है। मध्य पर्वतीय और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में एक दो स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी का अनुमान है। 7 अप्रैल से मौसम साफ रहने की संभावना जताई गई है।

हिमाचल की बेटी अंजलि ने फतह की किलिमंजारो चोटी, सीएम सुक्खू ने दी बधाई

पिछले 24 घंटे में हिमाचल में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हुई है और एक दो स्थानों पर बर्फबारी हुई है। रोहड़ू में 26, जुब्बड़हट्टी में 25, जुब्बल में 24, रामपुर में 23, शिमला और सोलन में 22-22, बिलासपुर, कुमारसैन, नारकंडा में 21-21, करसोग, जंजैहली में 20-20, भराड़ी में 19, मशोबरा और नैना देवी में 18-18, सराहन में 17, भोरंज, कंडाघाट में 16-16 मिलीमीटर बारिश हुई है। हिमाचल में न्यूनतम तापमान सामान्य हैं और अधिकतम तापमान सामान्य से कम दर्ज किए गए हैं।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Weather Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल मौसम अपडेट: ये दो दिन ओलावृष्टि को लेकर येलो अलर्ट जारी-पढ़ें

30 मार्च को प्रदेश में फिर बिगड़ सकता है मौसम

शिमला। हिमाचल के मैदानी क्षेत्रों में आज और कल राहत के बाद 30 मार्च से फिर मौसम बिगड़ सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की अपडेट के अनुसार 30 और 31 मार्च को हिमाचल के मैदानी, निचली और मध्यम पहाड़ियों पर गरज के साथ बिजली गिरने और ओलावृष्टि को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। एक अप्रैल को भी हिमाचल के कुछ स्थानों पर गरज के साथ बिजली गिरने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

बजट सत्र: पौंग बांध विस्थापितों को लेकर लगा था सवाल, सरकार ने दिया ये जवाब

मौसम विज्ञान केंद्र की अपडेट के अनुसार हिमाचल में 30 मार्च से 3 अप्रैल तक हिमाचल में मौसम खराब रहने का अनुमान है। अनेक स्थानों पर बारिश और बर्फबारी की संभावना है। हिमाचल में पिछले 24 घंटे में एक दो स्थानों पर हल्की बारिश हुई है। न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य हैं।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

 

Categories
Weather Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल मौसम अपडेट: ये दो दिन जारी हुआ येलो अलर्ट, पारा लुढ़का

29 मार्च से फिर करवट बदल सकता है मौसम

शिमला। हिमाचल में मौसम खराब रहने से औसत न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से कम दर्ज किया गया है। हिमाचल में आज सबसे कम न्यूनतम तापमान केलांग का -3.0 डिग्री और सबसे अधिक अधिकतम तापमान हमीरपुर का 28.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। हिमाचल में अभी तापमान ऐसे ही बने रह सकते हैं।

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 59वें जन्मदिवस पर काटा 59 किलो का केक

 

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की आज की अपडेट के अनुसार 27 और 28 मार्च को मैदानी क्षेत्रों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा के नूरपुर, ज्वालाजी और देहरा, सोलन के नालागढ़, बद्दी, अर्की और कुनिहार व सिरमौर के नाहन और पांवटा साहिब आदि क्षेत्रों में मौसम साफ रहने का अनुमान है। मध्य पर्वतीय और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में एक दो स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है।

दिल्ली से धर्मशाला इंडिगो की फ्लाइट शुरू, हरी झंडी दिखाकर की रवाना

 

29 मार्च से हिमाचल में फिर मौसम बिगड़ने का अनुमान है। क्योंकि 29 मार्च की रात एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पश्चिमी भारत को प्रभावित कर सकता है। इसके चलते हिमाचल में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है।

हिमाचल बिजली बोर्ड को मिले 55 असिस्टेंट इंजीनियर, रिजल्ट हुआ घोषित

 

हिमाचल में 29 और 30 मार्च के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। 29 मार्च को एक दो स्थानों पर गरज के साथ बिजली गिर सकती है। 30 मार्च को मैदानी, निचले और मध्य पहाड़ी क्षेत्रों में गर्जन के साथ बिजली गिरने और ओलावृष्टि की संभावना है। 31 मार्च और एक अप्रैल को भी मौसम खराब बना रहा सकता है।

हिमाचल में पिछले 24 घंटे में करसोग में 38, सोलन में 35, बिलासपुर में 34, बैजनाथ में 29, चंबा में 27, मनाली में 26, डलहौजी में 25, सराहन में 23, भुंतर में 22, गोहर,कोठी, पालमपुर में 21-21, भराड़ी, जंजैहली में 20-20, सुन्नी में 19 मिलीमीटर बारिश हुई है। केलांग में 13, कल्पा और कोठी में 5-5 और कुफरी में 1 सेंटीमीटर बर्फबारी हुई है।

हिमाचल में 27 को मौसम साफ रहने का अनुमान, फिर बारिश-बर्फबारी की संभावना

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

 

Categories
TRENDING NEWS Weather Top News Himachal Latest Shimla State News

हिमाचल मौसम अपडेट: ये 3 दिन 4 जिलों में येलो अलर्ट-जानिए क्यों

8 दिसंबर तक शुष्क रहेगा मौसम
शिमला। हिमाचल में पिछले 24 घंटे में मौसम शुष्क रहा है। न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कोई बदलाव नहीं हुआ है औसत न्यूनतम औऱ अधिकतम  तापमान सामान्य रहे हैं।  आज सबसे कम न्यूनतम तापमान केलांग का -4.8 डिग्री और पिछले कल अधिकतम तापमान ऊना का 26.8 डिग्री सेल्सियस रहा है।
देहरा: शादी में शिरकत करने जा रहे थे दो भाई-एक की मौत, एक घायल
हिमाचल में 8 दिसंबर तक मौसम शुष्क बने रहने का अनुमान है। 8 दिसंबर को उच्च पर्वतीय क्षेत्रों लाहौल स्पीति, किन्नौर, चंबा और कुल्लू व मंडी के ऊपरी क्षेत्रों में एक दो स्थानों पर बारिश और बर्फबारी की संभावना है।
वहीं, तीन दिन चार में येलो अलर्ट जारी हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 4, 5 और 6 दिसंबर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। सुबह से समय बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा. मंडी जिलों के एक दो स्थानों पर मध्यम से घना कोहरा रहने की संभावना जताई है। इसलिए वाहन चालक सुबह के समय सावधानी से आवाजाही करें।
हिमाचल में दिसंबर माह अब तक सूखा ही गुजरा है। बिल्कुल भी बारिश नहीं हुई है। सभी जिलों में सामान्य बारिश की बात करें तो जिलों में सामान्य बारिश से 100 फीसदी कम बारिश हुई है। वहीं, एक अक्टूबर 2022 से 4 दिसंबर तक बारिश की बात करें तो सामान्य से 24 फीसदी अधिक बारिश हुई है। बिलासपुर, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, सिरमौर, शिमला और सोलन में अच्छी बारिश हुई है। हमीरपुर, किन्नौर, लाहौल स्पीति और ऊना में सामान्य से कम फीसदी बारिश हुई है।