Breaking News

  • हिमाचल के स्कूलों में अब डिजिटल कुंडली होगी अनिवार्य : 31 अगस्त तक PEN और APAAR ID बनाना जरूरी
  • विदेश में नौकरी का सपना करें साकार : 22 अप्रैल से शुरू होने जा रहे इंटरव्यू-जानें डिटेल
  • मंडी में फिर आ गए सिक्योरिटी गार्ड के इंटरव्यू, 20 से 23 अप्रैल तक इंटरव्यू
  • हमीरपुर : फील्ड ऑफिसर के भरे जा रहे 22 पद, भोरंज में साक्षात्कार
  • हिमाचल में पुलिस कांस्टेबल के एक हजार, सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर होगी भर्ती
  • SBI का लोन मैनेजर चिट्टा तस्करी मामले में गिरफ्तार, सिरमौर की राजगढ़ तहसील का निवासी
  • अवैध खनन पर नूरपुर पुलिस का चाबुक-दो दिन में 8 वाहन इम्पाउंड
  • इंदौरा : ब्यास में डूबे किशोर की देह बरामद, प्रशासन ने परिजनों को दी 25 हजार की फौरी राहत
  • हिमाचल कैबिनेट की बैठक शुरू, लिए जा सकते हैं कई महत्वपूर्ण फैसले
  • ऑपरेटर्स और अप्रेंटिस के 100 पदों पर निकली भर्ती, हमीरपुर में होंगे इंटरव्यू

नादौन : मकान में आग लगने से PTI की गई जान, कश्मीर स्कूल में थे कार्यरत

ewn24news choice of himachal 13 Apr,2023 3:36 pm

    घटना के समय पति और पत्नी ही थे घर में

    नादौन। हिमाचल के हमीरपुर के नादौन में एक दुखद घटना सामने आई है। घर में आग लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। आग लगने की घटना आज तड़के करीब साढ़े तीन बजे हुई। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
    मुख्यमंत्री सुक्खू का ऐलान-बद्दी में पहली अक्टूबर से एसडीएम ऑफिस खोला जाएगा

    बता दें कि हमीरपुर जिला के पुलिस स्टेशन नादौन के तहत पड़ती पुलिस चौकी धनेटा के अंतर्गत पड़ते चलेली सुनाही (कांगू के पास) में कच्चे मकान में आग लग गई। आग की चपेट में आने से अशोक कुमार (57) पुत्र महंत राम की मृत्यु हो गई। अशोक कुमार कश्मीर स्कूल में पीटीआई के पद पर कार्यरत थे। अगले साल ही उनकी रिटायरमेंट होने वाली थी।

    घर पर पति और पत्नी ही थे। अशोक कुमार  का एक बेटा है, जिसकी अभी शादी नहीं हुई है और सिंगापुर में नौकरी करता है। बेटी की शादी हो चुकी है। अशोक कुमार की बेटी पूर्व विधायक बलदेव शर्मा की बहू है।



    कच्चे मकान के साथ उनका पक्का मकान भी है। अशोक कुमार कच्चे मकान में सोए थे और उनकी पत्नी पक्के मकान में। सुबह करीब साढ़े तीन बजे कच्चे मकान में आग लग गई।

    इससे पहले कि अशोक को बचाया जाता आग की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। मामले की सूचना मिलने के बाद धनेटा पुलिस चौकी से टीम मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। प्रशासन की तरफ से पीड़ित परिवार को 25 हजार रुपए की फौरी राहत दी है। (नादौन)
    कांगड़ा: 14 को छुट्टी वाले दिन भी खुला रहेगा टांडा मेडिकल कॉलेज


    सुधीर शर्मा बोले - धर्मशाला में खुलेगी रेसलिंग अकादमी


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather