Categories
Top News KHAS KHABAR ENTERTAINMENT

सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर हुई फायरिंग, भारी पुलिस बल मौके पर

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने फोन पर की बात

मुंबई। बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर रविवार सुबह फायरिंग हुई है। सुबह करीब 5 बजे दो बाइक सवारों ने 4 राउंड फायर किए। जिस वक्त फायरिंग हुई, उस वक्त सलमान अपने घर में ही थे। फायरिंग के बाद ही बाइक सवार तुरंत वहां से भाग निकले।

मुंबई पुलिस मामले की जांच कर रही है। मुंबई की बांद्रा पुलिस ने अज्ञात शख्स के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है और आरोपी को पकड़ने के लिए कई टीमें बनाईं।

कांगड़ा : जसूर में ट्रक ने कुचली स्कूटी सवार महिला, गई जान

सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अभिनेता ने फोन पर बात की है। मामले में सीएम शिंदे ने मुंबई पुलिस कमिश्नर से भी बात की है। उन्होंने सलमान खान की सिक्योरिटी बढ़ाने को कहा है। इस वक्त सुपरस्टार के घर के बाहर भारी पुलिस बल और फोरेंसिक टीम मौजूद है।

पुलिस गंभीरता के साथ मामले की जांच कर रही है। मुंबई की बांद्रा पुलिस ने मामले में अज्ञात शख्स के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। मुंबई पुलिस ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए कई टीमें बनाई गई हैं।

हिमाचल मौसम अपडेट : इन जिलों में दो दिन भारी बारिश की चेतावनी, ऑरेंज अलर्ट

घटना के बाद मौके पर पहुंची मुंबई पुलिस, क्राइम ब्रांच और फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम ने हमलावरों की पहचान करने के लिए आस-पास के CCTV फुटेज खंगाले। पुलिस के हाथ एक सीसीटीवी फुटेज भी लगा है जिसमें आरोपी चेहरा ढके हुए नजर आ रहा है।

बालकनी पर फोरेंसिक टीम को गोली के निशान मिले हैं। अब तक सलमान के घर पर दो गोली के निशान मिले हैं। एक बाहरी दीवार पर और दूसरा बालकनी के दीवार पर। इस मामले में मुंबई पुलिस ने गैलेक्सी अपार्टमेंट के 4 वॉचमैन के बयान दर्ज किए हैं, जो घटना के समय वहां मौजूद थे।

हिमाचल लोकसभा चुनाव : मंडी से विक्रमादित्य सिंह, शिमला से विनोद सुल्तानपुरी मैदान में

गौर हो कि मार्च 2023 में लॉरेंस बिश्नोई से धमकी मिलने के बाद सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। उन्हें महाराष्ट्र सरकार की तरफ से Y+ कैटेगरी की सुरक्षा मिली हुई है। 1998 के काले हिरण के शिकार घटना से बिश्नोई समुदाय नाराज है, जिसका हवाला देते हुए लॉरेंस ने एक TV इंटरव्यू में उन्हें मारने की धमकी दी थी।

सलमान के साथ पहले महाराष्ट्र पुलिस के जवान रहते थे, लेकिन धमकी मिलने के बाद उन्हें Y+ कैटेगरी की सुरक्षा दी गई है। इस सुरक्षा घेरे में सलमान के साथ 11 जवान हर समय साथ रहते हैं, इसमें एक या दो कमांडो और 2 PSO भी शामिल होते हैं। सलमान की गाड़ी के आगे और पीछे एस्कॉर्ट करने के लिए दो गाड़ियां हमेशा रहती हैं। इसके साथ-साथ सलमान की गाड़ी भी पूरी तरह बुलेटप्रूफ है।

हिमाचल लोकसभा चुनाव : मंडी से विक्रमादित्य होंगे कांग्रेस उम्मीदवार, प्रतिभा सिंह का ऐलान

हिमाचल लोकसभा चुनाव : भाजपा ने इन्हे सौंपा विशिष्ट कार्यभार, देखें लिस्ट

हिमाचल मौसम अपडेट : इन जिलों में दो दिन भारी बारिश की चेतावनी, ऑरेंज अलर्ट

शिमला रिज पर हिमाचल दिवस की रिहर्सल : 14 टुकड़ियां लेंगी परेड में हिस्सा

शिमला ओल्ड बस स्टैंड में दो HRTC बसों की भिड़ंत : महिला की गई जान

कुल्लू : राणाबाग-करशाला मार्ग पर बड़ा हादसा, चार लोगों ने गंवाई जान

हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने इन पदों के स्क्रीनिंग टेस्ट का शेड्यूल किया जारी

हिमाचल : HAS, तहसीलदार, जिला पंचायत अधिकारी के पदों को लेकर बड़ी अपडेट
HPPSC : जूनियर स्केल स्टेनोग्राफर के पदों को लेकर अपडेट – जानिए

हिमाचल में घर बनाना हुआ और महंगा, सरिया के दामों में हुई बढ़ोतरी
महिलाएं घर बैठे कमाएं पैसा : मुफ्त सिलाई मशीन योजना का ऐसे उठाएं लाभ
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn24
Categories
ACCIDENT TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Kullu State News

कुल्लू : ट्रेकिंग पर निकले थे पर्यटक, रात को एक की बिगड़ी तबीयत, गई जान

कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला के ऐतिहासिक गांव नग्गर में ट्रेकिंग पर निकले एक पर्यटक की जान चली गई। दरअसल, व्यक्ति अचेत अवस्था में अपने टेंट में पड़ा हुआ था जिसके बाद साथ आए दोस्त उसे अस्पताल ले गए। यहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हिमाचल : ऑपरेशन थिएटर असिस्टेंट पोस्ट कोड 1073 परीक्षा 30 मार्च को, रिजेक्शन लिस्ट जारी

मृतक की पहचान 71 वर्षीय किशोर यशवंत ताम्हणे पुत्र यशवंत महादेव ताम्हणे निवासी हाउस नंबर 16 गुरुडैईवत सीएचएस मानपडा रोड गोदरेज शोरूम के सामने रघुबीर नगर डोविवली ईस्ट कल्याण ठाणे महाराष्ट्र के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, पतलीकूहल के तहत शनिवार देर रात घनकुल्हाड़ी कैंप जो रूमसू से चार किलोमीटर ऊपर है वहां ट्रेकिंग के लिए महाराष्ट्र के पांच पर्यटक ट्रैकिंग पर गए थे। ट्रेकिंग के दौरान रात को पर्यटक टेंट में ही ठहरे।

हिमाचल : इंदिरा गांधी प्यारी बहना सम्मान निधि योजना का शुभारंभ, इन महिलाओं को एक फरवरी से मिलेंगे 1500 रुपए

 

रात को इनमें से एक पर्यटक 71 वर्षीय किशोर यशवंत ताम्हणे की तबीयत खराब हो गई। वह अपने टेंट में अचेत अवस्था में पाया गया। इसके बाद साथ आए अन्य दोस्तों ने उसे सीएचसी पतलीकूहल पहुंचाया। यहां पर चिकित्सक ने किशोर यशवंत की जांच की तो उन्होंने उसको मृत घोषित कर दिया।

हिमाचल लोक सेवा आयोग जल्द निकालेगा भर्ती, आवेदन से पहले कर लें यह काम 

 

पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा। पुलिस अधीक्षक कुल्लू कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन ने मामले की पुष्टि की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर के पदों पर भर्ती : सुजानपुर में 27 को इंटरव्यू

 

लोकसभा चुनाव 19 अप्रैल को, आखिर क्या है वायरल मैसेज का सच- जानिए

हरिपुर युवती मामला : बेटे के बाद मां भी गिरफ्तार, दोनों को मिला पुलिस रिमांड

चंबा : पठानकोट से जोत घूमने आए थे युवक, लौटते समय खाई में गिरी कार

हरिपुर : 21 दिन पहले की थी कोर्ट मैरिज, अब युवती ने दे दी जान

HPBOSE : बोर्ड परीक्षाओं से पहले इन छात्रों के लिए बड़ी अपडेट, दी ये राहत

बिलासपुर : पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर जानलेवा हमला, चेहरे पर आई चोटें

Good News : हिमाचल PWD मल्टी टास्क वर्कर का मानदेय बढ़ा, पॉलिसी भी बनेगी

हरिपुर मामला : युवक गिरफ्तार, चार दिन पहले एसपी से मिली थी युवती

कांगड़ा जिला में 8वीं, 10वीं पास, स्नातक के लिए नौकरी का मौका, भरे जाएंगे ये 300 पद
ऊना की कंपनी में एग्जीक्यूटिव और ऑपरेटर के पदों पर भर्ती : 40 हजार तक सैलरी

कांगड़ा : एग्जीक्यूटिव व ऑपरेटर के पदों पर भर्ती, 40 हजार तक सैलरी
शिमला में सिक्योरिटी गार्ड के 120 पदों पर होगी भर्ती, 10वीं पास को मौका
नादौन : सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 100 पदों पर भर्ती
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn24
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

विक्रमादित्य बोले-हिमाचल देवभूमि, महाराष्ट्र नहीं बन सकता-मजबूत है सरकार

बीजेपी नेताओं की बयानबाजी पर किया पलटवार

 

शिमला। भाजपा हिमाचल में कांग्रेस सरकार के खिलाफ अस्थिरता का माहौल पैदा कर रही है। हिमाचल देवभूमि है, यहां भाजपा के कोई मनसूबे पूरे नहीं होने वाले हैं। यह बात शिमला में पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने भाजपा नेताओं के द्वारा की जा रही बयानबाजी पर पलटवार करते हुए कही।

हमीरपुर में अनधिकृत तरीके से पौधे बेचने वालों की खैर नहीं-होगी कार्रवाई

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि भाजपा नेता अपनी बेतुकी बयानबाजी से हिमाचल में भी देश के कुछ राज्यों की तरह राजनीतिक अस्थिरता का माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं। हिमाचल देवभूमि है। हिमाचल महाराष्ट्र नहीं बन सकता। यहां सुखविंदर सुक्खू की मजबूत सरकार है। भाजपा द्वारा प्रदेश पर 75 हजार करोड़ का कर्ज प्रदेश पर छोड़ा गया है। बावजूद इसके हर विभाग काम कर रहा है। विपक्ष जल्दबाजी में है। सरकार को बने हुए छह महीने ही हुए हैं। कांग्रेस सरकार पांच साल चलेगी और फिर जीतकर सत्ता में आएगी।

उन्होंने कहा कि हिमाचल के आर्थिक हालातों के लिए भाजपा की पूर्व सरकार दोषी है। प्रदेश का भाजपा नेतृत्व अगर हिमाचल का हित चाहता है तो प्रदेश के हक की आवाज सरकार सहित केंद्र के समक्ष उठाए।

हमीरपुर : किसान 15 से पहले करवाएं मक्की और धान की फसल का बीमा

वहीं, प्रदेश की कांग्रेस सरकार द्वारा लोकतंत्र प्रहरी योजना को बंद करने के बाद राज्यपाल द्वारा मंजूरी न मिलने के सवाल पर विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि इस योजना से प्रदेश पर तीन करोड़ से ज्यादा बोझ पड़ रहा था। इस योजना का लाभ ऐसे लोगों को दिया जा रहा था, जिनका स्वतंत्रता के लिए कोई योगदान नहीं है। प्रदेश के बाहरी लोगों के साथ ही ऐसे लोगों को इसका लाभ भाजपा सरकार दे रही थी, जो करोड़पति हैं। सरकार ने इसे बंद किया है। उम्मीद है राज्यपाल इसे जल्द स्वीकृति देंगे।

शिमला में कार्यक्रम रद्द कर हरोली पहुंचे मुकेश अग्निहोत्री, बारिश से नुकसान का लिया जायजा

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ

 

Categories
ACCIDENT Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra

कांगड़ा: हवाई मार्ग से महाराष्ट्र ले जाया गया डॉक्टर का शव, पुलिस खाली हाथ

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही कांगड़ा पुलिस
कांगड़ा। हिमाचल के कांगड़ा जिला में सड़क हादसे में डॉक्टर की मौत मामले में पुलिस के हाथ अभी तक ट्रक चालक नहीं लगा है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य माध्यम से तलाश में जुटी है। मृतक डॉक्टर के साथ स्कूटी पर साथी डॉक्टर युवती भी अभी बयान देने की हालत में नहीं है। डॉक्टर युवती के बयान से भी पुलिस को मामले में कुछ मदद की उम्मीद है।  वहीं, डॉक्टर के शव का पोस्टमार्टम मेडिकल कॉलेज टांडा में करवाया गया। उनका भाई नागपुर महाराष्ट्र से यहां पहुंचा था और शव को हवाई मार्ग से मुंबई ले जाया गया है।
मूसेवाला हत्या का मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़ हिरासत में, क्या बोले-भगवंत मान-जानें

 

बता दें कि नागपुर महाराष्ट्र निवासी पीयूष पाल (32) मेडिकल कॉलेज टांडा में ईएनटी विभाग में पीजी दूसरे साल के छात्र थे। बुधवार देर शाम वह अपनी एक साथी छात्रा इंदिरा के साथ महाराष्ट्र नंबर स्कूटी में सवार होकर निजी रेस्टोरेंट में डिनर के लिए निकले थे। जब वह बोदड़ बल्ला पहुंचे तो टांडा से बाईपास की तरफ जा रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि ट्रक पीयूष को कुछ दूरी तक घसीटते ले गया। सड़क पर निशान इस बात को प्रमाणित कर रहे हैं।
हादसे में डॉक्टर पीयूष की मौत हो गई और इंदिरा गंभीर रूप से घायल हो गईं। इंदिरा को मेडिकल कॉलेज टांडा ले जाया गया। जहां उनका उपचार चल रहा है। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। जहां हादसा हुआ पास ही एक घर के सीसीटीवी में हादसा कैद हुआ है। पुलिस ने अज्ञात वाहन और वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
अभी तक पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज आदि खंगाल रही है। साथ ही घायल डॉक्टर युवती के बयान का इंतजार कर रही है। घायल डॉक्टर इंदिरा को भी काफी चोटें लगी हैं और वह मेडिकल कॉलेज टांडा में भर्ती हैं। अभी बयान देने की हालत में नहीं हैं। पुलिस को उम्मीद है कि युवती के बयान से भी कुछ लीड मिलेगी।
Categories
ACCIDENT Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra State News

कांगड़ा: महाराष्ट्र के डॉक्टर की हादसे में मौत-टांडा में कर रहे थे पढ़ाई

साथी छात्रा घायल, बोदड़ बल्ला में ट्रक ने स्कूटी को मारी टक्कर

कांगड़ा। हिमाचल के कांगड़ा जिला के मेडिकल कॉलेज टांडा के एक प्रशिक्षु डॉक्टर की सड़क हादसे में मौत हो गई है। साथ ही उनकी साथी छात्रा घायल हैं। जिनका उपचार मेडिकल कॉलेज टांडा में चल रहा है। दोनों स्कूटी पर सवार होकर निजी रेस्टोरेंट में डिनर के लिए जा रहे थे और रास्ते में ट्रक ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में प्रशिक्षु डॉक्टर की मौके पर मौत हो गई। हादसा मेडिकल कॉलेज टांडा के पास बोदड़ बल्ला में हुआ है। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार है। चालक की तलाश की जा रही है।

HP TET: बोर्ड के पास पहुंचे 65,160 आवेदन, 4,620 रिजेक्ट-जाने कारण

बता दें कि बांद्रा महाराष्ट्र निवासी पीयूष पाल (32) मेडिकल कॉलेज टांडा में ईएनटी विभाग में पीजी दूसरे साल के छात्र थे। बुधवार देर शाम वह अपनी एक साथी छात्रा इंदिरा के साथ महाराष्ट्र नंबर स्कूटी में सवार होकर निजी रेस्टोरेंट में डिनर के लिए निकले थे। जब वह बोदड़ बल्ला पहुंचे तो टांडा से बाईपास की तरफ जा रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि ट्रक पीयूष को कुछ दूरी तक घसीटते ले गया। सड़क पर निशान इस बात को प्रमाणित कर रहे हैं।

हिमाचल: ट्यूशन के लिए दबाव बना रहे थे शिक्षक- कसा शिकंजा

हादसे में पीयूष की मौत हो गई और इंदिरा गंभीर रूप से घायल हो गईं। इंदिरा को मेडिकल कॉलेज टांडा ले जाया गया। जहां उनका उपचार चल रहा है। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। जहां हादसा हुआ पास ही एक घर के सीसीटीवी में हादसा कैद हुआ है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर जांच को आगे बढ़ा रही है। फरार ट्रक चालक की तलाश जारी है। मामले की जांच कांगड़ा पुलिस थाना के हैड कांस्टेबल रविंद्र कुमार कर रहे हैं।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें