Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Chamba State News

NPA बंद होने पर धरती के भगवान नाराज, चंबा काले बिल्ले लगाकर रोष

केंद्रीय छात्र संघ ने सरकार के निर्णय का जताया विरोध

चंबा। हिमाचल प्रदेश मेडिकल ऑफिसर एसोसिएशन ने राज्य सरकार के एनपीए (NPA) बंद करने के फैसला का विरोध किया है। इसी के चले पंडित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा में डॉक्टरों के द्वारा काले बिल्ले लगाकर अपना रोष जताया। डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज के अंदर शांति पूर्ण रूप से अपना रोष व्यक्त किया।

हिमाचल: खराब मौसम से हो सकता है जून माह का आगाज, जानें 2 तक की अपडेट

चंबा पंडित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के केंद्रीय छात्र संघ के अध्यक्ष प्रतीक शर्मा ने कहा कि सरकार ने एनपीए (NPA) को खत्म करने का जो फैसला लिया है, इसका केंद्रीय छात्र संघ विरोध करता है। यदि जल्द ही सरकार ने ये फैसला वापस नहीं लिया तो आने वाले समय में इसका पूरजोर विरोध किया जाएगा।

शिमला : सिंगल यूज प्लास्टिक जमा करवाने पर मिलेगा लाखों का इनाम

उन्होंने कहा सरकार के इस फैसले से सभी चिकित्सकों के मनोबल पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा। साथ ही प्रशिक्षु चिकित्सकों के भविष्य के साथ भी यह खिलवाड़ है।

शिमला : लिफ्ट में सफर अब और भी महंगा, वरिष्ठ नागरिकों की छूट भी खत्म

बता दें कि हिमाचल प्रदेश सरकार ने अब से नियुक्त डॉक्टरों को मिलने वाले नॉन प्रैक्टिस अलाउंस (NPA) को बंद करने का निर्णय लिया है, जिसको लेकर सरकार घिरती हुई नजर आ रही है। डॉक्टरों ने सरकार के फैसले का विरोध करते हुए आज से काले बिल्ले लगाकर अस्पतालों में सेवाएं दीं।

विरोध को देखते हुए आज स्वास्थ्य मंत्री ने डॉक्टरों की विभिन्न एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ सचिवालय में बैठक की लेकिन बैठक में कोई नतीजा नहीं निकला अब 29 मई से डॉक्टर पेन डडाउन स्ट्राइक पर जाएंगे। 29 मई से सुबह 9:30 बजे से 11 बजे तक डॉक्टरों की पेन डाउन स्ट्राइक रहेगी।

हिमाचल : स्कूलों में एडमिशन की डेट बढ़ी, नोटिफिकेशन जारी

 

हिमाचल में 20 बने नायब तहसीलदार, रिजल्ट किया घोषित

हरिपुर: सुक्खू की जनसभा में अनुराग ठाकुर पर बरसे विधायक होशियार, क्या बोले, पढ़ें

UPSC परीक्षा 28 मई को : एग्जाम हॉल के आसपास लागू रहेगी धारा-144

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Chamba State News

चंबा मेडिकल कॉलेज में व्हाइट कोट समारोह, फक्र भी और चुनौतियां भी साथ

एमबीबीएस बैच 2022-23 के प्रशिक्ष डॉक्टरों को पहनाया कोट

चंबा। एक डॉक्टर के लिए व्हाइट कोट किसी फक्र से कम नहीं होता है। साथ ही चुनौतियां और जिम्मेदारियां भी साथ लाता है। क्योंकि डॉक्टर को धरती का भगवान कहा जाता है। अपनी या अपनों की जिंदगी बचाने के लिए लोगों की उम्मीदें डॉक्टर से कहीं अधिक रहती हैं।

CISF में कांस्टेबल के 787 पदों पर भर्ती, जल्द करें आवेदन-लास्ट डेट नजदीक

 

एमबीबीएस बैच 2022-23 का व्हाइट कोट समारोह चंबा पंडित जवाहरलाल नेहरू शासकीय मेडिकल कॉलेज में आयोजित किया गया। शनिवार को आयोजित समारोह में मेडिकल कॉलेज चंबा के प्राचार्य डॉ. पंकज गुप्ता ने विशेष रूप से अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई और व्हाइट कोट के महत्व के बारे प्रशिक्षु डॉक्टरों को अवगत करवाया।

SSC: संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा के टियर- I की अस्थाई उत्तर कुंजी जारी

 

उन्होंने कहा कि समारोह स्वास्थ्य सेवा कैरियर की और यात्रा में पारित होने का एक संस्कार है, जो मेडिकल प्रशिक्षु डॉक्टरों के लिए एक औपचारिक कार्यक्रम है। समारोह के दौरान प्राचार्य ने नए प्रशिक्षु डॉक्टरों को सफेद कोट पहनाया और कहा कि सफेद कोट पहनकर आपने पीड़ित मानवता की जरूरतों के लिए अपना जीवन समर्पित करने के लिए चुना है।

सफेद कोट आपको पहचान, आत्मविश्वास, सशक्तिकरण और सम्मान देता है, लेकिन निश्चित रूप से यह आपको और अधिक चुनौतियां और जिम्मेदारियां देगा। प्राचार्य डॉ. पंकज गुप्ता ने कहा कि चिकित्सा एक महान पेशा है और इसके लिए कड़ी मेहनत, समर्पण प्रतिबद्वता करुणा और सहानुभूति की आवश्यकता होती है।

CBSE की फेक वेबसाइट बनाकर हो रही ठगी, बोर्ड ने किया आगाह

फोरेंसिक मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. प्रदीप सिंह ने प्रशिक्षु डॉक्टरों को रैगिंग को बर्दाश्त नहीं करने को कहा और कहा कि जब भी कोई प्रशिक्षु रैगिंग की घटना का सामना करता है तो उसे तुरन्त प्राचार्य या एंटी रैगिंग कमेटी के किसी भी सदस्य को रिपोर्ट करनी चाहिए।

SJVN ने प्रशिक्षुता प्रशिक्षण के लिए मांगे आवेदन, यह लास्ट डेट

 

उन्होंने यह भी कहा कि परिसर के साथ साथ परिसर के बाहर भी अनुशासन बनाएं रखें। इस मौके पर डॉ. रंजन कत्याल, डॉ. रंजीत कौर, डॉ. जावेद मुल्ला, डॉ. विनोद कुमार भारद्वाज, डॉ. अमित, डॉ. गौरव भाटिया, डॉ. आकाश श्रीवास्तव, डॉ. गौरव कटोच, डॉ. बिक्रमजीत सिंह सहित अन्य डॉक्टर मौजूद रहे।

पौष महीने की पहली एकादशी 19 को, भगवान विष्णु-मां लक्ष्मी के साथ करें तुलसी पूजा 

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  

 

Categories
ACCIDENT Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra

कांगड़ा: हवाई मार्ग से महाराष्ट्र ले जाया गया डॉक्टर का शव, पुलिस खाली हाथ

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही कांगड़ा पुलिस
कांगड़ा। हिमाचल के कांगड़ा जिला में सड़क हादसे में डॉक्टर की मौत मामले में पुलिस के हाथ अभी तक ट्रक चालक नहीं लगा है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य माध्यम से तलाश में जुटी है। मृतक डॉक्टर के साथ स्कूटी पर साथी डॉक्टर युवती भी अभी बयान देने की हालत में नहीं है। डॉक्टर युवती के बयान से भी पुलिस को मामले में कुछ मदद की उम्मीद है।  वहीं, डॉक्टर के शव का पोस्टमार्टम मेडिकल कॉलेज टांडा में करवाया गया। उनका भाई नागपुर महाराष्ट्र से यहां पहुंचा था और शव को हवाई मार्ग से मुंबई ले जाया गया है।
मूसेवाला हत्या का मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़ हिरासत में, क्या बोले-भगवंत मान-जानें

 

बता दें कि नागपुर महाराष्ट्र निवासी पीयूष पाल (32) मेडिकल कॉलेज टांडा में ईएनटी विभाग में पीजी दूसरे साल के छात्र थे। बुधवार देर शाम वह अपनी एक साथी छात्रा इंदिरा के साथ महाराष्ट्र नंबर स्कूटी में सवार होकर निजी रेस्टोरेंट में डिनर के लिए निकले थे। जब वह बोदड़ बल्ला पहुंचे तो टांडा से बाईपास की तरफ जा रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि ट्रक पीयूष को कुछ दूरी तक घसीटते ले गया। सड़क पर निशान इस बात को प्रमाणित कर रहे हैं।
हादसे में डॉक्टर पीयूष की मौत हो गई और इंदिरा गंभीर रूप से घायल हो गईं। इंदिरा को मेडिकल कॉलेज टांडा ले जाया गया। जहां उनका उपचार चल रहा है। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। जहां हादसा हुआ पास ही एक घर के सीसीटीवी में हादसा कैद हुआ है। पुलिस ने अज्ञात वाहन और वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
अभी तक पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज आदि खंगाल रही है। साथ ही घायल डॉक्टर युवती के बयान का इंतजार कर रही है। घायल डॉक्टर इंदिरा को भी काफी चोटें लगी हैं और वह मेडिकल कॉलेज टांडा में भर्ती हैं। अभी बयान देने की हालत में नहीं हैं। पुलिस को उम्मीद है कि युवती के बयान से भी कुछ लीड मिलेगी।