Breaking News

  • कांगड़ा : चिट्टे के साथ पकड़ा 19 साल का युवक, दरगेला का रहने वाला
  • शिमला में तड़के हिली धरती, महसूस किए गए भूकंप के झटके, तीव्रता 4.1 दर्ज
  • कुल्लू दशहरा 2026 : यातायात रूट बदला, नो-पार्किंग और नई पार्किंग लिस्ट जारी-देखें ट्रैफिक गाइडलाइन
  • कांगड़ा के विकास को पंख : धर्मशाला में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस इंडोर आइस स्केटिंग रिंक और सीवरेज संयंत्र की सौगात
  • शिमला : इलाज के लिए पहुंची छात्रा से डॉक्टर ने की घिनौनी हरकत, पुलिस जांच में जुटी
  • नेपाल लौट रहे व्यक्ति से सोलन में 85 हजार की लूट, मोहन पार्क के पास चार लोगों ने की मारपीट
  • देहरा के बाड़ी खास पंचायत में महिला किसान दिवस का आयोजन, योगदान को सराहा
  • शारदीय नवरात्र : छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, बीज मंत्र व आरती
  • मझीण स्कूल में सात दिवसीय NSS शिविर संपन्न : पहाड़ी नाटी पर झूमे स्वयंसेवी, नाटक से बताए नशे के दुष्प्रभाव
  • हिमाचल में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज : कुछ जिलों में आंधी-तूफान और ओलावृष्टि की चेतावनी

कांगड़ा: हवाई मार्ग से महाराष्ट्र ले जाया गया डॉक्टर का शव, पुलिस खाली हाथ

ewn24news choice of himachal 02 Dec,2022 11:20 pm

    सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही कांगड़ा पुलिस

    कांगड़ा। हिमाचल के कांगड़ा जिला में सड़क हादसे में डॉक्टर की मौत मामले में पुलिस के हाथ अभी तक ट्रक चालक नहीं लगा है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य माध्यम से तलाश में जुटी है। मृतक डॉक्टर के साथ स्कूटी पर साथी डॉक्टर युवती भी अभी बयान देने की हालत में नहीं है। डॉक्टर युवती के बयान से भी पुलिस को मामले में कुछ मदद की उम्मीद है।  वहीं, डॉक्टर के शव का पोस्टमार्टम मेडिकल कॉलेज टांडा में करवाया गया। उनका भाई नागपुर महाराष्ट्र से यहां पहुंचा था और शव को हवाई मार्ग से मुंबई ले जाया गया है।

    मूसेवाला हत्या का मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़ हिरासत में, क्या बोले-भगवंत मान-जानें

     
    बता दें कि नागपुर महाराष्ट्र निवासी पीयूष पाल (32) मेडिकल कॉलेज टांडा में ईएनटी विभाग में पीजी दूसरे साल के छात्र थे। बुधवार देर शाम वह अपनी एक साथी छात्रा इंदिरा के साथ महाराष्ट्र नंबर स्कूटी में सवार होकर निजी रेस्टोरेंट में डिनर के लिए निकले थे। जब वह बोदड़ बल्ला पहुंचे तो टांडा से बाईपास की तरफ जा रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि ट्रक पीयूष को कुछ दूरी तक घसीटते ले गया। सड़क पर निशान इस बात को प्रमाणित कर रहे हैं।



    हादसे में डॉक्टर पीयूष की मौत हो गई और इंदिरा गंभीर रूप से घायल हो गईं। इंदिरा को मेडिकल कॉलेज टांडा ले जाया गया। जहां उनका उपचार चल रहा है। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। जहां हादसा हुआ पास ही एक घर के सीसीटीवी में हादसा कैद हुआ है। पुलिस ने अज्ञात वाहन और वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।



    अभी तक पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज आदि खंगाल रही है। साथ ही घायल डॉक्टर युवती के बयान का इंतजार कर रही है। घायल डॉक्टर इंदिरा को भी काफी चोटें लगी हैं और वह मेडिकल कॉलेज टांडा में भर्ती हैं। अभी बयान देने की हालत में नहीं हैं। पुलिस को उम्मीद है कि युवती के बयान से भी कुछ लीड मिलेगी।

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather